icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नितिन चौहान बने लोजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; हिमाचल में संगठन विस्तार पर जोर

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) लोजपा के राज्य अध्यक्ष का नाहन में स्वागत..... अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे नितिन चौहान, राज्य की सीमा पर पार्टी समर्थकों ने किया स्वागत, बोले प्रदेश में जल्द होगा संगठन का विस्तार, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी सबसे चिंतनीय विषय, पूरे प्रदेश का दौरा कर जानेंगे लोगों की समस्याएं नाहन पहुंचे। यहां प्रदेश की सीमा कालाअंब पहुंचने पर समर्थकों ने नितिन चौहान का जोरदार स्वागत किया जिसके बाद काला अम्ब से नाहन तक रोड शो निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। नितिन चौहान नाहन से जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे सदानंद चौहान के पुत्र हैं जिन्हें हाल ही में पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाई कमान का आभार जताया साथ ही कहा कि हिमाचल में प्राथमिकता के आधार पर पार्टी संगठन का विस्तार करने जा रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और इस दौरान जहां संगठन विस्तार होगा वहीं लोगों की समस्याओं को भी जाना जाएगा नितिन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी मौजूदा समय में सबसे बड़ी परेशानी है और हिमाचल में लाखों युवा बेरोजगार हैं जिनकी हितों की तरफ किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता से जुड़े हर मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाएंगी।
0
0
Report

कोसली में कांग्रेस बैठक में जगदीश यादव ने BJP पर जमकर हमला

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:कोसली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक.... पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले— 'विभाजन की राजनीति कर लोकतंत्र को खत्म कर रही सरकार'.... धर्म और जाति में बांटकर राज कर रही भाजपा.... SIR की समीक्षा को लेकर कोसली में जुटी कांग्रेस... बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और वर्तमान राजनीतिक हालात पर गहन मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विभाजनकारी नीतियों पर काम कर रही है और लोगों को धर्म व जाति के आधार पर बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रजातंत्र की मूल भावना को खत्म कर दिया है, जबकि वह यह भूल रही है कि जनता के दम पर ही आज वह सत्तासीन है। भाजपा नेताओं का नीति पर काम करती है। जगदीश यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधायकों को केवल पैसे लूटने के लिए बनाया है और उन्हें 5 साल तक लूट की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूरे कार्यकाल में कोसली हलके में विकास का कोई भी ठोस काम नहीं हुआ। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कोसली क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
0
0
Report

नशामुक्त अभियान में करेली पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा, 11 ग्राम बरामद

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत करेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर स्मैक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है करेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नरेंद्र उर्फ बड्डू कौरव पुलिया के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ​पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को नशा सप्लाई करता था। आरोपी ने अपने मुख्य सप्लायर के नाम का भी खुलासा किया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें फरार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं。
0
0
Report
Advertisement

विदिशा: नाग पंचमी पर विजय मंदिर में सख्त सुरक्षा, पूजा के लिए पुलिस प्वाइंट तय

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा : कल नाग पंचमी है. इस मौके पर विजय मंदिर में हिंदूवादी संगठन पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। यहां बंद ताले में पूजार्चना की जाती है. सुरक्षा के लिहाज से यहां कितना पुलिस बल तैनात किया जाना है. सुरक्षा की क्या इंतजाम रहेंगे, कहां पुलिस पॉइंट लगाए जाएंगे, इसके साथ ही वैरिकेटिंग किन जगहों पर की जानी है उसका जायजा लेने के लिए कोतवाली पुलिस के जवान विजय मंदिर पहुंचे, निरीक्षण करने के बाद आवश्यकता के अनुसार महिला पुलिस बल और पुलिस बल तैनात होगा, सीसीटीवी कैमरा से भी परिसर की निगरानी की जाएगी. विजय मंदिर विदिशा के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में से एक है। यह विदिशा शहर में स्थित प्राचीन मंदिर परिसर है, जिसे स्थानीय लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं। नाग पंचमी के दिन हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर में ताला लगा होने के बावजूद पूजा किए जाने को लेकर लंबे समय से धार्मिक आस्था और मंदिर में पूजा की अनुमति का मुद्दा चर्चा में रहता है। हिंदूवादी संगठनों की प्रमुख मांग है कि विजय मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए और मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए। नाग पंचमी जैसे विशेष अवसरों पर यहां पूजा को लेकर विशेष उत्साह रहता है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हनुमांगढ़ में आज राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उप शाखा के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी निर्वाचन घोषणा के अनुसार उप शाखा की हनुमानगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नंद किशोर वर्मा को चुना गया। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर संजीव तथा ब्लॉक मंत्री पद पर अनिल कुमार निर्वाचित हुए। ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूजा वर्मा को दी गई। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी घोषणा में बताया गया कि कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद संगठन से जुड़े ग्राम विकास अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सदस्यों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही。 बाइट :- नंदकिशोर वर्मा,अध्यक्ष
0
0
Report

महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में ताला लगा दिया, इलाके में तनाव

Jabalpur, Madhya Pradesh:गोरा बाजार थाना अंतर्गत गोरा बाजार में शराब दुकान के विरोध का सिलसिला कई दिनों से जारी है. क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किया गया, जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया, क्षेत्र के विधायक से शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन ही मिला. आज क्षेत्र की महिलाएं और नागरिक भारी संख्या में एकत्रित होकर शराब दुकान पर ताला लगा दिए. ताला लगाने के दौरान पुलिस और क्षेत्रीय जनता के बीच झड़पें, नोक-झोंक भी हुई, लेकिन अंततः महिलाओं ने शराब दुकान का ताला लगा दिया. महिलाओं का कहना है कि अगर शराब दुकान फिर से खुली तो आंदोलन बढ़ सकता है.
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों की विभागवार तेज समीक्षा

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने आज जिला सभागार गोपेश्वर में आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक की शुरुआत में टीएचडीसी टनल हादसे में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बीओ 1 मंत्री मदन कौशिक ने चमोली जनपद में आपदा से हुए नुकसान तथा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, सड़क, खाद्य एवं आपूर्ति, आयुष सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से राहत कार्यों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने तमकनाला एवं टीएचडीसी टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दोनों स्थानों पर अब तक की गई कार्रवाई, रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा मौके पर तैनात टीमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और उपलब्ध संसाधनों एवं आधुनिक उपकरणों का अधिकतम उपयोग करते हुए अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे श्रमिकों की सुरक्षित खोज एवं रेस्क्यू को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग को क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं लाइनों को शीघ्र दुरुस्त करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने तथा आवश्यकता के अनुसार एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों एवं प्रभावित लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने ज्योतिर्मठ, बहुगुणानगर सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे प्रोटेक्शन वर्क की भी समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपदा के कारण विस्थापित हुए परिवारों एवं अन्य प्रभावितों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत देने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने अवरुद्ध मार्गों को तत्काल सुचारु करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए सड़क मार्ग खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर यातायात बाधित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द आवाजाही बहाल की जाए। उन्होंने पीएमजीएसवाई की सड़कों तथा पुलों की एप्रोच रोड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बैठक में एसडीआरएफ नॉर्म्स में अर्बन रोड को भी शामिल किए जाने तथा एसडीआरएफ के गठन में इंजीनियरों की नियुक्ति किए जाने का सुझाव रखा। मंत्री श्री मदन कौशिक ने सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध चिकित्सकों एवं अन्य मानव संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव, पुनर्वास, सड़क, पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें。
0
0
Report

गोंडा में मिलावट पर हमला: प्रतीक भूषण सिंह संगठित मिलावट को अपराध घोषित करें

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर के गोंडा सदर से भाजपा विधायक व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट करके सरकार से ठोस कार्यवाही की मांग करते हुए संगठित मिलावट को अपराध की श्रेणी में लाने के साथ-साथ गोंडा के व्यापारियों से भी खोया और घी खरीदने पर बिल अवश्य लेने को लेकर के आग्रह किया है। भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि "नकली घी बनाने वाली फैक्ट्रियाँ नकली खोया की मंडियाँ, और उससे बनी वह मिठाई जो त्योहार पर आपके घर आती है। दूध में यूरिया और डिटर्जेंट घी में वनस्पति और पशु वसा,सब्ज़ियों पर रंग और कीटनाशक मिलाई जा रही है प्रदेश सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों पर रोक लगाकर सही दिशा में पहला कदम उठाया है। पर सच यह है कि जो लोग यह धंधा चला रहे हैं,उन्हें अपने कर्मों का ज़रा भी अहसास नहीं है सोचिए जिस दिन आप अपने बच्चे के जन्मदिन पर मिठाई लाते हैं, जिस दिन आप मंदिर में प्रसाद चढ़ाते हैं। जिस दिन बेटी की विदाई पर घी का दीपक जलता है उस दिन भी कोई इंसान पाम ऑयल और रसायन बेचकर मुनाफ़ा गिन रहा होता है। यह व्यापार नहीं आस्था और भरोसे के साथ धोखा है। अब और कठोर नियम चाहिए जुर्माना भरकर छूट जाने वाला कानून इन्हें रोक नहीं सकता इस संगठन की जड़ तक पहुँचना होगा। उस रसायन तक, उस आपूर्तिकर्ता तक, उस पूरी शृंखला तक जिसके बिना यह धंधा एक दिन नहीं चल सकता जब तक जड़ ज़िंदा है, टहनियाँ काटने से कुछ नहीं होगा। प्रदेश सरकार से आग्रह है कि संगठित मिलावट को संगठित अपराध की श्रेणी में लाया जाए, और खाद्य सुरक्षा, कृषि, वाणिज्य कर एवं पुलिस सभी विभाग एक साझा तंत्र के अंतर्गत कार्रवाई करें। गोंडा के ईमानदार मिठाई व्यापारियों से मेरा स्पष्ट कहना है आप जिससे खोया और घी लेते हैं उसका बिल और स्रोत अवश्य रखें। जिस दिन जाँच होगी, वही काग़ज़ आपको बचाएगा। और यदि कोई आपको मिलावटी माल दे रहा है, तो सूचना दीजिए नाम गुप्त रहेगा। शुद्ध अन्न किसी की कृपा नहीं, हर नागरिक का अधिकार है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में तेज रफ्तार टाटा एस और ऑटो की भिड़ंत, ऑटो चालक की मौत

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बुढ़ाना मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है جہاں तेज रफ्तार टाटा एस गाड़ी और ऑटो की आमने सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि टाटा एस गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश में जुटी है। दरअसल आपको बता दें कि यह हादसा दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनोली गांव के पास हुआ है जहाँ बड़ौत क्षेत्र के बिटावदा गांव का रहने वाला जहीर ऑटो लेकर बड़ौत से बुढ़ाना की तरफ जा रहा था कि बुढ़ाना की तरफ से तेज रफ्तार टाटा एस गाड़ी से आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें जहीर की मौत हो गई जबकि टाटा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल में जुटी है
0
0
Report

ललितपुर: पुलिसकर्मी की लापरवाही पर SSP ने लाइन हाजिर, रिश्वत वीडियो की जांच

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई द्वारा अपने कर्तव्य और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवगढ़ रोड पर एक पुलिस कर्मी और उसके सहयोगी होमगार्ड के द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पुलिस कर्मी और उसके सहयोगी होमगार्ड द्वारा रिश्वत लेने की बात निराधार पाई गई लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर उसे निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है; CO सदर द्वारा बताया गया कि वायरल वीडियो में रिश्वत लेने के आरोप निराधार पाए गए हैं लेकिन कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ में संकरी सड़क पर तेज रफ्तार बाइक से टकराव, दोनों घायल

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़। जिले के जाखनी तिराहे पर संकरी सड़क और तेज रफ्तार में बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक से कट मारते हुए सड़क के मोड़ पर एक वाहन से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी सड़क और मोड़ वाले स्थान पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top