202001
शादीशुदा प्रेमिका की किडनैपिंग पर नाराज पति ने ली पत्नी की जान
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के होली चौक इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां शादीशुदा प्रेमिका की किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब दरवाजे के पीछे खड़े पति ने तमंचा से अपनी पत्नी पर गोली चला दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा में टिमरनी नहर में डूबकर 27 वर्षीय विशाल की मौत; साथी बच निकले
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी नहर में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना ग्राम पोखरनी के पास हुई। युवक के दो साथियों को मौके पर मौजूद हार्वेस्टर चालकों ने बचा लिया। मृतक की पहचान टिमरनी के वार्ड नंबर दो निवासी विशाल पिता नाथूराम बारिया के रूप में हुई है। विशाल अपने दो साथियों राहुल तुमराम और दुर्गेश सातनकर के साथ सुबह ग्राम नौसर में मकान की छत पर लोहा बांधने का काम करने गए थे। काम से लौटते समय तीनों दोस्त ग्राम पोखरनी के पास से निकली बड़ी नहर में नहाने उतरे। नहाते समय तीनों युवक तेज बहाव में बहने लगे। SDRF की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया,0
0
Report
रतनगढ़ गैंगस्टर के परिजनों की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू चूरू के रतनगढ़ में पार्षद राजकुमार के घर हुई फायरिंग की वारदात मामले में पुलिस जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और जाँच की आंच अब गैंगस्टरों के परिजनों तक पहुँचती जा रही है और उसी कड़ी में गुरुवार को रतनगढ़ थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया रतनगढ़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के 70 वर्षीय पिता संतदास, 68 वर्षीय माता गीता देवी तथा वीरेंद्र चारण के पिता नरेंद्र सिंह चारण को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ गिरफ्तार कर लिया। फिरौती की राशि पहुंच रही थी परिजनों तक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टरों द्वारा धमका कर ली गई फिरौती से जुड़ी रकम आरोपियों के परिजनों तक पहुंचती थी. रतनगढ़ से मांगी गई फिरौती की राशि भी इन्हीं तक पहुंचने की आशंका के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है। कांग्रेस पार्षद के घर हुई फायरिंग 14 मई सुबह रतनगढ़ में कांग्रेस नेता राजकुमार बबेरवाल के घर पर पंजाब निवासी शूटर ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. अचानक से हुए घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई थी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए थे. घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच शुरू की थी。 शूटर सहित गुर्गे गिरफ्तार पूरे प्रकरण में पुलिस अब तक पंजाब निवासी दो शूटर्स सहित जयपुर निवासी गोदारा गैंग के दो गुर्गो को गिरफ्तार कर चुकी है पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कथित रूप से रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के इशारे पर फायरिंग की थी. परिजनों सहित पुलिस अब तक 7जनों को गिरफ्तार कर चुकी है。 बाइट हंसराज, एचसी, ड्यूटी ऑफिसर पुलिस थाना रतनगढ़。 नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू0
0
Report
उदयपुर गैंग पर्दाफाश: वृद्ध महिला के गहने-मोबाइल लौटाने पे_three गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, सुखेर थाना पुलिस की कर्रवाई, वृद्ध महिला का मादलिया और मोबाइल लौटने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सुरेश गमेती सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स व्यापारी मनोहर सिंह राव को भी किया गिरफ्तार, सोने का मादलिया और घटना में प्रयुक्त बाइक की जब्त, थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ0
0
Report
Advertisement
रोहतक स्थित TB मुक्त अभियान में राजस्थान ने रिकॉर्ड धारक प्रदर्शन: 100 दिवसीय अभियान ने 19 लाख स्क्रीनिंग
Jaipur, Rajasthan:रंग ला रहे मुख्यमंत्री के प्रयास\n\nटीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान\n\n100 दिवसीय विशेष अभियान में हो रहा उल्लेखनीय कार्य\n\n60 दिन में 19 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग\n\nजनभागीदारी से जीतेंगे टीबी की जंग \n\n- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा\n\nएंकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय विशेष अभियान’ में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस वर्ष 24 मार्च को शुरू हुए इस अभियान में मात्र दो माह में प्रदेश में करीब 19 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। \n\nवीओ\nभजनलाल सरकार का ‘निरामय राजस्थान’ का संकल्प स्वस्थ राजस्थान का संकल्प मजबूती से आगे बढ रहा है विजन के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, शीघ्र जांच, जनजागरूकता, पोषण सहायता एवं सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। जनभागीदारी, तकनीक एवं संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाकर कर हम टीबी की इस जंग को हर हाल में जीतेंगे। \n\nग्राफिक्स \n11 हजार गांवों में अभियान, अब तक 5 हजार शिविर, 16 लाख से ज्यादा एक्सरे\n प्रदेशभर में 24 मार्च से 11,328 हाई रिस्क गांवों एवं वार्डों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, \n अब तक 5 हजार आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए, \n 18.93 लाख से अधिक व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। \nसमय पर एवं सटीक जांच करने के लिए 16.51 लाख चेस्ट एक्स-रे तथा 1.41 लाख से अधिक एनएएटी जांचें सुनिश्चित की गईं।\nअभियान के दौरान कुल 32,102 नए टीबी रोगियों की पहचान की गई\n12 हजार 535 व्यक्तियों की हुई टीपीटी\nवीअेा अभियान के तहत 16 हजार 500 से अधिक मरीजों का आकलन किया गया, जो 51 प्रतिशत उपलब्धि है। अभियान में अब तक\nन्यूट्रिशन किट वितरण में 83 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है \n पोषण सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से अब तक करीब 46 हजार सहमति प्राप्त टीबी मरीजों में से करीब 38 हजार लाभार्थियों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गईं, जो करीब 83 प्रतिशत उपलब्धि है। निक्षय मित्र पहल के तहत अभियान अवधि में 2 हजार नए निक्षय मित्र पंजीकृत किए गए तथा सामुदायिक सहयोग से करीब 34 हजार फूड बास्केट टीबी मरीजों को वितरित किए गए। \nग्राफिक्स \nजनजागरूकता पर विशेष फोकस, वर्ष 2025 में लक्ष्य से ज्यादा टीबी मरीज अधिसूचित\n राज्यभर में 7500 स्कूल स्तरीय एवं 1363 कॉलेज स्तरीय गतिविधियां आयोजित की गईं। \n एक हजार माय भारत स्वयंसेवकों एवं 7 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। \nवीओ बहरहाल राजस्थान ने टीबी मुक्ति की तरफ मजबूती के साथ कदम आगे बढाये हैं \n\nवर्ष 2025 में कुल 1.63 लाख टीबी मरीजों की अधिसूचना करते हुए निर्धारित लक्ष्य का 102 प्रतिशत हासिल किया है साथ ही प्रदेश की 6,547 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ भजनलाल सरकार स्वस्थ राजस्थान के अपने संकल्प की तरफ मजबूती से कदम बढा रही है0
0
Report
मंदिर हसौद हत्या मामले में पार्षद समेत चार हिरासत में
Begun, Rajasthan:मंदिर हसौद के लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पानी के विवाद के बाद युवक की हत्या कर शव महासमुंद के नांदगांव घाट में रेत में दफनाने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक 22 मई से लापता भुवनेश्वर की तलाश के दौरान आखिरी लोकेशन और पूछताछ में गोलू रात्रे व उसके साथियों का नाम सामने आया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली. पुलिस ने निशानदेही पर शव बरामद कर आगे की जांच महासमुंद पुलिस को सौंप दी है. इधर परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं बल्कि आक्रोशित लोगों ने आरोपी पार्षद के करीबी की पिटाई भी कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.0
0
Report
FSSAI ने IRCTC को नोटिस भेजा: टॉयलेट में बर्तनों की धुलाई खाद्य सुरक्षा उल्लंघन
Noida, Uttar Pradesh:train number 12223 – LTT ERS Duronto में कैटरिंग स्टाफ/ठेका कर्मियों द्वारा ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बर्तन धोते हुए दिखाया गया है। FSSAI के अनुसार यह खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह मामला Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulations, 2011 के Schedule 4 के प्रावधानों के खिलाफ है। नियमों के तहत फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को भोजन और बर्तनों की सफाई पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से करनी होती है। FSSAI ने कहा कि ऐसी गतिविधियां भोजन और फूड कॉन्टैक्ट सतहों को दूषित कर सकती हैं। ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाओं में स्वच्छता और सैनिटेशन मानकों का पालन अनिवार्य बताया गया है0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में आंधी-बारिश से गर्मी घटे, मौसम हुआ सुहावना — जानिए क्या बदला हुआ है हाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में लगातार बढ़ते तापमान के बीच देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नौतपा की तपती गर्मी से बेहाल लोग बारिश होते ही खुश नजर आए। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। रीदाबाद में लगातार बढ़ते तापमान के बीच देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नौतपा की तपती गर्मी से बेहाल लोग बारिश होते ही खुश नजर आए। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बरसात, गर्मी से लोगों को मिली राहत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- झमाझम तेज हवाओं के साथ हुई बरसात, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत ,पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का था बुरा हाल, दिन में घर से निकलने में हो रही थी समस्या, तेज हवाओं के साथ बरसात होने से मौसम हुआ सुहाना, एक बार फिर मौसम ने बदली करवट.0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में शाम की बारिश से गर्मी टूटी, राहत की बौछार
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम ने बदला कई जगह बारिश, शाम को मौसम सुहाना हुआ, गर्मी से राहत मिली। पालम इलाके में 44 तापमान के बीच अचानक मौसम ने करवट बदली, गर्म हवा ठंडी में बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में दो-तीन बारिस होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। लोकेशन: पालम। दिल्ली NCR के लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली; सुबह तेज धूप थी, लू और हीटवेव चल रहे थे, लेकिन शाम को मौसम बदला और बारिश से राहत मिली।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में अचानक बदला मौसम: बारिश-आंधी से तापमान गिरा, इंडिया गेट पर भीड़ जुटी
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में अचानक से बदले मौसम ने पूरे माहौल को बदलकर रख दिया है। 46 से 47 डिग्री तापमान में अचानक से हुई बारिश और आंधी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से इंडिया गेट पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सुहाने हुए मौसम का लुफ्त उठाने के लिए भारी संख्या में इंडिया गेट पहुंच रहे है।0
0
Report
केजरीवाल: पंजाब चुनाव में बीजेपी का ED-CBI डराने वाला प्रचार नहीं चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:Arvind Kejriwal ArvindKejriwal केवल ढिल्लों जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करके बीजेपी ने पंजाब चुनाव छोड़ देने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी का पंजाब में चुनाव प्रचार अब केवल ED और CBI की रेड तक सीमित होगा। और पिछली कुछ रेड में बीजेपी देख चुकी है कि पंजाबी इन टुच्ची मुच्ची रैडों से नहीं डरते।0
0
Report
मैहर के एससी छात्रावास में मेस दो माह से बंद, जांच के बाद नोटिस जारी
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में दो माह से मेस बंद होने की खबर दिखाये जाने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आया, मीडिया ने खबर को प्रमुखता से दिखाया और जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए, जांच टीम ने वायरल वीडियो की सत्यता परखी और आरोप सही पाये गए। ऐसे में छात्रावास अधीक्षिका पुष्पलता सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और छात्रावाद ने मेस चालू कराया गया, साथ ही दो माह के छात्राओं द्वारा खान पान में खर्च किया गया खाद्यान्य दिलाने की बात की गई है। दरअसल रोशनी नामक एक छात्रा ने सोशल मीडिया में छात्रावास की पोल खोलते हुए एक वीडियो वायरल किया था जिसमें.chूल्हे में खाना बनाते छात्राएं नजर आई थी। मामला मैहर के वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का था, जिसमें छात्रा खाना न मिलने का आरोप लगा रही है वायरल वीडियो में देखा जा सकता था कि बेटियां पढ़ाई के बजाय चूल्हे पर खाना बनाते नजर आ रही है छात्राओं का आरोप था कि पिछले दो महीने से मेस बंद था और परेशान छात्राएं अनाज भी घर से लाकर स्वयं खाने पीने की व्यवस्था करती थी जिससे पढ़ाई का समय नहीं मिल पा रहा था। अब जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम भेजी गई और खुद वीडियो काल कर छात्राओं से बात की, आनन फानन जांच में आरोप सिद्ध पाए गए है0
0
Report
Advertisement
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दौरा, 181 हेल्पलाइन से शिकायतों पर त्वरित निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया विजिट राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुँचे मुख्यमंत्री परिवादियों से सीएम ने की फोन पर बात समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के दिए निर्देश0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बहेड़ी पुलिस ने दबोचा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े चर्चित मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड डांडी अभयचंद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार यह मामला वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़िता की तहरीर पर आरोप लगाया गया था कि उसे ताज होटल ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में गुरुवार को निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हाजी इस्लाम पुत्र रफीक अहमद निवासी किच्छा, जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड डांडी अभयचंद के पास से दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन और कांस्टेबल विनय कुमार की अहम भूमिका रही।0
0
Report
सीवान के नौतन में जमीन विवाद की हिंसक झड़प: एक की मौत, दो घायल
Siwan, Bihar:सीवान में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव के समीप है। मृतक की पहचान बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के पुत्र शंकर सिंह के रूप में की गई है। घायलों में मृतक के भाई मैनेजर सिंह तथा दूसरे पक्ष के बांका सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच मकई की बुवाई के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार बांका सिंह ने साजिश के तहत शंकर सिंह और उनके भाई मैनेजर सिंह पर हमला कर दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के दौरान कुदाल से शंकर सिंह पर वार किया गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।0
0
Report
Advertisement
