202001
अलीगढ़ में अज्ञात हमलावर ने ली एक व्यक्ति की जान!
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थानारोरावर में एक अज्ञात व्यक्ति की ठोस चीज से हमला कर जान ले ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त करवाने की कार्रवाई की। बता दें कि घटना बाईपास रोड गगन पब्लिक स्कूल के पास घटी। जहां पुलिस को मृतक के कान व सर में गंभीर चोट पाए गए। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ जिला हस्पताल भेजा और जांच पड़ताल शुरू कर कानूनी कार्रवाई में जुटी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उल्हासनगर कैंप ५ में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों पर जुर्माना
Ambernath, Maharashtra:उल्हासनगर कॅम्प ५ मध्ये वाहतूक पोलिसांची धडक कारवाई ५० हून अधिक वाहनांवर दंड, डबल पार्किंगसह पी-१ आणि पी-२ नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्या वाहनचालकांवर कारवाई Anchor उल्हासनगर कॅम्प ५ परिसरात वाहतुकीला शिस्त लावण्यासाठी वाहतूक पोलिसांकडून विशेष मोहीम राबविण्यात आलीय. या मोहिमेदरम्यान तब्बल ५० हून अधिक वाहनांवर दंडात्मक कारवाई करण्यात आली.कॅम्प ५ परिसरातील बसंत बहार रस्ता, चिराग हॉटेल परिसर तसेच स्वामी शांतिप्रकाश आश्रमाकडे जाणाऱ्या रस्त्यावर ही कारवाई करण्यात आली. या मार्गांवर अनेक वाहनचालकांकडून वाहतुकीच्या नियमांचे उल्लंघन केले जात असल्याचे निदर्शनास आले होते. रस्त्यावर दुहेरी रांडेतील वाहने उभी करणे (डबल पार्किंग), तसेच पी-१ आणि पी-२ पार्किंग नियमांचे उल्लंघन केल्याप्रकरणी वाहतूक पोलिसांनी संबंधित वाहनचालकांवर दंडात्मक कारवाई केलीय. अनधिकृत आणि नियमबाह्य पार्किंगमुळे रस्त्यांवर वाहतूक कोंडी निर्माण होऊन इतर वाहनचालकांना त्रास सहन करावा लागत होता,त्याच अनुषंगाने कारवाई करण्यात आलीय,यापुढेही शिस्त लावण्यासाठी कारवाई केली जाणार असल्याचे वाहतूक पोलिसांनी सांगितले0
0
Report
पंचायत चुनाव पहला चरण, 233 ग्राम पंचायतों में नामांकन शुरू, 2 बजे तक वापसी, कल वोटिंग
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर पंचायत चुनाव पहला चरण, 233 पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंच के नामांकन शुरू, 2 बजे तक वापसी, फिर चुनाव चिन्ह आवंटन, कल वोटिंग डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन शुरू हो गए है। पहले चरण में 7 पंचायत समितियों के 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पर के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 50 प्रतिशत सीटे महिला आरक्षित होने से वहां केवल महिला प्रत्याशी ही आवेदन करेगी। जबकि पुरुष की सीटों पर कई जगह महिला प्रत्याशी भी अपनी दावेदारी जता रही है। पहले चरण के तहत डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा, भंडारी, झोंथरी की 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1877 वार्ड पंच के लिए कल 24 अक्टूबर को मतदान होगा। लेकिन इसके लिए आज शुक्रवार को सुबह 8 बजते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए प्रत्याशी मतदान दलों के सामने अपने नामांकन पेश कर रहे है। सुबह 11 बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद आधे घंटे में 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंच के फाइनल प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार बढ़ेगा सरपंच और वार्ड पंच के प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेकर घर-घर मतदाताओं से मिलेंगे और चुनाव चिन्ह दिखाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। देर रात तक प्रचार की सरगर्मियां तेज रहेगी।0
0
Report
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान पर कांग्रेस पर विपक्षी हमला: क्या चुनावी धार तेज होगी?
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस ने झारखंड समेत देशभर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के जरिए चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद एवं AICC पर्यवेक्षक फूलो देवी नेताम 23 अक्टूबर को रांची में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। कांग्रेस भवन में होने वाली इस प्रेस वार्ता में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में अभियान की रूपरेखा, संगठन की रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। मामला विपक्ष हमलावर है वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और एक अभियान के तहत हम देश के सभी जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने की कोशिश की जा रही है कि कैसे सत्ताधारी दल चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोगों के मताधिकार पर हमला कर उसे प्रभावित कर रहा है। यह अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा। कांग्रेस ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार और वोटो की सुरक्षा के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
पोखरे में एक ही दिन दो मौत, किशोरी की मौत से गांव में सनसनी
Mau, Uttar Pradesh:घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को एक ही दिन दो लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बालक रेयान की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी शाम करीब पांच बजे उसी पोखरे में बनकरा खुर्द गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा अंशु (16) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंशु की पहचान बनकरा खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद की पुत्री के रूप में हुई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता आजीविका की तलाश में दुबई में रहते हैं। घर पर मां ममता अपने सात वर्षीय पुत्र अभिनव और बेटियों प्रिया (14), अंशु तथा अनामिका के साथ रहती हैं। एक ही पोखरे में कुछ घंटों के अंतराल पर दो लोगों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी है की किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
आजमगढ़ में 23 बूथों पर शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh शिक्षण एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 23 बूथ पर होंगे मतदान, 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में होगा कैद, 17 जिलों में सबसे ज्यादा 8592 मतदाता आजमगढ़ जिले में। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज 23 अक्टूबर को इस निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में मतदान कराए जा रहे हैं, इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में आज 23 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जहां जिले में प्रशासन इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। 23 मतदान केंद्रों/बूथों पर प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक वोटिंग संपन्न कराई जायेगी। इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आजमगढ़ जिले में कुल 8592 मतदाता वैलेट पेपर के माध्यम से वोट करेंगे, जहां 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद होगा। खास बात यह भी है कि 17 जिलों में सबसे ज्यादा वोटरों की संख्या आजमगढ़ जिले में है। प्रशासन-पुलिस द्वारा 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उच्च अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ताकि मतदाता की किसी प्रकार की शिकायत आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। इस खण्ड शिक्षक निर्वाचन में जो शिक्षक बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें मताधिकार हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया। यह भी बताया गया कि मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। मतदाताओं ने मतदान के बाद पेंशन बहाली आदि पर भी बात की।0
0
Report
चंदौली में MLC चुनाव: स्नातक-शिक्षक मतदान शुरू, सुरक्षा सतर्क
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बज से प्रारम्भ. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग. स्नातक निर्वाचन में 27,196 मतदाता वोट डालकर प्रत्याशी के भाग्य का करेंगे फैसला. शिक्षक निर्वाचन में 3,015 मतदाता करेंगे मतदान. जिले में 10 मतदान केंद्र और 36 मतदान स्थलों पर हो रही है वोटिंग. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए पांच जोन और 10 सेक्टर. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट.0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में एमएलसी चुनाव: पहले घंटे में 5% मतदान; सुरक्षा कड़ी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर शिक्षक एमएलसी का मतदान एक घंटे 5 % हुआ मतदान वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुए शुरू सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर रख रहे पैनी नज़र जनपद जौनपुर जिले में 67 हज़ार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग 90 मतदेय स्थल पर वोट डालेंगे मतदाता जौनपुर। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदान स्थलों पर सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता कतार में लग कर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि अबतक 5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले भर में कहीं से कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरों और जोनल मजिस्ट्रेट की मदद से निगरानी की जा रही है।0
0
Report
खुर्जा जलपरी शो में महिला बाउंसरों ने युवती पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा रामलीला मैदान मे चल रहा जलपरी शो बना अखाडा, एक युवती के साथ महिला बाउंसरो द्वारा मार पीट का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो मे 4-5 महिला बाउंसर युवती के बाल पकड़ कर व लात-घुसो से मार पीट करती आ रही नजर। मारपीट से मचा हड़कंप,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए खुर्जा के जटिया अस्पताल मे कराया भर्ती । फिलहाल मारपीट की सही बहज का नहीं चला पता पुलिस मामले की जांच मे जुटी। खुर्जा के रामलीला मैदान मे चल रहे जलपरी शो का बताया जा रहा है मामला।0
0
Report
बारां पंचायत राज चुनाव: नामांकन का अंतिम दिन, पर्चे 3 बजे तक भरे जाएंगे
Baran, Rajasthan:बारां में पंचायतीराज चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे पर्चे बारां. पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और जिले की छह पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा और उसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। गुरुवार को तीसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर गहमागहमी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 43 अभ्यर्थियों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं छह पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के लिए 179 अभ्यर्थियों ने 185 नामांकन भरे। पंचायत समितिवार आंकड़ों में अंता में 31, केलवाड़ा में 24, किशनगंज में 27, मांगरोल में 34, नाहरगढ़ में 42 तथा शाहबाद में 21 अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किए। तीन दिनों में जिला परिषद के लिए 60 अभ्यर्थियों द्वारा 62 तथा पंचायत समितियों के लिए 285 अभ्यर्थियों द्वारा 293 नामांकन भरे जा चुके हैं। मांगरोल पंचायत समिति के 15 वार्डों में गुरुवार को बसपा, कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय और आम आदमी पार्टी से कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। अब तक 43 जनों ने पर्चे भरे हैं। इसमें कांग्रेस से 17, भाजपा से 5, बसपा से 15 वार्डों में एक-एक, निर्दलीय के तौर पर 4 और आम आदमी पार्टी से 2 नामांकन शामिल हैं। वहीं अंता पंचायत समिति में गुरुवार को 31 अभ्यर्थियों ने 32 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल 37 अभ्यर्थियों की ओर से 38 पर्चे दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन के दौरान विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मारवाड़ जंक्शन में पंचायत राज चुनाव: प्रथम चरण नामांकन शुरू
Pali, Rajasthan:पंचायती राज प्रथम चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू आज नामांकन प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे शुरू हुई 11:00 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पेश करेंगे 11:00 बजे के बाद नाम वापसी होगी 2:00 बजे प्रत्यक्ष को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे मारवाड़ क्षेत्र के 51 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए कल मतदान होगा आज सैकड़ो प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया तो वही उपखंड निर्वाचन अधिकारी महावीरसिंह जोधा के निर्देश से सभी नामांकन कार्यालय बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया0
0
Report
सीकर मंगलुणा की शादी में हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो, साउंड गन टॉय है
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- शादी समारोह में हर्ष फायर होने का वायरल विडियो का मामला, समारोह में पिस्टलनुमा साउंड गन टॉय से पटाखे फोड़े एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के मंगलुणा गांव में एक शादी समारोह में एक विदेशी नागरिक द्वारा हर्ष फायर करने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नेछवा पुलिस आया हरकत में लेकिन पुलिस द्वारा उक्त वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार साउंड गन टॉय होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि वायरल उक्त वीडियो के संबंध में थाना हाजा पर सूचना प्राप्त होने पर इंचार्ज थाना व जाप्ता द्वारा वीडियो के संबंध में तस्दीक करते हुए शादी समारोह के आयोजन करता सद्दाम खान निवासी मंगलूना से वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टलनुमा हथियार को मंगवा कर चैक किया गया तो उक्त वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार साउंड गन टॉय होना पाया गया है जो केवल पटाखा के तौर पर केवल धमाका करता है जो निरीक्षण से फायर आर्म्स की श्रेणी में आना नहीं पाया गया है! तथा वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टलनुमा हथियार व शादी समारोह के आयोजन कर्ता द्वारा पेश किये गए पिस्टलनुमा साउंड गन टॉय का बारिकी से मिलान किया गया तो दोनों एक ही होना पाया गया है।0
0
Report
गिरिडीह में शास्त्री नगर के बंद घर की बड़ी चोरी, आठ लाख का सामान लूट
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सीसीएल कर्मी मनोज सिन्हा के बंद घर को पूरी तरह से साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार परिवार के साथ मनोज सिन्हा टीकोडीह गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया. चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर ग्रिल में ईंटा लगाकर कमरे में प्रवेश किया और एक-एक कर चार कमरों को पूरी तरह से खंगाल डाला. चोर घर से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर परिवार वापस लौटा और नगर थाना पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इधर चोरी की घटना के बाद फिंगर प्रिंट की टीम भी मौक़े पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
पटना स्नातक-शिक्षक सीटों के लिए टकराव, अनुज सिंह को खुला समर्थन
Patna, Bihar:बिहार में पटना स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है जो 4:00 तक चलेगा। पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार, कांग्रेस के असदुल्लाह खान एवं जन सुराज के अनुज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी के नवल किशोर यादव, राजद के डॉ. संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस के डॉ. संजय यादव और जन सुराज की दिव्या ज्योति चुनाव लड़ रहे हैं। पटना स्नातक सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है, क्योंकि जेडीयू के ही मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का खुला समर्थन कर रहे हैं। सुबह वोट देने आए वोटरों का कहना है कि जो विकास करेगा और हम लोगों की सुनेगा उसी को हम लोग वोट कर रहे हैं।0
0
Report
मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं,मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
दरोगा के बेटे हत्या: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती
Gaya, Bihar:लोकेशन गया. दरोगा के बेटे की हत्या के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगी. गया के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई. देर रात छापेमारी करne पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने अंधाधिक फायरिंग. जवाबी कार्रवाई में आरोपी श्याम बिहारी और गौरव कुमार के पैर में गोली लगी. 两ों को घायल अवस्था में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.0
0
Report
Advertisement
