icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी साइबर गैंग: 200 फर्जी खाते खोलकर लोगों को ठगा, 3 गिरफ्त में

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला मैनपुरी के साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और फ्री में पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर लोगों के आधार और बायोमेट्रिक का दुरुपयोग करते थे। गिरोह ने अब तक करीब 200 फर्जी खाते खुलवाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 40 जियो पेमेंट बैंक किट, 8 मोबाइल फोन और 10 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और कन्नौज जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

श्रावस्ती में 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।\n\nश्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।\n\nपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।\n\nफिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे मामले की जांच जारी है। गिलौला थाना क्षेत्र की इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
0
0
Report

ललितपुर में 19 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप: तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ चलती कार में तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने का आरोप लगा है । आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लेते हुये दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच में जुट गई है । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की है । छात्रा की माँ की शिकायत के आधार पर बताया गया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को उसके ही गांव में रहने वाला बादल राजा अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से ले गया था । उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया और उसे रेलवे स्टेशन ललितपुर पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये , जिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बादल राजा , सुरेन्द्र सेन और एक अज्ञात युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
0
Report
Advertisement

ब Bilaspur Civil Line में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने आत्महत्या कर ली; सुसाइड नोट मिला

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान द्वारा की गई आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सब इंजीनियर ने अपने मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पूर्व उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी, जो घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से स्पष्ट होता है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी और तनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके
0
0
Report

स्कूल चलो अभियान को बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 से 15 जुलाई ) के अंतर्गत बुधवार को इटियाथोक विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक से खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि ने स्कूल चलो जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।रैली में शिक्षा से संबंधित प्रेरक नारों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बीईओ गीतांजलि ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने सभी शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डा. रामराज व जितेंद्र प्रकाश मौर्य ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया। इसी कड़ी में कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में एआरपी मनोज दीक्षित, दिलीप कुमार वर्मा विवेक शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, विनोद कुमार, दुर्गा प्रसाद जयसवाल,मोहम्मद नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस के संतोष बेनीवाल ने अभय चौटाला से 20 साल का विकास हिसाब माँगा

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने अभय सिंह चौटाला पर भड़ास निकालते हुए कहा कि अभय चौटाला ऐलनाबाद से चार बार के विधायक रह चुके हैं उनके 20 साल के कार्यकाल में ऐलनाबाद हल्के में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं अगर विकास कार्य हुए हैं तो 20 साल के कार्यकाल में कितना विकास हुआ है सभी ब्यौरा जारी करें। संतोष बेनीवाल आज सिरसा में कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। वॉल 1 इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला द्वारा छोटे नेताओं से तुलना वाले बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभय सिंह चौटाला पर एक के बाद एक आरोप लगाए है। चौधरी अभय सिंह द्वारा ऐलनाबाद के मौजूदा विधायक भरत सिंह बेनीवाल पर विधानसभा में हल्के के लोगों की आवाज़ नहीं उठाने को लेकर पलटवार करते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि मैं पूछना चाहूंगी कि आप 4 बार के विधायक रहे और आपने विधानसभा में बोलकर कौन सा झंडा बुलंद कर दिया। ऐलनाबाद के लिए क्या काम किया? वॉल 2 अभय सिंह चौटाला द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल के वजूद पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि मैं सरपंच एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं और प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस कि जिला प्रधान हूं। संगठन ने चुना है और आज आपने संगठन को चुनौती दी है; संतोष बेनीवाल ने खुद पर अकेले चलने के अभय सिंह चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वो परिवार की बात करते हैं। एक तरफ मैं अपने परिवार को आवाज लगाऊंगी और दूसरी तरफ अभय सिंह अपने परिवार को बुलाए, तब पता चल जाएगा। चौधरी देवीलाल सबके आदरणीय रहे और इस पीढ़ी में जो बौखलाहट है, उसमें वो संस्कार नहीं दिख रहे। इसी घमंड ने उनकी पार्टी को 85 विधायकों से 2 पर ला दिया। संतोष बेनीवाल ने आरोप लगाए कि पिछले 20 साल का विकास बताए और अब ढाई साल में ही पेट में दर्द हो गया। पिछले 20 सालों का हिसाब दे कि हलके को क्या दिया। 3 करोड़ से ज्यादा का बजट विधायक कोटे से आया है, वो हलके गांवों में बांट दिया। अभय सिंह ने जो हलके में जाकर विकास कार्य गिनवाए थे वो काम कौन से कोटे से करवाए हैं। पूर्व विधायक के पास कौन से कोटे से बजट आता है। ऐलनाबाद के विधायक पर टिप्पणी कर रहे हैं तो दो विधायक उनके भी हैं, उनके विकास कार्य गिनवाए कि उन्होंने कितने काम करवाए। 'अगले चुनाव में हराने का काम करूंगी' अभय सिंह चौटाला द्वारा कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने के बयान पर संतोष बेनीवाल ने कहा कि अभय सिंह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखे। कांग्रेस हर बार मंच पर एक होती है और आगे आने वाला समय कांग्रेस का होगा और इनेलो का जो टाइम कभी आने वाला नहीं है। आज ये इसके माध्यम से मैं उनको चुनौती भी देती हूं कि उनके पास 2 सीट है। मेरा टारगेट था कि अभय सिंह को हराओ और मैंने हरा दिया। सूपड़ा साफ कर दिया और दूसरा मेरा टारगेट है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन 2 विधायकों का भी सूपड़ा साफ करने का काम करुंगी। बाइट संतोष बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष。
0
0
Report

खरगोन के डॉक्टर पर तीन जिलों में सेवाएं देने का आरोप, राज्यपाल को ज्ञापन

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केली में पदस्थ डॉ. महेश शर्मा पर कथित रूप से शहडोल, श्योपुर और खरगोन जिले में एक ही समय में चिकित्सक के रूप में सेवाएं देने और शासन को गुमराह करने के संबंध मे सेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंडलोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार अंतर सिंह कनेश के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
Advertisement

गन्ने के खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

ASAmit SinghFollow10m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव में बुधवार को गन्ने के खेत में मानव कंकाल (खोपड़ी) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साड़ी, चप्पल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुंदरपार मिश्रौली गांव का एक किसान अपने गन्ने के खेत में खाद डालने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े मानव कंकाल पर पड़ी। यह देख उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक साड़ी, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक, सौंपी सहायता राशि

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow13m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव में बुधवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने एक बार फिर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौजूद रहे। विधायक ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और शासन द्वारा भेजी गई सहायता राशि सौंपी। यह घटना छह दिन पहले की है, जब गांव के ही एक दलित युवक, सनी (पुत्र संतोष) की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते गांव में काफी हंगामा हुआ था। परिवार की मांग पर पुलिस ने मामले में हत्या और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ीं, जिसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार किया। इससे पहले सोमवार को भी सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शासन से मिली पहली सहायता राशि प्रदान की थी। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं और इसी क्रम में यह सहायता राशि भेजी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आर्थिक सहायता का मुकदमे से कोई संबंध नहीं है। विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
0
0
Report

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दान चढ़ावे के गबन पर SIT ने CCTV जाँच बढ़ाई

Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर धाम में दान और चढ़ावे के कथित गबन पर, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के CEO सोहन सिंह रंगड़ कहते हैं, "कल, कमिश्नर की अगुवाई में 3 सदस्यों की एक टीम ने जगह का दौरा किया। उन्होंने गर्भगृह और गिनती केंद्र से लेकर CCTV सेटअप और आसपास के इलाकों तक हर चीज़ का निरीक्षण किया... उन्होंने कुछ उलझन वाले बिंदुओं पर मौके पर ही स्पष्टीकरण मांगा और CCTV डेटा की मांग की। उन्होंने मंदिर समिति से जुड़ा डेटा भी मांगा और निर्देश दिया कि संबंधित जानकारी SDM और CO को दी जाए... हमें पुलिस से कुछ पत्र मिले हैं, और हमने मांगी गई लगभग सभी जानकारी दे दी है। इन पत्रों में कई तरह की जानकारी मांगी गई थी: प्रमोद नौटियाल, पिछले सालों में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या, मंदिर की आय, आने वाले लोगों की संख्या और सालों से यहां नियुक्त कर्मचारियों का विवरण। वे नियमित रूप से CCTV फुटेज भी ले रहे हैं, और हम जानकारी के लिए उनके सभी अनुरोधों का तुरंत जवाब दे रहे हैं... पैनल ने उस जगह के बारे में टिप्पणी की जहां गिनती होती है, और सुझाव दिया कि अगर संभव हो तो कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए... CCTV कैमरों और उनके एंगल को ठीक किया जाएगा। चमोली, उत्तराखंड | बद्रीनाथ मंदिर में दान की चोरी के मामले पर, SIT जांच अधिकारी महादेव उनियाल कहते हैं, "हमने मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम से एक NVR ज़ब्त किया है; इसमें 22 जून और 25 जून का पूरा CCTV फुटेज है... इसके अलावा, हमें इसे एक विशेष यूनिट को भेजना होगा ताकि गिनती की पिछली प्रक्रिया का वह फुटेज रिकवर किया जा सके जिसे डिलीट कर दिया गया था। कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं, और उनके बारे में गहन जांच की जा रही है।"
0
0
Report

हांसी में पेयजल विवाद सुलझा: 4 इंच टी कनेक्शन से समाधान

Hansi, Haryana:हाँसी चैनत पेयजल विवाद सुलझा, 4 इंच की टी कनेक्शन पर बनी सहमति, धरना समाप्त हांसी के गांव चैनत में लंबे समय से चल रहा पेयजल विवाद आखिरकार सुलझ गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हुई बैठक में धरना समिति और सरकार के बीच सहमति बन गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव को 4 इंच की अतिरिक्त टी (T) कनेक्शन दी जाएगी। टैंक खाली होने की स्थिति में इसी टी कनेक्शन के माध्यम से पानी भरा जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद धरना समिति ने अपना धरना समाप्त करने का ऐलान कर दिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और हांसी के विधायक विनोद भयाना भी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने बताया कि दो दिनों के भीतर टी कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही, सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अमृत-2 योजना के तहत गांव के लिए अलग पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा, जिसे पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top