202124
Aligarh: इगलास में मानसिक रोग शिविर का आयोजन, 150 मरीजों को मिली सलाह
Iglas, Uttar Pradesh:इगलास के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक रोग कार्यक्रम के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलेश शर्मा ने फीता काटकर किया। शिविर में करीब 600 लोग पहुंचे जिनमें से 150 मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों को जांच के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. स्कंद राजा ने मरीजों के प्रति सहानुभूति और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेल में रक्षाबंधन: जालौन के उरई कारागार में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिला जेल में रक्षाबंधन की धूम, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें, उरई स्थित जिला कारागार में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें, जालौन और आसपास के क्षेत्रों से बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें, सुरक्षा जांच के बाद बहनों को भाइयों से मिलकर राखी बांधने का मिला मौका, राखी बांधते समय कई बहनों की आंखें हुईं नम, भाई भी हुए भावुक, जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बारिश को देखते हुए टेंट और पेयजल की कराई व्यवस्था, बहनों को भाइयों से मिलने के लिए अधिकतम समय देने का किया प्रयास, जो बहनें मिठाई नहीं ला सकीं, उनके लिए जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था, भाई-बहनों ने एक-दूसरे को तिलक कर मनाया रक्षाबंधन का पर्व, सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के रिश्ते की डोर हुई मजबूत, जालौन के उरई स्थित जिला कारागार का मामला।0
0
Report
बहराइच में भीम आर्मी और SDM के बीच तकरार, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, SDM के साथ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प,वीडियो हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है,जहां धरना प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व SDM महसी राजेश कुमार अग्रवाल के बीच तीखी बहस। रास्ते के विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी द्वारा दिया गया था धरना。 प्रदर्शन के दौरान मध्यस्थता करने पहुंचे एसडीएम महसी से भिड़े भीम आर्मी कार्यकर्ता。 धरना समाप्ति से पूर्व हुई झड़प का वीडियो हुआ वायरल。 उपस्थित पुलिस कर्मियों ने किया बचाव। तीखी बहस के बाद धरना हुआ था समाप्त。0
0
Report
भीलवाड़ा के मांडल में ट्रेलर फिर डिवाइडर चढ़ा, घुमावदार पुलिया बना हादसों का कारण
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- मांडल में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर मांडल रेलवे ओवरब्रिज का मामला घुमाव के कारण आज फिर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा घुमावदार पुलिया, अब तक कई हादसे हो चुके हैं0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक में HIV पॉज़िटिव की बढ़ती संख्या: वीडियो सच है या गलत?
Solapur, Maharashtra:SOLAPUR BREAKING - महाराष्ट्रात HIV पॉझिटिव लोकांची संख्या वाढत असल्याची दावं? वायरल व्हिडिओ नसून संपूर्ण राज्यात मोठी खळबळ ( PKG ) - महाराष्ट्र कर्नाटक और दिल्लीमध्ये अचानक HIV पॉझिटिव लोकांची संख्या वाढत असल्याचा दावा? - इंस्टाग्रामवरील एका व्हायरल व्हिडिओमुळे संपूर्ण राज्यात मोठी खळबळ - लैंगिक संबंधांमुळे नाही तर HIV बाधित सुई ठेवण्याच्या ठिकाणी लावल्याने प्रमाण वाढत असल्याचा दावा - मात्र या दाव्याची सत्यता काय? झी 24 तास स्पेशल रिपोर्ट वरिल भागांमध्ये HIV विषाणू काय आहे, ते कसे दिसते, आणि सेफ लायफ स्टाइलसह विविध तथ्ये समजावण्यात आली आहेत. एचआयव्ही कशामुळे होतो? – असुरक्षित लैंगिक संबंध, दूषित रक्तप्रवाह, गर्भवती महिलांद्वारे बाळाला संक्रमण, दूषित औषध प्रयोजन वैद्यकीय तज्ज्ञांच्या मतानुसार फक्त चार कारणांमुळे HIV होण्याची शक्यता असते. असुरक्षित लैंगिक संबंध हा अत्यंत महत्त्वाचा कारण आहे. व्हायरल व्हिडिओमध्ये तथ्य नसल्याचे डॉक्टरांनी म्हटले आहे. डॉक्टर सचिन कोरे यांच्या मते मानवी शरीराच्या बाहेर HIV विषाणू काही सेकंदात जीवंत राहत नाही. समाजातील HIV बाधितांचे प्रमाण कमी करण्यासाठी देशभरामध्ये विविध संघटना कार्यरत आहेत; योग्य उपचार आणि प्रसार रोखण्यासाठी योजनांची अंमलबजावणी होत आहे. अशा चुकीच्या व्हिडिओंचा प्रसार रोखण्यासाठी कायदेशीर कारवाईची मागणीही जोरदार होत आहे.0
0
Report
रक्षाबंधन पर रूपनगर जेल में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
Rupnagar, Punjab:Ropar रूपनगर जिला जेल में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जेल प्रशासन ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को मजबूत करने के लिए विशेष इंतजाम किए थे。 जेल अधीक्षक हरजोत सिंह कलेर ने बताया कि सामान्य दिनों में ऐसी मुलाकातें संभव नहीं होतीं। रक्षा बंधन के त्योहार के मद्देनजर जेल प्रशासन ने कैदियों की बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की। जेल परिसर में ही राखियों और मिठाइयों का भी इंतजाम किया गया, ताकि बहनों को कोई असुविधा न हो。 सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच ये विशेष मुलाकातें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहीं। अधीक्षक ने जानकारी दी कि इस बार जेल में लगभग 500 से 600 राखियां बांधे जाने की उम्मीद है। जेल से बाहर रह रही कैदियों की बहनों और जेल में बंद कैदियों के लिए भी नियमों के अनुसार विशेष व्यवस्था की गई थी。 इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का भरोसा दिलाया।0
0
Report
करंट के खंभे पर मंडरा रहा खतरा! सिर्फ केबल के सहारे टिका जर्जर विद्युत पोल
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के गोला टोला मुख्य बाजार में नगर पालिका कार्यालय से महज करीब 150 मीटर आगे विद्युत विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां विद्युत का खंभा नीचे से पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुका है और फिलहाल सिर्फ केबल के सहारे खड़ा है। खंभे की हालत इतनी कमजोर है कि किसी भी समय इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य बाजार होने के कारण यहां दिनभर दुकानदारों और राहगीरों की आवाजाही रहती है, जिससे स्थानीय लोगों में दुर्घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। अगल-बगल के दुकानदारों मनोज गुप्ता, अवधेश प्रजापति, नीरज सोनकर आदि ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जर्जर खंभे की मरम्मत कराई जाए अथवा उसके स्थान पर नया विद्युत पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि खंभा काफी समय से कमजोर हालत में है और ऊपर से भी केबल के सहारे टिका हुआ है। ऐसे में जिम्मेदार विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर ओसियां में SBI शाखा के आग लगने से नुकसान, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर सामने आई है। ओसियां के सदर बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आज बैंक में छुट्टी होने के कारण आगजनी की घटना का समय रहते पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि बैंक के एसी के आउटडोर यूनिट से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को भी घटना की सूचना दी गई। वहीं नायब तहसीलदार छतर सिंह राजपुरोहित सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने के कारणों और बैंक में हुए नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है。0
0
Report
श्रावस्ती में प्रतिबंधित नॉरकोटिक्स दवाओं की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नॉरकोटिक्स दवाओं के खिलाफ छापेमार कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में कोडीन युक्त सिरप और काफी मात्रा में नॉरकोटिक्स कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक श्रावस्ती जिले का, जबकि दूसरा पड़ोसी बहराइच जिले का निवासी बताया जा रहा है। बरामद दवाओं की जांच के बाद औषधि निरीक्षक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब बरामद दवाओं के स्रोत और इनके इस्तेमाल व सप्लाई नेटवर्क को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की हो रही है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
झांसी के बरल गांव में कुल्हाड़ी-लाठी हमला, युवक की मौत, केस दर्ज
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरल में कुछ लोगों ने गांव के ही एक शख्स पर कुल्हाड़ी और लाठियां से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई, आनन फानन में परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस के दर्ज कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वी/ओ.1- मृतक के परिजनों के मुताबिक नंद कुमार राजपूत डेयरी पर दूध देने के लिए गए हुए थे, अभी रास्ते में शराब के ठेके के बगल में नीम के पेड़ के पास तीन लोग शराब पी रहे थे, जैसे ही नंद कुमार वहां से निकला तो शराब पीने वाले लोग उसे गाली देने लगे जब नंदकुमार ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने पड़कर उसके ऊपर लाठी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर में पट्टी बांधकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान नंदकुमार राजपूत ने दम तोड़ दिया. वहीं मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गई हैं. बाइट- रामकुमार राजपूत....... मृतक के परिजन0
0
Report
Advertisement
कांदा एक्सप्रेस दिल्ली पहुँची, प्याज़ 35 रुपये प्रति किलो बजे सब्सिडी के साथ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: महाराष्ट्र से प्याज़ की खेप लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुँची। स्टेशन पर प्याज़ उतारे जा रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार दिल्ली में इन्हें 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी वाली कीमत पर बेच रही है।0
0
Report
नेपाल त्रासदी के बीच विदिशा की बेटी स्वाती लापता, परिवार चिंतित
Vidisha, Madhya Pradesh:नेपाल त्रासदी के बीच विदिशा की बेटी स्वाती लापता, कनाडा में रहने वाले परिवार की चिंता बड़ती जा रही है। स्वाती बागरेचा कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत आई थीं और ईशा ग्रुप के साथ यात्रा कर रही थीं। परिवार के अनुसार उन्होंने परिवार के पास रहने के दौरान संपर्क बनाए रखा था, पर नेपाल में त्रासदी की खबर के बाद उनकी खैर-खबर नहीं मिल पा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर भी परिवार खुशियों के बजाए उम्मीद में है कि स्वाती सुरक्षित लौटेंगी। परिजन बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार को अब सिर्फ एक ही उम्मीद है—स्वाती से संपर्क हो जाए और उनकी कुशल-खेमत की जानकारी मिले।0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर स्वागत, बहनों ने राखी बांधी
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर स्वागत, बहनों ने बांधी राखी रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर दी शुभकामनाएं, सीएम ने मुंह मीठा कर कराया स्नेहिल स्वागत उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील पहुंचे। हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रक्षाबंधन के मौके पर नागदा निवासी माया तितलिया और मनीषा अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ दोनों बहनों का मुंह मीठा कराया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। इस मौके पर नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर रांची पुलिस ने बच्चों के साथ प्रेम और सुरक्षा का संदेश दिया
Ranchi, Jharkhand:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। वरीय पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम वरीय अधिकारियों ने बालाश्रय और प्रेमाश्रय पहुंचकर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई और संरक्षक माना। रांची के पांड्रा स्थित बालाश्रय और चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया गया। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली एएसपी बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखियां बांधीं और स्नेह व विश्वास का भाव प्रकट किया। अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की इच्छाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि समाज के हर बच्चे को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए खास और यादगार रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि पुलिस महज कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी और संवेदनशील प्रहरी भी है।0
0
Report
डूंगरपुर के सारणेश्वर मंदिर में श्रावणी उपाकर्म, नया जनेऊ धारण
Dungarpur, Rajasthan: जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपूर अखिलेश शर्मा लोकेशन - डूंगरपुर हेमाद्री स्नान व मंत्रोच्चार के साथ सारणेश्वर मंदिर में श्रावणी उपाकर्म संपन्न, विप्रजनों ने धारण किया नवीन यज्ञोपवीत डूंगरपुर शहर के ऐतिहासिक सारणेश्वर मंदिर घाटी में शुक्रवार को श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रावणी उपाकर्म विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान चौबीसा समाज सहित विविध विप्रजनों ने आत्मशुद्धि का यह महापर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया। वही नवीन यज्ञोपवीत धारण किया। चौबीसा समाज अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य जुगल किशोर पांडेय तथा सहआचार्य कपिल उपाध्याय के आचार्यत्व में समाजजनों व विप्रवरों को हेमाद्रि स्नान, ऋषि तर्पण एवं पितृ तर्पण सहित सभी धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं गईं। तत्पश्चात आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी को नवीन यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण करवाया। उन्होंने कहा कि पापो के निवारण एवं मन, कर्म, वचन की शुद्धि के लिए की जाने वाली आराधना ही हेमाद्रि स्नान है। सनातन परंपरा में ब्राह्मण कुल का वास्तविक स्वरूप और वरदान जनेऊ धारण करना तथा शिखा (चोटी) रखना है। उन्होंने बताया कि जनेऊ के तीन धागे देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण का प्रतीक हैं, जो हमें जीवन भर अपने कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर-परिवार में उचित और सनातन संस्कार देकर ही ब्राह्मण कुल की रक्षा संभव है। उन्होंने सच्चे व्रत की व्याख्या करते हुए कहा कि केवल अन्न त्यागना ही व्रत नहीं है, बल्कि दिनभर में किसी की निंदा न करने का संकल्प लेना ही वास्तविक व्रत है। हेमाद्रि स्नान के दौरान उपाकर्म में शामिल सभी भूदेवों को समस्त प्राणियों एवं पशु-पक्षियों के प्रति दयाभाव रखने का संकल्प भी दिलवाया गया। बाइट - सुरेन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष चौबीसा समाज अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
नागौर में ANTF ने 5.4 किलो MD जब्त कर तस्कर नेटवर्क पर दबिश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान एंटी नारكوटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नागौर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक टीयूवी-300 कार जब्त कर एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिली थी कि नागौर से एमडी की बड़ी खेप जयपुर ले जाकर पार्टियों और ग्राहकों को सप्लाई की जानी है। इसके बाद ANTF टीम ने संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की। टीम ने ग्राम दुगौली में खारी-जोधा जाने वाली सड़क पर देवनारायण बगीची के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान RJ21UC2898 नंबर की टीयूवी-300 कार आती दिखाई दी। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर खलासी सीट के नीचे सफेद प्लास्टिक के कट्टे में पांच थैलियां मिलीं। जांच में इनमें 5.400 किलो एमडी बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि बाल अपचारी को यह खेप मेडतारोड़ थाना क्षेत्र के सालासर/मालास इलाके से मिली थी। एक तस्कर ने सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन एप के माध्यम से संपर्क कर उसे धुडिला गांव के पास बुलाया था। वहां एमडी से भरा कट्टा देने के बाद उसे जयपुर ले जाकर सप्लाई करने के लिए कहा गया था। जांच के दौरान बाल अपचारी के मोबाइल में एक अकाउंटिंग एप से करीब 16 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब भी मिला। पुलिस अब सप्लायर, रिसीवर और पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने के लिए अनुसंधान कर रही है। ANTF के अनुसार गठन के करीब 10 महीनों में अब तक 196.76124 किलो एमडी बरामद की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल मादक पदार्थ जब्त करना नहीं, बल्कि इसके पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करना है। बाईट विकास कुमार महानिरीक्षक ANTF0
0
Report
Advertisement
