icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम सम्राट चौधरी के पंचायत परिसीमन निर्णय को ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम माना गया

Patna, Bihar:वीओ (Voice Over): कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष मुखिया महासंघ बिहार, अमोद कुमार निराला, प्रदेश अध्यक्ष पंच-सरपंच संघ बिहार तथा कृष्णा कुमारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जिला परिषद संघ बिहार उपस्थित रहीं। प्रमुख संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता अनुज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मुखिया संघ गोपालगंज ने की, जबकि आगंतुक अतिथियों का स्वागत जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार अंकुर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पंचायत परिसीमन संबंधी फैसले को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और साहसिक निर्णय बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद लिए गए इस निर्णय से पंचायत व्यवस्था अधिक संतुलित, प्रभावी और जनसंख्या के अनुरूप बनेगी, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया और इसे बिहार के पंचायत इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
0
Report

प्रेमिका के पिता ने हत्या कर सड़क के किनारे डाला था तहजीब का शव,काल डिटेल से खुलासा हुआ

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में मृतक की कॉल डिटेल और जाँच के आधार पर मृतक की प्रेमिका के पिता को हत्या के आरोप मे घटना में प्रयुक्त बाइक और गमछा सहित गिरफ्तार कर तहजीब हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को थाना मझिला पर सूचना प्राप्त हुई कि तहजीब पुत्र मुजीब निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला का टुमुरकी गाँव के बाहर सड़क किनारे शव मिला है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को जल्द अनावरण के निर्देश दिए थे। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी गया। इस संबंध में मृतक की माता की तहरीर के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह और पुलिस बल द्वारा नामजद नसीम पुत्र सादिक खां निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला को घटना में प्रयुक्त गमछा, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ मे बताया मृतक तहजीब उसकी पुत्री से बातचीत करता था, जिसका उसके द्वारा विरोध किया जाता था। इसी बात से आहत होकर नसीम द्वारा तहजीब की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गयी तथा शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गांव के बाहर सडक के किनारे फेंक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे बताया आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

जेआरएस कॉलेज जमालपुर में रबड़ शोध केंद्र का शुभारंभ, पूर्वी भारत के लिए नई दिशा

Munger, Bihar:जेआरएस कॉलेज में रबड़ शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मुंगेर विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से जे.आर.एस. कॉलेज, जमालपुर में रबड़ शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य रबड़ उत्पादन, अनुसंधान, प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। कार्यक्रम में भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान (RRII), केरलम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.बी. मोहम्मद सादिक एवं श्री एम.जे. राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वैज्ञानिकों ने रबड़ की उन्नत खेती, अनुसंधान की संभावनाओं तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पूर्वी भारत में रबड़ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रबड़ शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने केंद्र की स्थापना को विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शोध गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार टाटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, अनुसंधान परियोजनाएं तथा विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने रबड़ शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी अजपुरा में खराब सड़क-जलभराव के खिलाफ ग्रामीणों ने धान रोपकर विरोध किया

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी हरख ब्लाक के अन्तर्गत स्थित अजपुरा ग्राम पंचायत के पिपरहा गांव में ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया。 खराब सड़क और जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई की。 बारिश में सड़क तालाब जैसी बन जाती है, आवागमन ठप हो जाता है。 ग्रामीणों का कहना—पैदल चलना भी हो जाता है मुश्किल。 कई बार प्रधान, विधायक और अधिकारियों से की गई शिकायतें बेअसर रहीं。 आरोप—चुनाव के समय ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि。 वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क का नहीं हुआ कोई स्थायी समाधान。 प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की गई。 ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग उठाई。 बाइट- ग्रामीण。
0
0
Report

गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में हमले: CCTV में कैद दबंगई, पुलिस जांच शुरू

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ दिनदहाड़े मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज स्थित बाढ़ खंड सिंचाई विभाग कार्यालय में मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ अधिशासी अभियंता विपिन सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि विभाग का एक निलंबित क्लर्क अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और गाली-गलौज की प्रतिक्रिया में हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक कार्यालय में हंगामा रहा और सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यालय के भीतर अफरा-तफरी हुई। हमला करने वाला क्लर्क पहले से निलंबित बताया गया है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मार्च, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले के गैरसैंण में आज छात्रों और युवाओं ने 'जस्टिस फॉर स्टूडेंट्स मार्च' निकाला। छात्रों ने देशभर में हो रही पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर तहसील होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। छात्रों ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। छात्रों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर: न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर प्रशासनिक टीम पहुँची, ताले लगे

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने पहुँची प्रशासनिक टीम, 7 घरों में प्रशासन की टीम ने लगाया ताला, न्यायालय का आदेश की विवादित भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त कर डिक्रीदार को कब्जा दिलाया जाय, न्यायालय के आदेश पर पहुँची टीम ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न कर घरों में ताला लगाकर वापस लौटी, कब्जेदारों का आरोप है कि सौ सालों से हमारा परिवार इस जमीन पर काबिज है, ऊसर जमीन को फर्जी तरीके से विपक्षी द्वारा डिग्री करा ली गयी, प्रशासन की इस कार्यवाही में हम लोग इस बरसात में सड़क पर आ गए हैं, पीड़ितों का कहना है कि हम डीएम के यहां धरना देंगे और उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना गांव का मामला,
0
0
Report

संभल दंगों के मुकदमे: गवाहों ने योगी राज में बेखौफ बयान दिए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल हिंसा के आरोपियों के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई 90 फीसदी पूरी ....दंगाईयों के फैसले का काउंटडाउन शुरू...योगी सरकार में बेखोफ होकर गवाहों ने दंगे के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराए । संभल में अब बिना डरे गवाही हो रही है दंगों की ....स्थानीय लोगों ने बताया यूपी में योगी राज से पहले संभल में डर का ऐसा माहौल था .. लोग सच बोलने से डरते थे .. पूर्व में हुए दंगों के मामले में दंगाइयों और सियासी मुस्लिम नेताओं के डर से दंगे के किसी भी मामले में किसी भी पीड़ित या अन्य ने कोर्ट या पुलिस के सामने गवाही देने की हिम्मत नहीं की ... लेकिन अब योगीराज में संभल पूरी तरह बदला है ..., योगी की कड़ी कानूनी व्यवस्था ने लोगों के मन से डर को पूरी तरह निकाल दिया है .... 2024 के दंगों के मामले के कोर्ट में चल रहे केस में सभी गवाहों ने बेखौफ और निडर होकर अपनी गवाहियाँ दर्ज कराई है ... संभल के दंगों के इतिहास में यह पहली बार संभव हुआ है ... जिसका श्रेय सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे रहे है ।
0
0
Report
Advertisement

रवि सीजन के लिए अनुदानित बीज की बुकिंग शुरू :सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार इटियाथोक से अनुदान पर बीज एवं नि:शुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इटियाथोक ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन नें किसानों से अपील की है, कि समय रहते अपनी बुकिंग कर योजना का लाभ लें।उन्होंने बताया, कि किसान भाई विभाग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय बीज भंडार कार्यालय में भी बुकिंग करा सकते हैं। रवि सीजन के बुवाई के लिए गेहूं, जौ एवं लाही, सरसों, मटर के बीज के लिए बुकिंग 10 जुलाई से शुरू कर दी गई है।साथ ही कृषि अधिकारी श्री हुसैन नें क्षेत्र के किसानों से तत्काल फार्मर रजिस्ट्री कराने की बात कही।
0
0
Report
0
0
Report

फिरोजपुर में बिजली करंट से BSF जवान चंदन सिंह की मौत, परिजनों में मातम

Munger, Bihar:बिजली करंट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत , सूचना के बाद परिवार में मातम। पंजाब के फिरोजपुर में जेनरेटर ऑपरेटर के पद पर था कार्यरत ,ड्यूटी करते समय करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत। मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह पंचायत के जवायत गांव निवासी ब्रजेश सिंह का 30 वर्षीय पुत्र बीएसएफ जवान चंदन सिंह की ड्यूटी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक जवान पंजाब के भारत पाकिस्तान बॉर्डर के समीप फिरोजपुर में कार्यरत था।करंट से बीएसएफ जवान चंदन की दुखद मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।चंदन की शादी सात साल पूर्व हुई थी लेकिन उसे कोई भी संतान नहीं है।पत्नी बांका हाई स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत है।परिजनों ने बताया कि चंदन वर्ष 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और फिलहाल पंजाब के फिरोजपुर के समीप बॉर्डर पर जनरेटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि चंदन के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद तमाम प्रक्रियाओं के बाद उसका शव पंजाब से भेजा जाएगा।वहीं शुक्रवार तक जवान चंदन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव जवायत लाया जाएगा।मृतक जवान चंदन के पिता ब्रजेश सिंह खेती किसानी करते हैं. तीन भाइयों में चंदन सबसे छोटा था।दो भाई गांव में रहते है खेती करते हैं ग्रामीणों ने बताया कि चंदन काफी तेज और ऊर्जावान युवक था और परिवार पर उसकी काफी जिम्मेदारी थी। बीएसएफ जवान चंदन की दुखद मौत की खबर पाकर उनके रिश्तेदार और शुभचिंतक संवेदना प्रकट करने उनके घर पहुंच रहे है।
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया में एमडीएम खाने में लापरवाही से दर्जनों बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Khagaria, Bihar:खगड़िया में एक बार फिर एमडीएम के खाने में बड़ी लापरबाही सामने आई है। खगड़िया के चौथम प्रखंड में स्थित कन्या मध्य विद्यालय भूतौली में एमडीएम में क्रिंडा मिला खाना खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए जिसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालाँकि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमडीएम का जो खाना बच्चों के बीच परोसा गया उसमें क्रिंडा मिलने की खबर सुनने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के गार्डियन All लोग स्कूल पहुंचे और बीमार पड़े बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि एमडीएम के खाना में मरहा हुआ सांप था जिसे देखकर बच्चे डर गए और वही खाना खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ गए; हालाँकि स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि सांप नहीं, जोंक टाइप का कुछ क्रिंड़ा एक बच्चे की थाली में मरहा हुआ मिला था। ऐसे में समझा जा सकता है कि किस तरह से एमडीएम के खाना में लापरवाही बरती जा रही है।
0
0
Report

16 दिन से लापता नाबालिग अंगिरावती: सिंगरौली पुलिस जांच जारी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले की 17 वर्षीय नाबालिग अंगिरावती केवट 7 जुलाई की दोपहर अचानक घर से गायब हो गई थी। बसौड़ा गांव की रहने वाली गरीब परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले अपनी स्तर पर हर संभव जगह तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत शासन चौकी में दर्ज कराई गई। 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं है जिससे लड़की तक पहुंचा जा सके। परिवार दादा-दादी सहित अब भी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है। परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना, चौकी और एसपी कार्यालय तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। दादा बताते हैं कि 7 जुलाई से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और हर दिन एक नई उम्मीद के साथ शुरू होते होते अंत हो जाता है। स्थिति पर सवाल उठते हैं कि इतने दिन बाद भी कोई ठोस सुराग क्यों नहीं मिला? क्या जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है? पुलिस का कहना है कि नाबालिग होने के कारण एफआईआर भी संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है और किशोरी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती थी, इसलिए तकनीकी आधार पर ठोस लीड नहीं मिल सकी। अलग-अलग पहलुओं से अगली कार्रवाई की जा रही है और सुराग मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी। 16 दिन बाद भी मामला जस का तस है और परिवार प्रशासन से बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाये बैठा है।
0
0
Report

इंदौर में पैसों के विवाद पर दो परिचित ने चाकू से हमला, गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर दो परिचित युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल यह घटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व फरियादी वीरेंद्र सिंह और आरोपी शोकेश तथा सौरभ के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। तीनों पहले से एक-दूसरे के परिचित थे। विवाद बढ़ने पर पानी-पतासी की दुकान के सामने आरोपियों ने वीरेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और दोनों आरोपियों शोकेश सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों का विवाद ही घटना की मुख्य वजह सामने आया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top