202001
Aligarh: कार भारती के 47वें स्थापना दिवस पर इगलास में समितियों का गठन
Aligarh, Uttar Pradesh:सहकार भारती के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर तहसील इगलास में ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप वर्मा ने इगलास ब्लॉक और गोंडा ब्लॉक की समितियों का गठन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी बृजमोहन सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम वीरपाल सिंह शाहपुर के श्रीजी धाम स्थित कॉलोनी में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने "बिना संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उदार" के नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मडरिया बाईपास पर यातायात चरमराया; ईंट मंडी ने किया जाम बढ़ा दिया
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:मडरिया बाईपास में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है।करीब एक घंटे से अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, अभी तक मौके पर यातायात पुलिस नहीं पहुंची है, जिसके चलते जाम लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के आसपास सड़क किनारे लगने वाली ईंटों की मंडी जाम का मुख्य कारण بنی हुई है। सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बढ़ते जाम और यातायात व्यवस्था में लापरवाही को लेकर अब यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर जाम खुलवाने और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती करने की मांग की है।0
0
Report
लखनऊ की मेयर ने ईवी अपनाने और तेल बचाने की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP | लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल कहती हैं, "फ्यूल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद, हमारे सभी अधिकारियों, जिनके पास पहले दो गाड़ियां थीं, ने एक-एक गाड़ी वापस कर दी। मैंने भी एक लेटर लिखकर हमें ज़्यादा ध्यान से गाड़ी चलाने और डीज़ल और पेट्रोल की खपत कम करने के लिए कहा। मैंने यह कैंपेन 2.5 साल पहले शुरू किया था। मैंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां लगाईं। लखनऊ में 2,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं... हमारी सभी डीज़ल से चलने वाली डोर-टू-डोर कलेक्शन गाड़ियां रिटायर हो गई हैं, और अब सिर्फ़ हमारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही चल रही हैं... हम और ज़्यादा EVs लगाने पर ध्यान देंगे ताकि हर कोई जल्द से जल्द उन्हें अपना ले... मैं लखनऊ के लोगों से भी अपील करती हूं कि हमें इस समय प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए। देश और दुनिया पर आए संकट और आने वाले तेल संकट से बचने के लिए, फिजूलखर्ची कम करें और जब भी यात्रा करनी हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें..."0
0
Report
नेपाल-दिल्ली दूतावास परमिट पर चलने वाली बस से पासपोर्ट बरामद; ड्राइवर हिरासत
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर एसएसबी और मोहाने पुलिस को मिली बड़ी सफलता नेपाल से दिल्ली भारतीय दूतावास के परमिट पर संचालित एक नेपाली बस चालक के पास से कई देशों के मिले पार्सपोर्ट नेपाल निवासी चालक जलंधर धामी के पास से 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट हुआ बरामद गहन तलाशी के दौरान बरामद पासपोर्ट से बस के किसी भी यात्रियों से मिलान न होने पर ड्राइवर को लिया गया हिरासत में सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटीं। कहीं न कहीं इन पार्सपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क होने की हो सकती है बात मोहाना थाने क्षेत्र के ककरहवा भारत नेपाल बार्डर का मामला0
0
Report
Advertisement
गाज़ियाबाद में दुकान में आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर। विजुअल्स0
0
Report
बहराइच NH पर दो घोड़ों की दौड़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में NH हाइवे पर दौड़ रहे 2 घोड़ो का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, नानपारा रुपईडीहा हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे घोड़ो का Live वीडियो एक कार सवार ने किया कैमरे में कैद, हाइवे पर चले रहे वाहन चालकों के साथ हो सकता था बड़ा हादसा, NH हाइवे पर रेस लगा रहे दो घोड़ों का कैमरे में कैद हुआ Live नज़ारा, सड़क पर घुड़दौड़ का वीडियो बनाकर एक कार सवार ने सोशल मीडिया में किया वायरल, बहाराइच में NH हाइवे पर दो घ़ोड़ो का कई किलोमीटर तक दौड़ लगाते वीडियो बड़ी तेजी से हो रहा वायरल,0
0
Report
NOIDA में भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): HEAVY RAIN LASHES PARTS OF CITY/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
NEET-UG 2026 रद्द: बच्चों के सपनों की सुरक्षा और जवाबदेही की मांग
Noida, Uttar Pradesh:NEET-UG 2026 का रद्द होना सिर्फ एक परीक्षा का रद्द होना नहीं है, यह उन लाखों परिवारों के भरोसे की बात है, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए सपने देखे, मेहनत से पढ़ाया और यह माना कि अगर बच्चा ईमानदारी से पढ़ेगा, तो व्यवस्था भी उसके साथ ईमानदारी से पेश आएगी। मैं जानता हूँ कि देश भर में एक साथ परीक्षा कराना आसान काम नहीं है। लेकिन हमारे युवाओं को इतना अधिकार तो है कि उनकी मेहनत का सम्मान हो, और उनका भविष्य किसी की लापरवाही की भेंट न चढ़े। जब पेपर लीक एक के बाद एक दोहराए जाएँ, और छात्र सड़कों पर न्याय माँगने को मजबूर हों तो यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं रह जाती, यह हमारे साझा भरोसे की चूक बन जाती है। हमारे परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया था। उस हथियार को कमजोर करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार और एजेंसियों को जवाब देना होगा कि आखिर हर बार युवाओं का भविष्य ही क्यों दांव पर लगाया जाता है? देश के सभी छात्रों के साथ हमारी पूरी संवेदना और एकजुटता है। न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अब सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। #NEET0
0
Report
मिथिलेश तिवारी का तेजस्वी यादव पर हमला: NDA अस्पतालों में मुफ्त इलाज की घोषणा
Gopalganj, Bihar:सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के किसी सरकारी अस्पताल में उनके आंख व कान का मुफ्त ईलाज कराया जायेगा दरअसल मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा था कि महिलाओं को एजिटेशन करने की क्या जरूरत उनके लिए मोदी जी खुद नारी शक्ति बंदन के लिए खड़े हैं जिसके बाद उस बयान को राजनीतिक तूल में एडुकेशन कहा जा रहा था नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसा था जिसके बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा व कहा कि बेटियों को एजिटेशन करने की जरूरत नहीं है उनका जो विषय है हमलोग सुनेंगे व समाधान करेंगे हमने एजिटेशन कहा तेजस्वी यादव जी ने एजुकेशन मान लिया या तो तेजस्वी जी का कान खराब है या तो आंख में प्रॉब्लम है या बुद्धि खराब है इसलिए इन तीनो तन्त्रो का ईलाज हम एनडीए सरकार के सरकारी अस्पताल में कराने के लिए आमंत्रित करते हैं वो एक बार आये ताकि हमलोग जांच करा दे ताकि उनसे गलती नही हो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को कहना चाहेंगे कि एजिटेशन और एजुकेशन में बड़ा अंतर होता है एजुकेशन का मतलब शिक्षा होता है एजिटेशन का मतलब आंदोलन होता है तो तेजस्वी जी ने शिक्षा लिया नही और कभी आंदोलन किया नही इसलिए उनको लगता है दोनों एकही चीज है इसलिए तेजस्वी यादव जी को अभी ओर आगे पड़ने की जरूरत है0
0
Report
मंगलुरु में भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों को पानी-पानी कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:MANGALORE, DAKSHINA KANNADA (KARNATAKA): HEAVY RAIN LASHES PARTS OF CITY0
0
Report
Advertisement
मसूदा में नगरपालिका कार्रवाई के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार
Noida, Uttar Pradesh:नगर पालिका की कार्रवाई के विरोध में पीड़ित परिवार पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला, सरकारी भवन से निकाले जाने का मामला, करीब 6 घंटे बीत जाने के बाद उतरा पीड़ित परिवार, ग्राम पंचायत के प्रशासक सुरेंद्र सिंह ने की समझाइश, लेकिन समझाइश के लिए नहीं पहुंचा कोई प्रशासन का प्रतिनिधि. विजयनगर के नगर गांव में लंबे समय से सरकारी भवन रह रहे परिवार को भवन खाली कराने पर पीड़ित परिवार ने किया बवाल पानी की टंकी पर जता रहे विरोध. करीब 06 घंटे बीतने के बाद उतरा परिवार. विजयनगर के नगर गांव में पति पत्नी के टंकी पर चढ़ने का मामला ,करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन, बिना नोटिस दिए सरकारी भवन से बेदखल करने का लगा रहे आरोप तो वही शिखरानी प्रशासक सुरेंद्र सिंह ने इस कहा प्रशासन को नोटिस देकर पीड़ित को भवन खाली करने का समय देना चाहिए ताकि वो अपने रहने की व्यवस्था दूसरी जगह कर सके. करीब 6 घंटे बीत जाने के बाद उतरा पीड़ित परिवार, ग्राम पंचायत के प्रशासक सुरेंद्र सिंह ने की समझाइश, लेकिन समझाइश के लिए नहीं पहुंचा प्रशासन का कोई प्रतिनिधि.0
0
Report
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर डॉक्टर इंदिरा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग पारामेडिकल झपहा मे हुआ भवय आयोजन
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर डा0 इंदिरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग पैरामेडिकल मे बच्चो के द्वारा रंगा रंग कार्यकर्म किया गया, जिसम कॉलेज के डायरेक्टर, प्रिंसपल फेकलिटी टीचर इत्यादि ने भाग लिया0
0
Report
राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बूंदी में प्रतिनिधियों से ज्ञापन और संवाद
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बूंदी पहुंचने पर सर्किट हाउस में प्रजापति समाज के लोगों एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए माटी कला से जुड़े लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने ठिकरिया कला गाँव में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याए भी सुनी। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने समाज के लोगों से संवाद करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार माटी कला एवं पारंपरिक रोजगार से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव से भी मुलाकात हुई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं माटी कला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद0
0
Report
Advertisement
जमुई शहर में मानसून पूर्व बेमौसम बारिश ने जलजमाव का सच दिखा दिया
Jamui, Bihar:जमुई शहर में मानसून पूर्व हुई हल्की बेमौसम बारिश ने नगर परिषद और संबंधित विभागों की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया और घंटों तक यातायात बाधित रहा। नगर परिषद द्वारा शहर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में हालात जस के तस नजर आए। अब जबकि मानसून की मुख्य बारिश अभी बाकी है, ऐसे में नगर परिषद के विकास कार्यों और दावों की हकीकत साफ दिखाई देने लगी है। शहरवासियों का कहना है कि आम जनता की गाढ़ी कमाई से बने नाले और सड़कें पहली बारिश में ही पानी में तैरती नजर आ रही हैं। महाराजगंज चौक, महिसौढ़ी, पंच मंदिर, अस्पताल मार्ग सहित कई बाजार क्षेत्रों और आवासीय मोहल्लों में जलजमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हुई। दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी भरी सड़कों से गुजरते नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण, सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में सभी दावे फेल साबित हो गए। कई जगहों पर नालों में पानी का बहाव नहीं दिखा, जबकि कुछ नाले कचरा और मिट्टी से भरे मिले। लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। नागरिकों का आरोप है कि बिना समुचित निगरानी के निर्माण कार्य पूरे दिखाकर सरकारी राशि खर्च कर दी गई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कई जगह नाले सड़क से ऊंचे बना दिए गए हैं, जिसके कारण बारिश का पानी नालों में जाने के बजाय सड़कों पर जमा हो रहा है। शहरवासियों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से जलजमाव वाले क्षेत्रों का सर्वे कराकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता ने कहा कि शहर में नाला निर्माण कराया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर अब भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जहां-जहां पानी की निकासी नहीं हो रही है, वहां अभिलंब नाले से जोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि शहरवासियों को जलजमाव से राहत मिल सके।0
0
Report
राज्यसभा सांसद निर्वाचित फूलोदेवी नेताम का जगदलपुर आगमन, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Jagdalpur, Chhattisgarh:दुबारा राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार फूलोदेवी नेताम का मंगलवार को जगदलपुर आगमन हुआ, इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांसद फूलोदेवी नेताम का जगह जगह स्वागत किया, सांसद फूलोदवी जगदलपुर स्थित राजीव भवन पहुंची यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की , इस दौरान उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन वे हमेशा ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली है । बाइट फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद0
0
Report
टोंक के पशु हाट बाजार में बकरा मंडी: शिकायतों के बीच लगातार संचालन
Kota, Rajasthan:टोंक घास में संचालित पशु हाट बाजार ओर बकरा मंडी मामला आज भी हो रही बकरा मंडी संचालित शिकायतकर्ता निलेश राजोरा ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर मारपीट ओर जान से मारने की कोशिश ओर जाती सूचक शब्दों से अपमानित करने का लगाया आरोप तहसीलदार पहुंचे थे टीम के साथ लेकिन नहीं हो पाई कोई कार्यवाही जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद भी संचालित हो रही बकरा मंडी0
0
Report
Advertisement
