अलीगढ़ः चन्दफरी मे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का नगर भ्रमण कर हुआ शुभारम्भ
Aligarh, Uttar Pradesh:गांव चंदफरी में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन मां लीलावती ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने झंडी दिखाकर किया। गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई यात्रा में भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। महिला श्रद्धालु प्रीत वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए प्रमुख सड़कों से गुजरीं। भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते व नृत्य करते हुए चल रहे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
