icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow13 Mar 2025, 04:34 am

Aligarh - बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

Aligarh, Uttar Pradesh:

अलीगढ़  के इगलास न्यायलय पर सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बार के सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वहीं डीजे पर संगीत का आनंद लिया तत्पश्चात होली के इस महापर्व को शांति व सौहार्द का प्रतीक बताते हुए होली को आपसी भाईचारे,उत्साह के साथ मनाने की नगर व देहात क्षेत्र की जनता को प्रेरणा दी. इस मौके पर डॉ नवीन कुमार शर्मा राहुल शर्मा प्रमोद कुमार दीनदयाल शर्मा संजय उपाध्याय चौधरी अजय वीर सिंह बनवारी लाल शर्मा बाबू दत्त शर्मा राकेश नाम राजपाल सिंह प्रमोद कुमार शर्मा अशोक कुमार कैलाश चंद विवेक शर्मा पूरन सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Unnao, Uttar Pradesh:Unnao : खबर उन्नाव से है। उन्नाव सदर क्षेत्र के बड़े चौराहे पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रोकथाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के चलते बड़े चौराहे पर कुछ देर तक हलचल बनी रही। कांग्रेसियों ने हाथों में बैनर लेकर ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए वोट चोर गद्दी छोड़, चन्दा चोरो गद्दी छोड़ो के नारे लगाते है। कांग्रेसियों ने उन्नाव के जिला कांग्रेस कार्यालय से विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर हरदोई पुल बड़ा चौराहा, नवीन पुल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समापन हुआ। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी विनी सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

अंबाला धुलकोट में इमारत गिरी, 6 मजदूर मरे, 13 घायल; अनिल विज मुआवजे का वादा

Ambala, Haryana:एंकर :-- अंबाला के धुलकोट में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में से 4 मजदूरों का इलाज अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के बाद आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। अनिल विज ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया। मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए मजदूरों को लेबर एक्ट के तहत मुआवजा दिलवाने का काम किया जाएगा। वहीं, अवैध निर्माण को लेकर अनिल विज ने कहा कि वह पहले ही सरकार को इस संबंध में लिख चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं, लेकिन इनके पीछे एक मजबूत लॉबी है, जो कार्रवाई नहीं होने देती। बाइट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री। वीओ :-- अनिल विज ने इस दौरान तुरंत हरियाणा के डीजीपी को कॉल लगाया और इस मामले में कार्रवाई की मांग की बाइट :-- अनिल विज डीजीपी से फोन पर बात करते हुए
0
0
Report

राजेश नामदेव समेत युवाओं की स्मोकिंग छोड़ने की जद्दोजहद पर डॉक्टरों की सलाह

Jabalpur, Madhya Pradesh:15 साल की उम्र से बीड़ी पीने की आदत कैसी लगी यह कहना है राजेश नामदेव का जो कि अब 65 साल के हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी अब उनकी बीड़ी की लत नहीं छूट रही है। वह जानते हैं कि बीड़ी पीना बुरी बात है और इसके बावजूद उन्होंने बीमार भी बनाया। लेकिन उसके बाद भी कहना तो उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है लिहाजा स्मोकिंग की उनकी आदत अभी पीछा नहीं छोड़ रही है। यही हाल भरत अहिरवार का भी है; 15 साल की उम्र से लगातार स्मोकिंग कर रहे हैं उनका कहना है कि यदि इसे छोड़ो तो तबीयत खराब हो जाती है। हालांकि उनका कहना है कि युवाओं को इन सारी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि यह आदत छोड़ दें लेकिन स्मोकिंग की आदत है की जाती नहीं। वहीं धनीराम ठाकुर का कहना है कि स्मोकिंग की आदत से वह बीमार हो गए थे जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें ऐसे छोड़ने की सलाह दी थी; 10 साल पहले उन्होंने अपनी आदत छोड़ दी और अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है, हालांकि बीपी की दिक्कत है लेकिन वह स्मोकिंग की आदत छोड़ने के कारण नहीं है उनका कहना है कि यदि आप कोशिश करें तो आदत छूट भी सकती है
0
0
Report
Advertisement

चार दिनों की बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, पांच बच्चों के सिर से छिनी छत

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow4m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगाड़ी गांव के वार्ड संख्या 21 में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। बीती रात करीब 11 बजे सैदुल्लाह उर्फ ननक आलम का झोपड़ीनुमा एवं करकटनुमा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। घर गिरने के दौरान एक महिला अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मलबे में दब गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को संभाला। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार गांव में लोगों से मांगकर बच्चों का भरण-पोषण करने को मजबूर है। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के ही समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने पीड़ित परिजन को चावल, तेल ,दाल, साबुन,नमक, सर्फ आदि ने मदद किया है।
0
0
Report

NH-48 पर भटकती मानसिक विमंदित महिला को परिजनों से मिलवाने में RTO की संवेदनशीलता

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। मानसिक विमंदित महिला को परिजनों से मिलाया。 RTO की टीम बनी सहायक, पेश की संवेदनशीलता की मिसाल。 शाहपुरा DTO की टीम को NH-48 पर मिली विमंदित महिला。 भटकती परेशान महिला को देखते RTO टीम ने पूछा नाम-पता。 प्यार से पूछा तो बताया, प्रतापगढ़ के कजलीखेड़ा की है निवासी。 टीम ने वीडियो बनाकर प्रतापगढ़ में उसके भाई देवेन्द्र पचौरी को भेजा。 सूचना पर महिला के पिता और बेटा आज सुबह पहुंचे चंदवाजी。 सुबह RTO टीम ने महिला को तलाश कर परिजनों से मिलवाया。 महिला के पिता और बेटे ने देखा तो भावुक हो रोने लगे。 प्रकरण में RTO निरीक्षक भारतेंदु पचौरी की रही अहम भूमिका。
0
0
Report

चिराग पासवान: इस्तीफे के लिए मुहूर्त के इंतजार में बना ड्रामा

Noida, Uttar Pradesh:इस्ती्फा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी ?\nशर्म' का बोझ उठा कर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान जी से सीखे , बहन - बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके बिहार की वजह से जब सरकार का हिस्सा होने में उन्हें 'शर्मिंदगी' महसूस हो ही रही है, तो इस्तीफा देने की हिम्मत कौन से मुहूर्त के इंतजार में रुकी हुई है ?\nसिर्फ बयानों में दुख जताना और मगरमच्छ के आँसू बहाना चिराग पासवान जी کا पुराना शगल - ड्रामा है। जब सब कुछ असहज, असहनीय और शर्मिंदगी भरा है ही , तो क्या इस्तीफा पत्र पर दस्तखत करने के लिए किसी के द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी (NOC) का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी ?
0
0
Report
Advertisement

श्योपुर में पटवारियों का मोर्चा: दो दिन में बहाली नहीं तो हड़ताल की चेतावनी

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में पटवारियों का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा, दो दिन में बहाली नहीं हुई तो कामबंद हड़ताल की चेतावनी; पटवारियों ने प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोला, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारियों ने ज्ञापन सौंपा। पटवारियों का कहना है कि इसी योजना के तहत जिले में दो पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर उनमें रोष है. पटवारियों ने कार्रवाई वापस लेकर दोनों पटवारियों की बहाली की मांग की है. पटवारियों ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में बहाली नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
0
0
Report

गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, नाव चलाने से बचाव का निर्देश

Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है बाल्मीकि बराज से 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हुआ है वही गोपालगंज में गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है निचले इलाके में पानी तेजी से फैल रहा है सदर, मांझा ,बरौली,व बैकुंठपुर प्रखंड़ में बांध के अंदर निचले इलाके में पानी फैल रहा है जहाँ से लोगो को उचे स्थलों पर शरण लेने की अपील की जा रही है वही डीएम ने सीओ को नाव चलाने का निर्देश दिया है डीएम समीर सौरभ ने सारण तटबंध व डुमरिया रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया इस दौरान तैयारियों का जायजा लिया डीएम ने बताया कि कल 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हुआ है जो पहुच रहा है पानी का जलस्तर बढ़ा है कुछ निचले इलाके में पानी आया है तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है तटबंधों की 24 घण्टे निगरानी रखी जा रही है निचले इलाकों से लोगो को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है तटबंधों की सुरक्षा लगातार की जायेगी ताकि कोई टूटे नही पानी का फ्लो 24 से 48 घण्टे रहेगा उसके बाद पानी निकल जाएगा फिर कोई समस्या नही है वही सीओ को निचले इलाको में नाव चलाने का आदेश दिया गया है ताकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके
0
0
Report

पाकुड़ में विपक्ष ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया

Pakur, Jharkhand:सलग - काँग्रेस प्रोटेस्ट / 28 SEP एरिया - पाकुड़ पाकुड़ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया...कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...कार्यकर्ता ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा की मांग कर रहे थे....कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए डीसी ऑफिस तक पहुंच कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह के पुतला फूंके...
0
0
Report
Advertisement

साहिबगंज में रबीज से बचाव जागरूकता रैली, तत्काल इंजेक्शन और इलाज का कहा

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज जिले में रबीज से बचाव को लेकर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता rैली का आयोजन किया गया. जिसको सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान और जिला आर सी एच पदाधिकारी डॉ किरण माला ने रवाना किया। रैली में जिला के सहिया साथी बीटीटी मुनि जी पाण्डेय और बीपीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाला. जो सदर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर शहर के सभी मुख्य सडको से होते हुए वापस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. इस रैली के माध्यम से लोगो को कुत्ता, बिल्ली, बन्दर के काटने पर रैबीज होने की सम्भावना होती हैँ. ऐसे में रबीज का तुरंत इंजेक्शन लेना चाहिए. डॉक्टर से संपर्क कर अपना पूर्ण इलाज कराना चाहिए. रैबीज का इंजेक्शन सभी अस्पताल में उपलब्ध हैँ. कुत्ते के काटने पर जख्म को अच्छी तरह से धोना हैँ. इसमें लापरवाही करने पर जान भी जा सकती हैँ. इस लिए किसी जनवर को काटने पर तुरंत डॉक्टर से दिखा कर दवा लेना चाहिए。
0
0
Report

धनबाद में गया पुल अंडरपास का धीमा काम बढ़ा जाम की समस्या

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोगो को जाम से निजात नहीं मिलने वाली है। गया पुल के रास्ते आने जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फँस कर ही अपने गंतव्य तक पहुँचना होगा। गया पुल के समानांतर निर्माण होने वाले नई गया पुल अंडर पास का काम धीमी गति से चल रही है। दरअसल बिजली पोल, केबल और जलापूर्ति पाइप शिफ्टिंग नहीं होने के कारण काम धीमी गति में चल रहा है। इसे लेकर भाजपा और जेएमएम में बयानबाजी भी चल रही है। धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा ने नई गया पुल अंडर पास के निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जेएमएम नेता अंडर पास में पुल पुसिंग बारिश के कारण नहीं रुकने की बात कह रहे। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नए गया अंडर पास का काम चल रहा है लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर नकारात्मक अपनाए हुए है। धनबाद झारखंड के प्रमुख शहरों में आता है। वहीं जेएमएम नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि गया पुल अंडर पास का काम हो रहा है। राज्य सरकार विकास के प्रति गम्भीर है। मटकुरिया फ्लाईओवर का काम सुचारू रूप से चल रहा है। गया पुल अंडर पास काम भी चल रहा है। अंडर पास पुल शिफ्टिंग का बारिश के कारण नहीं हो पा रहा। बारिश खत्म होने पर पुसिंग काम हो जाएगा। बिजली पोल, केबल और जलापूर्ति पाइप शिफ्टिंग भी इसके साथ राज्य सरकार करा देगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना जंक्शन पर ट्रेन हादसे में जमुई की शिक्षिका सताक्षी सुमन का दुखद निधन

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित एसके प्लस टू उच्च विद्यालय की समाजशास्त्र की शिक्षिका सताक्षी सुमन का पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में असामयिक निधन हो गया। वह पटना स्थित अपने आवास से विद्यालय में योगदान देने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस से जसीडीह लौट रही थीं। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह सीधे ट्रैक पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बताया शिक्षिका के पिताजी से बात होने पर विस्तृत जानकारी मिली कि पटना जंक्शन पर जनशताब्दी पकड़ने के दौरान उनकी चप्पल फिसल गई, जिससे वह सीधे ट्रैक के नीचे गिरीं और सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें तत्काल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में कोमा में चली गई थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।टीआरई-3 के तहत बहाल हुई इस कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका का यूं चले जाना विद्यालय और छात्र-छात्राओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरा विद्यालय परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ है। सोमवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान शिक्षिका नमिता सिन्हा, जूली कुमारी, अजीता कुमारी, सोनी कुमारी तथा शिक्षक संजीत कुमार, हरेराम कुमार, संदीप पटेल, आकाश चौधरी, राजेश कुमार, जाहिद अंसारी, दामोदर शर्मा, शुभेष झा,कर्मी संजय सिंह समेत सभी छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी प्रिय शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top