202001
इगलास में युवक ने ली खुद की जान, कारण अज्ञात
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के बेसवां में एक 22 वर्षीय युवक ने जामुन के पेड़ पर खुद की जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और ग्रामीण खुद की जान लेने का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रेजरी वेतन घोटाले पर बीजेपी-सरकार के बीच फिर उठा सवाल
Ranchi, Jharkhand:ट्रेजरी घोटाले को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर उठाए सवाल ट्रेजरी घोटाले की जांच राज्य सरकार कर रही है घोटाले ईतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई निष्कर्ष नहीं आया है जब राज्य सरकार पर ही उंगली उठ रही है तो उनकी जांच कमेटी क्या पर्दाफाश करेगी यदि सरकार में जरा सी भी शर्म और हया है तो मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए सरकार डरती है की जांच की आज उन तक ना पहुंच जाए अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराकर सरकार लीपा पोती करना चाहती है भाजपा के इस आरोप पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयन कहा कोई ट्रेजरी घोटाला नहीं हुआ जिसे ट्रेजरी घोटाला का नाम दिया जा रहा है दरअसल वह वेतन घोटाला है और यह घोटाला भाजपा के राज्य में हुआ जिसे हमारी सरकार ने पकड़ने का काम किया जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है जो भी लोग इस घोटाले में शामिल हैं उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई निश्चित होगी0
0
Report
जालौन: कूलर से करंट में 5 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आई 5 वर्षीय मासूम बच्ची, नींद से जागने के बाद कमरे में रखें लोहे का कूलर छूने से लगा जोरदार करंट, करंट की चपेट में आकर मासूम बच्ची अनन्या पाठक की हुई मौत, आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे सीएचसी कोंच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित, अचानक मासूम बच्ची की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम, औरैया निवासी मासूम अपनी बीमार नानी को देखने आई थी मामा के घर बरोदा कला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरोदा कला गांव की घटना।0
0
Report
श्रीनगर में CCTV भालू हमले: गोल्फ कोर्स के कर्मचारी पर हमला वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:श्रीनगर में एक वायरल CCTV वीडियो ने लोगों में दहशत फैला दी है जिसमें एक काले भालू को एक आदमी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। 36 सेकंड के इस क्लिप में भालू एक बिल्डिंग के पास खड़े व्यक्ति की ओर तेज़ी से दौड़ता हुआ दिखाई देता है। भालू को देखकर वह व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन जमीन पर गिर जाता है, जहाँ जानवर उसे घायल कर देता है और फिर वापस बिल्डिंग की ओर चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स का है और घायल व्यक्ति गोल्फ़ कोर्स का ही कर्मचारी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर गोल्फ़ कोर्स में दो भालुओं की एक तस्वीर शेयर की थी। रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स श्रीनगर की ज़बरवान पर्वत श्रृंखला में डल झील के पास स्थित है, जो ढाछीगाम वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी से ज़्यादा दूर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर रेंज पुलिस ने महीनों में 70 किलो हेरोइन बरामद; ड्रग नेटवर्क ढहाने तैयारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर संभाग से बड़ी खबर बीकानेर रेंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर रेंज में अपराधियों और तस्करों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई Bordar से शहर तक पुलिस का एक्शन जारी, पिछले 4 महीनों में रेंज पुलिस ने 70 किलो से अधिक हेरोइन की बरामदगी कर बनाया नया रिकॉर्ड, जिसमें कल श्रीगंगानगर पुलिस ने 10 किलो हेरोइन जब्त शामिल, 2025 के पूरे वर्ष की तुलना में महज 4 महीनों में कई गुना बड़ी कार्रवाई, 32 बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा, सर्बिया, चीन समेत विदेशी हथियारों की बड़ी खेप जब्त, बरामदगी का आंकड़ा दोगुना, 2025 में 16 के मुकाबले इस बार केवल 4 महीनों में 60 गैंगस्टर और गैंग नेटवर्क पर कार्रवाई, श्रीगंगानगर में 3 और चूरू में 1 पुलिस ने किए एनकाउंटर, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी का आंकड़ा भी पिछले वर्ष से दोगुना, हेरोइन तस्करों के बैंक खातों को फ्रीज करने की नई रणनीति पर काम, अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर भी लगातार कार्रवाई, बोर्डर पार से ड्रोन ड्रॉपिंग और क्रॉस बॉर्डर तस्करी पर विशेष निगरानी, आईआईजी ओमप्रकाश बोले- नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और अधिक सख्ती से जारी रहेगा, तस्करों की सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ी जाएगी, हेरोइन तस्करी से जुड़े प्रत्येक आरोपी के बैंक खातों की जांच कर उन्हें फ्रीज किया जा रहा, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई होगी और ड्रग्स के पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा, पुलिस का लक्ष्य सिर्फ तस्कर पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना है0
0
Report
ओजोन डूब क्षेत्र: 25 लाख परिवार की जिंदगी पर मंडรา रहा छत का खतरा?
New Delhi, Delhi:ओजोन डूब क्षेत्र को लेकर लोगों की चिंताएं बरकरार है सरकार के द्वारा जगह-जगह पर ओजोन का बोर्ड लगाया गया है जिसमें कई कालोनियां आती है करीब 25 लाख परिवार ऐसे हैं जो ओजोन के अंतर्गत आ रहे हैं ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ गई है उनकी जिंदगी की सारी जमा पूंजी एक मकान बनाने में एक आशियाना बनाने में लग गई और अब ओजोन के नाम पर कब उनके ऊपर से छत नहीं रहे ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ती जा रही है ऐसे बिजी मीडिया की टीम लगातार ओजोन के अंदर आने वाले कॉलोनी में लोगों से बात की तो उनकी चिंताएं उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है उनका कहना है कि ओजोन के नाम पर सरकार उन्हें उजड़ने में लगी हुई है जबकि वह कई सालों से यहां पर रह रहे हैं हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पुराने मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा और कोई नया मकान नहीं बनेगा लेकिन ऐसे में जो लोग पुराने समय से यहां पर रहते आ रहे हैं अब उनकी रात की नींद उड़ चुकी है कि ना जाने कब यहां पर बुलडोजर चले और उनके सर से छत है जाए0
0
Report
ताज सुरक्षा टीम ने रोते बच्चे को परिवार से मिलवाकर मुस्कान लौटाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा: एक बार फिर ताज सुरक्षा पुलिस ने रोते बच्चे के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। हैदराबाद से परिवार संग ताज दीदार को आया 10 साल का जुबैर अपने परिवार से बिछड़ गया। रोता हुआ बच्चा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी शैलेंद्र सिंह ने अपने पास बैठाया। क्विक रिस्पॉस टीम को दी है सूचना। ताज सुरक्षा प्रभारी तिलक भाटी ने टीम के साथ शुरू किया ऑपरेशन मुस्कान। सीसीटीवी फुटेज, अलाउंसमेंट और क्विक रिस्पॉस टीम ने महज 20 मिनट में परिवार से मिलाया बच्चा। बच्चे को वापस पाकर खिला परिवार का चेहरा, पूरी टीम को दिया साधुवाद, आगरा पुलिस की जमकर की तारीफ0
0
Report
Advertisement
आगरा में हिंदू महासभा का प्रदर्शन: स्वामी प्रसाद मौर्य के इलाज के खर्च संगठन उठाएगा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सनातन पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य की आंख फोड़ने और जीभ काटने वाले को 5 लाख के इनाम की घोषणा भी की स्वामी प्रसाद मौर्य का सांकेतिक पुतला हाथ-पैर बांधकर मानसिक आरोग्यशाला ले गए कार्यकर्ता, ओपीडी में सांकेतिक रूप से pर्चा कटवाकर कराया विरोध, महिला कार्यकर्ताओं ने चप्पल दिखाकर जताया आक्रोश, हिंदू महासभा नेताओं का दावा—"स्वामी प्रसाद मौर्य के इलाज का पूरा खर्च संगठन उठाएगा।" भर्ती कराने से पहले प्रतीकात्मक पुतले को जमीन पर गिरा कर चप्पलों से पीटा , मानसिक आरोग्य शाला प्रमुख डॉक्टर दिनेश राठौर को दिया भर्ती कराने के लिए पर्चा, जिला अध्यक्ष मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नितेश भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी प्रदर्शन में रहे मौजूद, बाइट मीरा राठौर महिला अध्यक्ष हिंदू महा सभा बाइट अवतार सिंह गिल हिंदू महा सभा कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
राजा भैया ने भ्रष्टाचार के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री व गोंडा बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। एडिप योजनान्तर्गत 11 ब्लॉकों के 709 दिव्यांगों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राई साइकिल और कई अन्य सहायक उपकरण वितरण किया गया है। अयोध्या श्री राम मंदिर दान पात्र घपले को लेकर चोरी करने वाले लोगों को चोर और डकैती बताते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जो लोग दोषी हैं। जो पकड़े गए हैं आगे भी पूरे मामले को लेकर के जांच चालू है आप लोग यकीन रखिए कोई भी दोषी व्यक्ति हैं वह बचेंगे नहीं कोई भी बक्शा नहीं जाएगा। इन लोगों ने करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है इससे बड़ा पाप का काम नहीं हो सकता था यह कोई छोड़े नहीं जाएंगे दोषी लोग जो ऐसी मानसिकता के लोग होते हैं उनके लिए ना कोई धर्म की बात रहती है ना उनकी कोई सामाजिक सोच रहती है इनकी चोर डकैत वाली कैटेगरी ही रहती है जहां इनको मौका मिले अपना कर ले एक इतनी बड़ी जिम्मेदारी का काम सौंपा गया था। लेकिन उसमें इन लोगों ने इतना गड़बड़ काम किया है तो बहुत ही घृणित काम किया है इस पूरे मामले में सरकार पूरे ढंग से कार्रवाई कर रही है। वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है की बड़ी मछलियों को छोड़ दिया गया इस पर पलटवार करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा गया है आप लोग निश्चिंत रहिए जो भी छोटे और बड़े लोग हाथ में आए हैं उनसे पूरी पूछताछ हो रही है इन लोगों से पूरी पूछताछ होगी जो कोई भी व्यक्ति प्रकाश में आएंगे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। चंपत राय पर लग रहे आरोप को लेकर के विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि चंपत राय एक बहुत ही ऊंचे पद पर थे कोई जरूरी नहीं है कि उनका जानकारी थी लोगों के विश्वास में आ गए जहां पर पलटा जाता था पैसा वहां पर कैमरा नहीं लगा था। लेकिन फिर भी किसी तरीके से इन लोगों ने हाथ सफाई करते हुए इतना बड़ा कांड किया है अब कौन दोषी है कौन नहीं दोषी है किसके ऊपर कैसे देखा जाए अभी फ्री मेच्योर है बहुत जल्दी है। अभी जांच जो हो रही है वह जांच हो जाने दीजिए और यह जांच चालू रहेगी फिर मैं आपको यकीन दिला रहा हूं कि इस पूरे मामले में कोई भी व्यक्ति बक्शा नहीं जाएगा। वही बैंक को दरकिनार किए जाने पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि अगर यह कमी ना होती आखिर इतना बड़ा कांड क्यों होता अब सब उजागर हुआ है सामने आया है अब इतनी कड़ी व्यवस्था यहां पर बनेगी की कभी भी इस तरीके की कोई बात उत्पन्न होने का कभी मौका नहीं लगेगा। वहीं विपक्ष के निष्पक्ष जांच को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर भी विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरी तरह इस पर पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी इसमें कोई दो राय नहीं है। वही इस पूरे घटना में चूक को लेकर के विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि जहां पर चूक हुई है वही सब उजागर हो रहा है वही सब सामने आ रहा है जो कैमरे लगे थे वह क्या कर रहे थे इसी सब चीज की जांच हो रही है बैंक स्तर पर चूक हुई काउंटिंग स्तर पर चूक हुई सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है वह सब अब जांच में सामने आएगा। अखिलेश यादव के बयान डबल इंजन टकरा रहे हैं इस बयान पर पलटवार करते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जो कह रहे हैं उनको तो बोलना ही नहीं उन लोगों की सरकार ने तो 10 साल तक खुलेआम लूट किया है इन लोगों को तो इस मामले में अपना मुंह ही नहीं खोलना चाहिए। बाइट- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया- विदेश राज्य मंत्री。0
0
Report
इंदौर के विजयनगर में बोरवेल हादसे में चार झुलसे, केस दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बोरवेल के दौरान अवंतिका गैस की पाइप लाइन फटने से लगी भीषण आग में चार लोगों के झुलस जाने की घटना में घायलाओं के बयान के बाद पुलिस ने बोरवेल मशीन आपरेटर और ठेकेदार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है विजय नगर पुलिस के मुताबिक गत 23 जून को जैन मंदिर के पीछे आम रोड पर बोरवेल के दौरान हादसे में ऑटो गैरेज में काम कर रहे मिस्त्री सहित चार लोग झुलस गए थे। जिन्हें बांबे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के कथन दर्ज किए और इस घटना में गैरेज मिस्त्री जिनी पिता धर्मेंद्र सिंह झाला(27) निवासी कैलाश पार्क कॉलोनी की रिपोर्ट पर बोरवेल मशीन आपरेटर सैल्ला मूथ्ठू निवासी सलेम तमिलनाडु और ठेकेदार राजेश चाचरा निवासी सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 इंदौर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि हमारे आटो गैरेज के सामने एक बोरवेल मशीन से बोरवेल करते समय अवंतिका गैस लाइन का पाइप फटने से उसमें भीषण आग लग गई। जांच अधिकारी एसआई अजय कुशवाह के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि बोरवेल मशीन आपरेटर सैल्ला मूथ्ठू और राजेश चाचरा और अन्य साथियों की लापरवाही से हादसा हुआ। इनके खिलाफ लापरवाही से काम कर जनहानि पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से बोरवेल मशीन जब्त कर ली है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में मोहर्रम के जुलूस में अखाड़ा नहीं निकला, कड़े नियमों के कारण
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए, लेकिन जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में इस बार एक भी अखाड़ा जुलूस नहीं निकला। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्त शर्तों और पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के कारण उन्होंने लाइसेंस नहीं लिया और अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया। वहीं, किसी भी अप्रिय समस्या से निपटने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मोहर्रम के अवसर पर बिहारशरीफ शहर में इस बार वर्षों पुरानी परंपरा टूटती नजर आई। जहां पहले शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा जुलूस निकलता था, वहीं इस बार पूरा शहर अखाड़ा जुलूस से खाली रहा। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जारी कड़े दिशा-निर्देशों के कारण उन्होंने अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस नहीं लिया। अंजुमन मुफिदुल इस्लाम, नालंदा के सचिव मोहम्मद अकबर आजाद ने कहा कि बिहारशरीफ में वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मोहर्रम का अखाड़ा निकाला जाता रहा है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। लेकिन पिछले दो वर्षों से प्रशासन की सख्त नियमों और पारंपरिक लाठी-भाला जैसे करतबों पर प्रतिबंध के कारण अखाड़ा जुलूस लगभग बंद हो गया है। उनका कहना है कि मोहर्रम के अखाड़े की पहचान ही पारंपरिक युद्धकला और फन के प्रदर्शन से होती है, लेकिन जब इसकी अनुमति नहीं मिल रही है तो अखाड़ा निकालने का औचित्य नहीं रह जाता।0
0
Report
भारत में उपलब्ध समाचार सामग्री नहीं मिल रही
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जिपलाइन पर दिखा अनोखा नजारा, लोगों का रोमांच बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:जिपलाइन पर दिखा अनोखा नजारा, लोगों का रोमांच बढ़ा0
0
Report
Advertisement
पंचकूला के धरना स्थल पर देर रात पुलिस कार्रवाई से प्रशासन पर सवाल
Panchkula, Haryana:पंचकूला, सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर पिछले 9 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के साथ देर रात हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जहां उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की सुध लेने के लिए इन दिनों में प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, वहीं जब انہیں हटाने और गिरफ्तार करने की बारी आई तो रात करीब 11 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला धरना स्थल पर पहुंच गया। महिलाओं का कहना है कि प्रशासन ने उनकी मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की और इस दौरान लाठीचार्ज भी किया गया। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए शक्ति का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों और सामाजिक संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन शुरुआत से ही संवाद स्थापित करता और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। इस कार्रवाई के बाद सरकार के चर्चित नारे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा— > “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अपना हक मांगो तो पुलिस से पिटवाओ।” विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का अधिकार है और महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज संगठनों से समर्थन की अपील HPSC अभ्यर्थियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों से सेक्टर-5 पंचकूला पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता। क्या है पूरा मामला? HPSC से जुड़े अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से पंचकूला के सेक्टर-5 में धरना और आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। देर रात हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अभ्यर्थियों और पुलिस का पक्ष अलग-अलग हो सकता है।0
0
Report
NSUI-ABVP का फीस वृद्धि विरोध: दो गुटों के बीच तनाव, ज्ञापन देकर विरोध जारी
Jodhpur, Rajasthan:एनएसयूआई और एबीवीपी ने फीस वृद्धि वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई के भीतर गुटबाजी भी खुलकर सामने आई, जहां संगठन के दो अलग-अलग गुट अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करते नजर आए। एनएसयूआई के एक गुट का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी और संगठन पदाधिकारियों ने किया, जबकि दूसरे गुट में छात्र प्रतिनिधि और छात्र नेता शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन में आपसी खींचतान की चर्चा भी रही। हालांकि जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने कहा कि कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव है, लेकिन यह संगठन का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि सभी साथी जल्द बैठकर बातचीत करेंगे और समाधान निकालेंगे। उन्होंने दावा किया कि एनएसयूआई पूरी तरह एकजुट है। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और इसके बाद कुलपति कार्यालय पहुंचे, जहां धरने पर बैठ गए। काफी देर तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, जिससे छात्र आक्रोशित हो गए। बाद में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. राम सिंह हाड़ा मौके पर पहुंचे और छात्र संगठनों से ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान भगत की कोठी थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। थानाधिकारी सुरेश के नेतृत्व में पुलिस ने छात्रों को धारा 163 लागू होने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी। इस पर छात्र नेताओं ने कहा कि वे केवल ज्ञापन देने आए हैं तथा सोमवार को बड़े प्रदर्शन के लिए विधिवत अनुमति लेकर आंदोलन करेंगे। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और अन्य मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट - एमएल चौधरी, छात्रनेता बाइट - बबलू सोलंकी, जिलाध्यक्ष NSUI0
0
Report
Road Safety Wala के आरोपित को गिरफ्तार; महिला राइडर्स पर टक्कर मामले में साइबर जांच
Delhi, Delhi:साइबर वेस्ट ने सड़को पर लड़कियों महिलाओं को शिकार बनाने वाले रोड सेफ्टी वाला हैंडल चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार वेस्ट दिल्ली में मचा रखा था आतंक आरोपी ऑनलाइन लोकप्रियता पाने, फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया मॉनेटाइज़ेशन से पैसे कमाने के मकसद से फेसबुक और यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो करता था अपलोड महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियों को जानबूझकर सड़क पर टक्कर मारने, पीछा करने, परेशान करने और बिना इजाज़त वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की कई शिकायतें मिलने के बाद किया गिरफ्तार राजेश शर्मा पश्चिमी जिला साइबर सेल ने सड़को पर लड़कियों महिलाओं को शिकार बनाने वाले रोड सेफ्टी वाला हैंडल चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ऑनलाइन लोकप्रियता पाने, फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया मॉनेटाइज़ेशन से पैसे कमाने के मकसद से फेसबुक और यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो करता था अपलोड महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियों को जानबूझकर सड़क पर टक्कर मारने, पीछा करने, परेशान करने और बिना इजाज़त वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की कई शिकायतें मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी की पहचान गुरमन सिंह उर्फ "रोड सेफ्टी वाला"32 सुभाष नगर दिल्ली के तौर पर हुई है। खालसा कॉलेज, दिल्ली से ओपन ग्रेजुएशन कर रखी है।आरोपी के पिता का विदेश में अच्छा बिजनेस है।पुलिस ने इसके पास से मोबाईल भी बारामद किया है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा गार्डन, दिल्ली के रहने वाले शिकायतकर्ता सनी अरोड़ा ने साइबर/वेस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी कि दो अनजान मोटरसाइकिल सवारों ने जानबूझकर उनकी नाबालिग बेटियों की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और उसके बाद उनका पीछा किया, गलत बातें कही और गाली-गलौज की। कुछ दिनों बाद, शिकायतकर्ता को पता चला कि उनकी बेटियों के वीडियो यूट्यूब (ID: @bikeronroad33) और "रोड सेफ्टी वाला" नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए थे। इसके बाद, साइबर पुलिस स्टेशन, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 29/2026 दर्ज की गई।सोशल मीडिया प्रोफाइल की शुरुआती जांच के दौरान देखा गया कि अकाउंट में मुख्य रूप से महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने वाले वीडियो थे। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए,। साइबर वेस्ट एसएचओ विकास कुमार बुल्डक महिला सब इंस्पेक्टर निधि शर्मा की टीम ने जांच में सोशल मीडिया कंटेंट और उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों का बड़े पैमाने पर डिजिटल और तकनीकी विश्लेषण शामिल था। डिजिटल फोरेंसिक और तकनीकी निगरानी के ज़रिए, आरोपी गुरमन सिंह निवासी: सुभाष नगर, दिल्ली, को पकड़ा लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान, उसके पास से एक मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ। डिवाइस की शुरुआती जांच से पता चला कि उससे "Road Safety Wala" नाम से चल रहे फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। आगे की जांच में कई वीडियो, स्क्रीनशॉट, अकाउंट से जुड़ा डेटा और अन्य डिजिटल सबूत मिले, जो कथित तौर पर आरोपी को आपत्तिजनक कंटेंट बनाने, अपने पास रखने और अपलोड करने से जोड़ते हैं। लगभग पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स बढ़ाने, वायरल कंटेंट बनाने और फ़ेसबुक व यूट्यूब पर मॉनेटाइज़ेशन के ज़रिये पैसे कमाने के मकसद से ऐसे वीडियो बनाता था। उसने यह भी बताया कि वह ज़्यादा ऑनलाइन एंगेजमेंट पाने और अपनी निजी संतुष्टि के लिए जानबूझकर महिला राइडर्स को निशाना बनाता था। आरोपी कथित तौर पर सार्वजनिक सड़कों पर यात्रा करने वाली महिला राइडर्स और पीछे बैठने वाली महिलाओं (पिलियन राइडर्स) - जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं - की पहचान करता था और उन्हें निशाना बनाता था। वह जानबूझकर उनकी गाड़ियों को टक्कर मारता था और शक से बचने के लिए "सॉरी दीदी" कहकर माफ़ी मांगता था। इसके बाद, वह कथित तौर पर पूरी घटना को रिकॉर्ड करता था और पीड़ितों की सहमति के बिना "Road Safety Wala" नाम से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वीडियो अपलोड कर देता था। इसका कथित मकसद ऑनलाइन व्यूज़ पाना, फ़ॉलोअर्स बढ़ाना और सोशल मीडिया मॉनेटाइज़ेशन के ज़रिए पैसे कमाना था।0
0
Report
Advertisement
