तहसील सभागार में निर्वाचन कार्य से संबंधित सुपरवाइजर की बैठक आयोजित
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक में उप जिलाधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने सुपरवाइजरों को चेतावनी दी कि वे निर्वाचन कार्य में तेजी लाएं, अन्यथा ब्लू के साथ-साथ उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। SDM ने लेखपालों और BLO को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी और सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, रजिस्टर कानूनगो श्रीकांत, और सभी सुपरवाइजर भी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
