icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
AKAjay KumarFollow10 Sept 2024, 10:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

जींद GST ईटीओ-सीए रिश्वतकांड में गिरफ्तार

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में GST के ईटीओ व सीए गिरफ्तार 75 लाख रुपये का इनकम टैक्स चोरी के नोटिस पर कार्यवाही न करने पर मांगी थी पांच लाख रिश्वत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जींद में भिवानी रोड निवासी शिकायतकर्ता अमन रेढू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए GST कार्यालय के ईटीओ दिवेश साहू व सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को अंजाम इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम द्वारा दिया गया है。 शिकायतकर्ता से ईटीओ दिवेश साहू द्वारा 75 लाख रुपये का इनकम टैक्स चोरी के नोटिस पर कार्यवाही न करने की एवज में पांच रुपये की डिमांड सीए अजय शर्मा के माध्यम से दिवेश साहू के कहने पर की गई थी। शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है。 बाइट शिकायत कर्ता बाइट इंस्पेक्टर महेंद्र
0
0
Report
Advertisement

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के बाजार विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी

New Delhi, Delhi:BRICS समिट के विदेशी मेहमान, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, समेत दिल्ली के ऐतिहासिक बाजारों का भी दौरा - CTI. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र. दिल्ली के ऐतिहासिक बाजारों की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान. CTI के नेतृत्व में BRICS देशों के विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए आतुर दिल्ली के बाजार. विदेशी मेहमानों के लिए अंग्रेजी और विदेशी भाषा सीख रहे हैं व्यापारी. ट्यूूरिस्ट गाइड भी हायर करेगा CTI. चांदनी चौक के मशहूर जलेबी वाले ने विदेशी मेहमानों के लिए खास जलेबा रबड़ी बनाया. दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, BRICS में करीब 30 सदस्य और पार्टनर देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे. इनके स्वागत की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन CTI के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के बाजारों और दुकानदारों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन में मेहमान 11 सितंबर से पहले आने लगेंगे और 13 सितंबर के बाद तक रहेंगे. मीटिंग से समय निकलेगा, तो चांदनी चौक, कनॉट प्लेस जैसे मशहूर बाजार पहुंचेंगे. यहाँ मशहूर जलेबी वाले, कचौड़ी वाले, छोले भटूरे, भल्ले-पापड़ी, पराठे वाले, मिठाई, साड़ी, सूट, लहंगा, जूलरी, सूटिंग-शर्टिंग, गोटा जरी, ड्राइफ्रूट्स आदि के थोक बाजार हैं. विदेशी मेहमान आएंगे और खरीदारी करेंगे और बाजार को लाभ होगा. वो यहां की संस्कृति, पहनावे, खान-पान, अतिथि सत्कार को करीब से जान सकेंगे. ब्रजेश गोयल ने बताया कि आज इस मुद्दे पर सीटीआई ने केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कहा है कि आप किसी भी दिन विदेशी मेहमानों को चांदनी चौक, कनॉट प्लेस समेत दिल्ली के ऐतिहासिक बाजारों का दौरा कराएं, CTI की तरफ से उनके स्वागत के लिए समुचित प्रबंध किया जाएगा. BRICS समिट के लिए अंग्रेजी और विदेशी भाषा सीख रहे व्यापारी. CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने बताया कि CTI 4 दिनों के लिए अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के जानकार ट्यूरिस्ट गाइड हायर करने को तैयार हैं, CTI से जुड़ी हुई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी विदेशी भाषाओं का अभ्यास कर रहे हैं, चांदनी चौक में लहंगे और सूट के कारोबारी सुरेश कुमार सेठ को अंग्रेजी नहीं आती है, उनका बेटा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है और बेटी अंग्रेजी के साथ जर्मन जानती है. दोनों 11 से 13 सितंबर तक बच्चों को दुकान पर रखेंगे, ताकि विदेशियों के संग कम्यूनिकेशन में परेशानी नहीं आए. फूड व्यापारी हेमंत वर्मा ने अपने स्टाफ को अंग्रेजी बोलने की ट्रैनिंग दिलवाई है और वो खुद भी अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने बाकायदा चीनी भाषा का अभ्यास किया है जिससे कि चीन के मेहमानों के साथ आसानी से बात की जा सके. CTI ने 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी किया हायर: प्रियंका सक्सेना, लिशा गोयल, श्रुति उपाध्याय, अंजलि शर्मा, आंचल अग्रवाल, पूजा दत्ता, मगनप्रीत कौर, कामाक्षी अरोड़ा, मिताली चक्रवर्ती, रचना शर्मा, अंजलि शर्मा, देविका सूद, मनदीप कौर, तनीषा कालरा, पारूल चौधरी, अंजलि मठारू जैसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को हायर किया गया है, ये सभी अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं के जानकार हैं और विदेशी मेहमानों और उनके परिजनों को बाजारों में खरीददारी करने में मदद करेंगे. मशहूर जलेबी वाले ने बनाया विशेष जलेबा: चांदनी चौक के मशहूर जलेबी कारोबारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने विदेशी मेहमानों के लिए विशेष जलेबा - रबड़ी बनाया है और उनकी तमन्ना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी उनकी दुकान पर जलेबी खाने जरूर आयें.
0
0
Report

धनबाद में अगस्त में अपराध नियंत्रण के दावे, लंबित मामले घटे और चालान बढ़े

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अगस्त माह की अपराध समीक्षा बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि अगस्त में धनबाद जिले में अपराध में कमी दर्ज की गई है। इस दौरान कोई बड़ी वारदात अथवा संगठित अपराध की घटना सामने नहीं आई। पुलिस की लगातार निगरानी, गश्त और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एसएसपी ने बताया कि अगस्त माह में जिले के विभिन्न थानों में कुल 406 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 450 कांडों का निष्पादन किया। यानी नए दर्ज मामलों की तुलना में अधिक मामलों का निष्पादन किया गया। इसके कारण लंबित कांडों की संख्या घटकर करीब 1700 रह गई है। एसएसपी ने अगले दो महीनों में लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं अगस्त में पुलिस ने न्यायालय से जारी 400 लंबित वारंटों का निष्पादन किया। साथ ही सभी दागी व्यक्तियों का दोबारा सत्यापन करने और फरार व वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई जारी रही। अगस्त में पुलिस ने विभिन्न मामलों में करीब 69 लाख रुपये का चालान वसूला। एसएसपी ने सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा चोरी, गृहभेदन और बाइक चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाने, लंबित अनुसंधान पूरा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए। थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रभात कुमार एसएसपी धनबाद
0
0
Report
Advertisement

नवादा: ई-रिक्शा दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल, परिवार में मातम

Nawada, Bihar:नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर चंडीपुर गांव के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि करीब 35 वर्षीय जतन मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार मांझी के पुत्र जतन मांझी के रूप में हुई है। बताया गया कि जतन वारिसलीगंज से निजी काम कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है। जतन परिवार का बड़ा और कमाऊ बेटा था। उसकी मौत से माता-पिता, पत्नी, चार बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

दानापुर जीआरपी: ट्रेन में लूट-हत्या के बाद SIT की जांच तेज, साजिश के संकेत?

Danapur, Bihar:दानापुर जीआरपी क्षेत्र में चलती ट्रेन में लूट और ट्रेन से फेके जाने से युवक कैलाश कुमार की मौत और उसके साथी रितेश के घायल मामले में हमारे चैनल पर चली खबर का असर हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। टीम अब युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी। रेल एएसपी भास्कर रंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और कई नमूने एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कैलाश चलती ट्रेन से दुर्घटनावश गिरा था या फिर किसी साजिश के तहत उसे ट्रेन से नीचे फेंका गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बक्सर से पटना आने के दौरान ट्रेन में कुछ बदमाशों ने खुद को पुलिस का जवान बताकर कैलाश के साथ लूटपाट और मारपीट की। परिजनों के मुताबिक विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जीआरपी ने भी कार्रवाई कर दिया परिजनों के इन आरोपों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। SIT अब ट्रेन में कैलाश के साथ क्या हुआ, घटना के समय उसके साथ कौन लोग थे और उसकी मौत हादसा थी या हत्या—इन सभी बिंदुओं की जांच करेगी। ZEE BIHAR की खबर के बाद SIT गठित होने से मामले की जांच तेज होने की उम्मीद है।
0
0
Report

अमेठी में बेटी की गुमशुदगी पर साइबर ठगी: पीड़ित से 10 हजार मांगे

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मुकदमा दर्ज कराते ही साइबर ठगी का शिकार हुआ पीड़ित, बेटी के गुमशुदगी का नामजद मुकदमा दर्ज कराते ही साइबर ठगी का शिकार हुआ पीड़ित पिता, आरोप है की बेटी की गायब होने की सूचना थाने में दर्ज कराते ही फोन पर आई सूचना, बताया गया की हम एसपी आफिस से दरोगा बोल रहे हैं आपकी बेटी दिल्ली में मिल गई है, जिसे लेने के लिए चलना है आप 10 हजार रुपए खाते पर भेजे हम गाड़ी लेकर आपके घर पहुंच रहे हैं और आपको साथ चलना है, जिसके बाद पीड़ित ने सम्बंधित खाते में लगाया 10 है रूपये, थाने आकर पता किया तो मामला निकला साइबर ठगी का, जिसे लेकर पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले को लेकर की शिकायत जामो थाने के एक गांव का है मामला,
0
0
Report
Advertisement

भुसावळ में रेलवे कर्मचारी की चाकू से हत्या, नाबालिग संदिग्ध पूछताछ में

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,भुसावळ एक धडक देणारी घटना जळगाव जिल्ह्यातील भुसावळ शहरात पाटील मळा परिसरात रेल्वे कर्मचाऱ्याची चाकूने हल्ला करून हत्या झाली असल्याची माहिती समोर आली आहे. तुषार गोविंद सोनवणे असे हत्या करण्यात आलेल्याच्या 35 वर्षे आयुष्याच्या रेल्वे कर्मचारी तरुणाचे नाव आहे. प्राथमिक माहितीनुसार, तुषार सोनवणे यांच्या एका 17 वर्षीय अल्पवयीन मुलाच्या आईसोबत सतत बोलणे होते. या अल्पवयीन मुलाला पसंत नसल्याने त्यांनी तुषार यांच्या विरुद्ध चाकूने हल्ला केल्याची माहिती आहे. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी तपास सुरू केला असून, अल्पवयीन मुलाची चौकशी केली जात आहे. हत्या नेमक्या कोणत्या कारणातून आणि कशा प्रकारे घडली, याचा तपास पुढे सुरू आहे.
0
0
Report

अजमेर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान में निकाय इन्‍तेखाब के दूसरे मरहले की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। इसी तरह अजमेर में भी 3 लाख 33 हज़ार वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर शहर की सरकार का इन्‍तेख़ाब करेंगे। जुमा के दिन सुबह 7 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें नई पीढ़ी यानी नौजवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला इंतजामिया और पुलिस महकमे के आला अफसरान ने पोलिंग बूथ और हसास इलाका का जायजा लिया। जहां पुलिस सिक्योरिटी के कड़े इंताम के साथ साथ हथियारबंद जवान भी तैनात किए हुए थे। पुलिस ने पोलिंग बूथ से 200 मीटर तक त्रिपोलिया गेट बाजार में दुकानें भी बंद करवाईं और किसी भी घटना से निपटने के लिए जोनल और एरिया मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर समेत एडिशनल एसपी, डिप्टी रेज़ के अफसर तैनात किए हुए हैं। इसी तरह पुलिस मोबाइल पार्टियां अपने अपने इलाका में गश्त भी लगा रही हैं। अजमेर के दरगाह इलाका में भीड़ के साथ साथ इलेक्शन की भी जबरदस्त रंगत दिखाई दे रही है। मुस्लिम इलाकों में ख्वातीन बच्चे और बुजुर्ग भी अपने वोट का इस्तेमाल कर वार्ड कौंसलर का इन्‍तेखाब कर शहर की सरकार बनाएंगे। राजस्थान में निकाय इलेक्शन के दूसरे मरहले की यह आखिरी वोटिंग है और अब 14 सितंबर को इसका रिज़ल्ट आएगा, जिसमें साफ होगा कि राजस्थान के किस शहर में किस पार्टी की परचम लहरायेगा.
0
0
Report

ठाणे बैंक की वार्षिक सभा में भारी हंगामा, सभासदों के बीच धक्का-मुक्की

Thane, Maharashtra:TDCC बँकेच्या वार्षिक सभेत राडा, सभासदांमध्ये धक्काबुक्की.. ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या सर्वसाधारण सभेत मोठा राडा झाल्याची घटना समोर आली आहे. ठाणे येथील गडकरी रंगायतन मध्ये पार पडलेल्या या सभेत गोंधळानंतर धक्काबुक्की झाल्याचा व्हिडिओ समोर आला आहे. ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या नवनिर्वाचित संचालक मंडळाची वार्षिक सर्वसाधारण सभा ठाण्यामध्ये आयोजित करण्यात आली होती. सभेत माजी खासदार कपिल पाटील यांनी उपस्थित केलेल्या प्रश्नावरून वादाला सुरुवात झाली. सभासदांनी आधी प्रश्नांची उत्तरे द्या आणि मगच सभा सुरू करा अशी मागणी लावून धरली. यावरून वाद इतका विकोपाला गेला की स्टेजवरच "दादागिरी चालली आहे" अशी आरोप-प्रत्यारोप सुरू झाले आणि धक्काबुक्की झाल्याचे व्हिडिओत दिसत आहे. ४८ हजार सभासदांचे प्रतिनिधित्व करणाऱ्या या बँकेच्या अध्यक्षांनी सर्वांना शांत करण्याचा प्रयत्न केला, मात्र सभेत काही काळ गोंधळाचे वातावरण निर्माण झाले होते. मात्र अध्यक्ष अरुण पाटील व शेतकरी यांच्या उपस्थितीत हि सभा राड्या नंतर पुंआ यशस्वी रित्या पार पडल्याची माहिती जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेचे अध्यक्ष अरुण पाटील यांनी दिली.
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में 260 बैग नॉन ट्रेड सीमेंट मिलने से हड़कंप, जांच की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:सड़क किनारे नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट मिलने से हड़कंप, कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन रिपॉट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी सड़क किनारे सीमेंट के कट्टों पर अंकित नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट उतारे जाने के मामले पर हड़कंप मच गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि जोशियाड़ा मुख्य पुल के समीप सड़क किनारे लगभग 260 बैग सीमेंट पड़े होने की जानकारी सामने आई। इन बैगों पर श्री सीमेंट / नॉन ट्रेड अंकित है जो प्रथम दृष्टया सीमा सड़क संगठन (BRO) के निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सरकारी सामग्री प्रतीत हो रही है। प्रदीप रावत के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त सीमेंट को सुबह BRO के एक वाहन/ट्रक से उतारा गया था। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट सड़क किनारे कैसे पहुंचा और किसके निर्देश पर उतारा गया। जिलाधिकारी से मांग है कि जोशियाड़ा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाले जाएं। BRO वाहन की लॉगबुक, मूवमेंट रजिस्टर, GPS रिकॉर्ड और चालक के बयान दर्ज किए जाएं। सीमेंट के स्टॉक और निर्गमन से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच हो। दोषी पाए जाने पर FIR दर्ज कर कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top