icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow28 Sept 2024, 03:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेजस्वी यादव का आरोप: डबल इंजन सरकार नाकाम, बिहार में गद्दारी जारी

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा सरकार में बैठे हुए लोग दवाई करवाई सनी कार्रवाई में विश्वास नहीं है। बाढ़ सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं की। दो नंबरी सरकार है 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं। अनंत सिंह प्रकरण को लेकर कहा जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी की थी एक प्रहलाद यादव और दूसरा आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए तीनों लोगों का क्या हाल है। इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। हमने तीनों लोगों को चेताया था। हमने उसे समय ही भविष्यवाणी कर दी थी 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ। जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रहा है। हमने जितनी बातें पूर्व में कही थी वह सारी बातें सच हो रही है। सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीट भी नहीं मिलने वाली है। कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए। आनंद सिंह के साथ जो होना है वह हो रहा है हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है। बाइट — तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर तोड़े जाने पर CM ने मदद का आदेश दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली में जागृति मिश्रा के निर्माणाधीन एनिमल शेल्टर को तोड़े जाने पर विवाद। 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा, रिश्वत के आरोप और फिर MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल। सीएम रेखा गुप्ता ने जागृति मिश्रा से मुलाकात की है मामले की जाँच कर कारवाई के आदेश दिए, इससे पहले जागृति ने आप के पार्षद पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे जिसके बाद आप के विधायक ने जागृति से मुलाकात की थी, और फिर जागृति ने अपने आरोप को ख़ारिज किया था। जागृति मिश्रा की मदद के लिए अब लोग वहाँ पहुँच रहे हैं अलख पांडे ने 10 लाख की रुपये की सहायता दी। दिल्‍ली में बेसहारा और घायल पशुओं की देखभाल के लिए एनिमल शेल्टर और गौशाला बना रहीं जागृति मिश्रा से बातचीत की गई है। जागृति मिश्रा ने बताए की निजामपुर गाव में एनिमल शेल्टर तैयारी कर रहे हैं बेसहारा जानवरो का यहाँ इलाज भी होगा और यहाँ उनके लिए सारी व्यवस्था होगी। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति आया जिसने अपने आप का आम आदमी पार्टी का बताया था, और पैसे की डिमांड की थी हालाकि बाद में आप के विधायक आए और कहा हमारे यहाँ से कोई नहीं आया है। एमसीडी से JE आए कोई नोटिस नहीं दिया उसके बाद बिना जानकारी के यहाँ पर तोड़फोड़ की गई। सीएम रेखा गुप्ता की और से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की गई है। जाँच के आदेश भी दिए गए है। यहाँ पर पशुओं के लिए शेल्टर बना रहे है, मेरी माँ का सपना रहा जिसको में पूरा कर रही हूँ। मैं पायलट बनना चाहती थी, अब माँ का सपना पूरा कर रही हूँ। अलख पांडे ने जागृति मिश्रा के स्पोर्ट में आए, अलख पांडे जागृति मिश्रा द्वारा बनाए जा रहे एनिमल शेल्टर पहुँचे और 10 लाख रुपये की मदद दी है, वही अलग अलग जगहों से लोग पहुँचकर जागृति की मदद कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement

संगरिया के दो क्लिनिक्स में दवाइयों और स्टाफ की औचक जाँच

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumanगढ़ जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने सोमवार को संगरिया ब्लॉक के दो साइक्रेटिक क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री रूद्रा साइक्रेटिक क्लिनिक और न्यू आदर्श क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक, कार्यरत स्टाफ के सत्यापन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक का मिलान किया गया तथा कार्यरत स्टाफ की जानकारी का सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों चिकित्सा संस्थानों से दवाइयां लेकर उपचार करवाने वाले मरीजों से फोन पर संपर्क कर उनके उपचार, उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों तथा नियमित रूप से दवाइयां लेने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
0
0
Report

बाल्मीकि जयंती पर पूरनपुर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा।

FKFirasat KhanFollow30m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरनपुर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बाल्मीकि समाज के तत्वाधान में निकली इस शोभा यात्रा में महर्षि बाल्मीकि जी की सजी-धजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे और जय बाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी साथ रहा।यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन कर महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में 19.83 लाख की लूट की झूठी कहानी तीन घंटे में खुली

Begun, Rajasthan:#चित्तौড়गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में 19 लाख 83 हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा किया है। सिंचाई विभाग के ठेकेदार के यहां मुनीम बालकिशन ने तीन बदमाशों द्वारा नकदी लूटने की सूचना दी थी। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पूछताछ में मुनीम ने साजिश रचने की बात कबूल की। दिवाली पर स्कॉर्पियो खरीदने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई और रकम बोजुंदा पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दी। पुलिस ने पूरी नकदी, टूटा मोबाइल और बाइक बरामद कर आरोपी को डिटेन किया।
0
0
Report

खड़गे के बयान पर भाजपा का विरोध, जोधपुर में पुतला दहन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर में शहर भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट चौराहे पर खड़गे का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद जालोरी गेट चौराहे पर पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शहर विधायक अतुल भंसाली, शहर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियों का पार्टी की ओर से लगातार विरोध किया जाएगा।
0
0
Report

सीएम धामी का बड़ा फैसला: मानसून के बाद सड़कों की गड्ढे भरने होंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे आदि बद्री मंदिर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रुद्रप्रयाग से गैरसैण विधानसभा सड़क मार्ग से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि मानसून के बाद खराब सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया जाए जिन सड़कों में गड्ढे हैं उनके गड्ढे भरने का काम कियाजाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सत्र में प्रतिभा करने के लिए उन्होंने रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग का रास्ता चुना ताकि सभी सड़कों की स्थिति को देखा जा सके। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 सालों में विकास के कार्य किए हैं प्रदेश के हर क्षेत्र में आम आदमी को आगे बढ़ने से लेकर स्वरोजगार और विकास के कार्यों पर फोकस किया है। सदन में विपक्ष जो मुद्दे उठाएगी सरकार उन पर पूरी तरीके से जवाब देगी। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है विपक्ष सिर्फ सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करना जानता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड के बेटों को लेकर दिए गए बयान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए गए बयान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री जी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की संस्कार और बुजुर्गों को सम्मान देना कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। अनुपूरक बजट में नई योजनाएं भी लाई जाएगी और पुरानी योजनाओं का बजट भी बढ़ाया जाएगा कई बड़ी योजनाओं पर सरकार ने काम किया है टिक टैक पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

नरवाना मंडी में धान आवक तेज, उठान धीमा से किसान परेशान

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना अनाज मंडी में धान की आवक जोर पकड़ रही है। एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मंडी में 11 लाख 7 हजार 963 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि 8 लाख 19 हजार 921 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। करीब 2 लाख 33 हजार क्विंटल धान खरीद बाकी बताई जा रही है। मंडी में खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी। धान की उठान की धीमी रफ्तार किसानों के लिए परेशानी बन रही है। किसान आरोप लगाते हैं कि उठान में देरी से मंडी में जगह कमी और जाम की स्थिति बन रही है। कुछ किसानों ने सरकारी खरीद और पोर्टल पर खरीद के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए हैं। मार्केट कमेटी के सह सचिव दर्शन कुमार ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और किसी भी समस्या को दूर किया जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report

संभल : आडंबर और ढोंग से बदनाम हो रहा है सनातन धर्म : बाबा रामदेव

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow1h ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। बबराला में आर्य समाज के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव का सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान आडंबर ,ढोंग और पाखंड से सनातन बदनाम हो रहा है . राम ,कृष्ण शिव का रूप धरकर और तीर्थों के नाम पर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है । जबकि सनातन का स्पष्ट संदेश है एक ईश्वर , कर्म ही धर्म है .. भेदभाव रहित समाज । योग गुरु बाबा रामदेव ने.. यूपी में 5000 आर्य समाज खोले जाने की घोषणा की .., 500 स्कूलों में गुरुकुल परंपरा शुरू किये जाने की भी बात कही । योग गुरु वावा रामदेव राजनीतिक सवालों से साफ बचते नजर आये ।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के अंतर्राज्यीय खरवार गैंग के 8 चोर गिरफ्तार,65 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow1h ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने पिछले कई महीनों के दौरान तीन आभूषण की दुकानों समेत कुल आठ स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने गैंग की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। तीन आभूषण दुकानों समेत आठ स्थानों पर चोरी किए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गैंग खानाबदोशों के भेष में आकर जिले में अपना डेरा डाल रखा था । घूम घूमकर विभिन्न सामानों को बेचने की आड़ में गैंग रेकी करता था और फिर चोरी की घटना को अंजाम देता था।
0
0
Report

राजकीय बीज भंडार में किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध , जल्दी करें बुकिंग

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। रबी सीजन की दलहन, तिलहन, गेहूं आदि फसलों के लिए बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण में 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। बीज लेने के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत मूल्य का ही भुगतान कराना होगा।कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी मजहर हुसैन ने बताया कि सरसों की मिनीकिट दो किलोग्राम में, चना 16 किलोग्राम, मटर 20 किलोग्राम व मसूर की आठ किलोग्राम में पैकिंग की गई है। यह पैकिंग 0.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई के लिए पर्याप्त है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लाटरी से चयनित किसानों को यह बीज मिल सकेगा।तिलहनी, दलहनी के साथ गेहूं के बीज पर भीअनुदान है। *पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग का अभियान तेज* धान कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कडी में सोमवार को इटियाथोक विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों भाइयों से पराली ना जलाने की अपील किया। *उत्‍तर प्रदेश में चक्रवात कराने जा रहा है भारी बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया है अलर्ट, किसान भाई हो जाएं सावधान* उत्‍तर प्रदेश में एक बार फ‍िर से चक्रवातीय हालात शुरू होने जा रहे हैं। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बन रहे हालात ज‍िम्‍मेदार माने जा रहे हैं। मौसम व‍िभाग की ओर से इस बाबत सोमवार को अलर्ट भी जारी क‍िया गया है। कृषि अधिकारी मजहर हुसैन ने कहा कि ज‍िन किसानों की धान की फसल तैयार होने को है उन किसानों को इस चक्रवात से व्‍यापक नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान भाई पहले से सतर्क हो जाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top