202001
रोबोटिक तकनीक से मिली 26 वर्षीय महिला को स्वस्थ बच्चे की खुशी!
Aligarh, Uttar Pradesh:सीके बिरला अस्पताल में 26 वर्षीय महिला ने बार-बार मिसकैरेज की समस्या से जूझने के बाद रोबोट असिस्टेंट मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया के जरिए स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि 20 वर्षीय महिला ने छह बार गर्भधारण किया, लेकिन 6 महीने से अधिक नहीं चला। गहन जांच में पता चला कि महिला में सर्विकल अक्षमता के कारण गर्भाशय कमजोर था। डॉक्टर अरुणा कालरा ने रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके सफल सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मडगार्ड पर बैठ युवक की मौत
Sonkhar Rural, Rajasthan:तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हादसा: मडगार्ड पर बैठे युवक की मौत खेड़ली (अलवर) के समूची रोड स्थित बंगन का नंगला मोड़ पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक पवन गुर्जर की मौत हो गई। पवन गुर्जर, जो कि समीपवर्ती गांव अलीपुर का निवासी था, अपने रिश्तेदार के ट्रैक्टर-ट्रॉली के मडगार्ड पर बैठकर खेड़ली आ रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्रेशर स्टोन की गिट्टी भरी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में चलते हुए ट्रैक्टर के डिवाइडर से टकराने पर वह उछल गया, जिससे मडगार्ड पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पास के खेत में पलट गई。 गंभीर रूप से घायल पवन को तुरंत खेड़ली उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई。 पुलिस के अनुसार, रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा。0
0
Report
मैनपुरी-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर,बस में लगी आग,5 घायल ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली से लखनऊ जा रही निजी बस ट्रक से टकराकर आग की चपेट में आ गई। घटना करहल थाना क्षेत्र में किलोमीटर 85.500 पर हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से बस पीछे से टकरा गई और टक्कर के बाद बस में आग लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से भेजा। हादसे में चालक कृष्णा और सह चालक अविनाश उर्फ विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए,दोनों को सैफई पीजीआई रेफर किया गया। वहीं हुसैन,वासिद अहमद और सारिका को मामूली चोटें आईं बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।0
0
Report
कालधाम सोसाइटी में खुले तार, शिकायतों के बावजूद हल नहीं निकला
Noida, Uttar Pradesh:कालधाम सोसाइटी में एक ही खामिया नहीं है यहाँ पर बिजली के पोल पर बोर्ड खुले हुए है जिसमें बिजली की नंगी तार खुली है सोसाइटी के तमाम पोल पर यही नज़ारा है। सोसाइटी वालो ने इन बिजली के बोर्ड पर टेप लगाया है अथॉरिटी वालो से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पोल पर खुले हुए तार हादसों का कर रहे इंतज़ार。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: बोरवेल गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत, लापरवाही पर FIR
Noida, Uttar Pradesh:खुले बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत अथॉरिटी की लापरवाही से गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है। वाक थ्रू एंड चश्मदीद का इंटरव्यू वही अथॉरिटी के gm ak सिंह का कहना इन लोगो ने जहाँ जगह दी थी उसकी जगह ना करके दूसरी जगह बोरवेल खोदना शुरू कर दिया , इन लोगो दो कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है उसके साथ ही FIR दर्ज कर फ़ाई गई है0
0
Report
अलीगढ़ में पीएम-सीएम पोस्टर फाड़ भाजपा हमला, आजाद समाज पार्टी पर कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:पीएम-सीएम के पोस्टर फाड़ने पर भाजपा हमला; आजाद समाज पार्टी पर उपद्रव, अशोभनीय नारे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, कार्रवाई की मांग अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर फाड़े जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है भाजपा नेताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने आरोप लगाया कि शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के बाद सुभाष चौक घंटाघर के पास लगे वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर को कुछ लोगों ने फाड़ दिया और आपत्तिजनक नारेबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारी क्षेत्राधिकारी तृतीय सरवन सिंह से मिले सीओ ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है डॉ. विवेक सारस्वत अध्यक्ष निवर्तमान महानगर0
0
Report
पंप में पेट्रोल भरवाकर चालक फरार, नंबर प्लेट मिट्टी से ढंका
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग पंप में पेट्रोल भराने के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार देखते रह गए पंप के कर्मचारी घटना को अंजाम देने नंबर प्लेट भी छुपाया वान्या कुंज फ्यूल बघनपुर का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना कार चालक ने 5100 रुपए का पेट्रोल डालकर भागे नंबर प्लेट को कीचड़ से छुपाया था कोतरा रोड थाना में शिकायत0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में लोहारा रोड पर शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग कबीरधाम जिले के लोहारा के रेंगाखार रोड में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेंगाखार रोड में एक व्यक्ति की शव मिलने से आसपास में हड़कंप मच गया हैं,सूचना पर पहुंची लोहारा थाना पुलिस मृतक व्यक्ति की शव का पंचनामा व मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं,फिलहाल मृतक व्यक्ति कौन है और कहां की है,इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है पुलिस जाँच कर रही हैं0
0
Report
कवर्धा में स्मार्ट मीटर विरोधी प्रदर्शन से पुलिस की भारी तैनाती
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग: कबीरधाम जिले के पांडातराई में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर घरों से निकाले गए स्मार्ट मीटर कार्यालय परिसर में फेंक दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना अधिक आ रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी के विरोध में लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर बिजली कार्यालय में जमा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के बिजली कार्यालय का है।0
0
Report
हसौद थाने में आरक्षक की फांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप मचा
Sakti, सक्ती/हसौद:- सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के ऊपर गहरा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। हसौद थाना परिसर भवन में आरक्षक ने फासी लगा लिया है। आरक्षक की फासी की खबर सुनते ही क्षेत्र सहित जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया व आरक्षक की अज्ञात कारणों से हुई मौत के मामले को लेकर जिला पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। थाना परिसर में तैनात आरक्षक का फाँसी लगा लेना क्षेत्र के लोगों के समझ से परे है। हसौद थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मी का फासी लगा लेना और थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक न लगना स्थानीय पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों अधिकारी के कार्यप्रणाली को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम जय लहरे बताया गया रहने वाला लगरा पामगढ़ थाना उम्र 41 वर्ष पत्नी श्रीमति दिलेश्वरी लहरे है।0
0
Report
Advertisement
एटा में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. फौजी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम. मृतक धर्मेंद्र कुमार असम में तैनात थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी मौत की वजह स्पष्ट. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी का पूरा मामला.0
0
Report
DM के निर्देश: तीन सदस्यीय जांच से विवाह योजना में TMC सामग्री की जांच
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : DM घनश्याम मीणा के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने सप्लायर को जारी किया कारण बताओ नोटिस。 डीएम के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति पूरे मामले की करेगी गहन पड़ताल。 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में TMC (तृणमूल कांग्रेस) लिखे गद्दे और झंडों के पहुंचने के मामले की होगी जांच。 अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स को 500 जोड़ों के उपहार की सप्लाई का मिला था ठेका。 सप्लायर को तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का अल्टीमेटम。 सरकारी योजना में राजनीतिक सामग्री पहुंचने के मामले ने मचाया बवाल।0
0
Report
कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी, थाने के बाहर घुसने का प्रयास
Koderma, Jharkhand:कोडरमा में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों का झुंड जिले के नवलशाही थाना के आसपास देखा गया। हाथियों ने थाने के बाहर लगे बैरिकेटिंग को क्षतिग्रस्त कर थाने में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आग जलाकर और मसाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा। इससे पहले हाथियों को झुंड को मरकच्चो के पपलो जंगल में देखा गया था। हालांकि_local_ लोगों के साथ वन विभाग की क्यूआरटी टीम लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग में जुटी हुई है और हाथियों के विचरण पर नजर बनाए हुए है। वहीं दूसरी तरफ हाथियों ने नवलशाही थाना के बाद थाना क्षेत्र से सटे पुलवाबर गांव में भी आतंक मचाया और श्रीलाल टुडू के मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखा चावल और महुआ खा गए। गनीमत रही कि हाथियों के आने की भनक घर में रहने वाले लोगों को पहले ही पता चल गई और उनसे लोग घर से भाग कर जान बचाई। जिन इलाकों में हाथी देखा जा रहा है, वहां के लोग जगह-जगह आग जलाकर और हाथों में मसाल लेकर रात गुजार रहे हैं। इधर डीएफओ स्वामित्व शुक्ल ने बताया कि 20 से 25 हाथियों का झुंड कोडरमा के अलग-अलग जंगलों में भ्रमणशील है। ऐसे में लोग ऐतिहात बरतते हुए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने के लिए जरूरी नहीं है, उनके फसलों को या घरों को जो भी नुकसान पहुंच रहा है, बतौर मुआवजा उसकी भरपाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में घर के बाहर फायरिंग, युवक को मौत की धमकी देकर डराया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बदमाश ने खुलेआम दहशत फैलाते हुए युवक के घर के बाहर की फायरिंग बदमाश युवक को बाहर निकलने के लिए ललकारता रहा और जान से मारने की धमकी दी ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की वायरल वीडियो में बदमाश लगातार फायरिंग करता दिखाई दिया,फायरिंग के दौरान वह मकान में रहने वाले हिमांशु राजपूत को नाम लेकर ललकारता नजर आया गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आए, पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पुराने विवाद में राजीनामा करने की धमकी देकर युवक बदमाश ने की फायरिंग पीड़ित युवक ने अभी गोला का मंदिर थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई0
0
Report
खाना पैक कराने आए युवक को होटल स्टाफ ने बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर खाना पैक कराने गए युवक को होटल स्टाफ ने बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने माधौगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कंपू इलाके में हुई वारदात,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की चिटनिस की गोठ निवासी करण शाक्य पहुंचा था होटल पर खाना पैक कराने, खाना मिलने में देरी पर होटल संचालक से हुई कहासुनी होटल मालिक और स्टाफ ने करण को घेर कर लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की माधवगंज थाना पुलिस द्वारा होटल संचालक और उसके कर्मचारियों की पहचान के प्रयास जारी0
0
Report
जगदलपुर: 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण, 16 घंटे बाद सुरक्षित बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था. जैसे ही बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई उसके तुरंत बाद ही बच्ची को खोजने का अभियान शुरू किया गया. संजय मार्केट इलाके में लगे CCTV में बच्ची एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आई. 16 घंटे की मशक्कत के बाद नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया. बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली. बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
