इगलास में LIC अभिकर्ताओं का धरना, नए कानून के खिलाफ उठाई मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास में हाथरस मार्ग स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के सामने LIC अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।अभिकर्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा लाए गए नए कानून के चलते बीमा धारकों की संख्या में कमी आ रही है। नए कानून के तहत बीमा बोनस कम कर दिया गया है और ग्राहकों पर GST थोप दी गई है। इसके अलावा, 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बीमा भी समाप्त कर दिए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर LIC अभिकर्ताओं ने समूचे देश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
