282010
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड पर प्रेमी प्रेमिका के बीच हुआ विवाद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड पर प्रेमी युगल के बीच विवाद हुआ। आपको बता दें कि प्रेमिका का आरोप है कि 2 साल लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी ने उसे धोखा दिया और भाग गया था। साथ ही प्रेमिका ने अबॉर्शन भी कराया था। सूचना के अनुसार लखनऊ की रहने वाली प्रेमिका और आगरा के प्रेमी के बीच सड़क पर काफी देर तक विवाद हुआ जिसके चलते आसपास के मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया और वहां से भेज दिया लेकिन प्रेमिका मानने को तैयार नहीं थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Masaurhi में चोरी: 24 घंटे में गिरफ्तार चोर, जेवरात-नगदी बरामद
Masaurhi, Bihar:चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार। सोने चांदी के जेवरात और नगद बरामद। धनोती गांव के एक बंद पड़े घर में हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी हुए जेवरात और रकम बरामद हुए हैं। घटना बीते बुधवार देर रात की है। घर के लोग किसी कार्य से बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। इस दौरान ताला तोड़कर चोर घुंस आए और घर में रखे जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद छानबीन शुरू हुई। तकनीकी अनुसंधान की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके निशानदेही पर जेवरात खरीदने वाले दो दुकानदारों को भी पकड़ा गया। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।0
0
Report
कानपुर: डायल 112 के सामने मारपीट, पुलिस पर हमला; दो सिपाही घायल, गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस पर हमला मारपीट के विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़े बीच बचाव में एक पक्ष ने पुलिस पर किया हमला डायल 112 की गाड़ी के टूटे शीशा मारपीट दौरान दो सिपाही हुए घायल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार चौबेपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला बाइट-अंकित कुमार-ACP बिल्हौर0
0
Report
बहराइच में आवारा कुत्ते के हमले में 5 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बच्चों के साथ खेल रहे 5 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोंचा. कुत्ते के हमले से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, आम के बाग में बच्चों संग खेलते समय आवारा कुत्ते ने किया हमला, थाना मटेरा क्षेत्र के BELवा गांव की घटना, लीलापारा गांव निवासी मोहब्बत अली के 5 वर्षीय बेटे लईक अली पर आवारा कुत्ते का हुआ हमला, बच्चे की मां व अन्य परिवारी जन खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे, पीड़ित बच्चा पास में स्थित बाग में बच्चों संग रहा था खेल, तभी आवारा कुत्ते ने बच्चे के चेहरे व पीठ पर नोंच कर गहरे जख्म बना दिए, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज0
0
Report
Advertisement
ईसीआई का अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन: मतदाता सूची और पारदर्शिता पर जागरुकता बढ़ी
Lucknow, Uttar Pradesh:ईसीआई ने पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंंस का आयोजन किया 1.भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने "हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को मजबूत करना: चुनावों में मीडिया की भूमिका" विषय के تحت देश भर के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 380 से अधिक मीडिया पेशेवरों को एक साथ लाते हुए पहला अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन 2026 आयोजित किया। 2.मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में चुनाव भारत के संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर जारी भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की समवर्ती रूप से भारत में चुनावी प्रक्रियाओं में शामिल सभी हितधारकों द्वारा ऑडिट की जाती है। 3.मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली भारत की मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज है जो समय के साथ गतिशील रूप से विकसित हो रही है। मतदाता सूची तैयार करने में निहित वैधानिक सुरक्षा उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 12 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और 15 लाख से अधिक बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) "समवर्ती लेखा परीक्षकों" के रूप में इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हैं。 4.ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे अधिक मतदान भागीदारी भारतीय मतदाताओं के देश की चुनावी प्रणाली में विश्वास और भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता का प्रमाण है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भारत के सभी मतदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 5.इस सम्मेलन का उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं और भारत में चुनावों के संचालन के बारे में एक सूचित समझ को बढ़ावा देना है, जिसमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रमुख हितधारकों को शामिल करते हुए अधिकतम पारदर्शिता बरती जाती है। 6.सम्मेलन की शुरुआत संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951 तथा चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों में निहित पारदर्शिता उपायों, ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म और चुनावों में प्रौद्योगिकी की भूमिका, महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रावधानों और चुनावों के दौरान मीडिया से संबंधित कानूनों के व्यापक अवलोकन के साथ हुई। 7.प्रतिभागियों को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), पोलिंग एजेंट और काउंटिंग एजेंट की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें भारत में चुनावों के समवर्ती लेखा परीक्षकों के रूप में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, राजनीतिक दलों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने और चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। 8.कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रतिभागियों को समूहबद्ध रूप से मतदाता सूची तैयार करने, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रक्रिया का प्रदर्शन दिखाया गया। प्रदर्शनों ने मीडिया पेशेवरों को विभिन्न वैधानिक प्रपत्रों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया, जो विभिन्न हितधारकों द्वारा समवर्ती लेखापरीक्षा का आधार बनते हैं। 9.सत्रों के बाद मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रतिभागियों का प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।0
0
Report
मेरठ: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर स्कूल मालिक की हत्या की साजिश और मौत का खुलासा
मेरठ स्कूल मालिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को पुलिस ने किया खुलासा मृतक की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर बनायी थी हत्या की योजना अतुल को नींद की गोलीयों की ओवरडोज और साप से कटवाकर दिया गया हत्या की वारदात को अंजाम 20 लाख रुपए की बीमा की रकम के लिए की हत्या अतुल की पत्नी का अपने ही स्कूल के ड्राइवर से था संबंध पुलिस ने दामिनी और उसके प्रेमी को किया गिरफ़्तार दामिनी ने साप से कटकर मौत होने की रची थी झूठी कहानी मोबाइल कॉल्स से हुआ हत्या का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार मेरठ के थाना हसतिनापुर क्षेत्र का है मामला0
0
Report
सलमान खान ने SRA कार्यालय में सर्वर रूम का उद्घाटन किया, 50 से अधिक चाबियाँ वितरित
Mumbai, Maharashtra:सलमान खान पहुंचे SRA कार्यालय, IT सर्वर रूम का किया उद्घाटन 50 से ज्यादा लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने SRA की अत्याधुनिक आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन किया, कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और 50 से अधिक पात्र लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं। SRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सलमान खान ने संस्था की विभिन्न पुनर्वास परियोजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें झुग्गी पुनर्वास से जुड़े विकास कार्यों और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने SRA की नई आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक सर्वर रूम डिजिटल प्रशासन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद करेगा तथा ई-गवर्नेंस सेवाओं को और मजबूत करेगा। इसके अलावा सलमान खान ने SRA की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में संस्था की कार्यप्रणाली, पुनर्वास परियोजनाओं, विकास कार्यों और अब तक की उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेजीकरण किया गया है। कार्यक्रम के सबसे अहम चरण में सलमान खान ने 50 से अधिक पात्र झुग्गीवासियों को उनके पुनर्वास आवास की चाबियां सौंपीं। नए घर मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए महाराष्ट्र सरकार और SRA का आभार व्यक्त किया। SRA के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था की तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना और झुग्गी पुनर्वास अभियान को नई गति देना है। कार्यक्रम में SRA के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
गांव के पान दुकानदार के बेटे ने NEET में AIR 7666 पाकर गांव-परिवार को किया गौरवान्वित
Chapra, Bihar:पान दुकानदार के बेटे ने NEET में मारी बाजी, दूसरे प्रयास में AIR 7666 हासिल कर बढ़ाया गांव का मान, मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर गड़खा प्रखंड के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। कूदर बाधा पंचायत के विश्वम्भरपुर गांव निवासी सूर्य देव ने NEET UG 2026 परीक्षा में 608 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7666 हासिल कर दी है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव, प्रखंड और सारण जिले में खुशी का माहौल है। सूर्य देव के पिता चंद्रकेत सिंह गांव में पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई और सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। सूर्य देव ने अपनी प्रारम्भिक एवं स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय, परसा (सारण) से पूरी की। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने पटना में रहकर NEET की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी मेहनत और बढ़ा दी। लगातार अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में 608 अंक हासिल करते हुए AIR 7666 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। सूर्य देव की माता राजमणि देवी गृहिणी हैं। परिवार में बड़े भाई हरदेव कुमार सिंह, दो बहनें तथा दादा स्वर्गीय रामएकबाल सिंह कुशवाहा हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिणाम घोषित होते ही विश्वम्भरपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। चाचा बबलू सिंह, रितेश कुमार सिंह समेत क्षेत्र के कई लोगों ने सूर्य देव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सूर्य देव की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक कठिनाइयां और सीमित संसाधन कभी भी प्रतिभा और मेहनत के रास्ते की बाधा नहीं बन सकते। निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने हजारों युवाओं के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है。0
0
Report
कारवारी गांव के पीछे शराब ठेका के पीछे फायरिंग, अधेड़ घायल; आरोपी की तलाश
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) आपसी विवाद के चलते कारवारी गांव के पास फायरिंग, नामजद आरोपी ने शराब के ठेका के पीछे एक अधेड़ व्यक्ति के गुप्तांग में मारी गोली, गولى लगने से अधेड़ हुआ गंभीर रूप से घायल, वहीं घटना की सूचना मिलते ही बयाना सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, जहां से पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में पहुंचाया बयाना अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अधेड़ को किया हायर सेंटर भरतपुर रैफर, घटना में तेजसिंह गुर्जर खोहरी(वैर)गांव निवासी हुआ घायल, घायल अधेड़ ने कारवारी गांव निवासी जीतराम गुर्जर पर लिया गोली मारने का आरोप, गत दिनों पहले आरोपी जीतराम गुर्जर को कारवारी गांव में अभय फौजी ने मारी थी गोली, फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी, बयाना हिंडौन मार्ग पर कारवारी गांव के पास स्थित शराब ठेका के पीछे की है घटना।0
0
Report
रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या, कारण अज्ञात
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या. टिकरापारा पुलिस मौके पर. मौके पर जुटी आसपास की भीड़. घटना का कारण अज्ञात0
0
Report
Advertisement
HRRL को टैक्स में छूट: 17 जुलाई 2026 से प्रभावी, 31 मार्च 2027 तक
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरवित्त विभाग ने जारी की टैक्स अधिसूचना। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) को टैक्स में छूट。 डीजल, पेट्रोल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर मिलेगी छूट。 HRRL से HPCL, BPCL और IOCL को होने वाली बिक्री पर लागू होगी छूट。 राजस्थान वैट अधिनियम, 2003 के तहत जारी की गई अधिसूचना。 अधिसूचना 17 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू。 टैक्स छूट 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी。 वित्त (कर) विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन。0
0
Report
इटावा: गडकरी दौरे के बाद भी दिल्ली बॉम्बे एक्सप्रेस वे पर हादसों का कहर
Noida, Uttar Pradesh:इटावा, कोटाकेंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के बाद भी नहीं रुका हादसों का कहर दिल्ली बॉम्बे एक्सप्रेव वे पर बडौद ओर लबान के बीच गड्ढों में अनियंत्रित होकर सब्जी से भरा।पिकप पलटी, चालक हुआ घायल बूढ़ादित पुलिस को दी सूचना0
0
Report
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का महासंग्राम: रोमांच चरम पर पहुंचा
Singrauli, Madhya Pradesh:फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का महासंग्राम,0
0
Report
Advertisement
Azamgarh हत्या केस: चार को आजीवन कारावास, तीन पर 10-10 हजार रु अर्थदण्ड
Azamgarh, Uttar Pradesh:हत्या के मुकदमे में अदालत ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही तीन आरोपियों को 10-10 हजार रुपये और एक आरोपी को 20 हजार रुपये अर्थदण्ड किया गया है। अदालत ने यह फैसला एससी/एसटी कोर्ट के जज विजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला तहबरपुर थाना क्षेत्र का है. वादी फिरतू पासी निवासी मधेशिया ने 1 जनवरी 2016 को थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि गांव के मोदी कन्नौजिया, पिंटू, बलिराम और मनीष राय ने उसके पुत्र हरेन्द्र की हत्या कर दी. उन्होंने हरेन्द्र का गला काट कर शव को नहर में फेंक दिया. प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया. अभियोजन पक्ष की विशेष लोक अभियोजक ने 11 गवाहों के बयान दर्ज कराए. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मोदी कन्नौजिया, पिंटू और बलिराम को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई; जबकि आरोपी मनीष राय को दलित की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 20 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।0
0
Report
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली: गौतमपुरी में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू उस्मानपुर क्षेत्र स्थित गौतमपुरी, गली नंबर-17 में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान वसीमा के रूप में हुई है, जो गौतमपुरी इलाके की निवासी थीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यू उस्मानपुर पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतका के पति ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या उसके भाई अनस ने की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों की पुष्टि करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
छरछेद में बुलेट- साइकिल टक्कर: दो घायल, उपचार शुरू
Raipur, Chhattisgarh:कसडोल के ग्राम छरछेद मॉडर्न स्कूल के सामने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बुलेट और साइकिल के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार मनमोहन केवट (50) गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए, जबकि बुलेट चालक धीरज भोई का बायां कंधा टूट गया। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों का रेस्क्यू किया। दोनों को तत्काल सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया। आरक्षक आशुतोष बंजारे एवं चालक केशव प्रसाद साहू की त्वरित कार्रवाई से समय पर उपचार मिला। घटना की सूचना थाना कसडोल को देकर वैधानिक कार्रवाई शुरू।0
0
Report
Advertisement
