282010
आगरा में बंदरों की शरारत से खुला नकली अवैध शराब का राज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा जिला मुख्यालय में बंदरों की शरारत ने आबकारी विभाग को एक बड़ा खुलासा करने का मौका दिया। वाहन पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 86 P 6534) के बैग को बंदरों ने खाने की तलाश में फाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने बैग का सारा सामान बाहर फेंक दिया। जब बंदरों को खाना नहीं मिला, तो वे वहां से चले गए। इस घटना से आबकारी विभाग को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे नकली शराब के एक मामले का खुलासा हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BJP का बड़ा बयान: आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चलेंगे, सर्जिकल स्ट्राइक जारी
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On Congress leader Mani Shankar Aiyar's statement, BJP spokesperson RP Singh says, "Mani Shankar Aiyar is a supporter of Pakistan. He is also a senior Congress leader. The Congress party must now answer whether what Mani Shankar Aiyar is saying is correct. Can terrorism and dialogue go hand in hand? The government's policy is absolutely clear. The Home Minister has also explicitly stated in Parliament that terrorism and dialogue cannot coexist. As long as Pakistan continues to send terrorists to India, surgical strikes will continue to take place"0
0
Report
स siliसेढ़ झील के पास दुकान में मगरमच्छ घुसा, लोग दहशत में
Alwar, Rajasthan:सिलीसेढ़ झील के पास दुकान में घुसा मगरमच्छ , चारपाई के नीचे देख मचा हड़कंप अलवर के सिलीसेढ़ झील के समीप बख्तपुरा बावड़ी स्टैंड स्थित नवनिर्मित एक दुकान में अचानक मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। हालांकि मगरमच्छ बड़ा नहीं था लेकिन काफी उत्तेजित नजर आया जिससे दहशत का माहौल बन गया । दुकान के अंदर चरण सिंह, जगत सिंह, उमेश, राजा और ऋषि चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान चरण सिंह की नजर चारपाई के नीचे गई तो वहां मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही सभी लोग घबराकर चारपाई छोड़कर दुकान से बाहर निकाल आए। मगरमच्छ दुकान के अंदर ही छिपा रहा। इसके बाद लोगों ने हिम्मत जुटाकर सरियों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को दुकान से बाहर निकाल लिया गया। बाद में लोगों ने उसे सुरक्षित पकड़कर पास के खेत में छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दुकान में मगरमच्छ पहुंचने की घटना को लेकर हर कोई हैरान नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर नदी है, जबकि इसी क्षेत्र से सिलीसेढ़ झील का पानी भी आता है। माना जा रहा है कि पानी वाले क्षेत्र से निकलकर मगरमच्छ दुकान तक पहुंच गया। आबादी और दुकानों के इतने करीब मगरमच्छ के पहुंचने से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतने की मांग की है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों पर राहत कार्य तेज
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में बाढ़ पीड़ितों के लिए जीविका दीदी तैयार कर राहत सामग्री, सैंकड़ो की संख्या में जुटी जीविका दीदियों के हाथों पैक राहत सामग्री को किया जा रहा है तैयार तो जिलाधिकारी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर बांट रहे राहत सामग्री Anchor - मुजफ्फरपुर के पारू और साहेबगंज प्रखंड में नारायणी गंडक नदी का बांध टूटने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं और दर्जनों में पानी घुसने के कारण हजारों परिवार के बीच खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है.ऐसे में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव खुद अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बचाव और राहत कार्य चला रहे हैं और राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के बीच बांट रहे हैं.बाढ़ पीड़ितों के लिए मुजफ्फरपुर के रेड क्रॉस भवन में सैंकड़ो की संख्या में जीविका दीदी राहत सामग्री पैक कर रही है और ऐसे में जी मिडिया की टीम पैक हो रहे राहत सामग्री का जायजा लिया,जहां देखा गया की एक पॉलिथिन पैकेट में ढाई किलो चुरा, आधा किलो चीनी,एक किलो चना और पीने वाले पानी को स्वक्ष बनाने के लिए दवा को रख कर पैक किया जा रहा है.फिलहाल बाढ़ प्रभावित पारू और साहेबगंज प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 - 10 पैकेट तैयार किया गया है.जिसे ट्रक पर लोड कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है. वहीं जिलाधिकारी कुमार गौरव के निदेश पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सभी कार्य किया जा रहा है.सामुदायिक रसोई केन्द्रों का संचालन, पॉलीथिन शीट्स का वितरण, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यकतानुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने,सूखा राशन का वितरण,स्वास्थ्य जाँच तथा दवाओं की उपलब्धता,नावों का परिचालन,कुट्टी-भूसा पशु चारा का वितरण एवं पशु चिकित्सा की उपलब्धता,स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा, तटबंधों की निगरानी एवं सुदृढ़ीकरण सहित आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से हर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है.अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर बच्चों,महिलाओं, किसानों,बुजुर्गों सहित आम जनता से नियमित संवाद स्थापित कर फीडबैक ले कर उनके स्थिति के अनुसार तुरंत रिस्पॉन्ड करने का निदेश दिया गया है.ज़िलाधिकारी कुमार गौरव स्वयं वरीय अधिकारियों के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं प्रभावित इलाकों में कैम्प कर रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अनुश्रवण कर रहे हैं.उनके द्वारा स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित कर उनका सुझाव एवं फीडबैक लिया जा रहा है. राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा एसओपी के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है.जिसमे साहेबगंज में 19, पारू में 10,कटरा में 14 तथा गायघाट में 06 सहित कुल 49 सामुदायिक रसोई संचालित किया जा रहा है.इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से अभी तक कुल 87,831 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया है.वहीं साहेबगंज में 36, पारू में 10, कटरा में 05 तथा गायघाट में 09 कुल 60 नावों का परिचालन किया जा रहा है. जबकि अभी तक बाढ़ पीड़ितों के बिच कुल 15,915 पैकेट पॉलीथिन शीट्स तथा 10,500 ड्राई राशन पैकेट वितरित किया गया है.इसके आलावा पशुओं के लिए कुल 51 क्विंटल 10 किलोग्राम पशुचारा वितरित किया गया है.0
0
Report
Advertisement
बिहार के आरा में 100 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार सन्नी कुमार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस इन दोनों नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ कइयों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले से सनी कुमार नामक एक युवक के बाइक के टूल बॉक्स से 100 ग्राम हीरोइन बरामद किया है और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सन्नी कुमार हीरोइन बेचने का काम करता था और काफी दिनों से सक्रिय था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। उसके बाद पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्नी कुमार को 100 ग्राम हीरोइन के साथ रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सन्नी कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है।0
0
Report
वालसाड के 250+ कर्मचारियों ने मास सीएल पर हड़ताल, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन
Valsad, Gujarat:વલસાડ જિલ્લાના મહેસૂલ કર્મચારીઓ આજે માસ સી.એલ પર જિલ્લાના 250 થી વધુ કર્મચારીઓ આજે માસ સી.એલ પર પોતાની પડતળ માંગણીઓને લઈ કર્મચારીઓ હડતાળ પર આગામી દિવસોમાં માંગણી પૂર્ણ ન થાય તો ઉગ્ર આંદોલનની ચીમકી બાઈટ : મંગલસિંહ રાજપૂત પ્રમુખ વલસાડ જિલ્લા હડતાળ કમીટી0
0
Report
किसानों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी, ठोस निर्णय तक धरना जारी रहेगा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी। किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर दिन-रात धरने पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के धरने के चलते एसडीएम कार्यालय का प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित है। किसान नेताओं ने कहा कि आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुतले का दहन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि आंदोलन को आगे भी तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धरना स्थल पर किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं और सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जामनगर GIDC में विदेशी शराब के बड़े जखीरे पर SMC का बड़ा छापा
Jamnagar, Gujarat:જામનગર ... મુસતાક દલ જામનગર : નાઘેડી GIDCમાં દારૂના જથ્થા પર SMCનો મોટો દરોડો ટ્રકના ગુપ્ત ખાનામાંથી વિદેશી દારૂની 10,408 બોટલ ઝડપાઈ રૂ. 37.21 લાખના દારૂ સહિત કુલ રૂ. 1.39 કરોડથી વધુનો મુદ્દામાલ કબજે બે આરોપી ઝડપાયા, મુખ્ય સૂત્રધારો સહિત અન્યની શોધખોળ દિપક ઉર્ફે અટાપટુ જમનાદાસ જેઠવાણી અને યુવরাজસિંહ કાળુભા ચુડાસમા નામના બે શખ્સને રૂ.1,37,58,491 ના મુદામાલ સાથે ઝડપાયા રામ ઉર્ફે રામકો જીવાભાઈ મોઢવાડિયા, કાના જીવાભાઈ મોંઢવાડિયા, ઈરફાન કાસમ કાટેલીયા, જીગ્નેશ ઉત્ફે જીગો વિનોદ ખીચડા સહિત નવ આરોપીઓ ફરાર જાહેર0
0
Report
1799 दरोगा मुख्य परीक्षा रद्द के विरोध में अभ्यार्थी मार्च करेंगे
Bikram, Bihar:पटना- बिहार दरोगा 1799 पद के मुख्य परीक्षा रद्द होने के विरोध में गाँधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक अभ्यार्थी करेंगे मार्च। मार्च को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी0
0
Report
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री सम्मा
Degana, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में रविवार को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल से पहुंचे प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा, समर्पण एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित हुआ। समारोह में डॉ. राम सिंह चौहान, विश्व के सबसे लंबे मूंछों वाले व्यक्ति एवं एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ब्रांड एंबेसडर, डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया, डॉ. सोनिया दत्त शर्मा, डॉ. दानिश जमाल तथा एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की संस्थापक लता खटवानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान समारोह में हरि सिंह भाटी, जोधपुर को दृश्य कला, महिमा शर्मा, जयपुर को पैरेंटिंग कोच, डॉ. राहुल कुमार लोहार, नीमच को सूक्ष्म एवं लघु कला, सुनील कुमार जैन, रायपुर को व्यवसाय एवं सामाजिक सेवा, डॉ. मुकेश गुप्ता, जयपुर को आध्यात्मिक उपचार, प्रवीण कुमार सैनी, मुजफ्फरनगर को कला एवं शिक्षण तथा भोजा राम, बाड़मेर को मानवता एवं सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। भारत गौरव डॉ. अनिता सहगल ‘वसुंधरा’, लखनऊ को कला एवं संस्कृति, मनीषा सत्यजीत डांगे, ठाणे को बास्केटबॉल, शंकर सिंह, मेरठ को सामाजिक सेवा, डॉ. रंजीत दास, कोलकाता को शिक्षा, अध्यापन, कविता एवं उपन्यास लेखन, धीरेन्द्र सिंह, मेरठ को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास तथा तरुण वर्मा, रोहतक को आभूषण एवं फार्मा व्यवसाय के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रामराज गुर्जर, जयपुर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं, मोहन लाल लीलर, जैसलमेर को सामाजिक सेवा, आशीष श्रीवास्तव, बेंगलुरु को संगीत एवं कला, मोहन लाल घिसिंग लामा, काठमांडू को गीत लेखन, प्रदीप सोनी, जयपुर को एक्यूप्रेशर तथा सीए डॉ. महेश गौर, मुंबई को मस्तिष्क पुनर्संरचना एवं मानव क्षमता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला। इसके अलावा प्रवीण सिंह, जैसलमेर, सुदर्शन मंडल, गंजाम, कुंदन लाल कुमावत, जैसलमेर, डॉ. डी. आर. उपाध्याय, काठमांडू, बिमला देवी, जैसलमेर, विजय कुमार, झुंझुनूं, मनीष बंसल, झज्जर, डॉ. सिलार महेश्वर, हैदराबाद, महेंद्र सिंह, सीकर, सुचि यादव, मैनपुरी, प्रो. डॉ. हेमंत्रय बिरादार, गोवा, मास्टर सिलार मोक्षग्ना साई, हैदराबाद, प्रेम चंद्र लाल श्रीवास्तव, गाजियाबाद, सुशीला मंग्लिया, जैसलमेर तथा चिलका महेश, हैदराबाद को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दावरा राम देवपाल, जैसलमेर, मिस सिलार नित्या साई, हैदराबाद, डॉ. यज्ञेश मिश्रा, अजमेर, डॉ. श्रादेश नंदिनी, हैदराबाद, डॉ. रागा राम मंग्लिया, जैसलमेर, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद, संजीव इंडिया, जैसलमेर, रिया हिमतरामका, जयपुर, डॉ. अमृत लाल, जैसलमेर, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. योगी राजेश नाथ, फर्रुखनगर, डॉ. वैभव इनखिया, जैसलमेर, नीरज ब्रह्मदेव दुबे, कल्याण, रतना राम बंजारा, जैसलमेर, सिलार ममथरानी, हैदराबाद, दीपक सिंह आजाद, मथुरा, देवकी, जैसलमेर, एडवोकेट डॉ. देवा राम बिरला, जोधपुर, शिव लाल, जैसलमेर तथा डॉ. संजीब कुमार मिश्रा, मेरठ को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नेपाल सहित कई राज्यों के प्रतिभागी सम्मानित0
0
Report
Advertisement
अलवर: रोलर मशीन में फंसे मजदूर के दोनों पैर कटे, 2 घंटे बाद निकाला गया
Alwar, Rajasthan:रोलर मशीन में फंसा मजदूर, दोनों पैर कटे; दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बायो वेस्ट निस्तारण कंपनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोलर मशीन के अंदर सफाई कर रहे मजदूर के अचानक मशीन चालू होने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर के दोनों पैर कट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के कसौली गांव निवासी सुनील वाल्मीकि बायो वेस्ट निस्तारण कंपनी में मजदूरी करता है। सोमवार को वह रोलर मशीन के अंदर सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान किसी कर्मचारी ने अचानक मशीन चालू कर दी। मशीन के चलने से सुनील उसमें फंस गया और उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल मशीन को काटकर मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को मशीन से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सफाई के दौरान मशीन किसकी लापरवाही से चालू हुई।0
0
Report
TR श्रीनिवास: दिग्विजय सिंह पर आरोप: सनातन धर्म को कांग्रेस की ज़रूरत नहीं
Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद, तेलंगाना: बीजेपी नेता टीआर श्रीनिवास कहते हैं, "दिग्विजय सिंह, आप आरएसएस और वीर सावरकर के बारे में कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस बारे में बात करने वाले आखिरी व्यक्ति आपको होना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म को कांग्रेस के सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं है। और हमें भी आपके सर्टिफ़िकेट की ज़ूरत नहीं है क्योंकि 1947 के बाद से जो पूरी भयानक कहानी गढ़ी गई - हम सब जानते हैं कि यह एक लेफ्ट-लिबरल इस्लामिक इकोसिस्टम था जिसने वीर सावरकर जी के बारे में गलत नैरेटिव बनाया। हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने काला पानी जेल में बहुत बुरा समय बिताया था..."0
0
Report
ग्वालियर शराब दुकान के बाहर किसान की हत्या: CCTV से संदिग्ध की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर 45 वर्षीय किसान की पत्थर से सिर और चेहरा कुचल कर हत्या कर दी गई। किसान देर रात लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पदमपुर खेरिया गांव निवासी सुघर सिंह राठौर (45) के रूप में हुई है। पुलिस को घटना स्थल से खून से सना पत्थर मिला है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक किसान के साथ शराब पीते और बाद में हाथापाई करते दिखाई दे रहा है। वीओ-दरअसल सुघर सिंह शनिवार को खेतों के लिए आलू का बीज खरीदने ग्वालियर आया था। बीज खरीदने के बाद उसने किसी परिचित के जरिए उसे गांव भिजवा दिया। इसके बाद वह किसी काम से शहर में ही रुक गया था। शनिवार देर रात करीब 12 बजे सुघर सिंह गोला का मंदिर चौराहे स्थित शराब दुकान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार किए गए थे। सूचना मिलने पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुघर सिंह को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में एक युवक सुघर सिंह के साथ शराब पीता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई भी नजर आ रही है।पुलिस को आशंका है कि विवाद के बाद इसी युवक ने पत्थर से हमला किया। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान तेज, रावत की यात्राओं से गुटबाज़ी साफ़ दिखी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान और तेज होने के आसार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों लगातार यात्राओं पर हैं। उनकी यात्राओं के बीच में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का एक पत्र गुटबाजी को और हवा दे रहा है। कुमारी शैलजा ने सीधे तौर पर हरीश रावत को कहा है कि उनकी यात्राओं से पार्टी असहज हो रही है पूर्व में उन्होंने जो बयान दिए हैं वह पार्टी को चुनाव में नुकसान दे सकते हैं ऐसे में उन्हें अपनी यात्राएं तुरंत बंद करनी होगी। इस मामले पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर कहा है कि उनका अनुभव बहुत ज्यादा है । ब्लॉक की राजनीति से केंद्र और राज्य की राजनीति में बड़े पदों तक वह पहुंचे हैं। एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरीके से चेतावनी पत्र जारी करना कांग्रेस की गुटबाजी को दिखाता है भले ही कांग्रेस का अपना मामला हो लेकिन कहीं ना कहीं वरिष्ठ नेता का सड़क पर अपमान किया जा रहा है वही खजान दास ने भाजपा नेता दिनेश चंद्र आर्य को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कहा है कि भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है । बल्कि सभी को उचित सम्मान देती है वह किसी भी जाति का हो धर्म का भी हो जाती और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से एक बेहतरीन फैसला लिया गया है कांग्रेस जाति की राजनीति करती है और कांग्रेस को एक बड़ा संदेश दे दिया गया है। टिक टैक खजान दास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
रिटायर्ड आईएएस के हत्यारे का नया CCTV फुटेज सामने, वरुण कुमार स्टेशन जाते दिखे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड आईएएस के हत्यारे का नया CCTV फुटेज घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर स्टेशन जाता नजर आया राकेश अग्रवाल का हत्यारा वरुण कुमार... पहले पैदल चलता सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला था.0
0
Report
नितेश राणे: बिना अनुमति प्रदर्शन पर कानून के अनुसार होगी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर, महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुए 'गर्जना मोर्चा' के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, "हम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के तहत और इस देश में रहते हैं। कानून सभी के लिए समान है। अगर आप विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं या मार्च निकालना चाहते हैं, तो कानून के तहत इसके लिए नियम हैं। सभी को मार्च निकालने का अधिकार है, लेकिन अगर आप बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि, मामला कभी भी ठाकरे के खिलाफ नहीं होगा। ठाकरे कभी भी मामले का सामना करने के लिए सामने नहीं आते हैं। इसके बजाय, मामला आयोजकों के खिलाफ होगा। आपको उनके सामने जाना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
