Back
ताजमहल के पास जिन्नाती मस्जिद: बिल्लियों में जिन्नों का डरावना रहस्य
SASHAKIL AHMAD
Oct 05, 2025 19:03:51
Agra, Uttar Pradesh
ताजमहल प्रेम की अमर निशानी, सफेद संगमरमर की चमक जो दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाती है। लेकिन इस महल के पूर्वी द्वार के ठीक बाहर, यमुना की लहरों की फुसफुसाहट के बीच, एक ऐसी जगह बसी है जो खौफ और रूहानियत का अनोखा संगम है। इस जगह का नाम है 'जिन्नाती मस्जिद। यहां की हवा में ताजमहल की रोमांटिक कहानी से अलग, एक डरावनी सच्चाई भी घुली हुई है। जिन्नों का साया, और उन बिल्लियों का रहस्य जो लोगों के दिलों में भय पैदा कर दे। सुबह की पहली किरणें ताजमहल के गुंबद को छूती हैं, लेकिन पूर्वी गेट पार करते ही माहौल बदल जाता है। संदली मस्जिद, जिसे स्थानीय लोग 'काली मस्जिद' या 'जिन्नाती मस्जिद' कहते हैं, मुगल वास्तुकला का एक नमूना है। यह 17वीं शताब्दी में बनी, जब शाहजहाँ का शासन चरम पर था। लेकिन इसकी दीवारें सिर्फ नमाज़ की नहीं, बल्कि एक दुखद प्रेम कथा और अलौकिक शक्तियों की गवाही देती हैं। क्योंकि यहां की बिल्लियां... वो बिल्लियाँ हैं जिन्हें लोग जिन्नों का रूप मानते हैं। इस मस्जिद का इतिहास मुगल बादशाह शाहजहाँ की पहली पत्नी कंधारी बेगम से जुड़ा है। जो कंधार की राजकुमारी थीं। जिनकी शादी 1609 में युवा प्रिंस खुर्रम शाहजहाँ से हुई थी। कंधारी बेगम एक सादगीपूर्ण और रहस्यमयी औरत थीं। जो राजकाज से दूर, एकांतप्रिय, और प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाली धार्मिक राजकुमारी थीं। कहा जाता है कि वह बिल्कुल 'क्वीन ऑफ कैट्स' थीं। उन्होंने मस्जिद परिसर में बिल्ली-शावकों के लिए एक 'आश्रम' जैसा स्थान बनाया था, जहां अनाथ बिल्लियां पनपतीं। उनकी मृत्यु 1666 में हुई, और शाहजहाँ ने उन्हें यहीं एक अष्टकोणीय मकबरे में दफनाया। जो आज भी मस्जिद के बीचों-बीच खड़ा है। मकबरा सादा है, लेकिन उसकी चुप्पी में बेगम का मिजाज झलकता है। एक ऐसी औरत जो प्रेम की होड़ में न उतरी, बल्कि अपनी रूहानियत में डूब गई। वो रूहानियत आज भी इस जगह पर महसूस होती है। लेकिन यहीं से खौफ की परतें भी खुलती हैं। मस्जिद में आम दिनों में सैकड़ों बिल्लियाँ घूमती नज़र आती हैं। काली, सफेद, धब्बेदार बिल्लियाँ इस मस्जिद की पहचान बन गई हैं। स्थानीय लोग इन्हें 'जिन्नाती बिल्लियाँ' कहते हैं। क्यों? क्योंकि इस्लामी मान्यताओं में जिन्न इंसानों, सांपों या बिल्लियों का रूप धारण कर सकते हैं। मस्जिद का में नमाज पढ़ने वाले मानते हैं कि ये बिल्लियाँ सिर्फ जानवर नहीं, रूहें हैं। रात को वे दीवारों पर घूरती हैं, जैसे कुछ अदृश्य को देख रही हों। कंधारी बेगम का आश्रम तो बहाना था। असल में यह जगह जिन्नों का अड्डा है। एक बुजुर्ग निवासी ताहिर उद्दीन ताहिर ने बताया कि इस मस्जिद को वो काफी समय से देखते आ रहे हैं। उनके पूर्वजों ने भी इस मस्जिद और जिन्नातों के बारे में उन्हें कई कहानियां सुनाई हैं। साथ ही खुद उन्होंने भी 40 दिन इस मस्जिद में नमाज़ पढ़कर मनचाही मुराद पाई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowDec 08, 2025 09:56:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 09:55:020
Report
ARAarti Rai
FollowDec 08, 2025 09:54:27Noida, Uttar Pradesh:हुमायूं कबीर ने ज़ी न्यूज़ से इंटरव्यू में कहा - किसी के बाप में दम नहीं कि भारत को हिंदू राष्ट्र / हिंदू स्थान बना सके
बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के नेताओं का रिएक्शन मंगाएं
0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 08, 2025 09:53:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 08, 2025 09:53:380
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 08, 2025 09:53:220
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowDec 08, 2025 09:53:040
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 08, 2025 09:52:520
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 08, 2025 09:52:350
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 08, 2025 09:52:250
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 08, 2025 09:50:440
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 08, 2025 09:50:160
Report
Ghaziabad, Uttar Pradesh:आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित एक विद्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां पर उन्होंने प्रदेश के मंत्री गाजियाबाद के विधायक व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 08, 2025 09:49:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 08, 2025 09:49:360
Report