282010
आगरा में केबिनेट मंत्री और विधायक के साथ वरिष्ठ नागरिकों ने किया योग अभ्यास
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में "योग स्वयं एवं समाज के लिए" थीम पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ है। आपको बता दें कि केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और विधायक डॉ. जी एस धर्मेश ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है जिसमे लोगों को योग का अभ्यास कराया गया और 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक किया गया वहीं 21 जून को 5000 लोग एकलव्य स्टेडियम में सामूहिक योग करेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में जीजा-साला गिरफ्तार: यूएस मेड पिस्टल से बड़ी साजिश नाकाम
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले में स्वर्ण व्यवसायियों और बड़े कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक खुलासा हुआ है। कुंदा थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे जीजा-साला को गिरफ्तार कर संभावित घटना को टाल दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के निशाने पर इलाके के बड़े स्वर्ण व्यवसायी और कारोबारी थे। गिरफ्तारी कुंदा थाना क्षेत्र के पिंजनी गांव स्थित पड़रियाबर टोला के तीन मोहान के पास से हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दशरथ कुमार भारती के पास से मेड इन यूएसए No-11 लिखा पिस्टल, 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो मिस फायर गोलियां और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।0
0
Report
जोधपुर में कांग्रेस नेता करण उचियारड़ा के घर धनतेरस पर लाखों के आभूषण चोरी
Jodhpur, Rajasthan:कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर धनतेरस पर लाखों के गहने चोरी, बेटे ने दर्ज कराया मामला सेंट्रल स्कूल स्कीम स्थित मकान की अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब, घरेलू कर्मचारियों पर जताया संदेह airपोर्ट थाना पुलिस जांच में जुटी जोधपुर राजस्थान कांग्रेस के महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के घर दीपावली से पहले धनतेरस के दिन लाखों रुपए के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। एयरफोर्स क्षेत्र की सेंट्रल स्कूल स्कीम स्थित उनके मकान की अलमारी में रखे कीमती आभूषण और नकदीगायब मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इस संबंध में करण सिंह उचियारड़ा के पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। अलमारी से गायब मिले सोने-हीरे के आभूषण जांच अधिकारी हरकाराम ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 7 नवंबर की रात हर्षवर्धन सिंह ने जब अपनी अलमारी खोली तो उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी गायब मिले। काफी तलाश करने के बावजूद सामान नहीं मिला। गायब आभूषणों में एक एमराल्ड रिंग, दो डायमंड रिंग, छह गोल्ड रिंग, एक छोटी डायमंड नथ, एक डायमंड नोज पिन, एक बेबी गोल्ड रिंग और एक सेट पाउच शामिल है। घरेलू कर्मचारियों पर जताया संदेह हर्षवर्धन सिंह ने अपनी शिकायत में घर में काम करने वाले कर्मचारी मोहब्बत अमरवंशी पर संदेह जताया है। शिकायत के मुताबिक, कर्मचारी दो दिन पहले दादा के निधन की सूचना देकर गांव गया था और 7 नवंबर को वापस लौटा था। आरोप है कि वह परिवार को बिना बताए घर पहुंचा और परिवार की अनुपस्थिति में करीब दो से तीन घंटे तक मकान में रुका। इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए वहां से चला गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद से कर्मचारी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। दो महिला कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में परिवादी ने घर में सफाई का काम करने वाली दो अन्य महिला कर्मचारियों मंजू कुमारी और आशा की भूमिका की भी जांच करवाने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि तीनों कर्मचारी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से घर में काम कर रहे थे और उन्हें घर के कमरों तथा कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी। पुलिस कर रही मामले की जांच शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारियों के आधार कार्ड और पुलिस सत्यापन की प्रतियां भी पुलिस को उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर गायब हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने लड़ चुके हैं चुनाव गौरतलब है कि करण सिंह उचियारड़ा राजस्थान कांग्रेस के महासचिव हैं और जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ चुके हैं। उनके घर में हुई इस चोरी की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा पैदा कर दी है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 12–15 नवंबर को 76वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मुकाबले धमाकेदार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 12 नवंबर से राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू होगी। खबर हनुमानगढ़ से है, यहाँ 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 12 से 15 नवंबर तक होगी। इसमें प्रदेशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। चार दिन तक रोज सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक मुकाबले होंगे। आयोजन समिति, जिला बास्केटबॉल संघ और व्यापार मंडल शिक्षा समिति मिलकर प्रतियोगिता करा रहे हैं। तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में मंगलवार को टाउन स्थित व्यापार मंडल क्न्या महाविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर की अलग-अलग धर्मशालाओं में मुफ्त व्यवस्था की गई है। आयोजक समिति खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन भी उपलब्ध कराएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को क्रीड़ा परिषद के नियमों के अनुसार टीए-डीए मिलेगा। चैंपियनशिप में चुने गए खिलाड़ी 20 से 27 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपिनशिप-2026 में खेलेंगे।0
0
Report
Advertisement
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, चारधाम यात्रा शीतकालीन विश्राम
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भक्ति... आस्था... और मां गंगा के जयकारों के बीच विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए... अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए... गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का एक और अध्याय शीतकालीन विश्राम की ओर बढ़ गया... पहाड़ों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच अब मां गंगा मुखबा में विराजमान रहेंगी...0
0
Report
छठ पूजा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन, भीड़ कम करने के खास इंतजाम
Ambala, Haryana:छठ पूजा को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है ताकि लोग त्यौहार मनाने के लिए अपने घर तक पहुंच सकें । इसके लिए अंबाला डिवीजन ने 8 पेयर ट्रेन ऑलरेडी अनाउंस कर दी है इसके इलावा और भी 25 पेयर जो पीछे से आते है और अंबाला से होकर बिहार के लिए जाते है । इसके इलावा भी रेलवे प्रशासन द्वारा दो तीन ऐसे स्टेशन ऐसे है जहां पर भीड़ ज्यादा होती है उनके लिए उन्होंने विशेष प्रबंध किए है । वहीं अंबाला मंडल सीनियर डीसीएम ने लोगों से भी धर्य बनाए रखने को बात कही उन्होंने कहा कि अगर किसी ट्रेन में भीड़ है तो वो दूसरी ट्रेन का इंतजार करे पीछे और भी ट्रेन आ रही है । छठ पूजा पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि छठ पूजा करने के लिए लोग त्यौहार मनाने के लिए अपने घर तक आराम से पहुंच सकें। अंबाला रेलवे मंडल सीनियर डीसीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंबाला डिवीजन ने 8 पेयर ट्रेन ऑलरेडी अनाउंस कर दी है इसके इलावा और भी 25 पेयर जो पीछे से आते है और अंबाला से होकर बिहार के लिए जाते है । वहीं उन्होंने बताया कि इसके इलावा तीन से पांच स्टेशन ऐसे है जहां पर भीड़ हो सकती है वहां पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे हमारा वार रूम खुला है जहां से पल पल की खबर मिलती रहती है । जहां पर लगता है कि लोग ज्यादा आ रहे है तो वहां से लोगों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है और लोगों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके ।उन्होंने कहा कि कल भी हमने सरहिंद में लगा की यहां पर लोग ज्यादा है तो स्पेशल ट्रेन चलाई जो पहले अनाउंस नहीं थी और लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। वहीं रेलवे स्टेशन पर भीड़ को लेकर भी उन्होंने कहा है कि लोगों को विश्वास है कि वो अपने घर तक समय से पहुंच सकेंगे और जो ट्रेन चल रही है वो तो चल ही रही है इसके इलावा जो अन अनाउंस ट्रेन है उनको भी चलाया जाता है और हमारी कोशिश रहती है कि लोग आयें और रेलवे में सफर कर अपने घर तक पहुँचे । इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्टेशन पर होल्डिंग एरिया भी बनाया है ताकि यहां पर लोग रुककर ट्रेन का इंतजार कर सकें । वही उन्होंने लोग से भी अपील करते हुए कहा कि अगर लोग स्टेशन पर आ भी जाते है तो वो होल्डिंग एरिया का इस्तेमाल करें । वहीं उन्होंने लोग से अपील करते हुए कि अगर ट्रेन में भीड़ है तो इंतजार करे पीछे और ट्रेन आ रही है चिता करने की कोई बात नहीं है ।0
0
Report
मांडौठी गोलीकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Jhajjar, Haryana:मांडौठी में गोलियां चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार मामूली कहासुनी में दो युवकों को मारी थी गोली घायलों में एक की हालत गंभीर। ताबड़तोड़ गोलियां से दहला मांडौठी,रात को हुई वारदात गांव के ही दूसरे पक्ष पर हमले का आरोप। एक दूसरे के परिचिति है पीड़ित और आरोपी。 एक महिला समेत 7 लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआर。 हरदीप और जोगेंद्र को लगी हैं गोलियां。 ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल और आर जे हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का उपचार。 गांव में हालात तनावपूर्ण, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी 2.2 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों की करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध संपत्तियां फ्रीज की हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत यह कार्रवाई की है। इसमें मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित चल और अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। पुलिस के अनुसार घेवरराम पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी खोखरिया की करीब 2.18 करोड़ रुपए की संपत्ति, जिसमें मकान, भूखंड और बाइक शामिल हैं, फ्रीज की गई है। वहीं सागर उर्फ शेखर निवासी विष्णु की ढाणी कापरड़ा और धर्मपाल उर्फ धर्माराम निवासी रिया सेठा, पीपाड़ शहर की बाइक भी फ्रीज की गई है। एसपी पंकज यादव ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई कापरड़ा सीआई सुनीता डूडी के नेतृत्व में की गई。0
0
Report
गोवर्धन पूजा के अद्भुत दृश्य ने यादव समुदाय की आस्था को किया उजागर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के अवसर पर यादव समाज द्वारा एक अद्भुत-nजारा देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर पुजारी राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान किया और खौलते दूध से भरे मटके में सिर डुबोया तथा दूध को अपने ऊपर उड़ेल लिया। यह परंपरा यादव समाज की सदियों पुरानी मान्यता का हिस्सा मानी जाती है और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था के प्रतीक के रूप में निभाई जाती है। पुजारी का कहना है कि कृष्ण के प्रति उनकी आस्था ही इस अनुष्ठान का आधार है और गर्मी उन्हें प्रभावित नहीं करती। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे पुजारी ही संपन्न करते हैं। गोवर्धन पूजा पर हजारों श्रद्धालु और दर्शक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे, जहां भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे और अनूठे दृश्य के माध्यम से आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना हुआ है।0
0
Report
रोहतास में स्थापना दिवस: कृषि का कटोरा, शिक्षा में आगे सरकारी विश्वविद्यालय का आह्वान
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां आज रोहतास जिला का 54वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार तथा डेहरी के लोजपा R के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में मुख्य समारोह आयोजित की गई। इस दौरान सांसद ने कहा कि रोहतास जिला धान का कटोरा है। कृषि के क्षेत्र में रोहतास जिला बिहार में सबसे आगे है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी रोहतास जिला बिहार में सबसे आगे है। यहां एक सरकारी विश्वविद्यालय की जरूरत है। यहां के लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे हैं। ऐसे में यहां एक सरकारी विश्वविद्यालय होने की जरूरत है। ताकि उच्च शिक्षा के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े। वहीं डेहरी के विधायक सोनू सिंह ने कहा कि जिला को समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और स्थानीय लोगों के सहयोग से रोहतास जिला का अलग-अलग क्षेत्र का विकास कर रहा है। खासकर कृषि के क्षेत्र में किसान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। बिहार सरकार किसानों को तमाम तरह के संसाधन उपलब्ध करा रही हैं बाईट -- मनोज कुमार (कांग्रेस सांसद) सासाराम। बाईट -- राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह (विधायक) डेहरी।0
0
Report
Advertisement
खूँटी क्षेत्र नगर पंचायत सफाईकर्मी की मौत, खेत में लाश से इलाके में हड़कम्प
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । नगर पंचायत सफाई कर्मचारी का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी । एक व्यक्ति का शव खेत में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। युवक की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र में कार्य करनेवाले नगरपंचायत सफाई कर्मी जॉन विजय बालमुचू के रुप में हुई है। जो अमृतपुर बस्ती का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह रात को कदमा बस्ती गया हुआ था और देर रात खेत लौट के बीच से होकर पैदल लौट रहा था। जिसका आज खेत में घास काटने गयी महिला देखे जाने के बाद क्षेत्र में हल्ला हुआ और शव मिलने की बात से सनसनी फैल गयी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी तो घटना स्थल पर जाकर तहकीकात किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया खेत में गिरने से मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं मृत्यु समिक्षा पत्र भरकर शव का अन्त्यपरिक्षण कराया और अनुसंधान में पुलिस जुट गयी है। मृतक विजय के बड़े भाई ने बताया कि जॉन विजय बालमुचू बीती रात कदमा गया हुआ था और वहां से लौट रहा था। जो खेत से होकर पैदल आ रहा था इसी क्रम में खेत में गिरने से मौत होने का ऐसा लग रहा । विजय की शादी नहीं हुई थी और वह नगर पंचायत में सफाईकर्मी के रुप में काम करता था ।0
0
Report
वीएचपी नेता का ईमरान मसूद पर तीखा पलटवार: मानसिक विकृति पर बड़ा आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:ईमरान मसूद के बयान से भड़के वीएचपी नेता डॉ राजकमल गुप्ता का बड़ा पलटवार, बोले ईमरान मसूद खुद मानसिक रूप से विकृत. वीएचपी नेता ने कांग्रेस सांसद ईमरान मसूद को बताया मानसिक रूप से विकृत, मानसिक रूप से विकृति कहकर 140 करोड़ लोगो का अपमान किया, विकृति का मतलब है पागलपन मानसिक रोग जो इनका खुद मानसिक संतुलन खराब है, ईमरान नहीं बल्कि वो बोल रहे है जो कांग्रेस बोल रही है, ईमरान मसूद थोड़ा अपने दिमाग को शुद्ध करते हुए वक बार ईद के ऊपर भी कह दो, जैसे ईद पर जानवरो की कुर्बानी होती है उससे प्रदुषण होता है उसको बंद करो, नालियो के अंदर खून बहता है उससे कितनी बीमारियां होती है, मे डॉक्टर हूं तो जानता हूं, Shab-e-Barat पर बोलो उसदिन कितने पटाखे जलाते हों उससे प्रदुषण होता है, देश मे केवल हिन्दुओ की भावनाओं का अपमान करना बहुत भारी पड़ेगा मसूद साहब, तुम तो वैसे ही आखिरी सांसे लें रहे हों और पाप मत करो.0
0
Report
महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान लोहे की रॉड से हमला, वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक को कई लोग घेर कर पीट रहे हैं और एक हमलावर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित राजू यादव ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 नवंबर को उनका भतीजा इंद्रेश घटही मां के स्थान पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान शनि गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर इंद्रेश पर अचानक हमला कर दिया। लोहे की रॉड से किए गए हमले में इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हमलावरों की दबंगई साफ नजर आ रही है। सरेआम लोहे की रॉड से पीटने की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि यह विवाद पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कलरा गांव में पुरानी रंजिश के कारण दुकानदार से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के कलरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दूकान पर बैठे व्यक्ति के साथ मारपीट। घायल व्यक्ति को फलोदी जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर फलोदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी का 64वां जन्मदिन: रक्तदान शिविर में बड़ी भीड़
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बडी संख्या में लोग पहुंच सिंघवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा फील्ड क्लब में में भी देखने को मिला। जहां आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। इस मौके पर सिंघवी ने कहा कि शहर की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वही उन्होने सभी पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि शहर विकास के लिए सभी अपना सहयोग करें。0
0
Report
उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का 64वां जन्मदिन रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बडी संख्या में लोग पहुंच सिंघवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा फील्ड क्लब में में देखने को मिला। जहां आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। इस मौके पर सिंघवी से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जगनावत ने0
0
Report
Advertisement
