पुलिस अधिकारियों ने विवेचना को लेकर की कार्यशाला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में साक्ष्य प्रणाली आधारित विवेचना को लेकर हरि प्रसाद मेवाराम महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ACP पीयूष कांत राय, ACP पिनाहट गिरीश कुमार के नेतृत्व में पिनाहट SHO व महिला कांस्टेबल बैठक में शामिल रहे। इस कार्यशाला में साक्ष्य आधारित विवेचना को लेकर कई बिंदुओं पर निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पिनाहट, मनसुखपुरा, पिढौरा, वसई अरेला चारों थाने के SHO सहित पुलिसबल मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
