Back
ताजमहल तेजोमहालय मामले में अदालत ने अंतिम अवसर देकर 300 रुपये जुर्माने का किया उल्लेख
KAKapil Agarwal
Feb 24, 2026 05:45:26
Agra, Uttar Pradesh
ताजमहल तेजोमहालय मैं जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की अनुमति की मांग वाले मामले में हुई सुनवाई, केस में पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता रइसउद्दीन को अदालत ने लगाई फटकार साथ ही ₹300 का लगाया जुर्माना, वहीं न्यायाधीश ने हिदायत देते हुए अंतिम बार पक्ष रखने के लिए 30 मार्च 2026 की तारीख नियत की है
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर के वाद पर आज आगरा लघुवाद न्यायालय में न्यायाधीश लाल बहादुर गौंड की अदालत में सुनवाई हुई वादी कुंवर अजर तोमर के अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बहस की ।
आपको बताते हैं योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अAjay tomar ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए सावन के महीने में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की अनुमति को लेकर 23 जुलाई 2024 को वाद दाखिल किया था, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक पुरातत्वविद् ASI को एवं भारत संघ को प्रतिवादी बनाया गया है ।
कुंवर अजय तोमर का कहना है कि पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी और उनके अधिवक्ता पर कोई ठोस साक्ष्य नहीं है वह नहीं चाहते की पूरी दुनिया के सामने तेजोमहालय की सच्चाई आए इसलिए मामले को बार-बार टालने का प्रयास करते हैं और कोई ना कोई बहाना लगाते हैं
कुंवर अजय तोमर ने कहा कि केस की दो बार नकल मुहैया करा चुके हैं पिछली सुनवाई 30 जनवरी को हुई थी तब भी नकल का बहाना लगाया था और कैस की नकल मांगी थी और न्यायालय के आदेश पर उन्हें दूसरी बार नकल मुहैया करा दी गई थी । किंतु आज सुनवाई के दौरान बीमार होने का प्रार्थना पत्र लगा दिया । जबकि हमारा पूरा प्रयास था कि उनके प्रार्थना पत्र को ख़ारिज़ करवाया जाए लेकिन उन्होंने अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने फटकार लगाते हुए 30 मार्च की तारीख नियत की है और उन्हें अंतिम अवसर दिया है इसके साथ ही 300 रूपये का उन पर जुर्माना भी लगाया है
कुंवर अजय तोमर ने कहा कि ताजमहल तेजोमहालय है भगवान शिव का मंदिर है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है जब तक हम उसमें पूरे विधि विधान से जलाभिषेक दुग्धाभिषेक और पूजा अर्चना नहीं कर लेंगे तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम चैन से नहीं बैठेंगे ।
आपको बत दें 23 सितंबर 2024 को कांग्रेस नेता सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी ने ताजमहल को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए पक्षकार बनने को दी थी अर्जी...जिस पर वादी कुंवर अजय तोमर के अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने 7 अक्टूबर 2024 को आपत्ति दाखिल करते हुए कहा था कि ताजमहल सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की कोई प्राईवेट प्रोपर्टी नहीं है ना हीं वो शाहजहां मुमताज के वंशज इसलिए उन्हें पक्षकार ना बनाया जाएं ।
वहीं 27 नवंबर 2024 को हुई सुनवाई में प्रतिवादी एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ राजकुमार पटेल के अधिवक्ता ने भी सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के पक्षकार बनने वाली अर्जी पर आपत्ति दाखिल की थी और कहा था की ताजमहल से संबंधित जानकारी मुहैया कराना और केस लड़ना एएसआई की जिम्मेदारी है सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी को कोई अधिकार नहीं है
कुंवर अजय तोमर ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा वाद दायर किया था । वादी कुंवर अजय तोमर का दावा है कि राजा परमार्दिदेव देव द्वारा 1155 से 1212 के मध्य में बनवाया गया तेजोमहालय शिव मंदिर बताया था और बाद में राजा मानसिंह एवं राजा जयसिंह ने इसे अपना महल बनाया और शिव मंदिर सुरक्षित रखा...जिसे शाहजहां ने अपने शासनकाल में राजा जयसिंह से धोखे से हड़प लिया और झूठी कहानी लिखी गई कि यहां शाहजहां मुमताज की कब्र है और मकबरा है वादी कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय शिव मंदिर है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है जिसे लेकर रहेंगे
बाइट कुंवर अजय तोमर/ वादी
बाइट कृष्णानंद/मंडलेश्वर
बाइट अधिवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 24, 2026 07:03:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 24, 2026 07:03:10Noida, Uttar Pradesh:अपने पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने निभाया था रावण का रोल
अपने घर के सामने हुई रामलीला में निभाई थी रावणकी भूमिका
zee मीडिया के पास exclusive video
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 24, 2026 07:02:490
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 07:02:430
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 24, 2026 07:02:230
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 07:01:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 24, 2026 07:01:120
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 24, 2026 07:00:530
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 24, 2026 07:00:360
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 24, 2026 07:00:130
Report
0
Report
1
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:49:080
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 24, 2026 06:48:170
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:47:570
Report