Back
आगरा में गैस की कमी: डीज़ल चूल्हे से कारोबार में नई रफ्तार
SASHAKIL AHMAD
Mar 28, 2026 11:11:00
Agra, Uttar Pradesh
आगरा में गैस की किल्लत ने अब तिजारत का रुख ही बदल दिया है। लोहामंडी बाज़ार के दुकानदारों और कारीगरों ने मजबूरी को मौक़े में तब्दील कर दिया है। गैस सिलेंडर की कमी के दरमियान, यहाँ एक नया इजाद सामने आया है—डीज़ल से चलने वाला चूल्हा, जो गैस चूल्हे की तरह ही काम कर रहा है, बल्कि दुकानदारों का दावा है कि ये उससे बेहतर साबित हो रहा है। कारीगरों का कहना है कि गैस की नायाबी ने उनके कारोबार को ज़ीरो के करीब ला दिया था। गैस चूल्हों की बिक्री तकरीबन खत्म हो चुकी थी। लेकिन अब इस डीज़ल चूल्हे ने बाज़ार में एक नई जान फूंक दी है। कीमत की बात करें तो ये चूल्हे 4 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक में दस्तयाब हैं। और हैरानी की बात ये है कि इनकी डिमांड में दिन-ब-दिन इज़ाफ़ा हो रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, ये चूल्हा ना सिर्फ सस्ता पड़ रहा है, बल्कि आसानी से चलने वाला और कारगर भी है—जिसकी वजह से लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं। यानि, आगरा में गैस की किल्लत ने जहां मुश्किलात पैदा कीं, वहीं कारीगरों की काबिलियत ने एक नया रास्ता भी दिखा दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowMar 28, 2026 12:15:560
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 28, 2026 12:15:390
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 28, 2026 12:15:210
Report
0
Report
डीएम-एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला स्ट्रॉन
0
Report
0
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 28, 2026 12:02:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 12:02:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 28, 2026 12:02:300
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 28, 2026 12:02:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 12:01:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:160
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:000
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 28, 2026 12:00:470
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 28, 2026 12:00:300
Report