आगरा मै अवैध सट्टा माफिया हुआ गिरफ्तार साथ ही नशीला पदार्थ भी हुआ बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर सट्टा माफिया राजीव चोपड़ा को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा है। वहीं उसके एक्टिवा स्कूटर की डिग्गी से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सूचना के अनुसार पूछताछ में राजीव ने सट्टे के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार करने की बात स्वीकारी और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। सूचना के अनुसार एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी तथा उसके फरार साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
