Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agra282003

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, 500 से अधिक परिवारों को मिली राहत

Jan 17, 2026 12:46:08
Agra, Uttar Pradesh
कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित पार्क में 500 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए यह पहल की। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या ठंड का मौसम, प्रदेश सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जाति और धर्म पूछकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य किए जा रहे हैं। कंबल वितरण इसी सोच का परिणाम है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर 500 से अधिक महिलाओं ने कंबल प्राप्त कर प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने बताया कि पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को पहले ही जरूरतमंदों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके आधार पर पात्र लोगों तक कंबल पहुंचाए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आलोकिक उपाध्याय, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, ओम प्रताप सिंह, संजय जैन, सुनील करमचंदानी, राजवीर धाकड़, दिलीप वर्मा, संदीप वर्मा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, प्रेम सिंह धाकड़, रानी माहौर, विकास महाजन, गौरव सारस्वत, उमेश पेरवानी, तनवीर करह सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRandhir Nidhi
Feb 07, 2026 02:47:34
Gumla, Jharkhand:भरनो में नहर मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री से नाराज किसान उतरे सड़क पर गुमला | — भरनो प्रखंड अंतर्गत पारस जलाशय से निकली मुख्य नहर की मरम्मत कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नहर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दर्जनों किसानों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में निम्न गुणवत्ता का सीमेंट और बालू इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कार्य टिकाऊ नहीं रह पाएगा। साथ ही मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित ₹442 प्रतिदिन मजदूरी के बजाय मात्र ₹300 ही दिए जा रहे हैं, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। यह कार्य जल संसाधन विभाग, रांची डिविजन के अंतर्गत कराया जा रहा है। पूर्व मुखिया मुकेश उरांव के नेतृत्व में किसान कार्यस्थल पहुंचे और निर्माण कार्य की जांच की। विरोध की सूचना पर संवेदक राकेश कुमार एवं कृष्णा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों और संवेदक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। किसानों ने मांग की कि नहर में जमा मिट्टी और कचरे की पूरी तरह सफाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल किसानों के दबाव के बाद अब यह देखना होगा कि विभाग और संवेदक इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। बाइट - बाइट 1 — मुकेश उरांव, पूर्व मुखिया, भरनो बाइट 2 — बिरसा उरांव, पंचायत समिति सदस्य, भरनो बाइट 3 — बप्पी उरांव, ग्रामीण किसान बाइट 4 — राकेश कुमार, संवेदक
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 07, 2026 02:47:03
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - बौद्धिक दिव्यांग बालिका ने बढ़ाया डूंगरपुर का मान एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के तपस मानसिक विमन्दित आवसीय विद्यालय, डूंगरपुर में अध्ययनरत बौद्धिक दिव्यांग बालिका राधिका पाटीदार ने डूंगरपुर का मान बढ़ाया है। राधिका पाटीदार ने स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर दौड़ में राजस्थान के लिए कांस्य पदक प्राप्त कर डूंगरपुर का मान बढ़ाया है। चैम्पियनशिप में राजस्थान के बच्चों ने कई पदक प्राप्त किये हैं जिसमें राधिका पाटीदार भी है। राधिका पाटीदार ने पूर्व में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक प्राप्त किया है。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 07, 2026 02:46:46
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में विधानसभा आसपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन आसपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बाल वाहिनियों का किया औचक निरीक्षण डूंगरपुर जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा आसपुर क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान सचिव मीणा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूली वाहनों (बाल वाहिनियों) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्होंने बाल वाहिनियों में सुरक्षा मानकों के अंतर्गत प्राथमिक उपचार, वाहनों में कैमरे, जीपीएस की सुविधा सहित समस्त जांच कर समय पर कमियों को दुरस्त करने की निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल वाहिनियों में छात्रों की क्षमता के अनुसार परिवहन करवाने तथा नियमों की अवहेलना करने पर परिवहन विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने की निर्देश दिए.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 07, 2026 02:46:32
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद आठ लेन स्थित के विनोद बिहारी चौक स्थित सरकारी शराब दुकान के समीप इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ है। यहां लगभग हर दिन शराब के नशे में धुत लोगों का तांडव देखने को मिल रहा है। नशेड़ियों द्वारा सरेआम मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा आम बात हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। देर रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब शराब के नशे में कई युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर हंगामा, आपसी मारपीट और राहगीरों से बदसलूकी की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह नशे में धुत लोग कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि यह इलाका धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है और 8 लेन सड़क होने के कारण यह धनबाद की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इसी व्यस्त सड़क के किनारे सरकारी शराब दुकान का होना अब आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शराब दुकान के आसपास लोग खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं और फिर नशे में तांडव मचाते हैं, जिससे राहगीरों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशेड़ियों को न तो प्रशासन का डर है और न ही किसी तरह का खौफ। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को खास तौर पर इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 07, 2026 02:46:01
Chatra, Jharkhand:चतरा : चतरा में गजराजों का आतंक जारी। बीती रात गिधौर प्रखंड के एक गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों ने एक गरीब ग्रामीण के घर को पूरी तरह तोड़ दिया। घर के समीप बने मचान के नीचे बंधे मवेशियों को भी हाथियों ने कुचलकर मार डाला, जिससे ग्रामीण को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। लगातार हाथियों के आतंक से पूरा इलाका त्राहिमाम कर उठा है। ग्रामीण रात-रात भर जागकर अपनी और अपने मवेशियों की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए वन विभाग द्वारा केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 07, 2026 02:45:49
Bihar:चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुँचि पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस कोश्ट्रडी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर शुक्रवार को पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान चकनूर के ही अवधेश झा के पुत्र अक्षय कुमार झा (32) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विगत दो फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकनूर में एक घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की जानकारी मिलने पर चकनूर निवासी ललित रजक की पत्नी पूजा कुमारी (38) ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। चोरी से संबंधित एक सीसीटीवी भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा था। इसी बीच गुरुवार की शाम उधर से जा रहे अक्षय पर पीड़ित पूजा कुमारी व आसपास के लोगों की पड़ी। सीसीटीवी से चेहरा मिलने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया व जमकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँचि पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासुकी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 07, 2026 02:45:31
Latehar, Jharkhand:पुलिस को अफ़ीम की खेती करने-afim ke mafiao के विरुद्ध बड़ी करवाई की है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी मनिका थाना क्षेत्र के विषुणबाँध पंचायत व बिकारा गांव बड़े पैमाने पर अफीम के तस्कर अफीम की खेती किया गया है । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार और पुलिस बल ने मनिका थाना क्षेत्र विषुणबाँध बिकरा गांव ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्च अभियान चलाकर 10 एकड़ वन /गैर मजुरवा भूमि पर लगे अवैध अफीम/पोस्ता के पौधों को ट्रैक्टर चलाकर, लाठी-डंडों से पिटकर नष्ट किया गया। वही पूरे मामले में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस की टीम अफीम की खेती करने वाले तस्करों के विरुद्ध बड़ी करवाई की है ।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 07, 2026 02:32:34
Greater Noida, Uttar Pradesh:एंकर-- ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक 3 पुलिस और होंडा सિટી कार सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है。 वीओ --यह घटना शुक्रवार रात की है, जब थाना इकोटेक-3 पुलिस जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी फंस गई。 पुलिस बल ने गाड़ी का पीछा किया। खुद को घिरा देखकर कार सवार बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत के रूप में हुई है, जो हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के तिलोटी गांव का निवासी है। बदमाश के कब्जे से एक सोने की चेन, एक दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट, एक होंडा सिटी कार और एक तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। बाइट --आरके गौतम एडीसीपी सेंट्रल नोएडा पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश संजीव उर्फ सनी पर करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। उसके against अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर सहित कई जिलों में चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे एक शातिर चोर बता रही है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है。 सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी आरके गौतम ने बताया कि पुलिस की एक बड़े शातिर बदमाश से मुठभेड़ ہوئی, जिसमें वह घायल हो गया।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 07, 2026 02:30:28
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर. डिंडोरी में नगर परिषद के उपयंत्री अशोक दीक्षित का दफ्तर में पंखे की हवा का लुफ्त उठाते हुए सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तस्वीरों में साफ है कि ये किसी गेस्ट हाउस या मकान का वीडियो नहीं हैं… और न ही ये वीडियो किसी छुट्टी के दिन का नहीं है… यह है नगर परिषद डिंडोरी का सरकारी दफ्तर, जहां काम की बजाय साहब कुर्सी पर आराम से चैन की नींद ले रहे है! सिस्टम को बेनकाब करने वाले इस वीडियो में नगर परिषद के उपयंत्री अशोक दीक्षित दफ्तर में पंखे की हवा में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं, और बगल में बैठा कर्मचारी कम्प्यूटर में काम करने में जुटा हुआ है. सवाल सीधा है— क्या जनता के टैक्स का पैसा अफसरों की नींद के लिए है? क्या सरकारी दफ्तर अब आरामगाह बन चुके हैं? डिंडोरी से आई ये तस्वीर देखकर तो शायद यही कहा जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है..
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top