282001
जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष कई लोग हुए घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में थाना फतेहपुर सीकरी के हुसैनपुर गांव का जमीनी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए और दोनो तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में बच्चे भी घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद झगड़ा थम सका। इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोगो को गंभीर चोटे आई है। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा सभी का मेडिकल कर उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपुर (महाराष्ट्र): अयोध्या राम मंदिर दान मामले पर मोहन भागवत बोले
Noida, Uttar Pradesh:Nagpur (Maharashtra): Mohan Bhagwat (RSS Chief) On Ayodhya Ram Temple Donation Row gabhan मामले में बोले मोहन भागवत पत्रकारों के सवाल पर बोले, "राम-राम"0
0
Report
यूपी आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गरिमामय स्वागत: आधुनिकता और अध्यात्म का मिलन
Noida, Uttar Pradesh:माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आधुनिकता और अध्यात्म की संगम स्थली उत्तर प्रदेश आगमन पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!0
0
Report
एटा के तालाब में डूबकर युवक की मौत, गोवंश हमले से मचा कोहराम
Etah, Uttar Pradesh:एटा में युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, मृतक युवक शौच के लिए गया था तभी आवारा गोवंश ने किया हमला, गोवंश के हमले में पैर फिसलने से तालाब में डूबा, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
एटा में उधार के पैसे मांगने पर व्यापारी पर दबंगों का हमला; CCTV में रिकॉर्ड
Etah, Uttar Pradesh:एटा में व्यापारी को उधार के रुपये मांगना पड़ा भारी, दुकान में घुsसकर दबंगों ने व्यक्ति से की मारपीट, मारपीट का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद, स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पीड़ित को छुड़वाकर बचाई जान, पीड़ित ने SSP ऑफिस पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबूगंज का पूरा मामला।0
0
Report
फिरोजाबाद में मुठभेड़: 4 टप्पेबाज गिरफ्तार, दो घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ में 04 टप्पेबाज गिरफ्तार ANC - यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी करने वाले 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए है। vo - दिनांक 23 जून 2026 को हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आज रात बैती की पुलिया के पास कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है तभी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर इनकी घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दो अभियुक्त जग्गू उर्फ जगदीश और सुभाष के पैर में गोली लगने से घायल हो गए वही तनुज और दिनेश चन्द्र को भागते समय पुलिस द्वारा दबोच लिया गया ये सभी आगरा जिले के रहने वाले हैं । अपराधियों के कब्जे से टप्पेबाजी के जेवर बेचकर कमाए गए 1.50 लाख रुपये नकद, 3 अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
नवादा में सनकी पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी की हत्या कर दी; भाई घायल
Nawada, Bihar:नवादा में खौफनाक वारदात: एक दिन पहले पुलिस ने पति से बचाकर पत्नी को भेजा था मायके, दूसरे दिन सनकी पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए मृतिका के भाई को भी चाकू गोदकर किया घायल नवादा: के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक सनकी पति ने अपनी ससुराल पहुंचकर 27 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए पूजा के भाई को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया。 पति से एक दिन पहले पुलिस ने बचाया था मृतक पूजा की शादी 2018 में चैनपुरा निवासी चंद्र मौली सिंह से हुई थी। दंपती की एक बेटी भी है। चैनपुरा में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट से डरी पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर स्थानीय थाना पुलिस को फोन किया था। उसने कहा था, "मुझे पति से बचा लीजिए।" सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूजा को पति से छुड़ाकर मायके खानापुर गांव छोड़ दिया था。 दूसरे दिन पति ससुराल पहुंचकर किया हमला मृतक के पतिआरोपी चंद्र मौली सिंह खानापुर स्थित ससुराल पहुंच गया। उसने अचानक पूजा पर चाकू से कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर पूजा का भाई बचाने दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया。 परिजन दोनों को तुरंत वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। पावापुरी में इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। भाई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है。 मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विवाद होने के बाद उनकी बेटी मायके में रह रही थी। और पूजा अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका पति चंद्रमौली सिंह अचानक पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति चंद्र मौली सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर-एसटीएफ मुठभेड़ में गैंग घायल; वैशाली में लूट की दो वारदात का खुलासा
Hajipur, Bihar:समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ से अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में घायल अपराधियों ने पिछले महीने ही वैशाली में दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था और एक व्यक्ति को गोली भी मार दी थी। पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में घायल अमन साहनी के ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है जिसमें दो केस वैशाली जिले में भी है। जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र स्थित मुठभेड़ स्थल से जांच करने पहुंचे वैशाली एसपी ने बताया कि मौके से दो पिस्टल, एक बाइक के साथ ही दो मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि मौके से फरार हुए दोनो अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली से घायल अमन और उसका पूरा गिरोह समस्तीपुर दरभंगा और आस पास के जिले में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था तभी पुलिस और एसटीएफ को अपराधियों का इनपुट मिला था जिसके बाद अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा भागने के दौरान घायल हो गया है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब लदा ट्रक पलटा, पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में ली
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टॉल प्लाजा के समीप छपरा की ओर से आ रहे पंजाब नंबर के ट्रक के अचानक पलट जाने से शराब की कार्टून सड़क पर बिखर गईं. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रक चालक-खलासी मौके से भाग गए. मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया गया और पलटे ट्रक से शराब निकालने का कार्य शुरू किया गया. अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो शराब की लूट हो सकती थी. जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टॉलPlaza के समीप ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही जैतपुर ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शराब से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर भी मौके पर पहुँचकर पलटे ट्रक से शराब निकालकर थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू की. अनुमान है कि ट्रक पर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की शराब लदी थी, जिसे खाद के बोरे के आर में छिपाकर ले जाया जा रहा था. मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है ताकि शराब की खेप कहा से आई और कहाँ पहुंचनी थी यह पता चल सके.0
0
Report
Muzaffarpur के पोखरैरा टॉल प्लाजा पर शराब से लदा ट्रक पलटा, पुलिस कब्जे में
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टॉल प्लाजा के पास एक पंजाब नंबर का ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद शराब के कार्टून सड़क पर बिखर गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। चालक खलासी मौके से भाग निकला। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और ट्रक को चारों तरफ से घेरकर कब्जे में लिया। पलटे ट्रक से शराब निकालने का काम शुरू किया गया। अनुमान है कि ट्रक पर करीब 50 लाख का शराब लोड था, जिसे खाद के बोरे के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। मामले की जांच जैतपुर ओपी थाना और SDPO सरैया अभिजीत कौर कर रहे हैं और शराब की खेप के स्रोत और destination की पुष्टि की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में प्राइवेट बस में भीषण आग, यात्री नहीं थे, भारी नुकसान
Thane, Maharashtra:भिवंडीत प्रायव्हेट बसला भीषण आग, धू-धू करून जळून खाक... भिवंडी अग्निकांड! शनिवारी मध्यरात्री नाशिक रोडवरील चविंद्रा परिसरात रस्त्याच्या कडेला उभी असलेली एक प्रायव्हेट बस अचानक पेटली. काही मिनिटांतच बस धू-धू करून जळून खाक झाली. सुदैवाने बसमध्ये कोणीही प्रवासी नव्हते, त्यामुळे मोठा अनर्थ टळला. शनिबार मध्यरात्री 12:20 वाजता भिवंडीच्या चविंद्रामध्ये गुड नर्सिंग होम हॉस्पिटलसमोर रस्त्याच्या कडेला उभी असलेली एक प्रायव्हेट बस अचानक आगीच्या भक्ष्यस्थानी पडली. क्षणातच आगीनं रौद्ररूप धारण केलं आणि संपूर्ण बस धू-धू करून जळू लागली. आगीचा भडका इतका मोठा होता की आजूबाजूचा परिसर उजळून निघाला. घटनेची माहिती मिळताच भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन दलाच्या गाड्या तातडीने घटनास्थळी दाखल झाल्या आणि आग विझवण्याचे शर्थीचे प्रयत्न सुरू केले. सुदैवाची गोष्ट म्हणजे आग लागली तेव्हा बसमध्ये कोणताही प्रवासी किंवा चालक उपस्थित नव्हता. त्यामुळे कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र, काही मिनिटांतच कोट्यवधी रुपयांची बस आगीने भस्मसात झाली. बसचा पुढचा केबिन पूर्णपणे जळाला असून आतील सुमारे 50 टक्के सीट जळून खाक झाल्या आहेत. आग इतकी भीषण होती की आजूबाजूच्या दुकानांना आणि वाहनांना धोका निर्माण झाला होता. फायर ब्रिगेडच्या जवानांनी वेळीच आग आटोक्यात आणल्याने मोठा अनर्थ टळला. सध्या आग नेमकी कशामुळे लागली याचा तपास पोलीस आणि अग्निशमन विभाग करत आहेत. शॉर्टसर्किट की इतर कोणतं कारण, हे तपासानंतरच स्पष्ट होणार आहे. बस उभी होती, तरीही पेटली! भिवंडीत मध्यरात्रीचा हा भीषण प्रकार. सुदैवाने जीवितहानी नाही, पण मालमत्तेचं मोठं नुकसान झालं. पार्क केलेल्या वाहनांची इलेक्ट्रिकल चेकिंग करा, कारण शॉर्टसर्किट हे आगीचं मोठं कारण ठरतं. भिवंडीच्या चविंद्रातून धक्कादायक बातमी!0
0
Report
बिहार सरकार ने TA-DA नियमों में बड़ा संशोधन लागू किया
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (TA) और दैनिक भत्ता (DA) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के साथ बिहार यात्रा-भत्ता (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2026 लागू हो गई है। अब सरकारी कार्य से विदेश जाने वाले कर्मचारियों को यात्रा भत्ता विदेश मंत्रालय की निर्धारित दरों के अनुसार मिलेगा। पुरानी व्यवस्था समाप्त कर केंद्र सरकार की दरों को लागू किया गया है। यात्रा के दौरान मुफ्त ठहरने या भोजन मिलने पर डीए में कटौती का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को दैनिक भत्ते के दावे में राहत मिलेगी। पटना समेत चिन्हित शहरों में श्रेणी-1 अधिकारियों को वास्तविक टैक्सी खर्च की प्रतिपूर्ति जारी रहेगी। सरकारी वाहन के उपयोग पर ईंधन खर्च का भुगतान लॉग-बुक और वास्तविक खपत के आधार पर होगा। नई व्यवस्था से यात्रा भत्ता भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। सरकार का दावा है कि संशोधित नियमों से कर्मचारियों को अधिक व्यावहारिक और सुविधाजनक लाभ मिलेगा। बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों के यात्रा भत्ता (TA) और दैनिक भत्ता (DA) से जुड़े नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। वित्त विभाग की अधिसूचना के साथ बिहार यात्रा-भत्ता (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2026 प्रभावी हो गई है। सरकार का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य यात्रा भत्ता भुगतान प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक और कर्मचारी हितैषी बनाना है। नई नियमावली के तहत सरकारी कार्य से विदेश यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अब यात्रा भत्ता विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मिलेगा। पहले विदेश यात्रा के दौरान भुगतान बिहार सरकार की निर्धारित दरों के आधार पर किया जाता था, लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर केंद्र सरकार की दरें लागू कर दी गई हैं। इससे विदेश यात्रा करने वाले कर्मचारियों को अधिक यथार्थवादी और लाभकारी भुगतान मिलने की उम्मीद है। सरकार ने दैनिक भत्ता (DA) से जुड़ा एक पुराना प्रावधान भी समाप्त कर दिया है। पहले यदि किसी कर्मचारी को यात्रा के दौरान मुफ्त आवास मिलता था तो उसके डीए में 25 प्रतिशत कटौती होती थी। भोजन मिलने पर 50 प्रतिशत और दोनों सुविधाएं मिलने पर 75 प्रतिशत तक कटौती का नियम लागू था। संशोधित नियमावली में इस कटौती की व्यवस्था खत्म कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों को दावा करने में आसानी होगी और भुगतान प्रक्रिया भी सरल बनेगी। इसके अलावा टैक्सी और सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर भी नए प्रावधान लागू किए गए हैं। श्रेणी-1 के अधिकारियों को पटना सहित चिन्हित शहरों में वास्तविक टैक्सी किराए की प्रतिपूर्ति पहले की तरह मिलती रहेगी। वहीं सरकारी वाहन के उपयोग की स्थिति में ईंधन खर्च की प्रतिप Beyoncé प्रतिपूर्ति वास्तविक खपत और प्रमाणित लॉग-बुक के आधार पर की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से यात्रा भत्ता प्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुव्यवस्थित बनेगी।0
0
Report
पटना में राजद नेताओं की Z सुरक्षा फिर से बहाल, तेजस्वी की सुरक्षा नहीं बदली
Patna, Bihar:रजनीश पटना पटना से बड़ी खबर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। हाल ही में सुरक्षा समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया था सुरक्षा घटाए जाने के विरोध में दोनों नेताओं ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी आरजेडी ने इसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला फैसला बताया था अब राज्य सरकार ने दोनों की Z कैटेगरी सुरक्षा दोबारा बहाल कर दी है तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में पहले की तरह कोई बदलाव नहीं किया गया है सुरक्षा बहाली के बाद बिहार की सियासत में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाने के थानाध्यक्ष की लाठीचार्ज का वीडियो वायरल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एक युवक की लाठी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना महिला हाजत के सामने की है। वीडियो में युवक जोर-जोर से चिल्लाता सुनाई दे रहा है। वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी मो. सोहैल के रूप में हुई है। उसके नाना मो. युनुस ने बताया कि सोहैल छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता था। कभी किसी दुकान से मिठाई तो कभी किसी के घर से सामान उठा लेता था, जिससे पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मिठाई चोरी के आरोप में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जब वे थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष से खुद ही उसे डांट-फटकार लगाने और थोड़ी सख्ती करने की बात कही थी। मो. युनुस ने कहा कि थाना से लौटने के बाद सोहैल के व्यवहार में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि उसकी हरकतों से परेशान होकर उसके पिता भी कुछ महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। सोहैल इससे पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बाइट : मो.यूनुस, पीड़ित युवक के नाना0
0
Report
9 आईपीएस अधिकारियों के देर रात तबादले: शाजापुर और शहडोल के SP बदले गए
Bhopal, Madhya Pradesh:9 आईपीएस अधिकारियों के देर रात तबादले....शाजापुर और शहडोल SP बदले गए प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी और संजयकुमार अग्रवाल शहडोल एसपी होंगे हरिनारायण चारी मिश्रा IG प्रशासन PHQ....रुचि वर्धन IG भोपाल ग्रामीण....चंद्रशेखर सोलंकी IG नर्मदापुरम....मिथलेश कुमार शुक्ला IG सागर.... सिमाला प्रसाद DIG खरगोन रेंज...यशपाल सिंह राजपूत एसपी रेल...राम जी श्रीवास्तव AIG पुलिस अकादमी भौरी....0
0
Report
टीकाराम जूली: रिफाइनरी के खर्च दोगुने, कांग्रेस-भाजपा के दावों में घमासान
Jaipur, Rajasthan:रिफायनरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कामो का कोई श्रेय लेना सीखे तो मोदी जी से सीखिए। जिस काम की शुरुआत यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी, उस प्रोजेक्ट की उस समय लागत लगभग ₹39,000 करोड़ थी। हमारे समय में इस पूरी रिफाइनरी का लगभग 80 से 85 प्रतिशत काम कांग्रेस ने किया है श्रेय लेने के लिए शिलान्यास भी दो बार कर चुके हैं और अब ऊपर वाले की मेहरबानी से उद्घाटन भी दो बार करने जा रहे हैं। एक बार उद्घाटन तय हुआ था, लेकिन उसमें आग लग गई थी। जब आग लगी, तो उसमें क्या कमी थी, क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी की गलती थी या कोई तकनीकी कमी थी, वह बात आज तक सामने नहीं आई है।उस समय बड़ी रैली कर रहे थे, लेकिन अबकी बार भीड़ नहीं जुट रही है, इसलिए रैली भी नहीं कर रहे हैं।एक प्रकार से जो लागत ₹39,000 करोड़ थी, उसे ₹90,000 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यह राजस्थान की जनता के खून-पसीने का पैसा था। मैं समझता हूं कि इन लोगों ने खर्च को लगभग दोगुना कर दिया है।रिफाइनरी राजस्थान की लाइफलाइन है। इससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। राज्य को भी वित्तीय रूप से बहुत बड़ा फायदा होगा। देर आए, दुरुस्त आए, लेकिन इन लोगों की वजह से तकरीबन छह साल देरी से यह रिफाइनरी शुरू हो रही है। नहीं तो यह रिफाइनरी आज से बहुत पहले ही शुरू हो जाती और राजस्थान की जो हालत आज है, वो नहीं होती। इससे राजस्थान को काफी बड़ा फायदा मिलता।0
0
Report
Advertisement
