282010
आगरा में नशे में धुत व्यक्ति ने रोडवेज बस स्टैंड पर मचाया हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक नशे में धुत व्यक्ति ने रोडवेज बस स्टैंड के पास जमकर हंगामा किया था।आपको बता दें कि उसने शराब के नशे में दुकानदारों के साथ बदतमीजी करते हुए धारदार हथियार से धमकाया भी था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू करने का प्रयास किया, जिस पर उसने सिपाहियों से भी हाथापाई की जिसके चलते काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में इनेलो ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- बढ़ती महंगाई के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है। ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ जाता है, जिससे सब्जियों, फलों और अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ जाते हैं। इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना था कि आज गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग का हर व्यक्ति महंगाई की मार झेल रहा है। इसके बावजूद सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। महंगाई के मुद्दे को लेकर इनेलो कार्यकर्ता सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर रोक लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई। इस मौके पर इनेलो नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई को कम करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरता रहेगा और महंगाई के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे。0
0
Report
इनेलो ने पेट्रोल-डीजल महंगाई के विरोध में हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया
Hisar, Haryana:पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। हिसार में इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने की। प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं, लेकिन सरकार ने वह लाभ आम जनता को नहीं दिया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर टैक्स भी दो गुना कर दिया गया है।0
0
Report
बालोद में मेडिकल शॉप चोरी: CCTV वीडियो सामने, चोरों की बेखौफ अंदाज़
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करहीभदर में मेडिकल में चोरी चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, कैसे बेखौफ चोरी कर रहे चोर मेडिकल दुकान संचालक भूपेश गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत शिकायत मिलते ही जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
यूपी: अलीगढ़ में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर किया गया प्रदर्शन डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को दिया गया ज्ञापन ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग राष्ट्र पशु घोषित करने पर कम होंगी मुसलमानों की मोब्लिचिंग की घटनाएं-मुसलमान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के डीएम कार्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन0
0
Report
केजीएमयू के अवैध मजारों पर बुलडोजर, पहले बॉडी शिफ्टिंग, क्वीन मैरी अस्पताल भी शामिल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में मौजूद अवैध मजारों पर अब जल्द ही बुलडोजर एक्शन होगा लेकिन उसके पहले मजारों में मौजूद बॉडीज को दूसरे कब्रिस्तान में शिफ्ट किया जाएगा आपको बता दे कि मेडिकल कॉलेज के अंदर और बाहर मौजूद तमाम मजारों को अवैध मानते हुए कई बार नोटिस दिया गया और सबूत मांगे गए लेकिन उसके बाद भी जवाब दाखिल नहीं किया गया जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने इन्हें लावारिस घोषित कर दिया केजीएमयू के pro डॉक्टर केके सिंह ने बताया कि हमने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप कर दी है यह मजार अब लावारिस हैं और अब जल्द ही इनको यहां से हटाने का काम किया जाएगा फिर चाहे उसके लिए बुलडोजर चलाना पड़े तो चलाएंगे। वही केजीएमयू के क्वीन मैरी अस्पताल के पास मौजूद मजार को भी हटाया जाना है यहां पर मौजूद मौलवी ने कैमरे पर बात करने से मना किया और बताया कि हमने कई बार अपनी रिपोर्ट सौंपी है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है हमारे धर्म मजार को शिफ्ट नहीं किया जा सकता।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: इनपुट में समाचार सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मंडला में जल संकट से नाराज ग्रामीणों ने मंडला-डिंडोरी मार्ग पर चक्का जाम किया
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में जल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गांव में पानी की भारी कमी से नाराज़ ग्रामीणों ने मंडला-डिंडोरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। महिलाएं और पुरुष सड़क पर बर्तन रखकर बैठ गए, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामला ग्राम खुडिया और रसैयादोना का है, जहां लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। सूचना मिलने पर पीएचई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।0
0
Report
खलपुरा में ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक सुरक्षित बचाव; प्याज और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
Panna, Madhya Pradesh:मंडी जा रहा ट्रैक्टर कुएं में समाया। किसान अपनी प्याज बेचने जा रहा था, चालक सुरक्षित, जुड़ी ग्राम के खलपुरा का मामला। पन्ना जिले के ग्राम पंचायत जूड़ी के खलपुरा गांव से एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है। किसान उमाकांत शर्मा के खेत से प्याज की बोरियां लोड करके जब एक ट्रैक्टर मंडी जा रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया। रफ्तार पकड़ते हुए ट्रैक्टर सीधे खेत में बने एक गहरे और अंधेरे कुएं में जा समाया। ट्रैक्टर गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक कुएं के अंदर फंस गया था। तभी आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को बचा लिया। किसानों ने बिना एक पल गंवाए साहस का परिचय दिया। कुएं में उतरकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहां एक ओर कुएं में प्याज गिरने से खराब हुई है वहीं ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Barabanki: ननिहाल आई 10 वर्षीय बालिका छत से गिरी: फतेहपुर में गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर l
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में अपने ननिहाल आई 10 वर्षीय बालिका छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, श्यामपुर, सीतापुर निवासी इंदर की पुत्री राधा (10 वर्ष) इन दिनों नारायणपुर गांव स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। शनिवार शाम को वह अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह लगभग 15 से 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में बालिका के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि बालिका को गंभीर चोटें आई हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसकी स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी।0
0
Report
Advertisement
Sant Kabir Nagar में झांसा देकर चेन छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार; अवैध गांजा और नकद भी बरामद
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : झांसा देकर चेन छीनने वाले दो शातिर लुटेरे अवैध गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार एसपी और पुलिस की मौजूदगी मूछों पर ताव देते दो शातिर अपराधियों की तह viral तस्वीर सन्तकबीरनगर के पुलिस लाइन सभागार की है। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी में पुलिस की गिरफ़्त में खड़े इन दो शातिर अपराधियों को कानून का कोई खौफ ही नही नजर आ रहा है। पकड़े गए दोनों अपराधी अभी हाल में ही मेंहदावल थाना क्षेत्र में एक महिला को झांसा देकर चेन छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मेंहदावल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने झांसा देकर महिलाओं की चेन छीनने के मामले में इन दो शातिर लुटेरों, मो० कामिल और मो० अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, 4 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, वारदात में प्रयुक्त बाइक, मिर्च पाउडर और महिला से लूटी गई चेन को बेचकर कमाए गए 10,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों शातिर लुटेरे गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। लुटेरों ने 23 मई को मेंहदावल में एक महिला से पानी मांगने के बहाने चेन छीनी थी। यह शातिर बदमाश विभिन्न स्थानों पर घूमकर झपटमारी, चोरी, छिनैती की घटना को अंजाम देते रहते हैं। दोनों शातिर अपराधी कैमरे की नजर से बचने के लिए ग्रामीण इलाके के लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। घटना के दौरान पहचान छिपाने के लिए यह मुंह ढककर चलते थे और अपने साथ मिर्च पाउडर भी रखते थे ताकि विरोध होने पर मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर फरार हो सके। पकड़े गए बदमाशों पर हत्या, चोरी सहित कई गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।0
0
Report
कोटा डैम में डूबने से बिलासपुर के 21 वर्षीय शोएब शेख की मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक शोएब शेख अपने दोस्तों के साथ घूमने और समय बिताने के लिए कोटा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कोरी डैम गया हुआ था। डैम के किनारे मौज-मस्ती करने के बाद सभी दोस्त पानी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन इसी दौरान शोएब गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाया और अचानक डूबने लगा। दोस्तों द्वारा शोर मचाने और स्थानीय लोगों की सूचना पर कोटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पानी में उतारा गया था। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शोएब के शव को डैम से बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा पटवारी संघ ने नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में जांजगीर-चांपा पटवारी संघ का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा के नाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे को सौंपा गया ज्ञापन, राजपुर में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, पटवारी संघ ने कहा— अधिकारी पर हमला पूरे प्रशासनिक तंत्र की गरिमा और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर के राजस्व कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की कड़ी चेतावनी0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के सीईओ रूपेश पांडेय निलंबित, वायरल वीडियो के बाद बड़ा एक्शन
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय निलंबित. आम जनता और जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार पड़ा भारी. वायरल वीडियो के बाद राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई. दुर्ग संभागायुक्त ने जारी किया निलंबन आदेश. सुशासन तिहार में लापरवाही और दुर्व्यवहार पर गिरी गाज. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया था मामले का संज्ञान. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई.....0
0
Report
2047 विजन के तहत 95 थानों में IPS गोद, 13 बिंदुओं से पुलिसिंग सुधरेगी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं (जयपुर). प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है। विकसित भारत-2047 के vision को ध्यान में रखते हुए राज्य के 95 पुलिस थानों को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने गोद लिया है। इस योजना के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले अधिकारियों को पुलिस थानों का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर ग्रामीण जिले के 9 पुलिस थानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। गोद लिए गए थानों में सामोद पुलिस थाना को आईपीएस मनीष अग्रवाल, गोविंदगढ़ को प्रफुल्ल कुमार, कालाडेरा को राशि डोगरा तथा शाहपुरा को रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने गोद लिया है। वहीं चंदवाजी थाना एस. सिंगाथिर, सांभर थाना विशाल बंसल, मौखमपुरा थाना भूपेंद्र साहू, रायसर थाना हरेंद्र कुमार और जोबनेर थाना देवेंद्र विश्नोई के पर्यवेक्षण में रहेगा। योजना के तहत पुलिस अधिकारी 13 प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण और मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा डीजीपी राजीव शर्मा ने स्वयं सांगानेर पुलिस थाने को गोद लिया है। इस पहल से पुलिसिंग में सुधार और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
बीसलपुर फिल्टर प्लांट में मिट्टी, जयपुर को पानी सप्लाई प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:नोट-एक तस्वीर में मिट्टी दिख रही है,वो प्लांट पूरी तरह से खराब है.दूसरे तस्वीर में फिल्टर प्लांट साफ दिख रहा है,वो सुधारा हुआ प्लांट है.दोनों फोटों की विंडों बनाकर प्लांट की तस्वीरे चला सकते है.एक विंडों सुधारा हुआ प्लांट दूसरी विंडों में बिगड़ा हुआ प्लांट जयपुर- बीसलपुर पानी का फिल्टर प्लांट? या मिट्टी का प्लांट? फिल्टर प्लांट से सामने आई EXCLUSIVE तस्वीर, पानी का 173 करोड का फिल्टर प्लांट में मिट्टी ही मिट्टी GCKC फर्म की लापरवाही का हर्जाना जयपुर भुगत रहा, जयपुर में 20 MLD पानी की सप्लाई कम ही जा रही-सूत्र, अभी जयपुर को 600 MLD ही पानी सप्लाई हो रहा, 5 यूनिटों से 220-225 MLD पानी का फिल्टर होना था, 2024 की गर्मियों से पूरी तरह शुरू होना था प्लांट, 3 साल में भी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ फिल्टर प्लांट, 225 MLD की जगह 130 MLD ही पानी फिल्टर हो रहा, प्लांट की खराबी,गर्मियों में कैसे होगी पानी की पूर्ति?0
0
Report
Advertisement
