500015
Mohammad Azharuddin ने PINEWZ पर दिया बड़ा बयान
Hyderabad, Telangana:Hyderabad में PINEWZ इवेंट के शानदार आयोजन के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद अजहरुद्दीन ने भी PINEWZ की खुलकर तारीफ की। जिनकी आवाज मेन स्ट्रीम मीडिया तक नहीं पहुंचती है, उनके लिए ये एक शानदार प्लेटफॉर्म है…
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी: घर में घुसकर चोरी, विरोध पर युवक पर चाकू हमला; चोर लूटकर फरार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - घर में घुसे अज्ञात चोर, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला ! बीती रात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोरी का विरोध करने पर पीड़ित अरविंद कुमार पर चाकू से किया वार। चोर घर से सोने की चेन और ₹20 हजार नकदी लेकर फरार। पीड़ित ने 112 पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरवल गांव का मामला।0
0
Report
बागपत में किसान हत्या: ट्यूबवेल पर लहूलुहान शव मिलने से इलाके में दहशत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय किसान की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया। किसान प्रमोद का शव गांव के ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, किसान प्रमोद देर रात रामलीला देखने के लिए गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्यूबवेल पर उनका लहूलुहान शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान की हत्या किन कारणों से की गई और वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.0
0
Report
अष्टमी के पावन पर्व पर पंडित शिवा दुबे द्वारा नवयुवक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाजार हलिया में सुबह क
Halia, Uttar Pradesh:जनपद मिर्जापुर अंतर्गत ग्राम सभा हलिया के दुर्गा बाजार स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पंडित शिवा दुबे द्वारा अष्टमी के पावन पर्व पर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन संपन्न कराया गया इस दौरान नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं एवं माता के भक्तों द्वारा मंत्रोचार के बीच पूजन अर्चन किया गया पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा सोमवार को हवन पूजन संपन्न कराया जाएगा0
0
Report
Advertisement
रांची के हरिमती मंदिर में दुर्गा पूजा की पारंपरिक बंगाली धूम
Ranchi, Jharkhand:रांची के लालपुर स्थित हरिमती मंदिर में बंगाली संस्कृति और सभ्यता की पारंपरिक छटा के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां 91 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की ऐतिहासिक परंपरा का पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्वहन किया जा रहा है। पूजा के दौरान बंगाली रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, पूजा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य स्वयं श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरित करते नजर आए। आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हरिमती मंदिर का यह दुर्गा पूजा आयोजन रांची में बंगाली समाज की समृद्ध संस्कृति और वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है।0
0
Report
पटना के मछुआ टोली में दुर्गा पूजा इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र
Patna, Bihar:पटना के मछुआ टोली में ए.बी.सी. क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा इस वर्ष भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ 1960 से लगातार हो रही यह पूजा पटना की सबसे पुरानी और भव्य पूजाओं में से एक है। पंडाल में महाकाली, भद्रकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो यहाँ की पहचान है जिसका ज्यादा लिया और पूजा समिति से बात की0
0
Report
नवरात्रि नवमी पर माता रानी के दर्शन और मूर्ति विसर्जन की तैयारी
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शक्ति भक्ति और आस्था का नो दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्रि का आज नवमी के साथ समापन हो जायेगा।नवरात्री के अंतिम दिन नवमी पर माँ के भक्त मातारानी के सिद्धिदात्रीजी के स्वरूप का दर्शन करने के लिए माता के दरबार में पहुंच रहे है और माँ के समक्ष सिर झुकाकर आर्शीवाद ले रहे है। नो दिवसीय शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह से ही माता के मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला, जो की अंतिम दिन भी जारी रहा। *गायत्री मंदिर में हवन और कन्या पूजन का हुआ आयोजन* शहर के स्टेशन रोड़ स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ ( गायत्री मंदिर) पर शारदा नवरात्रि के दौरान मंदिर समिति के द्वारा गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मंदिर पहुंचकर यज्ञ किया। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी पर पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ संपन्न हुआ और कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। *जादमी पुलिया पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन* श Sharadiy नवरात्रि का आज अंतिम दिन है शाजापुर के अनेक चौक-चौराहा पर पंडाल बनाकर मातारानी की प्रतिमा बैठाई गई थी।शाजापुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से लोग आज मूर्ति विसर्जन के लिए शाजापुर पहुंचेंगे,मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन के द्वारा जादमी पुलिया पर व्यवस्था की गई है, प्रशासन की निगरानी में मूर्ति विसर्जन की जाएगी, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन,नगर पालिका आमला और होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहेंगे ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो。 बाईट- प्रदीप कुमार वैद्य प्रमुख ट्रस्टी गायत्री मंदिर शाजापुर0
0
Report
Advertisement
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी; मंच पर जोड़ी की वापसी की चर्चा
Munger, Bihar:पवन सिंह ने कल्याणपुर मंच से अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- अक्षरा मेरा बाबू है मुंगेर में दुर्गा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के गीत गाकर बांधा समां, दोनों की जोड़ी फिर साथ देखने की जताई इच्छा मुंगेर: भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा सिंह के माता-पिता को लेकर भी सम्मानजनक बातें कहीं। पवन सिंह के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें प्रस्तुति देने पहुंचे पवन सिंह ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह के सुपरहिट गीतों को भी अपनी आवाज दी। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के बीच शोरगुल होने पर पवन सिंह ने कुछ देर के लिए प्रस्तुति रोक दी। इसके बाद उन्होंने मंच से कहा, ''अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं और उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना। अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।'' उनके इस बयान पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इसके बाद पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से साथ दिखाई दे। इस पर कई दर्शकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। गौरतलब है कि कभी पर्दे पर हिट रही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी अपने रिश्तों में आई खटास के बाद भी अक्सर चर्चा में रहती है। बाइट पवन सिंह भोजपुरी सुपरस्टार0
0
Report
फेडरेशन ने शिक्षा विभाग के कामकाज पर उँगली उठाई; होम टाइमटेबल बनते विवाद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराने लगा है। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारी की कार्यशैली में सुधार के निर्देश देने की मांग की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन के आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। फेडरेशन की नाराजगी की वजह वरिष्ठ शिक्षकों, प्राचार्यों और व्याख्याताओं के साथ कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से सवाल-जवाब करना, कार्यालयीन समय के बाद बैठकें लेना और डांट-फटकार लगाने जैसे मामले हैं। संगठन ने बच्चों के होम टाइम टेबल और एक्शन प्लान लागू करने के दबाव के साथ प्राचार्यों से वचन पत्र भरवाने पर भी आपत्ति जताई है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि प्राचार्यों से वचन पत्र भरवाने के बजाय समय पर जानकारी देने की सहमति ली गई थी। होम टाइम टेबल को लेकर कलेक्टर के सुझाव के बाद बच्चों से पूछकर टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कोई संकुल समन्वयक या प्राचार्य मौजूद नहीं था।0
0
Report
महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कन्या-पूजन और हवन-पूजन किया
Patna, Bihar:महानवमी के पावन अवसर पर लोकसेवक आवास में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पग पखारकर, उन्हें चुनरी ओढ़ाकर विधिवत कन्या-पूजन किया तथा माँ भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्यता एवं शांति की कामना की。0
0
Report
Advertisement
सूखा राहत पर कांग्रेस का मोर्चा: हेक्टेयर पर एक लाख और पूरी कर्जमाफी की मांग
Yeola, Maharashtra:दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर राज्य शासनाच्या वतीने शेतकऱ्यांना पाच हजारांची अग्रिम मदत जाहीर केली आहे मात्र सदरची मदत ही शेतकऱ्यांची थट्टा करणारी असून शेतकऱ्यांना हेक्टरी एक लाख रुपयांची मदत मिळावी तथा संपूर्ण कर्जमाफी व्हावी याकरता भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेसच्या वतीने प्रशासकीय संकुल येवला येथे मोर्चा काढून धरणे आंदोलन करण्यात आले याप्रसंगी आढावा घेतला आहे0
0
Report
चंद्रकांत पाटील के बयान पर उदय सामंत ने दिया स्पष्ट जवाब
Pandharpur, Maharashtra:सचिन सानप हे पाठिंबा देतील म्हणणे कार्यकर्ते आणि उमेदवाराचा आत्मविश्वास वाढवण्यासाठी ज्या कलतृपत्या कराव्या लागतात. तशी एक उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी वक्तव्य केले. ते वरिष्ठ मंत्री आहेत. त्यामुळे आपण अधिक काही बोलणार नाही. अस उत्तर उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी दिलं जातं चंद्रकांत पाटील यांनी शिक्षक मतदार संघात मतदान पूर्वी शिवसेना पुरस्कृत उमेदवार सचिन सानप हे भाजप उमेदवाराला पाठिंबा देतील अस वक्तव्य पाटील यांनी सांगोल्यात केले होते. यावर उदय सामंत यांनी प्रतिक्रिया दिली आहे0
0
Report
लग्जरी कार से नाबालिग भैंस चोर गिरफ्तार, दमोह जेल के पीछे
Damoh, Madhya Pradesh:लग्जरी कार में नाबालिग बच्चों को सवार कर जबलपुर से दमोह आते थे भैंस चोर, अब पहुंचे सलाखों के पीछे.. एंकर/ दमोह जिले में ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भैंस चोरों का आतंक है और जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही है तो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका तेंदूखेड़ा है जहां हर दिन भैंस चोरी हो रही है और पिछले दो महीनों से ये घटनाएं तेज हुई है। आलम ये है कि भैंस चोरी की घटनाओं के चलते एसपी को इस थाना क्षेत्र ने अलग से पेट्रोलिंग के लिए गड़िया तक मुहैया कराई है और सामान्य गश्त के अलावा दो अलग पार्टियां रात भर गांव गांव में गश्त कर रही है, इस गश्त का फायदा भी सामने आया है जब बीती रात पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड की गई चोरी की दो भैंसे बरामद की है। दरअसल गश्त के दौरान तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दोनी गांव से कुछ लोग भैंसो को ले जा रहे है, पुलिस ने दबिश दी तो गांव की पुलिया के पास एक कार खड़ी थी जबकि पिकअप में दो भैंसे लोड थी, पुलिस को देखकर चोर गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए और पुलिस ने भैंस पिकअप और कार को कब्जे में लिया जी दूसरी पुलिस पार्टियां चोरों की तलाश में लग है और आसपास के थाना क्षेत्रों को तुरंत सूचना दी गई और।तेंदूखेड़ा पुलिस ने जंगल से तीन चोर गिरफ्तार किये जबकि सिग्रामपुर पुलिस ने चार चोर कुछ ही घंटे ने गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने 4 बालिग जबकि तीन नाबालिग चोर है। ये सभी जबलपुर के रहने वाले है और शातिर चोर है जिनसे पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
SIT के सामने नहीं पहुँचे आरोपी: सरबजीत झिंजर और विरसा वल्टोहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:अमरजीत सिंह चावला मामले में SIT के सामने पेश नहीं हुए सरबजीत सिंह झिंजर और विरसा सिंह वल्टोहा। सरबजीत सिंह झिंजर के वकील मनप्रीत धालीवाल SIT के सामने पेश हुए और उनका पक्ष रखा। विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से न तो कोई पेश हुआ और न ही कोई पक्ष रखा गया। SSP विजिलेंस सिमरनजीत सिंह ने कहा- दोबारा बैठक कर दोनों को फिर से समन भेजे जाएंगे। विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से पेश न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
वैशाली: महुआ नदी में युवक का शव; हत्या की आशंका, जांच जारी
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महुआ से है जहां सोमवार की सुबह वाया नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया... मामला महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राय गांव का है... गांधी मैदान के बगल में स्थित एसएफसी गोदाम के समीप स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव उपलाते देखा.इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला... फिर इसकी सूचना महुआ थाना पुलिस को दी गई... सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा... स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के नाक, मुंह और आंख से खून निकल रहा था... इसी आधार पर ग्रामीणों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है.हालांकि, हत्या हुई है या युवक की मौत किसी अन्य कारण से हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी... फिलहाल, नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में कई सवाल खड़े हो रहे हैं... पुलिस की जांच के बाद ही इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।0
0
Report
Meghwal: BJP to contest Panchayat elections on development issues
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की Zee मीडिया से खास बातचीत मंत्री ने कहा - पंचायत चुनाव में विकास के मुद्दे पर भाजपा उतरेगी मैदान में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर दिखाया, जनता के बीच लेकर जाएंगे विकास का मुद्दा अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी वाले बयान पर मेघवाल का पलटवार बोले-मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने का काम जनता का, कांग्रेस में परिवार को प्राथमिकता देने की समस्या राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भी केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल बोले-शिकायत थी तो चुनाव आयोग के सामने सबूतों के साथ जाना चाहिए था देश में विरोध प्रदर्शनों और ‘रिजीम चेंज’ की चर्चा पर मेघवाल ने जताई टूलकिट की आशंका केंद्रीय मंत्री का आरोप-विपक्ष चुनावी जनादेश का इंतजार करने के बजाय संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है0
0
Report
Advertisement
