500060
భారీ వర్షం లో DSC అభ్యర్థుల మెరుపు ధర్నా
Hyderabad, Telangana:హైదరాబాద్ మండిలో కియా. డీఎస్సీ వాయుదా కోసం నిరుద్యోగుల నిరీక్షణ ప్రధాన కరత ఉంది. హైదరాబాద్ దిల్లీ సుఖ్ నగర్ మెట్రో స్టేషన్ అధిక లోగోలు ఆసక్తికరం. డైసీ పరీక్షా వాయు కి మాంగ్ ఛాతీ నిరుద్ధయోగం దిల్లీ సుఖ్ నగర్ మెట్రో ఇస్సే కో సాఫ్ రఖెం. ప్రభుత్వానికి వ్యక్తి కో నిరాశ హోనా పడుతున్నాడు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर के तीन स्कूलों में संकल्प संध्या से विद्यार्थियों की पढ़ाई सुधरेगी
Munger, Bihar:संकल्प संध्या से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य, शाम में लगेंगी विशेष कक्षाएं。 मुंगेर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों में संकल्प संध्या कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इसके तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाम में विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन शाम पाँच बजे से 7:30 बजे तक पढ़ाई होगी। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। वही जिला स्कूल में "संकल्प संध्या" का उद्घाटन करते हुए उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा की मुंगेर जिला में तीन विद्यालयों में संकल्प संध्या कार्यक्रम का संचालन शुरू हो गया है इस कार्यक्रम के तहत स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं से 12वीं तक के कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा एक्स्ट्रा पढ़ाया जायेगा जिससे की उसके शिक्षा में सुधार हो सके। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के तहत सरकार की पहल है की बच्चो को गुणवत्ता तरिके से शिक्षा मिले। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया की संकल्प संध्या एक इवनिंग क्लास है जो संध्या पांच बजे से 7:30 बजे तक पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया की मुंगेर जिला अंतर्गत तीन विधालय सदर प्रखंड अंतर्गत जिला स्कूल , खड़गपुर अनुंडल में आर के एस स्कूल और तारापुर अनुमंडल में आदर्श हाई स्कूल में शुरुआत की गयी है ,उन्होंने कहा इसका मुख्य उदेश्य की किसी विषय में जो बच्चे कमजोर है या जिसका पाठ्यक्रम पीछे चल रहा है ,उन कमियों को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने "संकल्प संध्या" की शुरआत की है और बोर्ड़ परीक्षा में विधार्थियो को अच्छे नंबर मिले। वही जिला स्कूल की नवमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने बताया की संकल्प संध्या क्लास की शुरआत होने से जिन विषयो में कमजोर बच्चे है इस कार्यक्रम के तहत पढ़ कर अच्छा नंबर ला सकते है। उन्होंने कहा सरकार ने स्कूलों में जो विधार्थयो को सुबिधा दे रही है वह आने वाले भविष्य के लिए अच्छा है।0
0
Report
कटिहार में बखरी मोड़ पर भीषण हादसा: तीन की मौत, एक घायल
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग - बखरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार तीन की मौत, एक घायल ट्रक, शौचालय सफाई ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे में ट्रैक्टर पलटा, टेंपो के उड़े परखच्चे घटना अगले सुबह 5 बजे की है घटना के बाद पुलिस पहुंचकर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया घायल को हायर सेंटर कटिहार रेफर किया गया सभी करने वाले और घायल समेली प्रखंड के ही विषणिचक गांव के रहने वाले थे कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ट्रक, शौचालय सफाई वाहन (ट्रैक्टर) और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर होने से हुआ। टक्कर इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, जबकि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पोठिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
सरकारी स्कूलों की बदहाली से छात्र-रैली: तहसील पहुंचकर सुधार की मांग
Dhar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत तिरला के एक सरकारी स्कूल में बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर देखने को मिला। गंदे शौचालय, स्कूल परिसर में फैली गंदगी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज छात्र-छात्राएं रैली निकालकर सड़क मार्ग से तहसील मुख्यालय के लिए निकल पड़े। हालांकि स्कूल से करीब 3 किलोमीटर दूर ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। दरअसल, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थियों का सब्र उस वक्त जवाब दे गया, जब स्कूल में सफाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर रैली के रूप में तहसील मुख्यालय के लिए निकल पड़े। विद्यार्थियों की मांग थी कि स्कूल परिसर की नियमित सफाई हो, शौचालयों की व्यवस्था सुधारी जाए और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यार्थियों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर पहले ही तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रोक लिया। अधिकारियों ने बच्चों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाइश देकर वापस स्कूल भेजा। इसके बाद तहसीलदार महेश सिंह सोलंकी, बीईओ वीरसिंह राजपूत और बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने अधिकारियों ने बीईओ और स्कूल स्टाफ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस पूरे मामले में स्कूल के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी चर्चा में है। दरअसल, संबंधित प्राचार्य का प्रमोशन होने के बाद उन्हें राजगढ़ स्कूल भेजा गया था, लेकिन तिरला स्कूल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही था। विद्यार्थियों का आरोप था कि स्कूल की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा था। विद्यार्थियों की नाराजगी सामने आने के बाद अब प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन ने विद्यार्थियों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के लिए बच्चों को आंदोलन और रैली का रास्ता क्यों अपनाना पड़ रहा है? क्या अब स्कूल की व्यवस्थाओं में वास्तव में सुधार होगा या फिर अधिकारियों के निर्देश कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?0
0
Report
Advertisement
राम पाल बनने की सलाह पर जावेद अख्तर को लेकर मौलाना का तीखा बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गीतकार जावेद अख्तर के बयान पर, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIAA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "जावेद अख्तर एक व्यवसायी हैं। बॉलीवुड में गाने बिकते हैं अगर वह ऐसे बयान नहीं देंगे, तो उनके गाने कौन खरीदेगा? मैं यह बताना चाहूंगा कि उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर कहा है कि वह नास्तिक हैं और किसी भी धर्म को नहीं मानते... फिर भी, यही नास्तिक व्यक्ति अब राम में इतनी आस्था दिखा रहा है। इसलिए, मेरा उन्हें एक सुझाव है: अपना नाम जावेद अख्तर से बदलकर राम पाल रख लें। यह बिल्कुल सही रहेगा, और तब 80% हिंदू आबादी शायद आपको पूरा सम्मान और आदर दे... आपको वास्तव में एक स्पष्ट और सीधा रुख अपनाना चाहिए, ताकि उस पक्ष के लोग सच में आपका सम्मान कर सकें। उनका पूरा परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा है कोई निर्माता है, कोई लेखक है, तो कोई गीतकार है। अगर वे एक-दूसरे के काम की तारीफ नहीं करेंगे, तो उनका कारोबार कैसे चलेगा? असल बात तो यही है... मैं एक मुसलमान हूं; मुझे इस पर गर्व है—और मैं एक सम्मानजनक जीवन जी रहा हूं। लेकिन इस देश में, आप दोनों तरफ पैर रखने की कोशिश कर रहे हैं—एक साथ दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह सही है... ऐसे लोग—ये वो लोग हैं जो अपनी ईमानदारी तक का सौदा कर सकते हैं..."0
0
Report
अक्षय नवमी के अवसर पर लखीसराय में आंवला वृक्ष पूजा भारी श्रद्धा के साथ
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। संतान की दीर्घायु, सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना के साथ पूरे जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पर्व मनाया गया। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों, बगीचों और आंवला वृक्षों के नीचे महिला व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की, कच्चा सूत लपेटा और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी से संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के उपरांत व्रतियों ने परिवार व सगे-संबंधियों के साथ आंवला वृक्ष की छांव में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा। आज के दिन आंवले बृक्ष की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और शिव ब्रह्मा का वास आंवला के पेड़ में होता है। अक्षय नवमी के दिन ही त्रेता युग का आरंभ हुआ था अक्षय नवमी के दिन जप तप दान और पूजन का फल का महत्व काफी बताया गया है0
0
Report
बोकारो महुआटांड़ धरमपुर में अवैध शराब कारोबार का खुलासा; 5500 लीटर स्पिरिट जब्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjay Mishra ---- बोकारो के महुआटांड़ के धरमपुर गांव में अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा, 5500 लीटर स्पिरिट जब्त。 बोकारो जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 5500 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की है। स्पिरिट को जंगल किनारे एक निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए。 दरअसल, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में महुआटांड़, जरीडीह बाजार और ललपनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने धरमपुर गांव में छापेमारी की。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बड़े टैंक और 14 ड्रम में रखी कुल 5500 लीटर स्पिरिट को जब्त किया है। बताया जा रहा है ये नकली अंग्रेजी शराब बनाने को लेकर स्पिरिट को इकट्ठा किया था। महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में दो पक्षों के झगड़े के बाद फायरिंग, 5 घायल, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे दो पक्षों मे हुआ झगड़ा जमकर हुआ पथराव। दो पक्षों मे हुए ख़ूनी संघर्ष मे 5 लोग हुए घायल। फायरिंग की दिन दहाड़े हुई वारदात से इलाके मे मचा ह्ड़कंप।दबंग युवक ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग। एक व्यक्ति के पैर मे लगी गोली।मामूली कहासुनी को लेकर हुई थी मारपीट। कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत।दबंग युवक द्वारा अवैध तमंचे से गोली चलाने का वीडियो वायरल。 पैर में गोली लगने वाले युवक की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर। थाना चांदपुर के गांव महदूद नशो का मामला।0
0
Report
जनपद में पहली बार गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna, निर्धन विवाह और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी धर्मनगरी जनपद के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज से पंच कुंडिया श्री लक्ष्मी नारायण गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार का यज्ञ जनपद में पहली बार हो रहा है। इस यज्ञ का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति के द्वारा किया जा रहा है आयोजक समिति ने बताया कि इसमें निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। गौ गंगा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए पहली बार जनपद में इस प्रकार य yajna का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित समिति ने बताया कि य yajna में एक लाख साठ हजार आहुति दी जाएगी। य yajna में बनारस से चार वेदों के ज्ञाता विद्वानों को आमंत्रित किया गया है जो य yajurveda, सामवेद ,अर्थवेद, ऋग्वेद का व्याख्यान करेंगे।0
0
Report
संभल में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में 28 करोड़ से अधिक की गलत प्रविष्टियाँ निरस्त; DM ने कड़ा कदम उठाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व विभाग में दर्ज रिकार्ड के वेरीफिकेशन में चौंकाने वाला बड़ा खुलासा। वेरिफिकेशन में तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की मिली गलत प्रविष्टियां। DM अंकित खंडेलवाल के आदेश पर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख से अधिक की की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियां को निरस्त किया गया । DM ने तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में बहाल कर दर्ज करने के आदेश दिये । DM अंकित खंडेलवाल ने जनपद की सभी तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व रिकॉर्ड के वेरीफिकेशन के लिए अभियान चलाये जाने के आदेश जारी किये। डीएम की बड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में मचा हड़कंप ।0
0
Report
Advertisement
जालौन पहुंचे यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन पहुंचे यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार गृह जनपद जालौन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीजीपी ने बताई आगामी योजनाए जिले में शिक्षा की अलख जागाएँगे पूर्व डीजीपी विजय कुमार पूर्व डीजीपी ने बीजेपी में दिखाई आस्था बोले: मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की हो रही तरक्की, प्रदेश की योगी सरकार को भी सराहा जालौन के सतोह गांव निवासी हैं पूर्व डीजीपी विजय कुमार जिला मुख्यालय उरई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी0
0
Report
बलरामपुर ADM ने बुजुर्ग महिला की फरियाद जमीन पर बैठकर सुनी, तारीफ मिली
Balrampur, Uttar Pradesh:फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठ गए बलरामपुर ADM! बुजुर्ग महिला के सामने भूल गए कुर्सी का रुतबा, 15 सेकंड वीडियो ने जीता दिल आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फरियादी अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के सामने खड़े नजर आते हैं, लेकिन बलरामपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की एक अलग तस्वीर पेश की। यहाँ बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला अपनी कुर्सी छोड़कर सीधे जमीन पर बैठ गए, जिसका 15 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपर जिलाधिकारी की काफी सराहना हो रही है। जनता दर्शन में पहुंची बुजुर्ग महिला अपनी परेशानी बताने के लिए मौजूद थी। महिला की स्थिति को देखते हुए ADM ने औपचारिकता और पद की मर्यादा से ऊपर मानवीय संवेदना को रखा। वह खुद जमीन पर बैठ गए और महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी। इसके बाद महिला को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाया और उसका प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ADM का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान इस ओर गया। एक तरफ जहां बुजुर्ग महिला को अपनी बात रखने का सम्मानजनक अवसर मिला, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी के व्यवहार ने यह संदेश दिया कि जनता की समस्याएं सुनना सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय दायित्व भी है। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने अन्य फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
दौसा के कालवान गांव में तीन भाइयों के घर आग से भारी नुकसान
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा तीन छप्परों में देर रात लगीं आग, हजारों रुपए का घेरेलू सामान ख़ाक, आग की चपेट में आने से मवेशी भी हुएं घायल, सूचना पर पहुंची दमकल से पाया आग पर काबू, एक परिवार के तीन भाइयों के जले छप्पर, विजय, रिंकू, चेतराम बैरवा हैं पिडित आग लगने के कारणो का नहीं खुलासा मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव की घटना दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में देर रात्रि को तीन भाइयों के एक साथ बने तीन छप्पर पोस घरों में अचानक आग लग गई आग लगते ही चीख पुकार मच गई सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो वहीं ग्रामीण भी एकत्रित हो गए सभी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छप्पर पोस घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया आग लगने की वजह क्या रही यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाई लेकिन पीड़ित परिवारों के आर्थिक नुकसान से परिवार के सदस्य मायूस हैं वही आज की चपेट में आने से मवेशी भी झुलस गए विजय, रिंकू और चेतराम बैरवा है पीड़ितो को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया तो वही नियमानुसार आर्थिक सहायता का भी भरोसा दिया गया0
0
Report
Advertisement
1100 दीपों से जगमगाई गंगा घाट, गोपा अष्टमी महाआरती का दीपोत्सव
Munger, Bihar:कष्टहरणी घाट पर 1100 दीपों से जगमगाया गंगा तट, काशी की तर्ज पर हुई महाआरती ,गोपा अष्टमी पर दीपोत्सव का आयोजन, डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप जलाकर किया उद्घाटन; गंगा स्वच्छ रखने का दिया संदेश छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की खुशी में मंगलवार की देर शाम गोपा अष्टमी के अवसर पर शहर के कष्टहरणी उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर गंगा महाआरती के साथ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। रंगोली, रंगीन रोशनी और दीपों की आकर्षक सजावट ने घाट की छटा देखते ही बन रही थी। गंगा महाआरती में शामिल श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय पांच पंडितों ने काशी-बनारस की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच गंगा महाआरती की। आरती में संतोष झा, विनय गोस्वामी, दीक्षित झा, तुषार मिश्रा और सुदर्शन गोस्वामी शामिल रहे। वहीं संदीप झा और रोशन झा ने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व कष्टहरणी घाट के पुजारी महंत देवनायक ने किया। आरती में बेगूसराय से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां गंगा की महिमा और छठ पूजा के गीतों से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने कहा कि गोपा अष्टमी का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर गंगा महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। कहा कि गंगा जीवनदायिनी है, इसलिए इसमें कपड़े नहीं धोने चाहिए। घाटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता सीता और भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं वाला कष्टहरणी घाट ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसे आयोजनों से गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आस्था, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
कुशीनगर में दो गाड़ियों की भिड़ंत, घायलों को अस्पताल भेजा गया
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत - हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी - गाड़ी में सवार लोगों को आई मामूली छोटे - सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया - हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई - कसया नगर का पूरा मामला।0
0
Report
महिला थाने के सामने रिटायर्ड DFO के घर चोरी, मंझनपुर में तीसरी बड़ी वारदात
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ANCHOR- कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। महिला थाने के ठीक सामने रिटायर्ड DFO पीके सिन्हा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। VO- मंगलवार को हुई वारदात का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ, जब चौकीदार घर पहुंचा। अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात है कि मंझनपुर में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले सपा कार्यालय के पीछे बंद मकान से 15 लाख और जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास से करीब 31 लाख की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Byte-- सौरभ सावंत, सीओ मंझनपुर0
0
Report
Advertisement
