Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

हैदराबाद की बacha’s फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, रेस्क्यू जारी

DSDM Seshagiri
Jan 24, 2026 18:30:19
Hyderabad, Telangana
Hyderabad: A massive fire broke out at Bacha’s Furniture shop located on Cheerap Gali Line in Nampally on Saturday afternoon. The fire reportedly started around 12:30 PM on the ground floor of a four-storey building and quickly spread to the upper floors. Flames raged for several hours, creating panic in the densely populated area. Fire and rescue teams rushed to the spot immediately. As many as 25 fire engines were pressed into service to bring the blaze under control. Thick smoke and intense flames made rescue operations extremely challenging. According to preliminary information, more than 40 workers were reportedly present in the cellar area at the time of the incident. Smoke rapidly filled the building soon after the fire broke out. ZEE MEDIA EXCLUSIVE: According to watchman Lala Khan, two children were trapped inside the building. In an attempt to rescue them, two elderly persons and his parents went inside but also got stuck due to heavy smoke and fire. The trapped individuals have been identified as: Imtiaz (35), Hyderabad Bebi (50), Karnataka Usman Khan (55), Karnataka (Husband of Bebi) Praneeth (10) Akhil (7) Sources say that two families were living in the cellar and sub-cellar of Bacha’s Furniture. The cellar was allegedly being used as a godown and furniture manufacturing unit, which was reportedly being run illegally. Hyderabad Police Commissioner VC Sajjanar, IPS, reached the spot and supervised the rescue and firefighting operations. He instructed officials to take all necessary measures to control the fire and rescue those trapped. Multiple agencies including HYDRA, NDRF, SDRF, City Police, Fire Services, and Medical teams have been engaged in continuous rescue operations for over 12 hours. Further details regarding casualties and the exact cause of the fire are awaited.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NANasim Ahmad
Mar 11, 2026 03:48:38
New Delhi, Delhi:दिल्ली मास्टर प्लान 2041 पर देहात के किसानों की चिंता राजधानी दिल्ली के लाडपुर गांव में दिल्ली देहात विकास मंच की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में DDA के मास्टर प्लान 2041, लैंड पूलिंग और GDA पॉलिसी को जल्द लागू करने की मांग उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो बाहरी दिल्ली के किसान आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ लगातार शहरीकरण बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली देहात के किसानों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। लाडपुर गांव में आयोजित दिल्ली देहात विकास मंच की कोर कमेटी की बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और दिल्ली के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान 2041 को लेकर चर्चा की। किसानों का कहना है कि दिल्ली का मास्टर प्लान अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीण इलाकों के विकास पर असर पड़ रहा है। बैठक के दौरान दिल्ली देहात विकास मंच के अध्यक्ष भूपेंद्र बजाड़ ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि संगठन जल्द ही दिल्ली के शहरी विकास मंत्री से मुलाकात करेगा। साथ ही लैंड पूलिंग पॉलिसी, DDA मास्टर प्लान 2041 और GDA पॉलिसी को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर एक बार फिर ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है तो बाहरी दिल्ली के किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। किसानों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में एक तरफ अवैध कॉलोनियां लगातार बसती जा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का सपना दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने का है। ऐसे में अगर मास्टर प्लान 2041 और लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू नहीं होती है तो यह सपना अधूरा ही रह जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी प्रभावित होगा। इधर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भी एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के भविष्य के शहरी विकास और ढांचे को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया और उपराज्यपाल द्वारा पहले से मंजूर मसौदे की भी समीक्षा की गई। ऐसे में एक तरफ जहां दिल्ली देहात के किसान जल्द लैंड पूलिंग और नई पॉलिसियों के लागू होने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य स्तर पर मास्टर प्लान 2041 को लेकर मंथन जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है, जिससे दिल्ली के किसानों को राहत मिलने की संभावना है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 11, 2026 03:47:35
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बस बरेली रोडवेज की बताई जा रही है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर सुकसुकी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह घना कोहरा होने के चलते विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान ओवरटेक कर रही रोडवेज की बस ने सामने से आ रही आर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चार लोगों के मौके पर मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाल लिया जबकि एक शव अभी भी कार में फंसा हुआ है। इससे पहले इसी इलाके में डबल डेकर बस पलटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फिलहाल मार्च के महीने में घना कोहरा अब हादसे की सबब बन रहा है। इस हादसे में घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 11, 2026 03:47:22
Jaunpur, Uttar Pradesh:जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ज्ञान देवी, घर पर अकेली थीं। इसी दौरान एक युवक कुकर और कड़ाही बेचने के बहाने उनके घर पहुंचा और सामान खरीदने की बात करने लगा। बातचीत के दौरान उसने घर के अंदर नजर डाली और जब उसे वहां कोई अन्य व्यक्ति नहीं दिखा तो वह अचानक घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने वृद्धा का मुंह और गला दबाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान धक्का-मुक्की में वृद्धा के होंठ पर चोट लग गई और खून निकल आया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर खड़ी अपनी बाइक लेकर भागने लगा। बुधवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश का पीछा करने लगे। इसी दौरान गांव के अंकित विश्वकर्मा और सुभाष विश्वकर्मा ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। तब तक अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और आरोपी को काबू में कर लिया। सूचना मिलते ही पास के कल्याणपुर बाजार में मौजूद उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कन्हैया पांडेय पुत्र राजदेव पांडेय निवासी कपिया निजामत थाना महाराजगंज, जिला सिवान (बिहार) बताया। उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के पास रह रहा था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 11, 2026 03:47:08
Patna, Bihar:Patna मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ाने की संभावना है। इससे अव्यवस्था या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में असामाजिक तत्वों के द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। डीएम-एसपी को निर्देश ऐसे में सभी डीएम-एसपी को अपने-अपने जिलों में इसको लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हए सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्था करने और कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार आमलोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि किसी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न ना हो。
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 11, 2026 03:46:59
Baran, Rajasthan:अटरू में अवैध लकड़ी के परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई तीन पिकअप गाड़ियाँ जब्त ​बारां जिले के अटरू क्षेत्र में अवैध वन संपदा के दोहन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छबड़ा की ओर से अवैध रूप से लकड़ी भरकर ले जाई जा रही three पिकअप गाड़ियों को वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जब्त किया है。 ​नाका प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि डीएफओ विवेकानंद राधे एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी बालूराम के निर्देशानुसार वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान आमली पेट्रोल पंप के समीप छबड़ा की ओर से आती हुई तीन संदिग्ध पिकअप गाड़ियाँ दिखाई दीं, जो त्रिपाल से पूरी तरह ढकी हुई थीं。 ​जब टीम ने संदेह के आधार पर इन गाड़ियों को रुकवाकर तलाशी ली, तो उनमें गूलर और गुराड़ की लकड़ियाँ भरी पाई गईं। ​कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को देख चालकों ने मौके से भागने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए तुरंत अटरू पुलिस से संपर्क साधा गया। इसके बाद अटरू पुलिस, मोठपुर और छबड़ा वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और चालकों को दबोच लिया。 ​वन विभाग ने तीनों गाड़ियों को जब्त कर अटरू थाने में खड़ा करवाया है。
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 11, 2026 03:46:22
Patna, Bihar:मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एलपीजी गैस की का कमी की चर्चा और उसके बाद राजधानी पटना में विभिन्न गैस एजेंसी पर गैस की आपूर्ति कम होने की वजह से परेशानी बढ़ गई है... Local लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रतिदिन गैस के चक्कर में काफी समय बर्बाद हो रहा है... ऑनलाइन बुकिंग के बाद जो कोड आता है वह भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है उसमें भी काफी दिक्कत हो रही है यानी ऊपर स्तर से ही समस्या है इसके अलावा एक गैस एजेंसी का कहना है कि गाड़ी नहीं आने की वजह से आज गैस उपलब्ध नहीं हो पाई है हालांकि कल गाड़ी आई थी तो काफी हद तक लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था लेकिन उम्मीद है कि दोपहर के बाद जब गाड़ी आएगी तो आसानी से उपलब्ध हो जाएगी... स्टॉक की कमी है है... और बाहर से गैस लाने के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं हुईं इसलिए आज नहीं मिल पा रही है...जिनका 25 दिन हो चुका है वह नंबर लगाकर ओटीपी देकर यहां से जा रहे हैं उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज की जा रही है और जैसे ही गैस की उपलब्धता होगी गाड़ी आएगी सभी को कॉल करके गैस उपलब्ध करा दी जाएगी....
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Mar 11, 2026 03:46:13
Rajpur Sonarpur, West Bengal:গ্যাসের দামবৃদ্ধির জেরে বাড়ছে অটোভাড়া, অতিরিক্ত ভাড়ায় সমস্যায় নিত্যযাত্রীরা গ্যাসের দামবৃদ্ধির প্রভাব পড়তে শুরু করেছে অটো পরিষেবায়। সরকারিভাবে অটোভাড়া না বাড়লেও যাত্রীদের কাছ থেকে অতিরিক্ত ভাড়া নেওয়ার অভিযোগ উঠছে বিভিন্ন রুটে। অনেক ক্ষেত্রেই অটোচালকেরা নিজেই স্বীকার করছেন যে বাড়তি ভাড়া নেওয়া হচ্ছে। অটোচালকদের বক্তব্য, সম্প্রতি গ্যাসের দাম বেড়েছে। পাশাপাশি পাম্পে গিয়ে পর্যাপ্ত গ্যাসও পাওয়া যাচ্ছে না। ফলে বাধ্য হয়ে বিভিন্ন জায়গা থেকে, বিশেষ করে কাটা-g gas-গ্ ম দোকান থেকে বেশি দামে গ্যাস কিনতে হচ্ছে তাদের। এই অতিরিক্ত খরচ সামাল দিতেই যাত্রীদের কাছ থেকে বেশি ভাড়া নেওয়া হচ্ছে বলে দাবি চালকদের একাংশের। চালকদের আরও দাবি, খরচ বাড়ার কারণে অনেক রুটে অটোর সংখ্যাও কমে গেছে। গড়িয়া–বারুইপুর, সোনারপুর–গড়িয়া, বারুইপুর–জুলপিয়া, বারুইপুর–দক্ষিণ বারাসত সহ একাধিক রুটে ইতিমধ্যেই অটোভাড়া বেড়েছে। কোথাও ৫ টাকা, আবার কোথাও ১০ টাকা বা তারও বেশি ভাড়া দাবি করা হচ্ছে। হঠাৎ এই ভাড়া বৃদ্ধিতে সমস্যায় পড়েছেন নিত্যযাত্রীরা। প্রতিদিন যাতায়াতের জন্য বাড়তি টাকা খরচ করতে হচ্ছে তাদের। এখনও পর্যন্ত এই বিষয়ে সরকারিভাবে কোনও নজরদারি শুরু হয়েছে বলেই অভিযোগ。 যদিও অটো ইউনিয়নগুলির বক্তব্য, তারা এই অতিরিক্ত ভাড়া নেওয়াকে সমর্থন করছে না। তবুও বাস্তবে যাত্রীদের বাড়তি ভাড়া দিয়ে গন্তব্যে পৌঁছাতে হচ্ছে। কলকাতা শহরতলি এলাকায় যাতায়াতের অন্যতম ভরসা অটো, আর সেই অটোর ভাড়া বেড়ে যাওয়ায় চরম সমস্যায় পড়েছেন সাধারণ মানুষ।
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Mar 11, 2026 03:45:49
Washim, Maharashtra:वाशिम: वाशिम जिल्ह्यात विविध लग्नसमारंभांमध्ये डीजेचा मोठ्या प्रमाणात वापर होत आहे.वऱ्हाडी मंडळींच्या मिरवणुका,नवरदेवाची एंट्री तसेच इतर कार्यक्रमांमध्ये मोठ्या आवाजात डीजे वाजवला जात आहे.मात्र परवानगी न घेता किंवा मर्यादेपेक्षा अधिक आवाजात डीजे वाजवल्यास संबंधितांवर कारवाई करण्यात येईल,असा इशारा पोलिस प्रशासनाने दिला आहे.वाशिम जिल्ह्यातील विविध पोलिस ठाण्यांच्या हद्दीत नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्या डीजे चालकांवर दंडात्मक कारवाई करण्यात येणार आहे.त्यामुळे लग्नसमारम्भात डीजे लावण्यापूर्वी पोलिसांची पूर्वपरवानगी घेणे आणि ध्वनीप्रदूषणाच्या नियमांचे पालन करणे आवश्यक असल्याचे पोलिसांनी स्पष्ट केले आहे.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 11, 2026 03:45:23
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 8 बी स्कूल परिसर में दो गुटों में मारपीट, कार में आग। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हुआ पथराव। कार में बैठे युवक कुणाल लापता हो गया था। देर रात तक पुलिस उसे ढूंढती रही। परिजन सेक्टर 4 थाना में गुहार लगाते रहे। बताया गया कि कुणाल का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर भड़का विवाद दो गुटों के बीच झड़प का रूप ले लिया, जहाँ कार जल गई और पथराव भी हुआ। देर रात तक सेक्टर 4 थाने में गहमागहमी होती रही। पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश तेज की। देर रात तक पुलिस सेक्टर 8 स्कूल में जांच करती रही। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 बी स्कूल में बीती रात अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच मारपीट हुई। विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों की कार को दूसरे पक्ष के लोगों ने आगे कर दिया, जिससे कार बुरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू की। बताया गया कि एक माह पहले सिटी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोपियों के सेक्टर 8 में होने की सूचना पर पहचान कराने गया जहां पथराव होने लगा और रणक्षेत्र बन गया। कार को आग के हवाले कर दिया गया। इसी दौरान कुणाल के लापता होने की बात सामने आई। परिजन थाने पहुँचे। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी रही। अंत में पता चला कुणाल का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने कहा अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद कार्रवाई की बात है। देर रात तक सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस जांच में जुटी रही। इस मामले में कई को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 03:34:42
Noida, Uttar Pradesh:बजट पास किया है। गैर सनातनी के प्रवेश पर अंतिम फैसला शासन को करना है। आगामी चारधाम यात्रा 2026-27 को सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप बनाने के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर की परंपराओं की रक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। गैर-सनातनियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध बैठक का सबसे बड़ा और चर्चित फैसला बदरीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीन आने वाले अन्य 45 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाना है।। समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि चारधाम कोई पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सनातन धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक केंद्र हैं। धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की शुद्धता बनाए रखने के लिए अब इन धामों में केवल सनातन धर्म में आस्था रखने वालों को ही प्रवेश की अनुमति देने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। आगामी यात्रा सीजन के लिए समिति ने 121.07 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया है। इस बजट का मुख्य हिस्सा यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मंदिर प्रबंधन पर खर्च किया जाएगा
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 11, 2026 03:33:47
Madhepura, Bihar:मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा में ड्यूटी पर तैनात एसआइ कौशलेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बीती रात 11.35 बजे की है। उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कारकेड में वार्निग ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए गए थे। वे जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा के रहने वाले थे। बताया गया कि शाम की ड्यूटी के बाद कौशलेंद्र सिंह विश्राम करने चले गए थे। इसी बीच उन्हें बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कौशलेंद्र सिंह वर्दी में ही थे। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंग ड्यूटी में एसआइ कौशलेंद्र की प्रतिनियुक्ति थी। घटना दुखद है। स्वजन को सूचना दी जा रही है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पूर्व से हार्ट और बीपी के मरीज थे. बाइट : रवि भूषण, डीएसपी,मुख्यालय
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 11, 2026 03:33:35
Ayodhya, Uttar Pradesh:धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे संत आशा राम बापू। अपने अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने सरयू आरती में हिस्सा लिया और राम नगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। अयोध्या पहुंचने पर संत आशा राम बापू ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना था कि भारत में सात ऐसे मोक्ष स्थल हैं, जिनका महत्व पूरे विश्व में अद्वितीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारत की इस पवित्र भूमि पर प्राण त्यागता है तो उसका मंगल होना निश्चित माना जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव शरीर में तीन दोष वात, कफ और पित्त माने जाते हैं, और अयोध्या जैसे पवित्र तीर्थ में आने से मन और शरीर को विशेष शांति मिलती है। इस दौरान संत आशा राम बापू ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। उन्होंने कहा कि वे भगवान राम लला के दर्शन करने और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या आए हैं। रामनगरी की पवित्र सरयू के तट पर आयोजित सरयू आरती में भी उन्होंने भाग लिया और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। फिलहाल अयोध्या में उनका प्रवास है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top