Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

आंध्र प्रदेश: राजह्मुंद्री के पास बाघ दिखने से लोगों में दहशत, हाई अलर्ट जारी

DSDM Seshagiri
Feb 04, 2026 02:48:49
Hyderabad, Telangana
Andhra Pradesh Rajahmundry: The sighting of a tiger in close proximity to Rajahmundry city has triggered panic among residents. On Sunday night around 9 pm, the tiger was spotted near the SVPC Function Hall, located along the Divacheruvu National Highway, and later moved towards the nearby Delhi Public School premises. A few youths captured the visuals from a car on their mobile phones, and the video has since gone viral on social media. On Monday, fresh tiger pugmarks were found near Gadala, prompting forest officials to set up a cage in the area. However, the tiger reportedly changed its direction and moved back towards the Divacheruvu region. Rajamahendravaram Rural MLA Bathula Balaramakrishna has appealed to the public to remain alert and avoid venturing out unnecessarily, especially during night hours, until the situation is brought under control and he also said take it as high alert and stay safe until tiger is been captured.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Feb 04, 2026 04:07:08
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना मल्लूकुरर रहमान बड़े ' बड़े वर्क' का ' कल्कि संभल' फिल्म के पोस्टर और उत्तराखण्ड के युवक दीपक के मामले में यूपी और उत्तराखण्ड सरकार पर निशाना .... दीपक मोहम्मद विवाद मामले में उत्तराखण्ड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा .. उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने के लिए लोगों को उकसा रहे है . यूपी ,उत्तराखण्ड ,गुजरात और महाराष्ट्र में न कानून बचा है ..न ही लोकतंत्र ..सरकार की ताना शाही चरम पर है .. यूपी के सीएम योगी पर भी हमला बोला .... यूपी के सीएम की विचारधारा मुस्लिमों के खिलाफ है ... सीएम योगी आदित्यनाथ सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते .. .आरोप लगाया ,सियासी फायदे के लिए सीएम ने यूपी में नफरत का माहौल बना दिया है ......................... सपा सांसद के पिता ' बड़े वर्क' ने कल्कि संभल फिल्म के पोस्टर के मामले में भी प्रतिक्रिया दी ... कल्कि संभल फिल्म में संभल के दंगों के मामले में पिता शफीकुर रहमान वर्क और बेटे जिया उर रहमान वर्क को जिम्मेदार ठहराए जाने पर सवाल उठाए ..सफाई पेश की .. 19 78 के दंगे के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया ..कहा 1978 के दंगे के दौरान उनके पिता शफीकुर्र रहमान वर्क मीसा के तहत मुरादाबाद में नजरबंद थे .. 1978 का दंगा हिंदू शख्स के जामा मस्जिद में घुसकर जल चढ़ाने की कोशिश से हुआ था ..मुस्लिमों ने दंगे की पहल नहीं की थी ..
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 04, 2026 04:06:34
Nawada, Bihar:बेटे की शादी से पहले पिता की मौत, डंपर ने टक्कर मारी बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय विपिन प्रसाद की मौत तेज रफ्तार डंपर ट्रक से हुई भीषण टक्कर में हो गई। वे अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बाँटने गोविंडपुर गये थे और लौट रहे थे, तभी अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास यह हादसा हुआ। डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। विपिन प्रसाद एक किसान थे और समाज में सम्मानित व्यक्ति थे, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। घर में शादी की तैयारियाँ पूरी थीं—22 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात निर्धारित थी। मंजिला बेटा बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट भी पास कर चुका था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन शाम होते ही यह दुखद घटना ने सब कुछ मातम में बदल दिया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है。 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने हाईवे पर ट्रक को पकड़ लिया और शव को सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम कराया。
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 04, 2026 04:05:08
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 04, 2026 04:04:19
Chatra, Jharkhand:हंटरगंज में पंचायत ने प्रेमी युगल की कराई शादी चतरा : न बैंड ना बाजा और ना कोई बारात। बस फूल की माला औऱ हो गई शादी। जी हाँ कुछ ऐसी ही शादी की कहानी हंटरगंज में चर्चा में है। आपको बता दें कि यह वाक्या हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोदोबार गांव में देखने को मिला। हुआ यूं कि हिरिंग गांव का रवि कुमार अपनी प्रेमिका मुन्नी कुमारी से मिलने के लिए रात को इसके घर गोदोबार जा पहुंचा। जहां दोनों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा। फिर क्या था सुबह पंचायत बैठाई गई। जहां पंचों ने दोनों की शादी करा देने का फरमान सुनाया। फिर क्या था गांव से थोड़ा सा सिंदूर और फूलों की दो माला मंगाई गई । दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरी और दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर साथ मरने जीने की कसमें खाई। उपस्थित सभी पंच ओर ग्रामीणों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर विदा किया।
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Feb 04, 2026 04:04:02
Godda, Jharkhand:गोड्डा में गांजा का कारोबार करने वाले दो भाईयों को करीब नौ kg गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर गांव का है। उसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जाती है। गिरफ्तारी किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और अपने घर से गांजे की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को 2 फरवरी को सूचना मिली थी कि कमल कुमार उर्फ कोको साह और राजेश कुमार, दोनों स्व. नंदकिशोर साह के पुत्र हैं, मेहरमा थाना क्षेत्र के ग्राम अमजोरा पिरोजपुर स्थित अपने घर में अवैध गांजे का कारोबार करते हैं। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए अमजोरा पिरोजपुर स्थित कमल कुमार और राजेश कुमार के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान, दोनों भाई पलंग पर बैठकर गांजे की पुड़िया बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 8.940 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, गांजे की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान भी जब्त किए गए। बरामद सामान में एक मोटोरोला कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल, चार नापतौल मशीन, एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, छोटे पैकेट बनाने के लिए काला प्लास्टिक, परफेक्ट कंपनी के एक डिब्बे में बंद और 23 खुले रोल, एक भूरे रंग का सेलो टेप और एक सफेद रंग का सेलो टेप शामिल है। इस संबंध में मेहरमा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 04, 2026 04:03:45
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला: कांड्रा–सरायकेला प्रमुख मार्ग के दुगनी चौक पर बीते चार दिनों से सड़क पर फ्लाई ऐश गिरे रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थालीय ग्रामीण ने बताया कि बीते चार दिनों से यह फ्लाइट डस्ट जो एक प्रदूषण का बड़ा प्रारूप इलाके के लिए ले चुका है वही दो पहिया एवं चार पहिया वाहन दस्त के कारण दिन के उजाले में भी अपनी गाड़ियों के हेडलाइट जलाकर आगे निकलते हैं उनका कहना है कि कहीं बड़ी अनहोनी न घट जाए घर में परिवार इंतजार कर रहे होंगे यह सलैग का कन उड़ते फ्लाई ऐश से पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ गया है, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल जाना और कक्षाओं में बैठना पड़ रहा है। स्कूल परिसर भी पूरी तरह धूल और प्रदूषण से भर चुका है। वहीं दुकानदारों को रोजी-रोटी के लिए धूल के गुबार के बीच दुकानें खोलनी पड़ रही हैं। हालात इतने खराब हैं कि खुले में एक मिनट के लिए रखा गया खाना भी धूल से भर जाता है। मुख्य सड़क पर फ्लाई ऐश पड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले चार दिनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चार दिन बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 04, 2026 04:03:31
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-न्यायालय ने नशे के कारोबार को युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला मान नशे के लिए ड्रग सप्लाई करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की कैद के साथ किया जुर्माना Vo-विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस )बड़वानी रईस खान ने पारित अपने फैसले में अवैध रूप से नशे का सेवन करने वालो को अल्प्राजोलम टेबलेट सप्लाई करने वाले आरोपी विक्की पिता दीपक परमार,निवासी चारण मोहल्ला सेंधवा को 10 वर्ष की कठोर कारावास और 1 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया है मामले में पुलिस थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अभियुक्त अल्प्राजोलम टेबलेट,अवैध रूप से ड्रग का सेवन करने वालों के लिए एक पार्टी को सप्लाय करने वाला है सूचना पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी विक्की को रात करीब 3.45 बजे सेंधवा बाईपास तिराहा पर पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास अल्प्राजोलम टेबलेट की 240 स्ट्रीप जिसमें प्रत्येक स्ट्रीप में 15-15 टेबलेट अर्थात कुल 3600 अल्प्राजोलम टेबलेट पायी गई जिसके सम्बन्ध में उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज नही थे जिसको लेकर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था मामले में प्रशासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक शिवपाल सिंह सिसोदिया ने की
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 04, 2026 04:03:10
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में तसर रेशम की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। यहाँ की अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी रेशम उत्पादन के लिए बेहद मुफीद साबित हो रही है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से तसर उत्पादन के उभरते केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। वर्ष 2021 से दर्जनों किसानों ने करीब 20 एकड़ भूमि में तसर रेशम की खेती शुरू की है। यह पहल प्लांटेशन लाइवलीहुड कार्बन फंड के सहयोग से संचालित की जा रही है। योजना के तहत किसानों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रेशम के अंडे (डीएफएल) और कीटों को पक्षियों से बचाने के लिए बड़े जाल निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया लगभग 45 दिनों में पूरी हो जाती है। तसर रेशम के कीट अर्जुन पेड़ के पत्तों पर ही पनपते हैं, इसी कारण बड़े पैमाने पर अर्जुन के पौधों का रोपण किया जा रहा है। आगुठियां, मिरगापहाड़ी और सिमलाडंगाल गांवों के किसान वैज्ञानिक तरीके से इस पारंपरिक खेती को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रगतिशील किसान मालन टुडू बताते हैं कि पहले उन्हें मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब तसर रेशम की खेती से सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनी हो रही है। तसर रेशम की यह पहल न सिर्फ किसानों को रोजगार दे रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी बड़ा बदलाव ला रही है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 04, 2026 04:02:42
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों ने 9 वी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। यह तीनो बहने कोरियन लवर गेम खेला करती थी। तीनों नाबालिक सगी बहनों ने 9 वीं मंजिल से छलांग लगा सुसाइड कर ली। यह पूरी घटना भारत सिटी सोसायटी की है, जहाँ रात में लगभग 2 बजे इन्होने सुसाइड किया। भारत सिटी की B-1 टावर के फ्लैट 907 मे रहने वाली सगी तीनो बहने एक मोबाइल गेम एप्प की आदि हो चुकी थी। बतया जा रहा है की तीनो बहनें एक साथ सभी काम किया करती थी, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना व रोज मर्रा के सभी काम साथ ही किया करती थी। बीती रात लगभग 2 बजे तीनो ने एक साथ नोवी मंजिल से खुद कर जान दे दी। अभी तक कूदखुशी का कारण नहीं पता चला पुलिस मोके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच मे जुटी है। लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है。
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Feb 04, 2026 04:02:24
Motihari, Bihar:रक्सौल में स्कुल बस चालक से मारपीट करना एक युवक को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगो ने आरोपी युवक को जमकर धुनाई कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँची 112 की टीम ने भीड़ को समझा बुझाकर आरोपी युवक की जान बचा कर थाने ले गई। घटना रक्सौल के कोइरियाटोला नहर पुल की है। जहाँ नवनिर्मित पुल के एप्रोच रोड नही बनने के कारण बड़ी गाड़ी चढ़ने पर दिक्कर होती हैं। इसी दौरान स्कूल बस के पास से गुजर रहे बाइक में स्कूल बस टच हो गई। इतने में बाइक सवार युवक ने बस के अंदर घुसकर बच्चो से भरी स्कूल बस के ड्राईवर की जूते से पिटाई करने लगा। जो वीडियो में साफ देख सकते है। बाइक सवार युवक की इस हरकत से स्थानीय लोग गुस्सा हो गए और आरोपो युवक की पकड़ कर जमकर धुनाई कर दिया। घटना की सूचना पर तुंरत 112 की टीम पहुँच कर लोगो को समझा बुझा कर शांत किया और आरोपो युवक को थाने लेकर चली गई। बता दे रक्सौल कोइरियाटोला के नवनिर्मित पुल सडक ज्यादा उच्चा है। एप्रोज रॉड नही बनने के कारण अक्सर यहाँ जाम की समस्या बनी रहती है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 04, 2026 04:02:12
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Feb 04, 2026 04:01:59
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला के डुमरिया प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन और भारी ब्लास्टिंग के कारण आसपास के गांवों के लोग भयभीत हैं। अधिकारियों ने गलत तरीके से रिपोर्ट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में खनन का लाइसेंस दे दिया है, जिसके चलते हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आ रही हैं और लोग अपनी जानमाल को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब सहित कई भूमि लीज में दिए गए हैं और ग्रामसभा की formally प्रक्रिया के बिना खनन शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि खनन से जलस्तर गिर रहा है, नलों में पानी घट रहा है और धूल-प्रदुषण से स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। ब्लास्टिंग से भीड़ ने कार्यस्थल पर जाकर विरोध दर्ज कराया और खनन को रोकने का प्रयास किया। स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है और ग्रामीणों ने लीज निरस्तीकरण व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डुमरिया अंचल कार्यालय, सड़कें और गांव के जीवन पर असर के बारे में ग्रामीणों ने विस्तृत विवरण दिया है, जिसमें लीज के लिए फर्जी ग्रामसभा और हस्ताक्षर रक्षा/धोखाधड़ी के आरोप भी शामिल हैं। बाइट देने वाले ग्रामीण महिलाएं और अन्य स्थानीय लोग समेत कुछ पूर्व मंत्री/विधायक के बयान भी शामिल हैं।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 04, 2026 04:00:35
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा BSA का यू-टर्न: जिस जांच के लिए दिया था एक महीना, अब 3 दिन में मांगी रिपोर्ट; जानें क्या है पूरा विवाद मथुरा: जनपद के नौहझील क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद और जन-आक्रोश बढ़ता देख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बैकफुट पर आ गई हैं। जिस मामले की जांच के लिए पहले एक महीने का वक्त दिया गया था, अब उसे घटाकर महज तीन दिन कर दिया गया है। क्या है पूरा विवाद? मामला नौहझील के प्राथमिक विद्यालय का है, जहां के प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि शिक्षक स्कूल में बच्चों का 'माइंड वॉश' कर रहे हैं और उन्हें नमाज पढ़ा रहे हैं। इन आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था。 ग्रामीण और बच्चे शिक्षक के समर्थन में प्रधानाध्यापक पर हुइ इस कार्रवाई के बाद से गांव के लोगों और स्कूली बच्चों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। ग्रामीणों और बच्चों के विरोध ने विभाग को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है。 BSA ने जांच के आदेश में किया बदलाव विवाद की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसए रतन कीर्ति ने मंगलवार को नया आदेश जारी किया। 31 जनवरी 2026 को गठित जांच समिति को पहले एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी थी। अब इस समय-सीमा में संशोधन कर जांच समिति (खण्ड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट) को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिन के भीतर अपनी तथ्यात्मक और निष्पक्ष रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें。 अब आगे क्या? बीएसए के इस कदम को 'डैमेज कंट्रोल' के तौर पर देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि वे इस संवेदनशील मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करना चाहते हैं। अब सबकी निगाहें जांच समिति की उस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो शिक्षक जान मोहम्मद का भविष्य तय करेगी।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 04, 2026 04:00:20
Noida, Uttar Pradesh:पोस्टमार्टम हाउस में इंसानियत हुई शर्मशार, पैसे न देने पर शव को बिना कपड़े से ढके दे दिया, वीडियो वायरल नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने मृतक के परिजनों से कफ़न के नाम पर 3,000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर शव को बिना कपड़े ढके ही परिजनों को दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ ने पैसे मांगे थे पैसे न देने पर स्टाफ ने शव को हाथ लगाने से भी इनकार कर दिया। मजबूर होकर परिजनों को श्मशान घाट से चादर खरीदकर शव को ढकना पड़ा। इस दौरान परिजनों ने शव को ढकने के दौरान का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस का स्टाफ एम्बुलेंस का ठेका भी खुद ही चलाता है और परिजनों से मनमानी रकम वसूलने की कोशिश करता है। आरोप ये भी है कि पैसे न देने पर पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ द्वारा स्ट्रेचर भी नहीं दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, चिपयाना गाँव के रहने वाले रचित ने सुसाइड किया था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 भेजा गया, जहां परिजनों को इस व्यवहार का सामना करना पड़ा। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वस्थ विभाग पर सवाल उठने लगे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर CMO नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है इसके लिए पोस्टमार्टम हाउस के नोडल ऑफिसर डॉ जयशलाल को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया हैं। स्वस्थ विभाग शव को पैक कर के देता है। अगर कोई पैसा मांगा गया है तो जांच में सामने आ जायेगी उसके अधार पर कार्रवाई की जायेगी। बाइट-- डॉ नरेंद्र कुमार (CMO नोएडा)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top