Back
संत रविदास जयंती पर केंद्र बजट ने सबका साथ-सबका विकास का संदेश दोहराया
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 01, 2026 10:49:46
Tonk, Rajasthan
टोंक
भाजपा कार्यालय टोंक में संत रविदास जयंती मनाई गई, केंद्रीय बजट को बताया ‘सबका साथ-सबका विकास’ का प्रतीक
भाजपा कार्यालय टोंक पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण भी सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को समाहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने वाला है और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला साबित होगा। यह बजट देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के संकल्पों को साकार करने वाला है।
एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास किसी एक जाति के नहीं बल्कि सर्व समाज के प्रेरणास्रोत थे। उनकी शिक्षाएं सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं, जो आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी को भक्ति, समता और मानव मूल्यों का महान संत बताते हुए उनके द्वारा जाति-भेद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के विरोध में दिए गए संदेशों को याद किया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 01, 2026 12:19:440
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 01, 2026 12:19:260
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 01, 2026 12:19:130
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 12:18:380
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 01, 2026 12:17:560
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 01, 2026 12:17:470
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 01, 2026 12:17:18Noida, Uttar Pradesh:शरारती तत्वों ने तोड़ी मंदिर की प्रतिमा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; मितौली पुलिस जांच में जुटी
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 01, 2026 12:16:580
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 01, 2026 12:16:360
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 01, 2026 12:16:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 01, 2026 12:16:110
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 01, 2026 12:16:020
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 01, 2026 12:15:450
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 01, 2026 12:15:380
Report
0
Report