Back
टोंक में आदिनाथ जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया; शोभायात्रा और अभिषेक
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 12, 2026 10:51:36
Tonk, Rajasthan
टोंक
आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई
श्रद्धालुओं ने किया पंचामृत अभिषेक, निकाली भव्य शोभायात्रा, गूंजे आदिनाथ भगवान के जयकारे
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक गुरुवार को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसियां, टोंक में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आचार्य श्री 108 इन्द्रनंदी जी महाराज, बालाचार्य श्री 108 निपूर्णनंदी जी महाराज तथा गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सम्पन्न हुआ。
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के मंगल अवसर पर प्रातःकाल जैन नसिया में आचार्य ससंघ एवं आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक, वृहद शांतिधारा एवं विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीजी को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई。
शोभायात्रा में आगे गजरथ, घोड़े, ऊंट तथा विशाल जनसमूह श्रद्धा के साथ चल रहा था। महिला एवं युवा धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा बड़ा कुआं, काफला बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए पुनः जैन नसिया पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक कर पुनः वेदी पर विराजमान किया गया。
शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, श्रीजी का रथ तथा नैनवा एवं निंबाहेड़ा का बैंड मुख्य आकर्षण रहे。
दोपहर में जैन नसिया परिसर में श्री आदिनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ, जिसमें इंद्र-इंद्राणी द्वारा बड़े भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए गए। सायंकाल समाज का सामूहिक भोजन आयोजित हुआ। इसके पश्चात 108 दीपों से भव्य आरती, प्रश्न मंच, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए。
महोत्सव के एक दिन पूर्व बुधवार को सायंकाल आरती एवं प्रश्न मंच के बाद रात्रि में महिला मंडल द्वारा 16 स्वप्नों का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया तथा “कुंडलपुर की गाथा” की भव्य नाटिका मंचित की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे。
इस कार्यक्रम में महिला मंडल की संतोष मलारना, बीना गंगवाल, नीतू छान, सीमा छान, दीपा जैन, अनीता सर्राफ, बीना फूलेता, साक्षी कलई, मोना सर्राफ, गुड्डू फूलेता, लविशा फूलेता आदि ने विशेष सहभागिता निभाई。
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा, मंत्री महावीर प्रसाद देवली, अनिल सर्राफ, विकास अतार, मनीष फागी, जितेंद्र बनेठा, धर्मेंद्र पासरोटियां, रिंकू बोरदा, नीतू छामुनिया, अंकुर पाटनी, अक्षत आड़रा, कुणाल उम, आदिश गंगवाल, ओम ककोड़ सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे。
साक्षी जैन का हुआ सम्मान
श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा बुधवार को upsc में से 37रैंक पाने वाली साक्षी जैन पुत्री चेतन जी जैन हाड़ीगांव वालों का एवं उनके परिवार जनों का स्वागत किया गया
उनको माला दुपट्टा एवं आदिनाथ भगवान की फ्रेम, सम्मान किया गया टोंक "जैन गौरव" से नवाजा गया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:590
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:42Noida, Uttar Pradesh:दादी पोते का ये प्यार सबसे अनमोल है। उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल तो हमेशा बच्चा रहना चाहिए.
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 12, 2026 12:17:290
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 12:17:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 12, 2026 12:16:590
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:16:060
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 12, 2026 12:15:560
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 12, 2026 12:15:420
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 12, 2026 12:15:230
Report
TCTanya chugh
FollowMar 12, 2026 12:15:100
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 12, 2026 12:08:260
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 12, 2026 12:08:020
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 12, 2026 12:07:430
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowMar 12, 2026 12:07:230
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 12, 2026 12:06:500
Report