304001
टोंक में सरोली मोड़ पर कार-बाइक की हुई भिड़ंत
Tonk, Rajasthan:टोंक के सरोली मोड़ चौराहे पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सीता देवी और रवि (पिता पप्पू नाथ) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जूनिया के निवासी हैं। कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक नाले में जा गिरी। घायलों को पहले दूनी अस्पताल ले जाया गया, फिर टोंक रेफर किया गया। सरोली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलवल पुलिस ने बैक टू बैक चार बड़ी सफलताएं हासिल कीं; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:पलवल पुलिस को बैक टू बैक चार बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रेस वार्ता के دوران डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर थाना क्षेत्र में हथौड़ा और अन्य हथियारों से मारपीट मामले के मुख्य आरोपी हर्ष को क्राइम ब्रांच होडल टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच पलवल ने हत्या और लूट के दो अलग-अलग मामलों में तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें सिमरन हत्याकांड के आरोपी नेत्रपाल और अतुल तथा कैंप मार्केट लूट मामले का आरोपी लोकेश उर्फ रॉकी शामिल हैं। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि होडल क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 21 मई को रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी अमित डागर पर हथौड़ा और अन्य हथियारों से हमला करने वाला आरोपी हर्ष होडल क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह अपनी टीम के साथ हसनपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे, जहां आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार जब टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने देशी कट्टे से पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। आरोपी को इलाज के लिए पहले होडल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा 315 बोर और खाली खोल बरामद किया है। थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच प्रभारी की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी हर्ष के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में अवैध हथियार, लूट और जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
अंबाला की नई मेयर अक्षिता सैनी के शपथ के बाद विकास की नई रफ्तार
Ambala, Haryana:अंबाला की नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी ने शपथ लेने के कुछ मिनटों के बाद अपना पदभार संभाला। इसके दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल मेयर अक्षिता सैनी को कुर्सी पर बैठा कर उन्हें बधाई दी और विकास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आज खुद मौजूद रहे इसका मतलब सरकार छोटी सरकार को लेकर भी बहुत संजीदा है और यहीं से विकास की रफ्तार चलनी है। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री पार्षदों को शपथ दिलवाने आए। रेनी सीजन को लेकर असीम गोयल ने कहा टीम अलर्ट पर रहेगी ताकि इस बार विकास की नई रफ्तार दिखे। अंत में मेयर अक्षिता सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया और कहा वे टीम के साथ पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी।0
0
Report
बोकारो में दामोदर नदी में डूबकर छात्र की मौत, प्रशासन चेतावनी बोर्ड लगाने की घोषणा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से शास्त्री नगर, फुसरो निवासी छात्र प्रियांशु गुलाटी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। Regional Hospital पहुंचकर डीसी अजय नाथ झा एवं एसपी नाथू सिंह मीना ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और गहरे जल क्षेत्रों में स्थायी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील भी की गई। जानकारी के अनुसार, प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद नदी में नहाने गया; वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने नदी तालाब आदि जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील जारी की और मुआवजे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
अपर पुलिस उपायुक्त डॉ अमोल मुरकूट ने दी बाइट
Lucknow, Uttar Pradesh:अपर पुलिस उपायुक्त श्री डॉ अमोल मुरकूट द्वारा दी गई बाइट0
0
Report
कानपुर देहात: तालाब में डूबकर दो युवकों की मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग तालाब में नहाने गए दो लड़कों की डूबकर हुई मौत दिव्यांशु और शादाब नामक युवकों की डूब कर मौत दोनों युवकों की उम्र करीब 18 वर्ष है दोनों युवकों की शिनाख्त थाना रूमा महाराजपुर कानपुर नगर के रूप में हुई पुलिस ने दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है0
0
Report
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष के घर हमला, CCTV में कैद मारपीट
Chandauli, Uttar Pradesh:सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर हमला - मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुईं सपा नेता गार्गी पटेल - परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी - सपा नेता प्यारे लाल के परिजनों पर मारपीट का आरोप - घर के अंदर जमकर हंगामा, गाली गलौज - बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को भी दी गई धमकी - पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस - आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - तहरीर का इंतजार, जांच में जुटी मुगलसराय कोतवाली पुलिस0
0
Report
Advertisement
शामली में दबंगों ने JE पर हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Jalaun, Uttar Pradesh:उधर शामली में भी दबंगों ने बिजली विभाग के JE पर हमला कर दिया... दबंगों ने JE को तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गए.... फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है... और बवाल करने वाले इन आरोपियों की तलाश की जा रही है....0
0
Report
रायपुर में पानी के विवाद पर युवक की हत्या, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. पानी के विवाद को लेकर युवक की हत्या.. पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की हत्या.. हत्या के बाद बॉडी को महानदी की रेत में किया दफन.. 22 तारीख से लापता था मृतक भुनेश्वर साहू.. पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे समेत 4 लोगों को लिया हिरासत में.. गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने घेरा मंदिर हसौद थाना. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
पखांजूर जंगलों में सुरक्षा बलों को लगी बड़ी सफलता: नक्सल डंप समेत सामग्री जब्त
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर --कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया गया। बीएसएफ, डीआरजी, जिला पुलिस एवं बीडीएस टीम की कार्रवाई में लाल कपड़े के 29 पैकेट समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
सतीश पूनियां ने बेनीवाल के बयान पर विरोध जताते राजस्थान के आचरण पर सवाल उठाए
Jaipur, Rajasthan:भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनियां ने हनुमान बेनीवाल के बयान का विरोध किया है। जी मीडिया से खास बातचीत में पूनियां ने कहा कि राजस्थान के नेताओं का संसदीय आचरण हमेशा से उत्कृष्ट रहा है; नेताओं को ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जिससे शब्दों की मर्यादा टूटे और समाज में गलत संदेश जाए। उन्होंने हरियाणा के साथ हुए यमुना जल समझौते, भाजपा के प्रशिक्षण अभियान से लेकर राज्यसभा चुनाव को लेकर उनकी दावेदारी पर खुलकर बात की।0
0
Report
सतना: सितपुरा तालाब में डूबकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में शोक
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सितपुरा गांव में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची की पहचान राधिका कोल पिता करण कोल निवासी सितपुरा के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब सवा 10 बजे राधिका अपनी मां सिया कोल के साथ गांव स्थित मूर्तिहा तालाब गई थी। तालाब घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित है। परिजनों के अनुसार, बच्ची की मां तालाब किनारे कपड़े धोने में व्यस्त थी, इसी दौरान राधिका अकेले नहाने के लिए गहरे पानी की ओर चली गई। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां ने आसपास तलाश शुरू की। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में खोजबीन की गई। काफी प्रयास के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है。0
0
Report
मधुबनी स्टेशन पर खड़ी जयनगर -उधना अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग ।ट्रेन का एक जनरल बोगी जलकर हुआ
Madhubani, Bihar:Burning Train LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR. मधुबनी स्टेशन पर खड़ी जयनगर -उधना अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग ।ट्रेन का एक जनरल बोगी जलकर हुआ राख।मधुबनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 3 पर सेंटिंग में अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी ,तभी ट्रेन धू धू कर जलने लगी,ट्रेन में आग देख स्टेशन पर अफरा तफरी मच गया। ट्रेन जयनगर से उधना जाती और इसे स्टेशन पर संटिंग में प्लेटफॉर्म नम्बर 3 पर रखा गया था और एक दिन बाद ट्रेन जयनगर से उधना के लिए रवाना होती। आग देख रेल कर्मियों ने अधीकारियों को सूचना दिया और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।फायर ब्रिगेड टीम घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रेन का एक जेनरल बॉगी पूरी तरह से जल चुका था।हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से आग फैल नही सकी अन्यथा दूसरी बॉगी भी जल जाती। ट्रेन जलने की सूचना मिलते ही समस्तीपुर डीआरएम जाँच के लिए सैलून ट्रेन से मधुबनी पहुंचे। असामाजिक तत्वों टेक्निकल फाल्ट सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा मधुबनी पहुंचकर जांच के लिए एक टीम का गठन किया है जिसमे रेलवे के 5 डिपार्टमेंट को शामिल किया गया है। DRM स्वयं जले हुए बॉगी और ट्रेन का जायजा लिया। 2022 में उसी प्लेटफॉर्म पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन की 5 बोगी जलकर हुआ था राख।बहरहाल मामले की जांच में रेल प्रशासन जुट गई है।अहले सुबह करीब 4 बजे हुई घटना का सिसिटीभी फुटेज खंगाला जा रहा है।रेल एसपी मुजफ्फरपुर सहित अन्य पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
पछवादून में हर्ष व उल्लास से मनाई गई ईद उल अजहा
Bharpur, Uttarakhand:पछवादून क्षेत्र में आज ईद उल अजहा के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच ईदगाहों में ईद की नमाज अता की गई0
0
Report
मधेपुरा के BLO इंटर विद्यालय की प्राचार्य पर फर्जी डिग्री से वेतन लेने का आरोप
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चर्चित बीएल इंटर विद्यालय, मुरलीगंज की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कविता नंदिनी सरकार पर फर्जी B.Ed डिग्री के सहारे सरकारी वेतन लेने का गंभीर आरोप लगा है। कटिहार निवासी मुन्ना कुमार की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कविता नंदिनी ने अमान्य आरए बीएड कॉलेज, कुंजौरी आलमनगर से डिग्री लेकर प्रशिक्षित वेतनमान हासिल किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव कुमार ने 5 मार्च 2026 को ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन फाइल दबाए रखने का आरोप लगा। बाद में शिकायतकर्ता ने डीएम से गुहार लगाई, जिसके बाद मामला फिर खुला। डीएम के हस्तक्षेप के बाद डीईओ संजय कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ परपत्र ‘क’ गठित कर विभाग को भेज दिया है। डीईओ ने भी माना कि फर्जी महाविद्यालय की डिग्री लेकर वेतन लेने का आरोप लगा है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि आरोपों पर कविता नंदिनी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचती रहीं। अब सवाल यह है कि सरकारी राशि गबन के इस चर्चित मामले में सख्त कार्रवाई होगी या फाइल फिर ठंडे बस्ते में चली जाएगी।0
0
Report
IG में गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI के हवाले
Noida, Uttar Pradesh:इस IG में गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार करके CBI ले जा रही है। वह इंजेस्ट हुआ है।0
0
Report
Advertisement
