Back
श्रीगंगानगर में पहली धुंध; दृश्यता 10 फुट, ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित
PKPradeep Kumar
Dec 16, 2025 02:02:50
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर श्रीविजयनगर जिले के श्रीविजयनगर में सर्दी का पहली धुंध छा गई है। धुंध ने क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 10 फुट रह गई। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेट हाईवे 94 पर वाहन चालकों को लाइटें जलाकर ही गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं। छोटे-बड़े वाहन बेहद धीमी गति से रेंगते नजर आ रहे हैं, जिससे यातायात बुरी तरह ठप हो गया। धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर, किसानों के लिए यह धुंध वरदान साबित हो रही है। इससे फसलों में नमी बढ़ेगी, जो गेहूं व सरसों जैसी रबी फसलों को लाभ पहुंचाएगी। मौसम में ठंडक बढ़ने से सर्दी का पूर्ण असर नजर आ रहा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी, मुकुट ले उड़े चोर
अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर हनुमान जी का मुकुट व कीमती सामान उठा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, गांव में रोष है।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
88
Report
0
Report
आगरा–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच–2)पंचशील पेट्रोल पंप के पास एक डबल डेकर बस जो एक ट्रेलर मे घुसी
0
Report
Barabanki:रूहेरा निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर घायलः फतेहपुर में बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादस
0
Report
0
Report
0
Report