Back
रायसिंहनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, कलेक्टर ने बीएलओ को दी शाबाशी
PKPradeep Kumar
Nov 18, 2025 11:35:53
Sri Ganganagar, Rajasthan
रायसिंहनगर ।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इस कार्य को बखूबी निभाया जा रहा है। राजस्थान की 199 विधानसभाओं में जिले की रायसिंहनगर विधानसभा राज्य में दूसरे स्थान पर है । जिसको लेकर आज जिला कलेक्टर डॉक्टर मंजू रायसिंहनगर पहुंची। जहां बीएलओ एंव सुपरवाइजरों को अच्छे कार्य के लिए जिला कलेक्टर द्वारा हौसला बढ़ाया गया। जिला कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए सभी बीएलओ को शाबाशी दी गई। तथा भविष्य मे इसी तरह से कार्य को लेकर प्रोत्साहित किया गया। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए गत 15 दिनों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाये हैं तथा उन्हें इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि प्रपत्र कैसे भरा जाये और किन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति लगातार बढ़ रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिले की 6 विधानसभा सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, सूरतगढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की देखरेख में समस्त बीएलओ सक्रिय रूप से मतदाता सूची के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिये लगे हुए हैं। राजस्थान की 199 विधानसभाओं में जिले की रायसिंहनगर विधानसभा राज्य में दूसरे स्थान पर है, करणपुर विधानसभा 13 नम्बर पर तथा अनूपगढ़ विधानसभा 41 नम्बर पर है। डॉ मंजू जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर
76
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMANIL MOHANIA
FollowNov 18, 2025 12:49:459
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 12:49:239
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:49:029
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:48:4410
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 18, 2025 12:48:229
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 18, 2025 12:48:007
Report
SVShweta Verma
FollowNov 18, 2025 12:47:2610
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 18, 2025 12:47:055
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 18, 2025 12:46:5210
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 18, 2025 12:46:3310
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 18, 2025 12:45:360
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:42:530
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:40:350
Report