Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sri Ganganagar335001

गांव 26 एपीडी में अवैध शराब के 50 पेटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

PKPradeep Kumar
Oct 26, 2025 06:41:53
Sri Ganganagar, Rajasthan
पुलिस ने गांव 26 एपीडी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जागिड़ ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से गठित टीम ने गांव 26 एपीडी में एक घर में पुलिस ने दबिश देकर घर से 50 पेटी अवैध शराब (2400) पव्वे बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी हरगोविंद सिंह (30) पुत्र महेन्द्र सिंह जाति मजबी सिख निवासी चक 26 एपीडी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को भी नामजद कर लिया है जिसकी तलाश पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। आरोपी हरगोविंद सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इस मामले की एसआई रामेश्वर लाल को सौंपी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में बांडा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई कालूराम मीणा, कांस्टेबल सतनाम सिंह, अखिल और श्रवण की विशेष भूमिका रही है। इसके अलावा इस कार्रवाई में एसआई गोविंद राम, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल हंसराज, ठाकराराम, महिला कांस्टेबल निर्मला और महेंद्र कुमार का भी योगदान रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Oct 26, 2025 09:08:32
Raigarh, Chhattisgarh:देर रात रायगढ़ वन मंडल के अधिकारियों ने रेंगालपाली सर्किल के ग्राम बरपाली (डीपापारा) में फर्जी आरामिल पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बरपाली गांव में जगदीश बसंत अपने घर में ही लकड़ियों की अवैध चिराई कर रहा है। इस पर वन विभाग के उड़नदस्ता दल और रायगढ़ वन मंडल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर अलग-अलग प्रजातियों की लकड़ियां चिरान के लिए रखी हुई मिलीं। टीम ने जब संचालक जगदीश बसंत से आरामिल से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि बिना अनुमति के फर्जी तरीके से आरामिल चलाई जा रही थी। वन अमले ने मौके से लकड़ी चिराई की मशीन को उखाड़कर जब्त कर लिया और विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियों को कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई में लाखों रुपये की मशीन और लकड़ी जब्त की गई है। लकड़ियों की मात्रा और मूल्य का आंकलन किया जा रहा है। रायगढ़ वन मंडल ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Oct 26, 2025 09:08:23
Karnaprayag, Uttarakhand:दीपावली की छुट्टियों के बाद अपने गंतव्यों को लौट रहे लोगो को कर्णप्रयाग में कई घण्टे तक गाड़ी नही मिलने के कारण लोग काफी परेशान दिखे, लोगो का कहना है की दीपावली की छुट्टी पर गांव आये थे लेकिन अब लौटने के लिए गाड़ी नही मिल रही है जिस कारण परेशानी हो रही है। लोगो का कहना है कि वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर डबल किराये मांग रहे है । बीओ 1 / उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से रोजगार व अन्य कार्यो के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदानी क्षेत्रों में रहते है । ये लोग हर त्यौहारों को मनाने अपने गांव आते है । ऐसे ही दीपावली की छुट्टियों को मनाने अपने गांव आये लोग अब छुट्टियां पृरी होने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट रहे है लेकिन बस स्टैंड पर घंटो खड़े रहे लोगो को टैक्सी नही मिलने से लोग काफी परेशान है । टेक्सी यूनियन के लोगो का कहना है कि आज सुबह से 20 टैक्सी देहरादून व हरिद्वार गयी है लेकिन लोग एकसाथ अधिक संख्या में त्योहार के बाद लौट रहे है इस वजह से भी सवारियां ज्यादा है इसलिए दिक़्क़ते हो रही है। zee मीडिया ने जब टेक्सी स्टेंड पर खड़े लोगो से बात की तो लोगो ने क्या कहा सुनियेगा । बाईट / पंकज, परेशान सवारी बाईट / नवीन कोरंगा परेशान सवारी बाईट / राजेश खत्री टैक्सी यूनियन
0
comment0
Report
Ankit WaikerAnkit Waiker
Oct 26, 2025 09:07:29
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 26, 2025 09:07:26
Azamgarh, Uttar Pradesh:खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुटी。 जनपद आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के सिरिही गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच पहले तो विवाद हुआ, इसके बाद मारपीट में तब्दील हो गया। जहाँ ईंट, लाठी-डंडा और कुदाल से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जा रहे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है。 बताया गया कि मृतक जितेंद्र चौहान का उसके पट्टीदार के बीच अक्सर लंबे समय से जमीन को विवाद चल रहा था, जहां खेत में मेड़ काटने को लेकर पिछले दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। मृतक राजगीर मिस्त्री जितेंद्र मकान बनाने का काम करता था, जब वह काम पर से घर आया तो कल बीती रात करीब 10 बजे मेड़ काटने को लेकर पट्टीदारों से कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद पट्टीदारों ने ईंट, लाठी-डंडा और कुदाल लेकर हमला कर दिया। इस मारपीट में जहां 40 वर्षीय जितेंद्र चौहान को गंभीर चोटे आई। घटना की सूचना पाकर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा रही थी कि रास्ते में दम तोड़ दिया, जहां हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया गया की मृतक मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें जितेंद्र चौहान की मौत हुई। बताया कि 4 आरोपियों में सुगन चौहान, इंद्रपाल चौहान, राबड़ी देवी तथा पार्वती देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उन्हें हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उस अनुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।
0
comment0
Report
APAMOL PEDNEKAR
Oct 26, 2025 09:06:55
Mumbai, Maharashtra:संजय राऊत यांच्या वक्तव्यावर शिवसेना सचिव राम रेपाळे यांनी त्यांच्यावर टीका केली आहे. प्वाइंटर्स राम रेपाळे संजय राऊत म्हणाले जनतेच्या न्यायालयात जा आणि जनतेच्या न्यायालयात गेलो जनतेने देखील मान्यता दिली की हाच पक्ष आहे जनतेने आमच्या पक्षाला मान्यता दिल्यानंतर सकाळी नऊ दहा चा भोंगा लावून काय फायदा होणार आहे का आमचे साहेब दिल्लीला जातात पण ते महाराष्ट्रातील जनतेसाठी कष्ट करण्यासाठी शेतकऱ्यांसाठी भरीव निधी मागण्यासाठी जातात.. कुणी कुणाचं अंग वस्त्र घातला आहे हे जनतेला कळालं आहे सोनियाच्या चरणी लोटांगण घालल्यामुळे काय अवस्था झाली आहे त्यामुळे आता नीट रहा स्थानिक स्वराज्य संस्थांच्या निवडणुकीमध्ये तुमचा टांगा पलटी झाल्याशिवाय राहणार नाही संजय राऊत यांनी बोलण्यापेक्षा काम केलं पाहिजे जशा निवडणुका येतील तसे मुंबई आणि महाराष्ट्रात पुन्हा पक्षप्रवेश होतील
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 26, 2025 09:06:32
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपد में बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ पीटा, बल्कि घर से भी निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड से सामने आई ये तस्वीरें इंसानियत को झकझोर देने वाली हैं। यहां एक बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर बेटा अपने पिता को छत पर ले गया और वहीं मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो किसी पड़ोसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो वायरल होते ही अनपरा पुलिस हरकत में आई और तत्काल दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी है। पिता—जिसके कंधों पर बेटे का बचपन चलता है, वही बेटा जब उसी पिता पर हाथ उठाए तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि आखिर हमारे समाज में रिश्तों की मर्यादा कहां खो रही है। पुलिस की जांच क्या नया खुलासा करती है, ये देखना होगा। बरहाल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 26, 2025 09:06:18
Baruipur, West Bengal:ভাঙড়ে চণ্ডিহাটে আইএসএফ বুথ সভাপতির বাড়িতে বোমাবাজির অভিযোগে, অভিযোগের তির তৃণমূলের দিকে। ভাঙড়ের শানপুকুর অঞ্চলের চণ্ডিহাট এলাকায় গভীর রাতে বোমাবাজির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। অভিযোগ, আইএসএফ বুথ সভাপতি ইছা মোল্লার বাড়িতে বোমা মারে দুষ্কৃতিরা। ঘটনার পরই এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ। তারা গোটা ঘটনাটি নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে। আইএসএফের অভিযোগ, তৃণমূল আশ্রিত দুষ্কৃতিরাই এই হামলার সঙ্গে জড়িত। আইএসএফ করার কারণে এই হামলা হয়েছে বলে দাবি করেছেন বুথ সভাপতি। সকালে ঘটনাস্থলে যান আইএসএফের জেলা পরিষদ সদস্য নেতা রাইনুর হক। তিনি ইছা মোল্লার সঙ্গে দেখা করে পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন এবং জানান যে আইএসএফের পক্ষ থেকে উত্তর কাশিপুর থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হবে। অন্যদিকে, সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন ওই এলাকার প্রাক্তন প্রধানের স্বামী তথা বর্তমান তৃণমূল পঞ্চায়েত সদস্য মহসিন মোল্লা। তাঁর দাবি, এই ঘটনার সঙ্গে তৃণমূলের কোনো সম্পর্ক নেই, এটি সম্পূর্ণ ভিত্তিহীন অভিযোগ। তবে গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 26, 2025 09:05:59
Baruipur, West Bengal:ভাঙড়ে চন্ডিহাটে আইএসএফ বুথ সভাপতির বাড়িতে বোমাবাজির অভিযোগে,অভিযোগের তির তৃণমূলের দিকে。 ভাঙড়ের শানপুকুর অঞ্চলের চন্ডিহাট এলাকায় গভীর রাতে বোমাবাজির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িযেছে। অভিযোগ, আইএসএফ বুথ সভাপতি ইছা মোল্লার বাড়িতে বোমা মারে দুষ্কৃতিরা。 ঘটনার পরই এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ। তারা গোটা ঘটনাটি নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে。 আইএসএফের অভিযোগ, তৃণমূল আশ্রিত দুষ্কৃতিরাই এই হামলার সঙ্গে জড়িত। আইএসএফ করার কারণে এই হামলা হয়েছে বলে দাবি করেছেন বুথ সভাপতি। সকালে ঘটনাস্থলে যান আইএসএফের জেলা পরিষদ সদস্য নেতা রাইনুর হক। তিনি ইছা মোল্লার সঙ্গে দেখা করে পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন এবং জানান যে আইএসএফের পক্ষ থেকে উত্তর কাশিপুর থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হবে。 অন্যদিকে, সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন ওই এলাকার প্রাক্তন প্রধানের স্বামী তথা বর্তমান তৃণমূল পঞ্চায়েত সদস্য মহসিন মোল্লা। তাঁর দাবি, এই ঘটনার সঙ্গে তৃণমূলের কোনো সম্পর্ক აღარ রয়েছে, এটি সম্পূর্ণ ভিত্তিহীন অভিযোগ。 তবে গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 26, 2025 09:05:32
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हलाल सर्टिफिकेट वाले सामान की बिक्री पर रोक के सीएम योगी के फैसले का समर्थन किया। बयान देकर कहा , सीएम का फैसला सराहनीय , हलाल सर्टिफिकेट से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए, देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। बीजेपी मंत्री ने अयोध्या में दीपोत्सव पर सवाल उठाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। बीजेपी मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा ,सपा सरकार में करोड़ो की धनराशि नाच गाने पर फूंकी जाती थी ... प्रदेश की युवा पीढ़ी राम -कृष्ण की संस्कृति को भूल चुकी थी। बीजेपी सरकार देश में विकास के साथ साथ राम -कृष्ण की संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है । संभल में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे बीजेपी मंत्री , इसी दौरान यह बयान दिया है। बाइट धर्मवीर प्रजापति , बीजेपी मंत्री
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top