Back
नवनियुक्त एसपी हरिशंकर यादव ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का ऐलान किया
PKPradeep Kumar
Mar 20, 2026 10:32:57
Sri Ganganagar, Rajasthan
श्रीगंगानगर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव (IPS) ने पदभार ग्रहण करने के बाद ZEE نيوز से खास बातचीत में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी हरिशंकर यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस हर स्तर पर सख्ती बरतेगी। जी मीडिया द्वारा जिले के विभिन्न पुलिस थानों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर एसपी यादव ने कहा कि वे जल्द ही सभी थानों का दौरा कर पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद करेंगे और आवश्यक संसाधनों की स्थिति का आकलन करेंगे, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। सीमावर्ती जिला होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी हरिशंकर यादव ने कहा कि आमजन का सहयोग पुलिस के लिए सबसे बड़ी ताकत है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowMar 20, 2026 11:35:570
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 20, 2026 11:35:430
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 20, 2026 11:35:10Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कपड़ों में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझ बंधक बना लिया
महाराष्ट्र पुलिस को बंधक बनाने की चर्चा इलाके में तेज हो गई है
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 20, 2026 11:34:540
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 20, 2026 11:34:410
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 20, 2026 11:34:290
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 20, 2026 11:34:010
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 20, 2026 11:33:350
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 20, 2026 11:33:120
Report
MSManish Sharma
FollowMar 20, 2026 11:32:56Aligarh, Uttar Pradesh:धुरंधर द रिवेंज फिल्म में अतीक अहमद हत्याकांड के सीन पर मौलाना की प्रतिक्रिया करवाएं
0
Report
SVShweta Verma
FollowMar 20, 2026 11:32:43Noida, Uttar Pradesh:Milind Raj Guest Lecturer UPSIFS for Forensic
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 20, 2026 11:32:270
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 20, 2026 11:32:100
Report