Back
रायसिंहनगर में अंडरब्रिज 11 टीके रोड जोड़ने को लेकर धरना, वार्ता कर रहा समाधान
PKPradeep Kumar
Feb 11, 2026 09:07:57
Sri Ganganagar, Rajasthan
रायसिंहनगर में अंडरब्रिज 11 टीके रोड जोड़ने को लेकर धरना, वार्ता कर रहा समाधान। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क जुड़ने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। वहीं दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने इस मांग का विरोध करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यदि अंडरब्रिज को 11 टीके रोड से जोड़ा गया तो आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान मकानों के गिरने की आशंका है, जिससे जनहानि भी हो सकती है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। धरनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। रेलवे के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर गांव 22 पीएस ग्रामीण भी आज लगाए गए धरने के समर्थन में आ गए हैं। पूर्व सरपंच पूर्ण पंछी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण आज धरना स्थल पर पहुंचे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 10:54:310
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 11, 2026 10:54:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 10:53:420
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 11, 2026 10:53:320
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 11, 2026 10:53:090
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 10:52:550
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 11, 2026 10:52:170
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 10:51:510
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 10:51:380
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 11, 2026 10:51:210
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 11, 2026 10:51:010
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 11, 2026 10:50:440
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 11, 2026 10:50:080
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 10:49:480
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 10:49:260
Report