Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
मैजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी कॉरिडोर, 21 इंटरचेंज
DCDhruv Chaudhary
Feb 11, 2026 10:51:38
Noida, Uttar Pradesh
Delhi Metro Rail Corporation OfficialDMRC MAGENTA LINE TO BECOME LONGEST DELHI METRO CORRIDOR WITH MAXIMUM INTERCHANGES AND UNDERGROUND STATIONS The Magenta Line (Line-8) of Delhi Metro network is set to emerge as the longest corridor of the Delhi Metro, featuring the highest number of interchange stations and underground stations, thereby significantly enhancing cross-city connectivity across the National Capital Region. In the light of recently sanctioned Phase –V (A), corridor namely Line 8 (Magenta Line) extension from Ramakrishna Ashram Marg to Indraprastha (Via Central Vista), the Indraprastha – Inderlok corridor of Phase –IV shall be implemented as an extension of Magenta Line. Total length of Magenta Line (i.e from Botanical Garden to Inderlok will be approximately 89 kilometres, making it the longest corridor in the Delhi Metro network. The line will run from Botanical Garden to Inderlok and will function entirely as a driverless metro corridor once fully operational. Following completion, the Magenta Line will have 21 interchange stations. At present, the operational stretch has four interchange stations—Kalkaji Mandir, Botanical Garden, Janakpuri West, and Hauz Khas. Additional 17 interchange stations will be added under Phase-IV and Phase V-(A), namely: Kalindi Kunj, Chirag Delhi, Terminal-1 IGI Airport, Peeragarhi, Pitampura (Madhuban Chowk), Haiderpur Badli Mor, Majlis Park, Azadpur, Pulbangash, Nabi Karim, Ramakrishna Ashram Marg, Shivaji Stadium, Central Secretariat, Indraprastha, Delhi Gate, New Delhi, and Inderlok. Out of these Central Secretariat, Azadpur, New Delhi and Inderlok will be triple interchange stations. Once completed, the magenta line from Botanical Garden to Inderlok will have 65 stations out of which 40 will be underground stations. The extensive interchange facilities of the Magenta Line are expected to reduce travel time, decongest major corridors, and provide seamless, end-to-end connectivity across the city. The Magenta Line is also distinguished by hosting two significant engineering landmarks of the Delhi Metro network. Haiderpur Badli Mor, located on this corridor, is the highest elevated Metro station in the system (Rail level height of approximately 28.362 meters at Pier no 340), while Hauz Khas, also on the Magenta Line, is the deepest underground Metro station (at approx 29 meters). These milestones highlight the corridor’s complex engineering and technological excellence. #DelhiMetroPhaseV #EaseOfMobility #ViksitBharat
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
Feb 11, 2026 12:37:44
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कुख्यात स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना को लेकर सेक्टर-63 थाने में दर्ज मामले में जिला न्यायालय ने जमानत प्रदान की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं के तहत जबरन वसूली, धमकी और संगठित अपराध से जुड़ा है, जो पिछले महीने दर्ज हुआ था। रवि काना को बांदा जेल से 29 जनवरी 2026 को जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन बी-वारंट के बावजूद रिहाई पर विवाद हुआ, जिससे जेल अधीक्षक निलंबित हुए और FIR दर्ज हुई। रिहाई के बाद पुलिस तलाश में जुटी थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने जिला न्यायालय में अंतरिम/अग्रिम जमानत याचिका दायर की।आज सुनवाई होने के बाद उसे जमानत दे दी गई।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 11, 2026 12:37:34
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा से विपक्ष ने किया वार्ता आलोक मेहता ने दिया बयान RJD के विधायक आलोक मेहता ने कहा अनुदान मांगों पर चर्चा हुई सभी माननीय सदस्यों ने विपक्ष के सदस्य ने चर्चा की और उसे पर सामान उठाएं बिहार में सामाजिक विकास का नाम पर जो कुछ हो रहा है वह सिर्फ दिखावा है सामाजिक विकास केवल कागज पर है सच्चाई नहीं है और विपक्ष ने आईना दिखाया कि किस तरह भ्रष्टाचार में विकास चढ़ा हुआ है जितने भी विभाग से उन सब के बारे में कहा सरकार गरीबों को बिहार का गरीबों को बकरी चराने के लिए उपाय रखी है कि तुम बकरी चलाओ और जितने भी काम है वह बिहार के बाहर के लोगों को दिया जा रहा है काम करने के लिए महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है सामाजिक विकास की बात की जा रही है बिहार में बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है हत्याएं हो रही है इसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं था मंत्री लोग सरकार की कथा कथित उपलब्धियां को पेश कर रहे थे हम लोगों ने इसका बहिष्कार किया
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 11, 2026 12:37:22
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब भारतीय जनता पार्टी के नेता विपुल त्यागी ने एक जूनियर इंजीनियर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भाजपा नेता विपुल त्यागी का आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मालिर गांव निवासी विश्वास त्यागी ने गांव में तीन दुकानों का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य के संबंध में विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर राजीव कोहली द्वारा पहले ही एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं, जबकि अब तीन लाख रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग की जा रही है। विपुल त्यागी का कहना है कि जब वह इस संबंध में बात करने जेई के पास पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और उन्हें धमकी दी गई। घटना के विरोध में विपुल त्यागी कार्यालय में ही धरने पर बैठे। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है और जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान विश्वास त्यागी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी रिश्वत मांगने के आरोप दोहराए।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 11, 2026 12:37:02
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चेकिंग के दौरान धरे गए नशे के सौदागर, स्वाट टीम और जालौन पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, पुलिस ने प्रतिबंधित गांजा सप्लाई करने वाले 3 सप्लायरों को किया गिरफ्तार, गांजा सप्लायरों के पास से पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम गांजा और गाँजा बेचकर कमाए 80 हजार रुपये और एक स्कार्पियो कार की बरामद, उक्त अभियुक्त बुंदलेखंड के अलग-अलग इलाको में स्कॉर्पियो कार से प्रतिबंधित गांजे की करते थे सप्लाई, अभियुक्तों के ऊपर अलग-अलग थानों ने आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से है पंजीकृत, उरई कोतवाली क्षेत्र के झाँसी कानपुर हाईवे पर अजनारी पुल से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 11, 2026 12:36:10
Moradabad, Uttar Pradesh:feed में मोहम्मद फहीम का फोटो, जाँच के बाद जारी किया गया लैटर की कॉपी है। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम को बड़ा झटका, मंडलीय अपीलीय फोरम की जाँच के बाद निरस्त किए गए सपा विधायक सहित परिवार के 5 लोगों के जातीय प्रमाण पत्र। शिकायतकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विश्वाश यादव उर्फ लवली यादव की शिकायत पर जाँच के बाद एक्शन लिया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के झोजा जाति का बनवाया था जाति प्रमाण पत्र। शिकायत की जाँच के बाद सपा विधायक मोहम्मद फहीम, उनके चाचा मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद उस्मान की बेटियाँ कु0 फरहीन, समरीन जहाँ एवं इशरत जहाँ का जातीय प्रमाण पत्र भी किया गया निरस्त। जाँच में सपा विधायक और उनका परिवार अन्य पिछड़ा वर्ग में झोजा जाति के वर्गीकृत होना स्पष्ट नहीं पाया गया। डीएम मुरादाबाद की अध्यक्षता में बनी टीम ने जाँच के बाद लिया फैसला। ज्ञात हो ये वही सपा के विधायक हैं जिनको पिछले विधानसभा सत्र के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र में पानी ना आने की शिकायत पर बीबी की कसम खाने की करी थी अपील जो काफी चर्चाओं में भी रही।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 11, 2026 12:35:09
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश किया गया सन् 2026-27 का बजट लोक लुभावना ज्यादा तथा जनता के वास्तविक उत्थान एवं प्रदेश में सर्वसमाज व सभी क्षेत्र के विकास का कम प्रतीत होता है। फिर भी जो घोषणायें व आश्वासन आदि जनता को देने का प्रयास किया गया है उसकी सही से समयबद्ध तरीके से अमल जरूर हो ताकि ये केवल कागजी न रह जायें। साथ ही, पिछले वर्ष के बजट का ज़मीनी क्रियान्वयनों का सही डाटा देकर बजट भाषण की परम्परा को वाकई में ठोस व विश्वसनीय बनाया जाता तो यह उचित होता, जबकि वर्तमान बजट भी अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा प्रतीत होता है, जिससे एक बार फिर लोगों को अपने ’अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिर गया लगता है। वैसे भी उत्तर प्रदेश के लोगों को स्थाई आमदनी वाली रोज़गार व्यवस्था का इंतज़ार बना हुआ है, जिसको लेकर गंभीरता एवं सक्रियता आवश्यक। इस सम्बंध में एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण पर भी सरकार का समुचित ध्यान देना ज़रूरी है। बैकलाग की भर्ती की भी जितनी जल्दी पूर्ति हो उतना बेहतर होगा। वैसे भाजपा सरकार अगर बी.एस.पी. की चारों सरकार की तरह ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की संवैधानिक दायित्व को निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करे तो यह देश व जनहित में उचित होगा। बजट भी इस दिशा में ही होना चाहिए अर्थात् बजट वर्ग व क्षेत्र विशेष का हितकारी तथा ख़ासकर करोड़ों ग़रीब एवं किसान-विरोधी ना होकर उनके जीवन सुधार का माध्यम हो तो यह सही होगा। राजस्थान प्रदेश सहित तीन राज्यों की बैठक इसके साथ ही, अखिल भारतीय स्तर पर पार्टी द्वारा गतिविधियों को अनवरत जारी रखने की प्रक्रिया में आज राजस्थान प्रदेश सहित तीन राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में वहाँ के राजनीतिक हालात के मद्देनज़र पार्टी संगठन की तैयारी तथा सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिये दिल्ली में हुई पिछली बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा उन राज्यों के लोगों से अपने अच्छे दिन लाने के लिये यूपी की तरह पार्टी संगठन को मज़बूत बनाकर सत्ता प्राप्ति की ललक पैदा करने का आह्वान किया गया ताकि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा जबरदस्त मेहनत एवं संघर्ष के बाद ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों को आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने हेतु आरक्षण सहित जो अनेकों संवैधानिक अधिकार मिले हैं उनका सही से लाभ उन्हें मिल सके, जैसाकि यूपी में बी.एस.पी. की रही चारों सरकारों में उन्हें पहली बार मिलने की सुखद अनुभूति हुई।
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Feb 11, 2026 12:34:51
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 11, 2026 12:34:11
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्थावां थाना क्षेत्र के सोयावपार पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा चांदनी कुमारी की जान ले ली। मृतका चिश्तिपुर गांव निवासी उपेंद्र बिंद की बेटी थी। वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया; टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण जाम पर उतर आए। अस्थावां-शेखपुरा-बरबीघा मार्ग पर जाम लग गया; प्रशासन से ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे; समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 11, 2026 12:33:44
Dhanbad, Jharkhand:एलेक्सा IT सोल्यूशन कौवाबाँध गोविन्दपुर में SSC MTS की 11 फ़रवरी के तीनों पालि की परीक्षा कैंसल कर दिए जाने से परीक्षार्थी काफ़ी आक्रोशित देखने को मिला । झारखंड बिहार से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा की अचानक परीक्षा कैंसल होने से वो परेशान है , परीक्षार्थियों एडुक्विटी कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा की इससे पहले भी अन्य परीक्षा में इस तरह की धाँधलियाँ अलग अलग सेंटर में हो चुका है। वहीं अभियार्थी की मानें तो जब TCS कंपनी एक्ज़ाम लेती थी उस वक्त इस तरह की परेशानियाँ बच्चों को नहीं झेलनी पड़ती थी , जब से एडुक्विटी एग्ज़ाम ले रही है सर्वर प्रॉब्लम आम हो गया है । वहीं विधि व्यवस्था को शांत रखने के लिए गोविन्दपुर और बरवाअड्डा के थाने की पुलिस मौक़े पर पहुची और स्टूडेंट्स को समझाने का प्रयास किया । पूरे मामले पर ऑब्ज़र्वर रणजीत सिंह ने बताया की परीक्षा पिछले 4 तारीख़ से चल रही है वहीं सर्वर में गड़बड़ी के करण 11 फ़रवरी बुधवार के तीनों सिफ़्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई साथ ही उन्होंने बताया की परीक्षा की अगली तिथि SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी ।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 11, 2026 12:33:27
Patna, Bihar:पीडीएस को लेकर बिहार विधान परिषद में उठा मामला 5 किलो के बदले 1 किलो कम 4 किलो पूर्वी चंपारण में दिए जाने का महेश्वर सिंह ने उठाया मामला वही इस मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा नहीं-नहीं, वो प्रश्न महेश्वर भाई ने उठाया कि एक व्यक्ति विशेष के ऊपर प्रश्न उठा था, जिसका कि विभाग ने ऑलरेडी जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और जो आपूर्ति पदाधिकारी और एडीएम जो वहां के लोक निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता उनसे जांच कराने के बाद कोई उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं पाया और उनको उन्होंने जिम्मेवारी दी। तो एक मामला तो यह था कि गवर्नमेंट में एक प्रक्रिया है कि कंप्लेंट कोई आता है, तो आप उसकी जांच कराने के लिए देते हैं। जांच कराने के बाद जो साक्ष्य आता है या मंतव्य आता है, जिसने कंप्लेंट किया या जिसने बातों को रखा, उसके पास आपको साक्ष्य देना पड़ता है। तो साक्ष्य उनके पास उपलब्ध नहीं हुआ। आप किसी के ऊपर चार्ज लगा रहे हैं बट यू डोंट हैव एविडेंस सो, इसीलिए डीएम ने उनको मुक्त किया और उनको जिम्मेवारी दी। एक प्रश्न था। दूसरा प्रश्न था कि जनरलाइज्ड कि मोतिहारी में जिले में एक किलो कम दिया जाता है गरीबों को अनाज। और सप्लीमेंट्री जो प्रश्न आ रहे थे माननीय सदस्यों के, उन सप्लीमेंट्री प्रश्नों में यह था कि कहीं कोई तौलने का यह है कि नहीं कि किसी को चार किलो मिल रहा है, तो कैसे उनको आप देखा जाता है। यह तो बेनेफिशियरी है ना? यह तो पूरे बिहार में सबको पता है कि सरकार पांच किलो अनाज देती है। यदि किसी को लगता है कि यह जो हमारा जन वितरण दुकानदार है या वहां मुखिया हैं, वहां सरपंच हैं, वहां विधायक जी हैं—कि यह जो जन वितरण प्रणाली का दुकानदार है यह चार kilo दे रहा है, तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। और हमने कहा महेश्वर जी को कि आप किसी भी पर आप स्पेसिफिक कंप्लेंट करिए, जिस पदाधिकारी से आप कहिएगा उस पदाधिकारी से जांच कराकर 15 दिन के अंदर उस पर कार्रवाई करेंगे। सुनील कुमार सिंह तो बोले कि पूरे बिहार में जहां भी पीडीएस का है वहां कम मिलता है, उन्होंने चैलेंज किया। इस पर अशोक चौधरी ने कहा नहीं-नहीं, साक्ष्य दें, बताएं। चैलेंज ऐसे क्या चैलेंज होता है? व्हाट डू यू मीन बाय दैट चैलेंज किया... व्हाट डू यू मीन बाय दैट? चैलेंज किया। जनरलाइज्ड स्टेटमेंट देने से थोड़ी होता है? आपको यू हैव टू गिव अ स्पेसिफिक कंप्लेंट आपको लगता है कि अशोक चौधरी चोर है, तो उसके खिलाफ साक्ष्य दीजिए, जांच होगा। अरे आप पीडीएस दुकानदार किसी के ऊपर आप ऐसे बोल रहे हैं, तो भाई हम... हम यह नहीं कहते हैं कि 100%... लेकिन हम लोगों का प्रयास जारी है कि हम करें और उसमें मॉडिफिकेशन करने की जरूरत होगी, ट्रांसपेरेंसी लाने की जरूरत होगी, हम ट्रांसपेरेंसी लाएंगे। मगर यह जनरलाइज्ड स्टेटमेंट देना कि चार किलो मिलता है, यह तो गलत है। आपके राज-पाट में तो एको किलो न मिलता था, हम तो पांच किलो दे भी रहे हैं। और हमने 24x7 हमने व्यवस्था किया है हमारी सरकार ने, हमारे मंत्री जी ने कि उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो। आपके समय में क्या था? हम तो सब कुछ कर रहे हैं, फिर भी हम मानते हैं कि कुछ लोग होंगे गड़बड़। ऐसा थोड़ी है कि सभी नेता साफ़-सुथरा है, सभी पदाधिकारी साफ़-सुथरा है, सभी जज साफ़-सुथरा है, सभी वकील साफ़-सुथरा है, सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साफ़-सुथरा है? सब में कुछ न कुछ कमी-बेशी होती है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 12:33:03
Alwar, Rajasthan:अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला मंगलवार को कठूमर और खेड़ली क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने कठूमर स्थित रैफरल चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमियों को लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा तथा एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने खेड़ली क्षेत्र के सौखरी रीको औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और अन्य संभावनाओं को लेकर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। दौरे के दौरान एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा, बीसीएमओ अमरजीत गुर्जर, रीको के रीजनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा कि कठूमर-खेड़ली क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र के पांच किलोमीटर दायरे में शीघ्र ही वृक्षारोपण कराया जाएगा और नियमित निगरानी रखी जाएगी, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top