Back
पेंड्रा गौरेला में शराबी पति ने बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश
DBDURGESH BISEN
Feb 11, 2026 10:52:17
Pendra, Chhattisgarh
एंकर - पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग स्थित दत्तात्रेय गार्डन के पास सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करने वाली एक महिला एवं उसकी 15 वर्षीय बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है, घटना का आरोप महिला के पति प्रेम शंकर पाण्डेय पर लगा है, जिसने शराब के नशे में झगड़ा करने के बाद दरवाजा बंद कर लेने से नाराज होकर दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर आग लगाकर फरार हो गया, घटना में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है एवं मामले में विवेचना जारी है, वहीं अग्निदग्धा का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है...
जिला मुख्यालय एवं एसपी कार्यालय से बमुश्किल आधे किलोमीटर दूर पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर पिकनिक स्पॉट दत्तात्रेय परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय में केयरटेकर के रूप में रह रहे पूजा पांडे उसकी नाबालिक बेटी एवं प्रेम शंकर पांडे के बीच कल रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया पीड़ित पूजा पांडे का कहना है कि प्रेम शंकर आए दिन शराब पीकर आता था और उनसे झगड़ा करता था, कल भी रोज ही की भांति प्रेम शंकर शराब के नशे में आया और झगड़ा करने लगा, इसके बाद पत्नी एवं बच्चों ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया प्रेम शंकर काफी देर तक दरवाजे के पास खड़ा रहा कुछ देर बाद वह कहीं से पेट्रोल लेकर पहुंचा और फर्श और दरवाजे के बीच की जगह से अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया, कमरे के अंदर आग फैलने से महिला एवं उसकी बच्ची बुरी तरह झुलस गई इस दौरान दोनों काफी देर तक चीख पुकार करती रही , कुछ देर बाद जब कोई व्यक्ति शौचालय पहुंचा और चीख पुकार सुनी तो उसने बाहर से दरवाजा खोला , इसके बाद दोनों दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जहां मां बेटी का इलाज जारी है...
बाइट पूजा पाण्डेय
बाइट घायल बेटी
वॉक थ्रू दुर्गेश सिह बिसेन ( घटना स्थल से)
कल जिला स्थापना दिवस अरपा महोत्सव मनाया जा रहा था इस दौरान पूरे जिले में पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ आला दर्जे की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर सर्किट हाउस है जहां मुख्यमंत्री रुके हुए थे, वहीं जिस जगह पर शौचालय स्थित है उसके ठीक सामने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यालय एवं निवास है, उसके बगल में कलेक्टर निवास है जबकि कुछ ही दूरी पर पुलिस अधीक्षक का निवास है, यह मार्ग भी व्यस्ततम मार्गों में से एक है, ऐसे में इस प्रकार की घटना पुलिस प्रशासन सकते में है, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है एवं मामले की पूछताछ कर रही है, वही दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है , पर जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जहां आग से जली मां बेटी को जनरल वार्ड में अन्य मरीज के साथ रखा गया, जबकि उन्हें विशेष निगरानी की आवश्यकता होती है...
बाइट सौरभ सिह थाना प्रभारी गौरेला
बाइट प्रशांत रात्रे चिकित्सक जिला अस्पताल,
पति द्वारा पत्नी एवं बेटी को मामूली घरेलू विवाद के बाद जलाने की घटना ने पारिवारिक रिश्ते को शर्मसार किया है , वही लगातार मिल रही शराब एवं उसके बाद हुई इस प्रकार की घटना ने शासन की शराब नीति पर भी सवालिया निशान खड़े किया है... क्योंकि आरोपी ने शराब पीकर ही इस तरह का जघन्य अपराध किया...
दुर्गेश सिंह बिसेन
जी मीडिया पेंड्रा
पीली टीशर्ट में आरोपी प्रेम शंकर पांडे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 12:37:440
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 11, 2026 12:37:340
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 11, 2026 12:37:220
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 11, 2026 12:37:020
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 11, 2026 12:36:490
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:36:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:35:090
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 11, 2026 12:34:440
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 11, 2026 12:34:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:34:110
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 11, 2026 12:33:440
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 11, 2026 12:33:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 11, 2026 12:33:030
Report