Back
Mount Abu में शहरी शिविर: जल-विद्युत NOC जारी, 34 लाभार्थी राहत
STSharad Tak
Nov 20, 2025 03:33:51
Sirohi, Rajasthan
प्रदेश का हिल स्टेशन माउंट आबू जितना खूबसूरत दिखाई देता है, उतनी ही बड़ी परेशानियाँ यहां की जनता लंबे समय से झेल रही थी। लेकिन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी है। वर्षों से लंबित जल एवं विद्युत की NOC आखिरकार जारी होने लगी है।
वीओ 1 – माउंट आबू नगर पालिका कार्यालय में जब 34 लाभार्थियों को जल और विद्युत की NOC सौंपी गई… तो लोगों की आंखों में खुशी और वर्षों की परेशानी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। बच्चे जो अब तक अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर थे, उनके लिए भी यह एक नई शुरुआत है। बुजुर्गों ने भी कहा शायद पहली बार लगा कि प्रशासन ने हमारी तकलीफ को सच में समझा है।
बाइट - लाभार्थी ( हाथ में बैसाखी, तिलक और सफेद शर्ट)
वीओ 2 - माउंट आबू की ठंडी हवाओं के बीच सालों से जल और बिजली की कमी से जूझ रहे परिवार… आज उनके चेहरों पर पहली बार सुकून की मुस्कान नजर आई। कई घरों में जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, वहां अब रोशनी की उम्मीद जग चुकी है। दूर-दूर से पानी ढोकर लाने वाली महिलाओं की थकान आज राहत में बदलती दिखी। वर्षों बाद अब इन लोगों को वास्तविक राहत मिली है।
बाइट - अक्षय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष ( ग्रे कलर का जैकेट )
बाइट - मांगीलाल काबरा, व्यापारी ( ब्लैक कोटि )
वीओ 3 - माउंट आबू में आईएएस डॉ अंशु प्रिया की यह पहल साफ दिखाती है कि यदि प्रशासन सकारात्मक सोच और तत्परता के साथ काम करे, तो स्थानीय जनता को वर्षों पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। माउंट आबू में जारी इस अभियान ने लोगों की उम्मीदों को एक नई रोशनी दी है।
बाइट - नरपत दान, भाजपा नेता ( हाफ ब्लैक जैकेट और पीछे मुख्यमंत्री का पोस्टर)
वीओ 4 - माउंट आबू में शहरी सेवा शिविर का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। वर्षों से लंबित जल व विद्युत की NOC पहले चरण में 34 लोगों को वितरित की गई। NOC मिलने से उन परिवारों को बड़ा सहारा मिला है जो बिना बिजली और पानी के कठिन जीवन जी रहे थे। प्रशासन की इस पहल ने स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ाया है。
123
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowNov 20, 2025 04:36:370
Report
KJKunal Jamdade
FollowNov 20, 2025 04:36:240
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:35:440
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 20, 2025 04:34:590
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:330
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:210
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:33:500
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 20, 2025 04:33:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:33:030
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 20, 2025 04:32:470
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:32:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:31:480
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:30:390
Report
254
Report