Back
आबूरोड भाखर क्षेत्र की परंपरा: जलते अंगारों पर नंगे पांव श्रद्धा का तीर्थ
STSharad Tak
Mar 05, 2026 01:46:01
Sirohi, Rajasthan
एंकर - 21वीं सदी के इस आधुनिक दौर में जहां दुनिया तेजी से तकनीक और विकास की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड के भाखर क्षेत्र में आज भी सदियों पुरानी परंपराएं जीवंत नजर आती हैं। होली दहन के बाद रणोरा और जाम्बुडी गांव में जनजातीय समाज के लोग जलते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था और परंपरा को निभाते हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक देवताओं का स्मरण और अंगारों पर नंगे पांव चलते श्रद्धालुओं का यह दृश्य मानो इतिहास के किसी कालखंड की याद दिला देता है। देखिए यह विशेष रिपोर्ट। वीओ - ये दुर्लभ और अद्भुत तस्वीरें हैं आबूरोड के जनजाति बाहुल्य भाखर क्षेत्र के रणोरा और जाम्बुडी गांव की, जहां होली दहन के बाद एक अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा देखने को मिलती है। जलते हुए अंगारों के बीच नंगे पांव चलते ये लोग कोई करतब नहीं दिखा रहे, बल्कि अपनी आस्था और विश्वास का परिचय दे रहे हैं। मान्यता है कि जिनकी मन्नत पूरी होती है, वे लोक देवता भाखर बाबाजी और कुलदेवी माताजी का नाम लेकर अंगारों पर चलते हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच जब श्रद्धालु अंगारों पर चलते हैं तो पूरा माहौल आस्था और श्रद्धा से भर उठता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है और हर साल होली के अवसर पर इसे पूरे उत्साह और विश्वास के साथ निभाया जाता है। आज के आधुनिक दौर में ऐसी दुर्लभ परंपराएं कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन भाखर क्षेत्र के जनजातीय अंचल में यह परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है जितनी सदियों पहले थी। वीओ - 21वीं सदी की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच भाखर क्षेत्र की ये तस्वीरें हमें उस कालखंड की याद दिलाती हैं जब आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति जीवन का अहम हिस्सा हुआ करती थी। सिरोही के आबूरोड के रणोरा और जाम्बुडी गांव की ये दुर्लभ झलकियां बताती हैं कि आधुनिकता के दौर में भी आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को पूरे गर्व और आस्था के साथ संजोए हुए है। जी राजस्थान के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 03:17:190
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 05, 2026 03:17:060
Report
ARAarti Rai
FollowMar 05, 2026 03:16:310
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 05, 2026 03:16:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 05, 2026 03:15:460
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 05, 2026 03:15:310
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 05, 2026 03:04:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 05, 2026 03:02:44Noida, Uttar Pradesh:काठमांडू, नेपाल: पूर्व मेयर और रैपर बालेंद्र 'बालेन' शाह ने नेपाल के 2026 के आम चुनाव के लिए अन्नपूर्णा विनायक स्कूल पोलिंग सेंटर पर मतदान किया।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 05, 2026 03:01:300
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 05, 2026 03:01:170
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 05, 2026 03:01:030
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 05, 2026 03:00:440
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 03:00:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 03:00:100
Report
