Back
उत्तर प्रदेश 2027 चुनाव: संघ-सरकार-संगठन की त्रिपक्षीय तैयारी तेज
VSVISHAL SINGH
Mar 05, 2026 03:04:45
Noida, Uttar Pradesh
प्रदेश में 2027 के चुनावों की तैयारियां अब संघ सरकार और संगठन ने तेज कर दी है। पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कई अहम विषयों को छेड़ते हुए प्रदेश को मथा, वहीं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सभी छह क्षेत्रों में समन्वय बैठकों में पहुंच रहे हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी लगातार संवाद कर रहे है। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावों को देखते हुए अब ‘ट्रिपल एस’ यानी सरकार, संगठन और संघ के मॉडल पर चुनावी तार को कसा जा रहा है। पार्टी अंदरूनी घमासान, यूजीसी एवं जातीय उबाल से होने वाले नुकसान से निपटने की रणनीति बना रही है, वहीं नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की कसरत भी तेज की गई है। ट्रिपल एस के पुराने फॉर्मूले के साथ साथ नए फॉर्मूले पर काम किया जा रहा है जिनमें सामाजिक समीकरण, संतुलन और संवाद पर फोकस हो रहा है। अलग-अलग क्षेत्रीय समन्वय बैठकें में छात्रों और विभिन्न समूहों में पैठ बढ़ाने पर फोकस भी किया जा रहा है। यूपी 6 बड़े क्षेत्रों में विभाजित अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज गोरखपुर, बुंदेलखंड 28 फरवरी को अवध क्षेत्र की लखनऊ में आयोजित बैठक में सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ ही संघ के सभी बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। एक मार्च को काशी क्षेत्र की वाराणसी और दो मार्च को गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर में ही बैठक आयोजित की गई। आज पांच मार्च को पश्चिम क्षेत्र की समन्वय बैठक गाजियाबाद, छह मार्च को कानपुर और सात को ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में होगी। फिलहाल समन्वय बैठकों की टाइमिंग बड़े राजनीतिक संकेत दे रही है जो 2027 के लिए भाजपा के लिए राह आसान करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 05, 2026 04:30:590
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 05, 2026 04:30:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:30:240
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 04:20:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:20:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 04:19:500
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 05, 2026 04:19:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 05, 2026 04:18:500
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 04:17:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:17:180
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 04:16:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:440
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:360
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 05, 2026 04:16:20Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ - जिले में मनाई जा रही पुलिस होली। एसपी अमित बुड़ानिया सहित जिले की पुलिस मौजूद
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:100
Report
