Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

बस्सी में पैंथर घुस गया घर, गांव में हड़कंप, जयपुर से रेस्क्यू टीम पहुंची

ASAshok Singh Shekhawat
Nov 13, 2025 07:36:53
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर बस्सी गांव में पेंथर का मूवमेंट, फूस के लिए बने कमरे में चैन की नींद सो रहा पैंथर,दो थानों का पुलिस जाप्ता मौकै पर,जाजोद खण्डेला पुलिस मौकै पर,कौशल्या देवी मंगावा के घर पर पैंथर,वन विभाग की टीम भी मौकै पर,लोगों की जमा हुइ भीड़,रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वनविभाग की टीम जयपुर टीम भी पहुंची मौकै पर सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के बस्सी गांव में आज ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर को गांव के एक घर में देखा गया। जानकारी के अनुसार, पैंथर गांव के बीच स्थित कौशल्या देवी मंगावा के मकान में बने फूस के कमरे में घुस गया और वहां चैन की नींद सो गया। सुबह जब घरवालों ने पैंथर को देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जाजोद और खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों का पुलिस जाप्ता गांव को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया ताकि पैंथर गांव से बाहर न निकल सके और कोई जनहानि न हो। साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। गांव में पैंथर की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि जयपुर से भी विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है,फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लोग घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PVPankaj Verma
Nov 13, 2025 09:19:33
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड स्थापना के 25 वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा के 150 वां जयंती पर साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी की उपलब्धि गिनाई. साहिबगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी और राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि झारखण्ड का गठन भाजपा का देन है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड राज्य का स्थापना किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजाति दिवस के रूप में घोषित किया. इतना ही नहीं भाजपा के शासन काल में आदिवासी समाज को सम्मानित करने का काम किया है. भाजपा ने देश में पहली बार द्रोपदी मुर्मू के रूप में आदिवासी राष्ट्रपति देने का काम किया है. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला महामंत्री गौतम यादव, नगर अध्यक्ष संजय पटेल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 13, 2025 09:19:15
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश के साक्षरता प्रेरक आज अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांग है कि साक्षरता प्रेरकों को संविदा कर्मी की सूची में अविलंब शामिल किया जाए और उन्हें संबंधित विभाग में समायोजित किया जाए। इसके साथ ही, साक्षरता प्रेरकों का बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करने की भी मांग की जा रही है। प्रेरक संघ की ओर से यह भी कहा गया है कि जिन साक्षरता प्रेरकों का असामयिक निधन हो गया है या जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके परिवार के एक सदस्य को समायोजन का अवसर दिया जाए। साक्षरता प्रेरकों का कहना है कि वे वर्षों तक सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम करते रहे, लेकिन आज उन्हें पूरी तरह उपेक्षित कर दिया गया है। अगर सरकार ने इनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया, तो संगठन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 13, 2025 09:18:15
Jaipur, Rajasthan:जयपुर/जमवारामगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा की गई। भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, एकता और आत्मसम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में एकता, समरसता और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस दिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री (एसटी मोर्चा) शेरसिंह मीणा और भाजपा जिलाधिकारी (एसटी मोर्चा, जयपुर देहात उत्तर) रामस्वरूप मीणा ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों नेताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाइट- शेर सिंह मीणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री (एसटी मोर्चा) बाइट- रामस्वरूप मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष (एसटी मोर्चा, जयपुर देहात उत्तर)
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Nov 13, 2025 09:17:56
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में मतगणना से पहले बिहार-झारखंड देख रहे हैं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा. कल यानी 14 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अपने निजी आवास पर पहुंचे. जहां उन्होंने फुर्सत के क्षण में जी बिहार -झारखंड न्यूज देखकर राज्य और देश की खबरों पर नजर बनाए हुए हैं. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एनडीए की जीत का दावा किया है. साथ ही अपनी जीत पर कहा कि फैसला जनता के हाथों में है. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. वहीं अपने विरुद्ध षड्यंत्र के सवाल पर कहा कि 14 का परिणाम बताएगा. लेकिन उन्हें हमेशा की तरह इस बार भी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. आरजेडी MLA सुनील कुमार सिंह द्वारा 'मतगणना के दौरान गड़बड़ी होने पर नेपाल जैसे हालात' वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा आरजेडी का यही चरित्र रहा है. ये उनके हार और हताशा को दर्शा रहा है.
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 13, 2025 09:17:43
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ के द्वारा रांची में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के सदस्यों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर यह धरना दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम लोग सरकार के विरोध में अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं। यह हमारे आंदोलन का पहला चरण है। अगर हमारी eight सूत्री मांगों को सरकार द्वारा 15 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया गया, तो हम मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम करेंगे。 आज के धरना में पंचायत के सभी प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। हमारी मुख्य मांग है कि पंचायतों को 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की राशि तत्काल आवंटित की जाए। इसके साथ ही, पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बिहार के तर्ज पर बढ़ाया जाए। हम यह भी मांग करते हैं कि मुखिया जी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इसके लिए उन्हें आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। लगातार दो वर्षों से पंचायतों को वित्त आयोग की एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। जबकि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका सबसे अहम होती है। इसके बावजूद भी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। आज का हमारा धरना इसी अन्याय के विरोध में है।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 13, 2025 09:16:28
Ranaghat, West Bengal:নদিয়ায় SIR এ মৃত্যু পরিবারের সাথে দেখা করতে এলেন তৃণমূল নেতা দেবাংশু ভট্টাচার্য নদিয়ার তাহেরপুর থানার কালীনারায়নপুর পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতের কৃষ্ণচকপুর মণ্ডলপাড়ায় এক মর্মান্তিক ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। এলাকাবাসীর দাবি, SIR প্রকাশের আতঙ্কেই মৃত্যু হয়েছে ৭২ বছর বয়সি শ্যামল কুমার সাহার। তিনি মূলত বাংলাদেশের বাসিন্দা হলেও প্রায় তিন দশক ধরে ভারতে বসবাস করছিলেন ও ফেরিওয়ালার কাজ করতেন। পরিবারের অভিযোগ, নাগরিকত্ব নিয়ে সন্দেহ তৈরি হওয়ায় মানসিক চাপে পড়েন তিনি। খाओয়া-দাওয়া বন্ধ করে দেন এবং প্রায়ই মৃত্যুর আশঙ্কা প্রকাশ করতেন। শেষ পর্যন্ত সেই আতঙ্কই তাঁর জীবনের ইতি টানে। শ্যামলবাবুর কাছে ভোটার কার্ড, আধার, প্যান, এমনকি ২০০২ সালের বাড়ির দলিলও ছিল, তবে স্থানীয় অভিযোগ, ২০০২ সালের ভোটার তালিকায় তাঁর নাম না থাকায় SIR-এর আওতায় তিনি সন্দেহভাজন হন। ঘটনের পর তৃণমূল নেতা দেবাংশু ভট্টাচার্য, জেলা সভাপতি দেবাশীষ গাঙ্গুলীসহ স্থানীয় নেতৃত্ব শ্যামলবাবুর পরিবারের সঙ্গে দেখা করেন। দেবাংশুর বক্তব্য, “এই মৃত্যু নাগরিকত্ব যাচাইয়ের আতঙ্কেরই মর্মান্তিক প্রতিফলন।” এলাকাবাসীর আশঙ্কা, এমন আরও বহু পরিবার একই ভয় নিয়ে দিন কাটাচ্ছে। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় তীব্র শোক ও ক্ষোভের পরিবেশ সৃষ্টি হয়েছে।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 13, 2025 09:15:58
Ranaghat, West Bengal:নদียায় SIR এ মৃত্যু পরিবারের সাথে দেখা করতে এলেন তৃণমূল নেতা দেবাংশু ভট্টাচার্য নদিয়ার তাহেরপুর থানার কালীনারায়নপুর পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতের কৃষ্ণচকপুর মণ্ডলপাড়ায় এক মর্মান্তিক ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। এলাকাবাসীর দাবি, SIR প্রকাশের আতঙ্কেই মৃত্যু হয়েছে ৭২ বছর বয়সি শ্যামল কুমার সাহার। তিনি মূলত বাংলাদেশের বাসিন্দা হলেও প্রায় তিন দশক ধরে ভারতে বসবাস করতেন ও ফেরিওয়ালার কাজ করতেন। পরিবারের অভিযোগ, নাগরিকত্ব নিয়ে সন্দেহ তৈরি হওয়ায় মানসিক চাপে পড়েন তিনি। খাওয়া-দাওয়া বন্ধ করে দেন এবং প্রায়ই মৃত্যুর আশঙ্কা প্রকাশ করতেন। শেষ পর্যন্ত সেই আতঙ্কই তাঁর জীবনের ইতি টানে। শ্যামলবাবুর কাছে ভোটার কার্ড, আধার, প্যান, এমনকি ২০০২ সালের বাড়ির দলিলও ছিল, তবে স্থানীয় অভিযোগ, ২০০২ সালের ভোটার তালিকায় তাঁর নাম না থাকায় SIR-এর আওতায় তিনি সন্দেহভাজন হন। ঘটনার পর তৃণমূল নেতা দেবাংশু ভট্টাচার্য, জেলা সভাপতি দেবাশীষ গাঙ্গুলীসহ স্থানীয় নেতৃত্ব শ্যামলবাবুর পরিবারের সঙ্গে দেখা করেন। দেবাংশুর বক্তব্য, “এই মৃত্যু নাগরিকত্ব যাচাইয়ের আতঙ্কেরই মর্মান্তিক প্রতিফলন।” এলাকাবাসীর আশঙ্কা, এমন আরও বহু পরিবার একই ভয় নিয়ে দিন কাটাচ্ছে। ঘটমানকে কেন্দ্র করে এলাকায় তীব্র শোক ও ক্ষোভের পরিবেশ সৃষ্টি হয়েছে।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 13, 2025 09:15:17
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर मनियां नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। कर्मचारियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर हर महीने समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की。 कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर महीने छह हजार रुपये का वेतन मिलता है, लेकिन यह वेतन नियमित रूप से नहीं दिया जाता। अक्सर उन्हें तीन से चार_MONTHS_ के अंतराल पर भुगतान मिलता है। सफाई कर्मियों के अनुसार, जब भुगतान होता भी है, तो कभी एक महीने का वेतन दिया जाता है और कभी दो महीने का। इस अनियमितता के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 कर्मचारियों ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि उनके वेतन का भुगतान हर महीने समय पर किया जाए, ताकि उनके बच्चों का गुजारा सही ढंग से हो सके। उन्होंने अपनी समस्याओं पर तत्काल सुनवाई की अपील की।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 13, 2025 09:08:57
Udayabata, Odisha:ଦିଲ୍ଲୀରେ ଆର ଡି ଏକ୍ସ ବିସ୍ପୋରଣ ପରେ ଜଗତସିଂହପୁର ରେ ପୋଲିସର ତନାଘନା। ସନ୍ଧାନୀ କୁକୁର ସହ ବିଭିନ୍ନ ହୋଟେଲ ଓ ବସ ବସ ଷ୍ଟାଣ୍ଡ ଅଞ୍ଚଳରେ ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଉଛି। ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଟିମ ଗଠନ କରାଯାଇ ସହର ମଧ୍ୟରେ ପୋଲିସର କଡା ପ୍ରହରା ଦିଆଯାଇଛି । ସେହିପରି ପାରାଦ୍ୱୀପ ଶିଳ୍ପାଞ୍ଚଳରେ ମଧ୍ୟ କଡା ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ପାରାଦ୍ବୀପ ପୋର୍ଟ ସମେତ ସମସ୍ତ ଶିଳ୍ପାଞ୍ଚଳ ଆଗରେ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ବଢ଼ାଇ ଦିଆଯାଇଛି ।ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଏସ୍ପି ଅଙ୍କିତ କୁମାର ବର୍ମାଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶରେ ସନ୍ଧାନୀ କୁକୁର ସହିତ ବମ ସ୍କୁଆଡ଼ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ,କଲେଜ ଛକ,ଗାନ୍ଧୀ ଛକ ଆଦି ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନ ମାନଙ୍କରେ ସର୍ଚ୍ଚ ଅପରେସନ କରିଥିଲେ ।ବିଭିନ୍ନ ବସ ଗୁଡ଼ିକ ଚେକ କରିବା ସହିତ ଯାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କର ଲଗେଜେ ଗୁଡିକୁ ମଧ୍ୟ ଯାଞ୍ଚ କରିଥିଲେ । ବାଇଟ-୧- ଆଜିଙ୍କିୟ ମାନେ(ଏସ୍ଡିପିଓ, ଜଗତସିଂହପୁର) ଜଗତਸିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
1
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 13, 2025 09:08:30
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सैपऊ उपखंड के कैंथरी ग्राम पंचायत में दिल्ली विश्वविद्यालय से एक छात्र दल भ्रमण के लिए पहुंचा। जिला परिषद सीईओ ए एन सोमनाथ के नेतृत्व में पहुंचे छात्र दल ने ग्राम पंचायत में संचालित निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत में संचालित यह निशुल्क लाइब्रेरी राजस्थान की एकमात्र ऐसी लाइब्रेरी है जहां एक साथ छोटे और बड़े विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा ग्रामीण स्तर पर मुहैया कराई जा रही है। जिला परिषद सीईओ की पहल पर संचालित लाइब्रेरी के लिए ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से बेहतर प्रबंध किया गया है यहां करीब 75 सीट छात्र व छात्राओं के लिए रखी गई है तो वहीं छोटे बच्चों के लिए भी यहां करीब 30 सीट की व्यवस्था की गई है उनके बैठने के लिए कुर्सी और टेवल की व्यवस्था बच्चों के हिसाब से रखी गई है यहां लाइब्रेरी के संचालन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है जो की लाइब्रेरी में आने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की सुविधा नहीं हो कमेटी की ओर से उनकी देखरेख की जा रही है सरपंच ने बताया कि उनकी ओर से विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए निशुल्क किताबों का भी प्रबंध किया जा रहा है अच्छे लेखक की किताब लाइब्रेरी में ही उपलब्ध हो सकेगी ताकि विद्यार्थियों को किताबों के खर्च का भार भी नहीं झेलना पड़ेगा ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा के बेहतर प्रबंधन को लेकर विश्वविद्यालय से पहुंचे इस दल ने काफी सराहना की
1
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Nov 13, 2025 09:08:15
Balotra, Rajasthan:बालोतरा शहर में नगर परिषद बालोतरा द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले लंबे समय से शहर में सड़कों और फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया। इस दौरान डीएसपी अनिल पुरोहित, नगर परिषद सफाई निरीक्षक नथाराम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग, प्रथम रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। दुकानों के आगे रखे गए सामान, डिस्प्ले बोर्ड, रैक, व अन्य वस्तुएं जप्त की गईं। साथ ही फुटपाथ पर खड़े हाथ ठेलों को भी हटाकर कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया और नगर परिषद टीम से बहस भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए माहौल शांत किया। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
63
comment0
Report
Advertisement
Back to top