Back
सीकर में महिला और चार बच्चों की सामूहिक आत्महत्या, परिजन शव नहीं ले रहे
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 12, 2025 12:02:49
Sikar, Rajasthan
सीकर
महिला और चार बच्चों की सामूहिक आत्महत्या, परिजन लेने नहीं आए शव
सीकर के अनिरुद्ध रेजिडेंसी में महिला पिंकी और उसके चार बच्चों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पांचों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस लगातार परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई भी शव लेने नहीं आया।
जानकारी के अनुसार मृतका पिंकी उर्फ किरण ने शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी। किरन पहले नंदलाल नाम के युवक के साथ अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया। नंदलाल से उसे दो संतानें — बेटा सुमित और बेटी स्नेहा थीं। तलाक के बाद किरन शैलेश नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी, जिससे उसके दो और बेटे हुए। कुछ समय से किरन शैलेश से भी अलग रह रही थी और चारों बच्चों के साथ अनिरुद्ध रेजिडेंसी में किराये पर रह रही थी। शनिवार को जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पांचों के शव मिले। शव काफी पुराने होने के कारण स्थिति भयावह थी। पुलिस ने शवों को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति नंदलाल से भी पुलिस ने बात की, लेकिन उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। अब पुलिस प्रशासन स्तर पर पोस्टमार्टम करवाने की करवाई कर सकता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowDec 08, 2025 04:18:3815
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 08, 2025 04:18:1815
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 08, 2025 04:17:5415
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 08, 2025 04:17:3214
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 08, 2025 04:17:1115
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 08, 2025 04:16:3312
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 04:16:1612
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 08, 2025 04:15:5311
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 08, 2025 04:15:370
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 08, 2025 04:15:110
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 08, 2025 04:03:2586
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 08, 2025 04:03:14106
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 04:02:21120
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 04:01:5769
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 08, 2025 04:01:29108
Report