icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
332001
ASAshok Singh Shekhawat15 Mar 2026, 08:01 am

सीकर जिला खेल स्टेडियम में बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

Sikar, Rajasthan:सीकर जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज सीकर में पंच गौरव योजना के तहत बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 21 टीमें दिखाएंगी दमखम सीकर में पंच गौरव योजना के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय बालक-बालिका वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सीकर शहर सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में हुआ। दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की करीब 21 टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी तथा एक-एक प्रशिक्षक शामिल है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच गौरव योजना के तहत आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले भर से करीब 21 टीमें में भाग ले रही है। बास्केटबॉल खेल जिले के पंच गौरव में भी शामिल है। बास्केटबॉल खेल के माध्यम से जिले के कई खिलाड़ियों ने नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। सीकर के नजदीकी दूजोद गांव बास्केटबॉल की खान गांव के नाम से भी जाना जाता है। जिसके चलते बास्केटबॉल को जिले के पंच गौरव में शामिल किया गया है। सीकर जिला प्रदेश भर में बास्केटबॉल खेल में अपनी अलग पहचान बन चुका है। सीकर जिले से अब तक करीब 26 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सीकर को पूरे देश में बास्केटबॉल में एक अलग पहचान दिलाई है। जिसमें दो ओलंपियन अवॉर्डी व एक अर्जुन अवार्ड शामिल है। सीकर जिले के युवाओं की बास्केटबॉल के प्रति विशेष रुचि है, जिसके चलते इसे पंच गौरव में शामिल भी किया गया है। पंच गौरव योजना के तहत ही आज से जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी गोदारा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना, नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के अवसर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट किया जाएगा जिससे उभरते हुए खिलाड़ियों को खेल के प्रति और अधिक प्रेरणा मिल सके। इस दौरान पूर्व खेल अधिकारी एवं गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित भंवर सिंह शेखावत, जिला बास्केटबॉल संघ सचिव अयूब खान, बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व एसके स्कूल के अकादमी कोच राजेंद्र सिंह चौहान, बास्केटबॉल खेल के जिला स्टेडियम में कार्य प्रशिक्षक व इंटरनेशनल खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, इंटरनेशनल खिलाड़ी नवनीत सिंह चौधरी, एनआईओएस कोच जसवंत सिंह शेखावत, शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए इमरान खान गौड, अजहरुद्दीन गौड, जसविंदर सिंह, राजवीर सिंह शेखावत, कविता सैनी, मंजीत यादव, मनोहर सिंह, कपिल भंवरिया सहित कई शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी में महिला आरक्षण बिल पर विरोध, पुतला दहन से विपक्षी नेताओं पर गुस्सा

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी महिला आरक्षण बिल संसद के सदनो में पास नही होने से नाराज समाजसेवी संस्था की महिलाएं सड़क पर उतरीं और झांसी के चित्रा चौराहा के पास पहुंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारी महिला अपर्णा दुबे ने बताया कि आज हम लोग यहां इकट्ठे हुए हैं और जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होना था, जिसको विरोधियों ने लागू होने नहीं दिया है, और विपक्ष के वोट से हमें सहयोग नहीं मिला है, क्या उनके दल में महिलाएं नहीं है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा हम विपक्ष का पुतला इस तरह फूंकते रहेंगे, आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका है।
0
0
Report

बिजनौर: हथियारों के वायरल वीडियो मामले में विदेश में फरार अभियुक्त मैजुल हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से सम्बन्धित वायरल वीडियो प्रकरण में बिजनौर पुलिस द्वारा विदेश में रह रहे एक और वांछित अभियुक्त मैजुल निवासी बिजनौर को हिरासत में लिए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0, अमिताभ यश की बाइट । सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में थाना नांगल, जनपद बिजनौर पर पंजीकृत अभियोग में विदेश में रह रहे एक और वांछित अभियुक्त मैजुल को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि विदेश में रह रहे 02 अन्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0, श्री अमिताभ यश की बाइट।
0
0
Report

काशीपुर में सोमेश बेल्थेरिया के समर्थकों ने चुनाव का नया संदेश दिया

Noida, Uttar Pradesh:1804ZBJ_KASHIPUR_HEMANT_R आज काशीपुर की धरती पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है। यह चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा का चुनाव है। मैं यहाँ सोमेश बेल्थेरिया के समर्थन में खड़ा हूँ, क्योंकि वे इस क्षेत्र की आवाज़ हैं, यहाँ के लोगों के संघर्ष और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है — और यही रास्ता देश को आगे ले जा सकता है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज़ दबाने और समाज को बाँटने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा की तरह एक मजबूत संदेश देने का काम किया है — कि यहाँ की राजनीति विकास, भाईचारे और सम्मान की होगी, न कि डर और विभाजन की। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि भारी संख्या में मतदान कर Somesh Beltharia को विजयी बनाएं और एक ऐसी सरकार को मजबूत करें जो आपके हक, आपकी पहचान और आपके भविष्य के
0
0
Report
Advertisement

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतें 23, जांच गहन शुरू

Sakti, एंकर वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 23 पहुंच चुकी है, मामले में जांच टीम में अब पहुंचती जा रही है, जिसमें केंद्रीय हेल्थ एंड सेफ्टी डिपार्ममेंट तथा बॉयलर सेफ्टी डिपार्टमेंट के लोग जांच करने के लिए पहुंचे हैं। 21 सदस्य जांच टीम में सभी विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, जिसमें बारीक की रूप से घटनास्थल के जांच की जा रही है, साथ ही इससे जुड़े सभी डेटा संग्रहित किया जा रहे हैं, कि आखिरकार हादसे का मूल और तकनीकी कारण क्या है, सूत्रों के अनुसार टीम ने माइक्रो लेवल पर जांच किया है जिसका कुछ दिनों में जांच रिपोर्ट आएगा, मामले में वेदांता के निदेशक अनिल अग्रवाल सहित 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report

सहारनपुर में मस्जिद में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप—मौलवी समेत गिरफ्तारी की मांग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव जीवाला निवासी एक युवक और सीडकी नागल स्थि एक मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला के अनुसार 15 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे आरोपी नदीम पुत्र शकील उसे और उसके बच्चे को झाड़-फूंक के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसे थाना नागल क्षेत्र के गांव सीडकी की एक मस्जिद में ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में मौलवी और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर दोनों आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि बाद में आरोपी उसे गांव माजरी तक छोड़ने आया और रास्ते में उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ थाना फतेहपुर शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया और कथित रूप से धमकी देकर कार्रवाई रुकवा दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और उसे अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई कि जांच में अन्य पीड़िताओं के मामले भी सामने आ सकते हैं। police प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही हैं
0
0
Report
Advertisement

नाशिक की IT कंपनी में महिला शोषण, धर्मांतरण और गजरा हिंद बनाने की कोशिश

Nashik, Maharashtra:अँकर भोंदू खरात सह नाशिकच्या आयटी कंपनीतील महिला लैंगिक अत्याचार आणि बळजबरी धर्मांतरणाचे प्रकरण राज्यभरात गाजत असताना आता नाशिकमध्ये आणखी एका प्रकरणाची भर पडली आहे. बळजबरी तरुणीवर लैंगिक अत्याचार करत तिच्या एका विशिष्ट धर्माच्या रीतीरिवाजाप्रमाणे गजरा हिंद करण्याचा प्रयत्न करण्यात आला आहे ... नाशिकमध्ये एका आयटी कंपनीत महिलांचे लैंगिक शोषण करून मानसिक त्रास देत त्यांचा बळजबरीने धर्मांतर करण्याचा प्रयत्न करण्यात आल्याचा प्रकार समोर आला आहे हे प्रकरण राज्यभरात गाजत असताना आता आणखीन एक अशाच काहीसा पद्धतीचा प्रकार नाशिक मध्ये समोर आला आहे. नाशिकच्या पंचवटी पोलीस ठाण्यात या प्रकरणी पीडित तरुणीकडून देण्यात आलेल्या तक्रारीनुसार तरुणाविरुद्ध गुन्हा दाखल करून त्याला अटक करण्यात आले.संशयीत आरोपी तंजीर इनामदार याने पीडित तरुणीला विविध ठिकाणी घेऊन जात तिच्यावर लैंगिक अत्याचार केल्याची तक्रार दाखल करण्यात आली आहे. मुलीच्या संपर्कात आल्यानंतर तिच्या हातात हात घेऊन मिठी मारत मुलीच्या गळ्याजवळ चावा घेतला लव्ह बाईट असल्याचे सांगत मोबाईल मध्ये तिचे फोटो काढले जानेवारी 2026 मध्ये मोबाईल मध्ये काढलेले फोटो व्हायरल करण्याची धमकी देत बळजबरीने लॉजमध्ये नेऊन दारू सिगरेट पाजून तरुणीचे कपडे काढत बळजबरी लैंगिक अत्याचार केला त्यानंतर तिच्या गळ्यातील तुळशीमाळ आणि हातावरील धागे काढत एका विशिष्ट धर्माच्या रिवाजाप्रमाणे गजरा हिंद करण्याचे मुलीला सांगितले त्यानंतर मुलीने लैंगिक शोषण करत बळजबरी धर्मांतराचा प्रयत्न करणाऱ्या या तरुणाच्या विरोधात तक्रार दाखल केली दरम्यान हा संपूर्ण प्रेम प्रकरणात नसल्याचा आरोपींच्या वकिलांकडून सांगण्यात आलं आहे एकदाच यामध्ये लॉजवर नेण्यात आल्याचे सांगण्यात आले असून यामध्ये नेमकं गजरा हिंद त्याचा अर्थ काय आणि गजरा कशासाठी म्हटलं हे माहीत नसल्याची प्रतिक्रिया देण्यात आली आहे बाईट - एड .स्वप्निल जाधव , आरोपी वकील नाशिकच्या आयटी कंपनीतील लैंगिक अत्याचार आणि धर्मांतराचे प्रकरण ताजे असतानाच हे प्रकरण समोर आल्यामुळे हिंदुत्ववादी संघटना अजूनच आक्रमक झाल्याचं पाहायला मिळत असल्याचं आमदार देवयानी फरांदे यांच्या नेतृत्वात आयटी कंपनीतील प्रकाराविरुद्ध महिलांचा भव्य असाव मोर्चा काढण्यात आला होता त्यानंतर आता पुन्हा एकदा पंचवटीतील या प्रकरणावरून हिंदुत्ववादी संघटना आक्रमक झाल्या असून हा संपूर्ण प्रकार लव्ह जिहादाचा असल्याचा आरोप काही हिंदुत्वादी संघटनांकडून करण्यात आला आहे. बाईट :- श्रीकांत क्षत्रिय विभाग संयोजक नाशिक बजरंग दल आरोपी आणि फिर्यादी हे दोघेही वेगळ्या धर्माचे असून प्रेम प्रकरणाच्या जाळ्यात ओढून शोषण केले जात आहे त्यामुळे कष्टडी देण्यात यावी महागड्या लॉजवर घेऊन जाण्यासाठी पैसे कुठून आले यात कुणाचा आर्थिक पाठबळ आहे का याचा तपास करण्यासाठी कोठडी मागण्यात आली होती त्यानुसार पंचवटी लैंगिक अत्याचार प्रकरणातील संशयित आरोपी तंजीर इनामदार याला पाच दिवसांची पोलीस कोठडी देण्यात आली असून पाच दिवस आता या प्रकरणाची पोलीस कोठडीमध्ये चौकशी होणार आहे. हे प्रकरण नेमकं काय आहे हे पोलीस तपासात समोर येणार असून नेमकं गजराहिंद हा काय प्रकार आहे हे देखील पाहणं आता महत्त्वाचं असणार आहे...
0
0
Report
Advertisement

भाजपा टिकट दावेदार पर 46 लाख की ठगी और धमकी के गंभीर आरोप

Simbhaoli, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सिंभावली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा टिकट के दावेदार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों के मुताबिक, गन्नौर क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे एक व्यक्ति पर लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। प्रेस वार्ता में सामने आए संदेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2022 में आरोपी दावेदार ने उन्हें राज्य मंत्री बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए उपमुख्यमंत्री और मेरठ के एक बड़े भाजपा नेता का नाम लेकर उनसे करीब 46 लाख रुपये वसूले गए। संदेश यादव के अनुसार, जब वादा पूरा नहीं हुआ, तो मामले में जुड़े दो अन्य लोगों ने अपने हिस्से की रकम वापस कर दी, लेकिन मुख्य दावेदार ने अब तक 3 लाख 95 हजार रुपये वापस नहीं किए हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनके परिवार को अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरे मामले को लेकर संदेश यादव ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई। प्रेस वार्ता में संदेश यादव ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दावेदार की होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है, क्योंकि यह मामला सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें राजनीतिक प्रभाव, धमकी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे गंभीर पहलू भी जुड़े हुए हैं।
0
0
Report

Paradip के स्कूलों में दांत उपचार कैंप ने बच्चों की सेहत बनाईं चर्चा

Paradeep, Odisha:Anchor - removed content: ସଂକ୍ରମଣ ରୁ ଦୂରେଇ ରହିବା ପାଇଁ 'କିଡଜୀ' ଓ 'ଟର୍ଟଲ୍ ସ୍କୁଲ ଅଫ୍ ଏକସିଲେନ୍ସ' ତରଫରୁ କୁନିକୁନି ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଡାକ୍ତର ବିଶେଷଜ୍ଞଙ୍କ ଦ୍ବାରା ଦାନ୍ତ ଚିକିତ୍ସା ର ଆୟୋଜନ । ଦିନକୁ ଦୁଇଥର ଦାନ୍ତ ଘଷିବା ପାଇଁ ଡାକ୍ତର ଦେଲେ ପରାମର୍ଶ। ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ କେବଳ ଶିକ୍ଷାଦାନ ନୁହେଁ ପିଲାମାନଙ୍କୁ କିଭଳି ମାନସିକ, ଶାରୀରିକ ସ୍ଥରରେ ସୁସ୍ଥ ରଖିବା ସହିତ ପିଲାମାନଙ୍କୁ କିଭଳି ଛୋଟ ଛୋଟ ସଂକ୍ରମଣ ରୂ ଦୂରରେ ରଖାଯାଇପାରିବ ଏ ନେଇ ପାରାଦୀପ ତାରିଣୀଗଡା ଠାରେ ରହିଥିବା ଟର୍ଟଲ ସ୍କୁଲ ଅଫ ଏକସିଲେନ୍ସ ଏବଂ କିଡ଼ଜି ତାରିଣିଗଡା ତରଫରୁ କୁନି କୁନି ପିଲାମାନଙ୍କୁ ବିଶେଷଜ୍ଞ୍ଯ ଡାକ୍ତର ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଦାନ୍ତ ଚିକିତ୍ସା ରାୟୋଜନ କରାଯାଇଛି । ଏହି ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟସେବା ଶିବିର ରେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ପଢ଼ୁଥିବା କୁନିକୁନି ପିଲାମାନେ ଚକୋଲେଟ ହେଉ କିମ୍ବା ବିଭିନ୍ନ ସାମଗ୍ରୀ ଖାଇବା ଦ୍ୱାରା ଦାନ୍ତ ସଂକ୍ରମଣ ର ସମସ୍ୟା ବୃଦ୍ଧି ପାଉଥିବା ରୂ ପିଲାମାନଙ୍କ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ କୁ ଦୃଷ୍ଟି ରେ ରଖି ବିଦ୍ୟାଳୟ ତରଫରୁ ବର୍ଷରେ ଥରେ ଏହି ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟସେବା ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଉଥିବା ବେଳେ ସମସ୍ତ ଅଭିଭାବକ ମାନେ ସହଯୋଗ କରୁଥିବା ନେଇ କହିଛନ୍ତି ।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ पुलिस ने पैसे डबल देकर धोखाधड़ी करने गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ कि सिंभावली पुलिस ने ठगी करने वाले एक ऐसे शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो 'पैसा डबल' करने का लालच देकर लोगों की जमाकूंजी लूट लिया करता था. पुलिस ने इस गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 84,300 रुपये की नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है. ये ठग इतने शातिर थे कि 'गोटी के खेल' के जरिए लोगों को फंसाते थे और देखते ही देखते उनकी जेब खाली कर देते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपी कामेश, आस मोहम्मद, शहजाद, महताब और अविनाश हैं. पुलिस के मुताबिक इन शातिर ठगों पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और मथुरा समेत कई जिलों में धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.
0
0
Report

मोदी सरकार ने दो मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी देकर 601 किमी लाइन बढ़ाई

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग ₹14,926 करोड़ की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन (403 किमी) को मिली स्वीकृति 'नए भारत' की सुदृढ़ होती रेल कनेक्टिविटी का सशक्त प्रमाण है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। साथ ही, भारतीय रेलवे की 'परिचालन दक्षता' और 'सेवा विश्वसनीयता' में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगी। 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में यह निर्णय नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री जी के जनहितकारी निर्णय हेतु आपका हार्दिक आभार। मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 601 किलोमीटर की बढ़ोत्तरी होगी इनके परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 24,815 करोड़ रुपये है और इन्हें 2030-31 तक पूरा किया जाना है इन परियोजनाओं में निम्नलिखित शामिल हैं: परियोजना का नाम मार्ग की लंबाई (किमी में) ट्रैक की लंबाई (किमी में) पूर्ण होने की लागत (रुपये करोड़ में ) गाजियाबाद – सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन 403 859 14,926 राजमुंदरी (निदादावोलु) - विशाखापत्तनम (दुव्वाडा) तीसरी और चौथी लाइन 198 458 9,889 कुल 601 1,317 24,815 इस बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। ये मल्‍टिट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को सुव्यवस्थित करेंगे और भीड़भाड़ को कम करेंगे। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नए भारत की परिकल्‍पना के अनुरूप हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापक विकास के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मुख्‍य योजना के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से बहु-मार्गीय संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली ये 02 (दो) परियोजनाएं भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 601 किलोमीटर तक बढ़ाएंगी। प्रस्तावित क्षमता वृद्धि से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क में सुधार होगा, जिनमें दूधेश्वरनाथ मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट, दरगाह शाह विलायत जामा मस्जिद (अमरोहा), नैमिषारण्य (सीतापुर), अन्नवरम, अंतर्वेदी, द्रक्षरामम आदि शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, अनाज, सीमेंट, पीओएल, लोहा और इस्पात, कंटेनर, उर्वरक, चीनी, रासायनिक लवण, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक मार्ग हैं। रेलवे पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन का साधन होने के नाते, जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की रसद लागत को कम करने में मदद करेगा, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन (180.31 करोड़ किलोग्राम) में कमी आएगी, जो 7.33 करोड़ वृक्षारोपण के बराबर है। गाजियाबाद – सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन (403 किमी) गाजियाबाद-सीतापुर एक मौजूदा दोहरी लाइन खंड है जो दिल्ली-गुवाहाटी उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन 4) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परियोजना देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच संपर्क सुधारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस खंड की मौजूदा लाइन क्षमता का 168% तक उपयोग हो रहा है और परियोजना शुरू न होने की स्थिति में इसके 207% तक होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों से होकर गुजरती है। परियोजना का मार्ग गाजियाबाद (मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स), मुरादाबाद (पीतल के बर्तन और हस्तशिल्प), बरेली (फर्नीचर, वस्त्र, इंजीनियरिंग), शाहजहांपुर (कालीन और सीमेंट से संबंधित उद्योग) और रोजा (तापीय विद्युत संयंत्र) जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से होकर गुजरता है। सुगम परिवहन के लिए, परियोजना की रूपरेखा हापुड़, सिंभाओली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर के भीड़भाड़ वाले स्टेशनों को बाईपास करने के लिए बनाई गई है और तदनुसार, बाईपास खंडों पर छह नए स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना खंड के पास/पास प्रमुख पर्यटक/धार्मिक स्थान दूधेश्वरनाथ मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट, दरगाह शाह विलायत जामा मस्जिद (अमरोहा), और नैमिषारण्य (सीतापुर) हैं। इस परियोजना से कोयला, खाद्यान्न, रासायनिक खाद, तैयार इस्पात आदि के 35.72 मीट्रिक टन प्रति वर्ष के अतिरिक्त माल परिवहन का अनुमान है। अनुमानित लागत: लगभग 14,926 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन: 274 लाख मानव दिन। कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 128.77 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड की कमी। यह 5.15 करोड़ पेड़ों के बराबर है। लॉजिस्टिक लागत में बचत: सड़क परिवहन की तुलना में प्रति वर्ष 2,877.46 करोड़ रुपये की बचत। गाजियाबाद – सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन (403 किमी)
0
0
Report

कर्ज तले दबे परिवार के घर का ताला तोड़कर किसान मोर्चा बना

Sirsa, Haryana:एंकर रीड- गांव अरनियांवाली में फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन की राशि नहीं चुकाने पर सुभाष मेघवाल के घर पर की गई तालाबंदी को हनुमानगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष मंगेज चैधरी की अगुवाई में शनिवार को तोड़ा गया। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़कर पीड़ित परिवार को गृह प्रवेश करवाया गया। इस मौके पर सभा के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने फाइनेंसर की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद सहित अनेक नारे लगाकर रोष का इजहार किया। अरनियांवाली निवासी सुभाष मेघवाल ने बताया कि उसने एक निजी कंपनी करीब साढ़े 11 लाख रूपये का लोन लिया था। लोन की राशि उसकी माता के ईलाज में खर्च हो गई। उसकी माता को केंसर था और कुछ समय पूर्व उनकी मौत हो गई। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह लोन की किश्त नहीं भर गया। इसी कारण निजी कंपनी ने उसके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया। पिछले दिनों कंपनी के कारिंदे पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे। उसे व उसके परिवार को घर से बाहर निकाल दिया और ताला लगा दिया। घर में एक गार्ड की ड्यूटी लगा दी गई। छत छिनने के बाद उसका परिवार सड़क पर आ गया। उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों के साथ ग्रामीणों ने उसकी अपील पर घर के समक्ष धरना लगा दिया। कंपनी के मनमर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। पंचायत भी हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ。 सुभाष मेघवाल, किसान। सर्वकर्मचारी संघ के राजेश भाकर व अखिल भारतीय किसान सभा के कमरेड विष्णु दत्त ने बताया कि किसान ने लोन लिया था, लेकिन घरेलु परिस्थितियां ठीक नहीं होने के कारण वे लोन की राशि नहीं चुका पाए। इसी के चलते बीते दिवस कंपनी के कर्मचारियों ने घर में मौजूद सुभाष की पत्नी व छोटे बच्चों को बाहर निकालकर मेन गेट को ताला लगा दिया। अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना दिया। किसान को न्याय मिले और उसके सर पर छत बनी रहे। इसके लिए प्रयास किए गए। आज धरने के दूसरे दिन सभी मिलकर कंपनी द्वारा लगाया गया मकान का ताला तोड़ दिया गया। किसान सुभाष मेघवाल को वापस मकान का कब्जा दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि अगर किसान के साथ किसी तरह का अन्याय होता है तो आंदोलन इससे भी तेज किया जाएगा। राजेश भाकर, नेता सर्वकर्मचारी संघ, सिरसा कमरेड विष्णु दत, अखिल भारतीय किसान सभा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top