Back
सीकर में भाजयुमो अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत, संवाद और पेपर लीक पर वार
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 17, 2026 01:00:55
Sikar, Rajasthan
सीकर में भाजयुमो अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत, संवाद और पेपर लीक पर वार
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने केंद्रीय व राज्य के बजट पर कार्यकर्ताओं से किया युवा संवाद
एंकर.......
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा सोमवार को सीकर प्रवास पर रहे। इस दौरान उनका जयपुर के प्रदेश कार्यालय से लेकर सीकर पहुंचने तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने सीकर में कई स्थानों पर गोरा का बड़ी माला, फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने भोजपुरी का कार्यालय में केंद्र व राज्य सरकार के बजट पर युवा संवाद भी किया। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने बजट में युवाओं को कई सौगात देने का काम किया है। राज्य सरकार ने एक लाख युवाओं को दस लाख तक का बिना ब्याज के लोन की सुविधा दी है। जिससे युवा नौकरी करने वाला नौकरी देने वाला बनेगा। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि केंद्र व राज्य सरकार की युवाओं, महिला, किसानों से जुड़े हुई योजनाओं को प्रचारित करें जिससे वे सर्वाधिक लाभांवित हो सके। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने कहा की पूरी प्रदेश के युवाओं से बजट को लेकर संवाद व चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 को लेकर बजट जारी किया है। इसी क्रम में राज्य विकसित होगा तो देश विकसित होगा। उसी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो बजट जारी किया है उसमें 1 लाख युवाओं को बिना किसी ऋण का 10 लाख तक का लोन देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि बिजली सरकार में किस प्रकार से पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे। पिछली सरकार के समय 19 भारतीयों के पेपर लीक हुए थे जिसमें कांग्रेस के नेताओं के रिश्तेदार उन लीक हुए पेपरों से पढ़कर पास हुए और गरीब, मजदूर व आमजन के बेटों को निराशा हाथ लगी। उनके जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो हमारी सरकार ने 400 से ज्यादा पेपर लीक में शामिल लोगों को जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार के समय कई पेपर हुए हैं कोई भी व्यक्ति एक भर्ती परीक्षा पर भी उंगली नहीं उठा सकता, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय जब भी परीक्षा की तिथि आई थी तो एक ही दिन तीन-तीन परीक्षाएं होती थी। जिसको लेकर प्रदेश के युवा परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ाने और परीक्षा में कम समय मिलने पर परीक्षा के समय में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर आंदोलन करते थे। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के समय पूरी पारदर्शिता के साथ एक ही दिन में यह है जारी कर दिया कि कौन सी परीक्षा कब होगी और कहां होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने केंद्र की तर्ज पर राजस्थान में भी पेपर करने का फैसला किया है, जिसमें किसी तरह की युवाओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी गठन के सवाल पर बोलते हुए भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा और में पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासन के साथ काम करता है। पार्टी में प्रदेश के वरिष्ठ नेता और स्थानीय नेता मिल बैठकर सामूहिक निर्णय करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी या अन्य पार्टी की तरह नहीं है जहां एक ही परिवार के लोगों को पार्टी में लिया जाता है, भाजपा में हमेशा सामूहिक फैसला होते हैं। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट - शंकर गोरा
प्रदेशाध्यक्ष
भाजयुमो, राजस्थान。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 17, 2026 02:19:020
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 02:18:490
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 17, 2026 02:17:580
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 17, 2026 02:17:180
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 17, 2026 02:17:080
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 17, 2026 02:16:340
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 17, 2026 02:16:220
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowFeb 17, 2026 02:15:450
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 17, 2026 02:15:230
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 17, 2026 02:00:380
Report