332001
राजस्थान अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट, सीकर में ट्रायल मैच जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर में राजस्थान अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल मैच रींगस अकादमी में चल रहे हैं। खिलाड़ी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। ए, बी, और सी टीमों में से कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूपेंद्र यादव का जोधपुर दौरा: गोडावण संरक्षण में ऐतिहासिक शुरुआत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक दिवसीय जोधपुर दौरे के दौरान राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रामदेवरा जीआईबी एवियरी एवं सॉफ्ट रिलीज सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया और कृत्रिम संवर्धन से तैयार गोडावणों को पुनः वन्य क्षेत्र में छोड़ने (री-वाइल्डिंग) की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा प्रत्यक्ष रूप से तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) एवियरी और सॉफ्ट रिलीज सेंटर के जरिये 3,600 वर्ग किलोमीटर मरुस्थलीय क्षेत्र को एकीकृत रिजर्व ज़ोन घोषित किया गया है, ताकि यह खंडित न रहे। भूमि क्षरण को रोककर प्राकृतिक संसाधनों, ग्रासलैंड और हैबिटेट का प्रभावी प्रबंधन किया गया है। साथ ही, अंडों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को डॉग-फ्री ज़ोन बनाया गया है। संरक्षित के इस महत्वपूर्ण कार्य में 25 वर्षों में हासिल होने वाली उपलब्धि को मात्र 7 वर्षों में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। ताकि कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुए यह गोडावण वन्य जीव की तरह अपना जीवन यापन कर सके और एक वन्य पक्षी के व्यवहार जिसमें शिकार करना, घोसले बनाना और झुण्ड बनाना सीख सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और राजस्थान वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सम व रामदेवरा सेंटर्स में 97 गोडावण मौजूद हैं। वैश्विक स्तर पर बस्टर्ड प्रजाति की जीवित रहने की दर औसतन 48% है, जबकि राजस्थान में हमारे वैज्ञानिकों के समर्पण से यह सफलता दर 80% रही है। साउंड बाईट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 3,600 किलोमीटर लंबे डेजर्ट क्षेत्र को रिजर्व जोन घोषित कर हैबिटेट प्रबंधन और डॉग-फ्री जोन जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हूबारा कंजर्वेशन सेंटर और WII के साथ सहयोग से 7 साल में यह मुकाम हासिल हुआ है। बाईट भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री वन मंत्री संजय शर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 130 पक्षी प्राकृतिक आवास में हैं। ब्रीडिंग सेंटर्स में कृत्रिम गर्भाधान से तैयार चूजों को पहली बार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक पर्यावरण में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। बाईट संजय शर्मा वन मंत्री राजस्थान सरकार वीओ- गोडावन संरक्षण की दिशा में सरकार की पहल का परिणाम सामने आने से उत्साहित है कि थार के रेगिस्तान में विलुप्त हो रहा राज्य पक्षी गोडावन पक्षी अब एक बार फिर से आने वाली पीढ़ी को दिखाई देगा लेकिन उसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। कैमरा सहयोगी शिवसिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर0
0
Report
नालंदा: बर्तन की दुकान से 1.5 किग्रा गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्तन की दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। वहीं गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे के रूप में हुई है। दरअसल, करायपरसुराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्तन की दुकान और उसके गोदाम से गांजे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दुकान और गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
तिरहूत स्नातक सीट पर अभिषेक झा ने प्रशांत किशोर पर निशाना, वादों पर सवाल उठाए
Hajipur, Bihar:तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है...नामांकन से पहले जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है...शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने के प्रशांत किशोर के वादे पर अभिषेक झा ने सवाल खड़े किए...कहा- उनकी बातों पर भरोसा कौन करेगा...जब सत्ता में आएंगे, तब ना अपने वादे पूरे करेंगे.दरअसल, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के उम्मीदवार अभिषेक झा नामांकन से पहले हाजीपुर पहुंचे...जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.इसी दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनावी वादों पर तंज कसा...अभिषेक झा ने कहा कि चुनाव के समय लोग आते हैं और अपनी बातें कहते हैं...उनकी बात सुननी भी चाहिए...लेकिन वादे तभी पूरे होंगे, जब सत्ता में आएंगे.अभिषेक झा ने नीतीश कुमार सरकार के कामकाज को भी अपनी ताकत बताया...उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे पहले नियुक्ति पत्र बांटने का काम नीतीश कुमार ने किया.उनका दावा है कि सरकार ने रोजगार को लेकर जो लक्ष्य तय किया, उसे हासिल किया गया...शिक्षकों की नियुक्ति का जिक्र करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि TRE-1 से लेकर TRE-3 तक बहाली हुई है...अब TRE-4 के जरिए भी नए शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार पर है...केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर काम करेंगी...वहीं स्नातकों की पढ़ाई, विश्वविद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं को भी चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही...यानी नामांकन से पहले ही तिरहुत की सियासत में बयानबाजी तेज है...और अभिषेक झा के निशाने पर सीधे प्रशांत किशोर हैं. बाईट : अभिषेक झा, जेडीयू उम्मीदवार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र0
0
Report
Advertisement
जब्त शराब से सैनीटाइजर बने: शराबंदी पर माँझी का VIRAL बयान
Patna, Bihar:जब्त शराब से सैनीटाइजर बने शराबंदी पर मांझी का VIRAL बयान0
0
Report
सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव में प्रदीप सोनी की जीत, कांग्रेस ने धनबल का आरोप किया
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा — सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी की जीत के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस विधायक ने चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वह उन्हें स्वीकार है। विधायक ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव में जनता का फैसला सर्वोपरि है। हालांकि, उन्होंने भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में धनबल का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को फायदा मिला। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रदीप सोनी को 5,663 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 4,703 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी जनता के बीच लगातार काम करती रहेगी और चुनाव परिणाम की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहने की बात कही।0
0
Report
कांग्रेस घोषणापत्र के लिए अल्मोड़ा में आम जनता और संगठनों से सुझाव
Almora, Uttarakhand:विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। शिखर होटल के सभागार में उन्होंने आम लोगों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, गैरराजनीतिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर घोषणापत्र के लिए सुझाव लिए। बैठक में प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे भुवन कापड़ी के सामने रखे। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कर्मचारियों से जुड़े विषयों के साथ ही पहाड़ की स्थानीय समस्याओं को लेकर सुझाव दिए गए। कापड़ी ने प्रतिनिधियों की बात सुनी और सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करने के लिए कमेटी के स्तर पर विचार करने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
अयोध्या मंत्री ने अखिलेश यादव के दौरे का स्वागत, राम मंदिर दर्शन की बात
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश मंत्री संजय निषाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा,"उनका मैं स्वागत करूंगा क्योंकि ये भगवान राम और निषाद राज की नगरी है। उनको राम मंदिर में जाकर दर्शन करना चाहिए क्योंकि भगवान राम के साथ निषाद राज की भी मूर्ति लगी हुई है....देर से सही लेकिन उनकी सोच तो बदली इसलिए हम उनका स्वागत करते हैं।"0
0
Report
य Yamunanagar के जैधर में इरफान हत्या: दोस्त राकेश कुमार गिरफ्तार, पैसे के विवाद कारण
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव जैधर के खेतों में 30 सितंबर को मिले इरफान के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे कोई दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक का करीबी दोस्त राकेश कुमार आरोपी निकला। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों का लेनदेन चल रहा था और इसी को लेकर हुए विवाद के बाद इरफान की हत्या कर दी गई। मामला गांव जैधर के पास खेतों का है, जहां 30 सितंबर को इरफान का शव लावारिस हालत में मिला था। शव के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना के बाद छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई मृतक के करीबी लोगों तक पहुंची। पुलिस ने दादूपुर सीएच की टीम की मदद से राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव कार्बन का रहने वाला है और मृतक इरफान का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर राकेश ने इरफान पर हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को जैधर के पास खेतों में फेंक दिया गया। चुनाभट्टी, जगाधरी क्षेत्र में लावारिस हालत में शव मिला था। सिर पर चोट के निशान पाए गए। छछरौली थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल सामान व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिना स्पष्ट कारण विद्यालय बंद होने का आरोप, बीईओ से जांच की मांग
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महाराजगंज। एम 0 जे0 नेशनल कॉलेज परतावल में 28 सितंबर 2026 से विद्यालय बंद रहने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत परतावल के नगरौली निवासी अजय शर्मा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो बच्चे विद्यालय में यूकेजी और कक्षा तीन में पढ़ते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर से विद्यालय लगातार बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक का कहना है कि मौसम खराब होने पर विद्यालय एक-दो दिन के बजाय कई दिनों तक बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में विद्यालय प्रशासन पर अभिभावकों से उचित व्यवहार नहीं करने और विद्यालय बंद रखने का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राजमती, विजय ,रेनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर के तारापुर में SDM ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया
Munger, Bihar:मुंगेर : तारापुर अनुमंडल में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पहले संग्रामपुर, फिर असरगंज और तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन, दवा, चिकित्सकों की उपलब्धता और साफ-सफाई की जानकारी ली. उन्होंने इमरजेंसी, ड्रेसिंग रूम सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ. गोविंद राय और डॉ. अंशु कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले. एसडीओ ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. एसडीओ महेश कुमार ने बताया कि दिन के साथ-साथ शाम और रात के समय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था फिलहाल ठीक-ठाक मिली है. रोस्टर पहले से बना हुआ है, हालांकि इसमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि मरीजों और उनके अटेंडेंट से बातचीत में भी व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जानकारी मिली. लैब में टेक्नीशियन की कमी और अल्ट्रासाउंड की सीमित सुविधा की जानकारी मिलने पर एसडीओ ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी. कमी मिलने पर जिला स्तर से या स्थानीय स्तर पर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी को लेकर अस्पताल प्रबंधन से पत्र मांगा गया है. जिला स्तर पर उपलब्धता के अनुसार चिकित्सकों की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा. एसडीओ ने अस्पताल की साफ-सफाई को भी संतोषजनक बताया.0
0
Report
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल बाढ़ से बेहाल, एलडीए की लापरवाही पर सवाल उठे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अरबों की लागत से बना लखनऊ विकास प्राधिकरण का ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का बुरा हाल है। लखनऊ में बारिश को थमे हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है लेकिन प्रेरणा स्थल में अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। पूरा पार्क जलमग्न है लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है खास बात यह है कि यहां पर एलडीए का बाढ़ पंपिंग स्टेशन भी मौजूद है उसके बाद भी पार्क की दयनीय स्थिति बनी हुई है। इस पार्क में बड़े-बड़े सरकारी कार्यक्रम भी होते हैं अत्याधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए गए हैं लेकिन इन सबके क्या मायने हैं इन तस्वीरों में देख सकते हैं। एलडीए के अधिकारियों की यह बड़ी लापरवाही शहर का गौरव कहे जाने वाले राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल कि देशभर में किरकिरी करा रही है।0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के बीच किन्नर समाज ने राहत सामग्री वितरित कर इंसानियत की मिसाल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बाढ़ पीड़ितों के बीच किन्नर समाज ने राहत सामग्री वितरित कर मानवता की मिसाल कायम की है नौतन प्रखंड के गुड़ारिया और मंगलपुर में किन्नर समाज की ओर से राहत सामग्री बाटी गई है बाढ़ की मार झेल रहे बेबस लाचार पीड़ितों के बीच राहत सामग्री लेकर जब किन्नर समाज पहुंचा तो सभी दंग रह गए। किन्नर खुशी कृष्णा और पंडिताइन किन्नर ने कहा जितने लोग डूबे है वो हमारे जजमान है वही लोग हमलोगों को अपने अच्छे दिनों में मदद करते है जिससे हमलोग का घर परिवार चलता है आज उनलोगों का घर डूब गया है वो बर्बाद हो गए है तो हमलोग उनलोगों के बुरे दिनों में मददगार बनकर आए है ये सभी डूबे बाढ़ पीड़ित हमारे जजमान है हम इनकी सेवा में आए है0
0
Report
Advertisement
नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड: कैंची धाम के रास्ते पर ट्रैफिक प्लान लागू
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल, उत्तराखंड: три दिन के लंबे वीकेंड पर बाबा नीम करोली के कैंची धाम के रास्ते पर टूरिस्ट और भक्तों की भीड़ देखी गई। नैनीताल, उत्तराखंड: टूरिस्ट की भीड़ के मैनेजमेंट पर, SP (नैनीताल) जगदीश चंद्र कहते हैं, "नैनीताल और आस-पास के इलाकों में गाड़ियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए अधिकारियों ने ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किए हैं। टूरिस्ट को बाहरी इलाकों में तय पार्किंग एरिया से इन जगहों पर भेजा जा रहा है। काफी पुलिसवाले तैनात किए गए हैं। रानीबाग और कालाढूंगी में निर्देश दिए गए हैं कि सिर्फ कन्फर्म बुकिंग वाली गाड़ियों को ही ऊपर जाने दिया जाए। आज और कल के लिए टूरिस्ट गाड़ियों और किराए की बाइक पर रोक लगा दी गई है ताकि जो लोग पहले ही आ चुके हैं, चाहे वे ठहरने की जगह पर रुके हों या आस-पास की जगहों पर घूमने गए हों, वे ट्रैफिक जाम में न फंसें। पुलिस लगातार हालात को संभाल रही है और यह पक्का कर रही है कि ट्रैफिक का इंतज़ाम ठीक रहे।"0
0
Report
हरदोई के मंत्री तिवारी ने यूपी कांग्रेस की नई टीम पर कड़े सवाल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई, उत्तर प्रदेश: मंत्री रजनी तिवारी ने यूपी कांग्रेस की नई टीम के गठन पर कहा, "...परिवर्तन सभी पार्टियां करती हैं। इस विषय में आपने हमसे गलत व्यक्ति से पूछा है। आपको उनकी पार्टी में ही पूछना चाहिए था कि आपने इसको ये पद दिया, इसको इस पद से आपने हटाया है, क्यों किया ऐसा। लेकिन फिर भी चलिए, आपने हमसे पूछा है तो आराधना जी नई प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं, मैं उनको बधाई दूंगी..."0
0
Report
बीकानेर में डोटासरा-जूली की तीखी बहस, बीजेपी सरकार पर आरोपों की बौछार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर डोटासरा-जूली के बीकानेर दौरे में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना पंचायत चुनाव से पहले डोटासरा बोले- बीजेपी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश किसान, युवा और आम आदमी के परेशान होने का डोटासरा ने किया दावा विश्वेंद्र सिंह को लेकर भी दिया बयान वही चुनाव आयोग को लेकर भी डोटासरा के तीखे बयान जूली ने निकाय चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग दोहराई पंचायत चुनाव से पहले डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में सरकार के कामकाज को लेकर किसान, युवा और आम आदमी में नाराजगी है डोटासरा ने नकली बीज, बेरोजगारी, बिजली-पानी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए उनका आरोप था कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं और बनाए गए जिलों-संभागों को बीजेपी सरकार ने ‘गुड़ गोबर’ कर दिया डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में सभी को साथ लेकर मैदान में उतरेगी और पंचायत राज संस्थाओं में कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को लेकर रहा। डोटासरा ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आई बातों के बाद कांग्रेस के जिला नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी गई थी और मामला अनुशासन समिति को भेजा गया। समिति ने विश्वेंद्र सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा था। डोटासरा के मुताबिक, जो तथ्य सामने आएंगे, उनके गुण-दोष के आधार पर निर्णय होगा डोटासरा ने विश्वेंद्र सिंह को वरिष्ठ और सम्माननीय नेता बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है और उन्होंने विश्वेंद्र सिंह के साथ मंत्री के तौर पर काम किया है चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी डोटासरा ने तीखी टिप्पणी की। डोटासरा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा और बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया डोटासरा ने कहा कि आयुक्त चोर है” क्या कहलवाना है मुझसे ? क्या कर लेंगे?मेरे मामाओं को भेज चुके, वापस चले गए… दुबारा आ जाओ, क्या फर्क पड़ता है वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा जूली ने कहा कि सरकार को जनता ने मौका दिया है और उसे अच्छे कर्म करने चाहिए उन्होंने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए गरीब बच्चों की शिक्षा और महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का मुद्दा उठाया जूली ने हालिया निकाय चुनावों की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए कांग्रेस पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग के सामने पुलिस-प्रशासन के कथित दबाव, नामांकन और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर शिकायतें रख चुकी है जूली ने आरोप लगाया कि निकाय चुनावों के दौरान कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने और चुनाव के बाद भी उन्हें प्रभावित करने के प्रयास हुए उन्होंने पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के कथित इस्तेमाल के आरोप लगाए कांग्रेस ने निकाय चुनावों में सामने आई शिकायतों और पार्टी के भीतर अनुशासन से जुड़े मामलों की जांच के लिए समितियां भी गठित की हैं बीकानेर समेत प्रदेश के अलग-अलग निकायों में क्रॉस-वोटिंग और बगावत के मामलों की जांच का मुद्दा भी पार्टी के भीतर उठा है。0
0
Report
Advertisement
