सावन के दूसरे सोमवार पर सीकर में शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Sikar, Rajasthan:सावन का दूसरा सोमवार के चलते सीकर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तीस अक्टूबर को हो रही यूपी बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए होगी पार्टी की दिशा तय
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: यूपी भाजपा की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर को होने वाली है। यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
यूपी में भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है।लखनऊ के लोहिया लॉ कॉलेज में ये कार्यसमिति आयोजित हो रही है। चुनावों से पहले पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें वह अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे तय करने वाली है। इसके साथ इस बैठक में बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की उन उपलब्धियों पर भी नजर डालने वाली है जिन्हें लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
कुल 4 चार सत्र होंगे
उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे
उद्घाटन के बाद राजनैतिक प्रस्ताव लाया जाएगा
राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी
यह प्रस्ताव चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप स्पष्ट करने वाला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और उसकी आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी। इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां अधिक पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है।
समापन सत्र को सीएम योगी संबोधित करेंगे
पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है। इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा।यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर विशाल की रिपोर्ट)
