Back
सीकर कलेक्ट्रेट में NSUI का धरना: मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 17, 2026 11:45:30
Sikar, Rajasthan
सीकर कलेक्ट्रेट पर एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर किया प्रदर्शन
11 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात
छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी वर्ग के हितों की मांग को लेकर आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा शहर के एसके स्कूल ग्राउंड से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां युवाओं और विद्यार्थी वर्ग ने राज्य सरकार पर उनके हक और अधिकारों में कटौती करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट के बाद भारी पुलिस जाब्ता के साथ सीओ सिटी, सीओ धोद, शहर कोतवाली पुलिस, सदर थाना पुलिस, उद्योग नगर थाना पुलिस, दादिया थाना पुलिस व क्यूआरटी के जवान तैनात रहे।
सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित नेताओं ने कहा कि जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार आई है तब से ही युवाओं और विद्यार्थी वर्ग के हितों पर कुठाराघात करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं से जो वादे किए थे वह आज तक पूरा नहीं हुआ है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में युवाओं और विद्यार्थी वर्ग के हक अधिकारों के पर कुठाराघात हो रहा है। जिस तरह से भाजपा ने चुनाव से पहले पेपर लीक की सीबीआई जांच करने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था वह आज तक वह पूरा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी सेवाओं की भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट चेकिंग तक में गड़बड़ी सामने आई है, ऐसे में 11 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रदेश में पिछले दिनों हुए ओएमआर शीट घोटाले की सीबीआई जांच कराने, प्रदेश में कोचिंग बिल को लागू करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता जारी करने, प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, सब इंस्पेक्टर भर्ती में इंटरव्यू व्यवस्था खत्म करने, एक परीक्षा-एक पेपर प्रणाली प्रदेश में लागू करने, सम्मान पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन जल्द करवाने, एससी एसटी ओबीसी व एमबीसी वर्ग के छात्रों की पिछले 2 वर्ष से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति को जल्द जारी करने के आदेश जारी करने, ओबीसी की बालिकाओं के लिए भी स्कूटी योजना शुरू करने मांग व आरपीएससी व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग करने की मांग की गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता, छात्र-छात्रा और युवा वर्ग मौजूद रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 17, 2026 13:19:550
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 13:19:390
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:19:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:19:180
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 17, 2026 13:19:000
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:18:370
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 13:18:200
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 17, 2026 13:17:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:16:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:16:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 17, 2026 13:16:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 17, 2026 13:15:220
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report